Back
150 वर्ष पर वंदे मातरम से राष्ट्र की एकता की नई धार
DSDevendra Singh
Nov 07, 2025 12:24:17
Bharatpur, Rajasthan
एंकर। राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जल संसाधन मंत्री एवं जिला प्रभारी सुरेश सिंह रावत के मुख्य आतिथ्य में मास्टर आदित्येन्द्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर समारोह पूर्वक मनाया गया। समारोह में 5 हजार से अधिक नागरिकों ने सामुहिक रूप से राष्ट्रीय गीत गाकर वंदे मातरम /150 पर्व मनाया।
जिला प्रभारी मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय चेतना के महान गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के हम साक्षी बन रहे हैं। यह गीत आजादी आन्दोलन का प्राण है। वंदे मातरम गीत ने गुलामी के काल खंड में आजादी के आन्दोलन को धार देने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि यह गीत हमारी संस्कृति की पहचान है। यह गीत आजादी के लाखों वीरों के लिए युद्धनाद बन गया था। उन्होंने कहा कि क्रांतिकारियों को एक सूत्र में बांधते हुए वंदे मातरम हर आन्दोलन में राष्ट्रीयता की पहचान बन गया था। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम में हमारी धरती माता का गुणगान जीवन्त आत्मा के रूप में किया गया है। गीत के शुरूआती शब्दों में भारत माता को हरियाली से आच्छादित, जल और अन्न से सम्पन्न और अपनी संतान को वात्सल्य, सौन्दर्य और शक्ति प्रदान करने वाली एक देवी के रूप में चित्रित किया है। उन्होंने युवाओं को देश के प्रति निष्ठा, एकता और सम्मान को सर्वोच्च मानने का आव्हान करते हुए प्रकृति, संस्कृति और राष्ट्र की रक्षा के लिए तत्पर रहने को कहा।
जिला प्रभारी मंत्री ने देश के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल द्वारा देश को एकता के सूत्र में पिरोने के लिए किये गये प्रयासों की चर्चा करते हुए कहा कि आज पूरा देश उनके जन्म की 150वीं जयन्ती मना रहा है। राष्ट्रीय एकता व अखंडता के लिए उनके द्वारा किये गये प्रयासों से युवाओं को सीख लेकर देश की अखंडता के लिए प्रयास करने चाहिए। उन्होंने एकता मार्च में भाग लेने वाले सभी युवाओं को शुभकामनाऐं दी।
समारोह को एसटी कमीशन के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. जितेन्द्र मीणा, जिला अध्यक्ष शिवानी दायमा, पूर्व जिप सदस्य भानू प्रताप राजावत ने भी सम्बोधित किया। समारोह में स्वतंत्रता सैनानी का सम्मान तथा स्काउट गाइड के स्टिकर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर सम्भावागीय आयुक्त डॉ. टीना सोनी, जिला कलक्टर कमर चौधरी, जिला पुलिस अधीक्षक दिंगत आनन्द, आयुक्त भरतपुर विकास प्राधिकरण कनिष्क कटारिया, अतिरिक्त कलक्टर प्रशासन घनश्याम शर्मा, शहर राहुल सैनी सहित सम्भाग एवं जिला स्तरीय अधिकारी, जन प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थी उपस्थित रहे。
बाईट--सुरेश रावत,जल संसाधन व जिला प्रभारी मंत्री
6
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MMMohammad Muzammil
FollowNov 07, 2025 17:33:330
Report
Unnao, Uttar Pradesh:जनपद उन्नाव के थाना बीघापुर क्षेत्र अंतर्गत इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती कर शादी के बाद पत्नी की हत्या करने वाला युवक पुलिस मुठभेड़ में ढेर आरोपी का साथी युवक फरार
0
Report
AKAjay Kashyap
FollowNov 07, 2025 17:33:060
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowNov 07, 2025 17:32:470
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowNov 07, 2025 17:32:34Noida, Uttar Pradesh:161 विधिक सलाहकारों की नियुक्ति。
DLB ने विधिक सलाहकारो की नियुक्ति के आदेश किये जारी
अलग अलग निकायों में की गई नियुक्ति。
पूर्व से लगे विधिक सलाहकारो की नियुक्ति निरस्त。
0
Report
AJAnil Jain
FollowNov 07, 2025 17:32:230
Report
RKRakesh Kumar
FollowNov 07, 2025 17:32:000
Report
HBHemang Barua
FollowNov 07, 2025 17:31:370
Report
KSKULWANT SINGH
FollowNov 07, 2025 17:31:200
Report
RSRanajoy Singha
FollowNov 07, 2025 17:30:250
Report
0
Report
ADArjun Devda
FollowNov 07, 2025 17:21:480
Report
DNDinesh Nagar
FollowNov 07, 2025 17:21:340
Report
RKRajesh Kumar Sharma
FollowNov 07, 2025 17:21:200
Report
ATAnuj Tomar
FollowNov 07, 2025 17:20:490
Report