Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bhilwara311001
शाहपुरा त्रिमूर्ति चौराहे पर देर रात गोलीबारी: घायल Sina मौत नहीं, अस्पताल में भर्ती
MKMohammad Khan
Oct 14, 2025 01:16:59
Bhilwara, Rajasthan
शाहपुरा के व्यस्ततम त्रिमूर्ति चौराहे पर देर रात्रि फायरिंग की घटना सामने आई है, अचानक हुई फायरिंग में एक व्यक्ति घायल हुआ है। घायल व्यक्ति की पहचान शाहपुरा निवासी सलीम खान के रूप में हुई है। घायल युवक सलीम खां को तुरंत भाजपा नगर पंकज सुगंधी ने अपनी बाईक पर बिठा कर शाहपुरा चिकित्सालय पहुंचाया, सूचना मिलते ही कस्बे में अफरा-तफरी मच गई, चिकित्सालय पर परिवार जनों सहित मुस्लिम समाजजन पहुंच गए, सलीम खां की हालत गंभीर होने से बाद में भीलवाड़ा रेफर कर दिया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश आर्य, पुलिस उपाधीक्षक Om प्रकाश बिश्नोई थाना अधिकारी सुरेश कुमार चिकित्सालय पहुंचे, परिवार जनों ने आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने त्रिमूर्ति चौराहा घटनास्थल पहुंचकर मुआयना किया, परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं तथा आरोपियों की पहचान करने में जुट गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए शहर में नाकाबंदी कर दी गई है。
3
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RSRanajoy Singha
Oct 14, 2025 03:46:50
Malda, West Bengal:যত এগিয়ে আসছে বিধানসভা ভোট। ‘ভाषা সন্ত্রাসের’পারদ উদ্ধমুখী হচ্ছে। শাসক থেকে বিরোধী দুই শিবিরই এই‘ভাষা সন্ত্রাস‘ কে ব্যবহার করছেন রাজনৈতিক লড়াই এ নেমেছেন। গতকাল মালদা উত্তরের সাংসদ খগেন মুর্মুর উপর হামলার প্রতিবাদে ইংরেজবাজারের রাজপথে বিক্ষোভ কর্মসূচীতে নামে বিজেপি। সেই মঞ্চে তৃণমূল কংগ্রেসের জেলা সভাপতি আব্দুল রহিম বক্সিকে একহাত নেন কেন্দ্রীয় প্রতিমন্ত্রী তথা বিজেপির প্রাক্তণ সভাপতি সুকান্ত মজুমদার। পুলিশের আঁচলের তলে থেকে ছাত্র নেতাগিরি তৃণমূল কংগ্রেসের নেতারা দাদাগিরি করছে। পুলিশ ছেড়ে রাস্তায় নামলে বিজেপি উসুল করে নিবে। পাল্টা তৃণমূল কংগ্রেসের জেলা সভাপতি আব্দদুল রহিম বক্সি। কেন্দ্রীয় মন্ত্রীকে আখ্যা করা হয়নি। তিনি বলেন মুখ্যমন্ত্রীর নির্দেশ পেলেই কেন্দ্রীয় মন্ত্রী হাত পা ভেঙে ফেলা হবে। কার্যত শাসক ও বিরোধী এই দুই শিবিরের ‘ভাষা সন্ত্রাসে’সরগরম জেলার রাজনীতি।
0
comment0
Report
PGPiyush Gaur
Oct 14, 2025 03:46:02
Ghaziabad, Uttar Pradesh:इंदिरापुरम में अवैध निर्माण पर चला जीडीए का पीला पंजा, कई संपत्तियों पर की गई सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने इंदिरापुरम क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक बार फिर अपना पीला पंजा चला दिया। योगी सरकार के निर्देशन पर प्रवर्तन जोन-6 की टीम ने कई भूखंडों पर सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की。 जीडीए टीम ने शक्तिखंड-1 स्थित भूखंड संख्या 333/10 पर लगाई गई सील तोड़कर दोबारा निर्माण करने पर निर्माणकर्ता आलोक विक्रम के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। इसके अलावा शक्तिखंड-2 के भूखंड संख्या 90 और अहिंसाखंड-2 के भूखंड संख्या 07 पर भी अवैध निर्माण गिराए गए。 साथ ही, शक्तिखंड-2 के भूखंड 89 और नीतिखंड-1 के भूखंड संख्या 916 व 917 पर अवैध निर्माण मिलने पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान प्रभारी प्रवर्तन जोन-6, सहायक अभियंता, अवर अभियंता, प्राधिकरण का पूरा स्टाफ और जीडीए पुलिस बल मौजूद रहा। जीडीए अधिकारियों ने कहा कि इंदिरापुरम सहित पूरे शहर में अवैध निर्माणों के खिलाफ इसी प्रकार सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
0
comment0
Report
VCVikash Choudhary
Oct 14, 2025 03:45:47
0
comment0
Report
TSTushar Srivastava
Oct 14, 2025 03:45:40
0
comment0
Report
SSSUNIL SINGH
Oct 14, 2025 03:45:25
Sambhal, Uttar Pradesh:लोकेशन संभल संभल । मीट कारोबारी ब्रदर्स की मीट फैक्ट्री और कोठी पर बड़ी रेड के मामले में माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी का बड़ा बयान। शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने बयान देकर मीट कारोबारी की मीट फैक्ट्री पर IT CBI की रेड को शासन का सर्वश्रेष्ठ कार्य बताया। मीट फैक्ट्री के संचालन में जो भी नेता या अधिकारी संलिप्त होंगे, गहनता से जांच होगी किसी को भी बख्श नहीं जाएगा। मीट फैक्ट्री और कोठी पर IT और CBI की जांच पड़ताल 24 घंटे बाद भी जारी। IT और CBI की टीमें फैक्ट्री मैनेजर और मीट कारोबारी के कई रिश्तेदारों के घर भी पहुंची। सूत्रों के अनुसार, टीम ने फैक्ट्री से एक डायरी भी जब्त की है, डायरी में जिले के कई मौजूदा बड़े अधिकारीयों और नेताओं के नाम है। मीट फैक्ट्री को संचालित कराने में कई अधिकारियों और नेताओं का हाथ बताया जा रहा है। शासन के आदेश पर संभल में सभी मीट फैक्ट्री बंद कराए जाने के बाद जिले के नेताओं और बड़े अधिकारियों की मदद से संचालित की जा रही थी इंडिया मीट फ्रोजन फूड्स मीट फैक्ट्री। मीट फैक्ट्री में परमिशन से अधिक पशुओं के कटान की भी जानकारी आ रही है सामने।
0
comment0
Report
Oct 14, 2025 03:36:46
2
comment0
Report
SSSUNIL SINGH
Oct 14, 2025 03:36:37
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल । मीट कारोबारी ब्रदर्स की मीट फैक्ट्री और कोठी पर बड़ी रेड के मामले में माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी का बड़ा बयान । शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने बयान देकर मीट कारोबारी की मीट फैक्ट्री पर IT CBI की रेड को बताया शासन का सर्वश्रेष्ठ कार्य । मीट कारोबारी की मीट फैक्ट्री पर रेड काफी पहले ही हो जानी चाहिए थी । मीट फैक्ट्री के संचालन में जो भी नेता या अधिकारी संलिप्त होंगे , गहनता से जांच होगी किसी को भी बख्श नहीं जाएगा । मीट फैक्ट्री के संचालन में IT और CBI की रेड 24 घंटे बाद भी जारी । IT और CBI की टीमें फैक्ट्री मैनेजर और मीट कारोबारी के कई रिश्तेदारों के घर भी पहुंची । सूत्रों के अनुसार , टीम ने फैक्ट्री से एक डायरी भी जब्त की है , डायरी में जिले के कई मौजूदा बड़े अधिकारीयों और नेताओं के नाम है । मीट फैक्ट्री को संचालित कराने में कई अधिकारियों और नेताओं का हाथ बताया जा रहा है । शासन के आदेश पर संभल में सभी मीट फैक्ट्री बंद कराए जाने के बाद जिले के नेताओं और बड़े अधिकारियों की मदद से संचालित की जा रही थी इंडिया मीट फ्रोजन फूड्स मीट फैक्ट्री । मीट फैक्ट्री में परमीसन से अधिक पशुओं के कटान की भी जानकारी आ रही है सामने ।
0
comment0
Report
Oct 14, 2025 03:36:24
0
comment0
Report
PKPREMENDRA KUMAR
Oct 14, 2025 03:36:13
Firozabad, Uttar Pradesh:न्यूज स्क्रॉल फिरोजाबाद फिरोजाबाद - जिले की रसूलपुर पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी को किया गिरफ्तार, पकड़ा गया आरोपी अस्पताल से हुआ फरार, पुलिस ने दुबारा मुठभेड़ में पकड़ा, तीन सिपाही निलंबित。 फिरोजाबाद -- जिले में डीएपी के लिए उमड़ी भीड़, कई जगह धक्क मुक्की。 फिरोजाबाद -- जिले के टूंडला रेलवे स्टेशन के नजदीक ओवरब्रिज गिरने की घटना के बाद रेलवे समिति के सदस्यों ने किया घटनास्थल का निरीक्षण。 फिरोजाबाद -- जिले में खाद्य विभाग की तीन स्थानों पर जांच, 1.55 लाख का तेल - मसाला सीज。 फिरोजाबाद -- जिले के नारखी थाना क्षेत्र अंतर्गत सूदखोर से परेशान वृद्ध ने फांसी लगाकर की आत्महत्या。 फिरोजाबाद -- जिले में 10 स्थानों पर लगेगा आतिशबाजी का बाजार。 फिरोजाबाद-- जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत घनी आबादी में बिना लाइसेंस के विस्फोटक सामग्री बेचने वाले दो सगे भाई, पुलिस ने भेजे जेल。 फिरोजाबाद- जिले में जल जीवन मिशन 250 करोड़ का कर्जदार, कार्य की रफ्तार धीमी。 फिरोजाबाद - जिले में हुई हत्या के एक मामले में हत्यारे को आजीवन कारावास, 22 कार्य दिवस में आया निर्णय।
0
comment0
Report
APAVINASH PATEL
Oct 14, 2025 03:35:55
Sakti, Chhattisgarh:सक्ती ब्रेक, खबर。 प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का आज सक्ती जिले में दौरा。 प्रभारी मंत्री बनने के बाद पहली बार सक्ती आएंगे गुरु खुशवंत साहेब。 हसौद, छपोरा, मालखरौदा में कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा भव्य स्वागत。 इसके बाद अड़भार में मां अष्टभुजी से प्रदेश के जनता की सुख समृद्धि की कामना करेंगे प्रभारी मंत्री。 शाम को सक्ती भव्य स्वागत के पश्चात जिला भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे बैठक。 रात सक्ती के विश्राम गृह में रुकेंगे प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब。 दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे, प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब。 15 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक लेंगे गुरु खुशवंत साहेब。 कैबिनेट मंत्री के साथ सतनामी समाज के गुरु हैं खुशवंत साहेब。
0
comment0
Report
RKRaj Kishore Soni
Oct 14, 2025 03:35:37
Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन-गैरतगंज नगर परिषद अध्यक्ष और भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष का जेल वारंट कट गया। जेल वारंट कटने का सुनते ही दोनों नेता बेहोश हो गए। उन्हें कस्टडी में रायसेन जिला अस्पताल भेजा गया और वहां इलाज जारी है। गैरतगंज नगर परिषद के अध्यक्ष जिनेश कुमार जैन हैं। गैरतगंज में नगर मंडल अध्यक्ष संजय जैन हैं। दोनों नेताओं पर शासकीय कार्य में बाधा समेत और भी कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया। जिनेश जैन और संजय जैन पर धारा 121/1, धारा 296, धारा 351/3, धारा 3/5, धारा 3/4 और धारा 132 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। दोनों नेताओं ने ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर अनिष्ट लाल के साथ जमकर मारपीट कर दी थी। घटना 15 जून को गैरतगंज सिविल अस्पताल में हुई थी। आरोप है कि दोनों नेताओं ने ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर अनिष्ट लाल के साथ मारपीट की थी। सिविल अस्पताल में मरीज को समय पर इलाज न मिलने और अस्पताल की अव्यवस्था को लेकर बीएमओ डॉ अर्नेस्ट लाल से मंडल अध्यक्ष संजय जैन और नप अध्यक्ष जिनेश सिंघई (जैन) की झड़प हो गई थी। यह झड़प बाद में विवाद और मारपीट में बदल गई। बीएमओ ने इस मामले में दोनों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा और अभद्रता की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज की गई। वहीं, मंडल अध्यक्ष और.nप अध्यक्ष ने भी पुलिस को शिकायती आवेदन देकर डॉक्टर के विरुद्ध अभद्रता और कार्य में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी。
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top