icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
TBTarsem Bhardwaj4 Aug 2025, 12:47 pm

ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਮੇਅਰ ਖਿਲਾਫ ਧਰਨੇ 'ਚ ਸੁਨੀਲ ਜਾਖੜ ਦੇ ਤਿੱਖੇ ਸ਼ਬਦ!

Ludhiana, Punjab:ਲੁਧਿਆਣਾ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਜੋਨ ਡੀ ਵਿੱਚ ਮੇਅਰ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਬੀਜੇਪੀ ਵੱਲੋਂ ਲਗਾਏ ਗਏ ਧਰਨੇ ਵਿੱਚ ਪਹੁੰਚੇ ਪੰਜਾਬੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੁਨੀਲ ਜਾਖੜ ਨੇ ਕੀਤੇ ਸ਼ਬਦ ਹੀ ਹਮਲੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕੌਂਸਲਰ ਆ ਤੇ ਦਰਜ ਕੀਤੇ ਮਾਮਲੇ ਰੱਦ ਕੀਤੇ ਜਾਣ ਅਤੇ ਮੇਹਰ ਜਨਤਾ ਤੋਂ ਮਾਫੀ ਮੰਗੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਇਹਨਾਂ ਦਾ ਪੱਕਾ ਇਲਾਜ ਕਰਨ ਲਈ ਚਲ ਉਹ ਕੇਦਰ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਪੱਤਰ ਲਿਖਣਗੇ ਅਤੇ ਮਿਲਣਗੇ ਜੋ 1800 ਕਰੋੜ ਸਮਾਰਟ ਸਿਟੀ ਵਿੱਚ ਆਇਆ ਉਸ ਦਾ ਆਡਿਟ ਕਰਾਇਆ ਜਾਵੇ ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਵਿੱਚ ਪਿਛਲੇ ਦਿਨੀ ਮੇਅਰ ਦੇ ਨਾਲ ਬੀਜੇਪੀ ਦੇ ਕੌਂਸਲਰ ਵਾਲਾ ਵਿਵਾਦ ਲਗਾਤਾਰ ਗਰਮਾਉਂਦਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਦੇ ਵਿੱਚ ਹੁਣ ਬੀਜੇਪੀ ਦੇ ਕੌਂਸਲਰਾਂ ਤੇ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਇਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਬੀਜੇਪੀ ਵੱਲੋਂ ਵੀ ਲਗਾਤਾਰ ਮੇਅਰ ਤੋਂ ਮਾਫੀ ਮੰਗਵਾਉਣ ਲਈ ਧਰਨਾ ਜਾਰੀ ਹੈ। ਅਤੇ ਧਰਨੇ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਬੀਜੇਪੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੁਨੀਲ ਜਾਖੜ ਪਹੁੰਚੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਜੋਨ ਡੀ ਧਰਨੇ ਤੇ ਬੈਠੇ ਬੀਜੇਪੀ ਦੇ ਵਰਕਰਾਂ ਨੂੰ ਸੰਬੋਧਨ ਕੀਤਾ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਨਹੀਂ ਬਲਕਿ ਹੰਕਾਰੀ ਸਰਕਾਰ ਹੈ। ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਕੰਮਾਂ ਲਈ ਮੇਅਰ ਦੇ ਕੋਲ ਪਹੁੰਚੇ ਬੀਜੇਪੀ ਦੇ ਕੌਂਸਲਰ ਅਤੇ ਬੀਜੇਪੀ ਦੇ ਵਿਰੋਧੀ ਧਿਰ ਦੀ ਲੀਡਰ ਨਾਲ ਜੋ ਭਾਸ਼ਾ ਵਰਤੀ ਗਈ ਉਹ ਗਲਤ ਸੀ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਦੇ ਵਿੱਚ ਮਾਫੀ ਮੰਗਣ ਦੀ ਬਜਾਏ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਕੌਂਸਲਰ ਤੇ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਇਸ ਤੇ ਹੁਣ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੁਨੀਲ ਜਾਖੜ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਨਹੀਂ ਹੰਕਾਰੀ ਸਰਕਾਰ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੇਅਰ ਸਾਹਿਬ ਦਾ ਕੌਂਸਲਰਾਂ ਤੇ ਹਾਊਸ ਦੇ ਵਿਰੋਧੀ ਧਿਰ ਦੇ ਲੀਡਰ ਨਾਲ ਅਪਮਾਨ ਜਨਕ ਵਰਤਾਰਾ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਛੋਟਾ ਜਿਹਾ ਉਦਾਹਰਨ ਹੈ ਆਮ ਆਦਮੀ ਦੀਆਂ ਦੁੱਖ ਤਕਲੀਫਾਂ ਦਾ ਹੱਲ ਕਰਨ ਲਈ ਇਹਨਾਂ ਨੂੰ ਸ਼ਰਮ ਆ ਰਹੀ ਹੈ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਹੰਕਾਰ ਦਾ ਇਲਾਜ ਲੋਕ ਕਰਨਗੇ ਜਾਖੜ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਰੇ ਮਸਲੇ ਦੇ ਵਿੱਚ ਭਰਿਸ਼ਟਾਚਾਰ ਦੀ ਬਦਬੂ ਆ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਆਤਮ ਸਮਾਨ ਦੀ ਰੱਖਿਆ ਅਤੇ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਕੰਮਾਂ ਦੀ ਲੜਾਈ ਜਾਰੀ ਰਹੇਗੀ ਜਦ ਤੱਕ ਕੇਸ ਵਾਪਸ ਨਹੀਂ ਲਏ ਜਾਂਦੇ ਅਤੇ ਮੇਅਰ ਜਨਤਾ ਤੋਂ ਮਾਫੀ ਨਹੀਂ ਮੰਗਦੀ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸਦਾ ਪੱਕਾ ਇਲਾਜ ਉਹ ਜਲਦ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਲੀਡਰਸ਼ਿਪ ਨੂੰ ਨਾਲ ਲਿਜਾ ਕੇ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਮਿਲਣਗੇ ਅਤੇ ਪੱਤਰ ਦੇਣਗੇ ਕਿ ਲੁਧਿਆਣਾ ਸਮਾਰਟ ਸਿਟੀ ਵਿੱਚ ਜੋ 1800 ਕਰੋੜ ਦੀ ਰਕਮ ਆਈ ਸੀ ।ਉਸਦਾ 15 ਤੋਂ 20 ਦਿਨ ਦੇ ਵਿੱਚ ਆਡਿਟ ਕਰਾਉਣ ਦੀ ਮੰਗ ਕਰਨਗੇ ਤਾਂ ਜੋ ਸਾਰਾ ਖੁਲਾਸਾ ਹੋ ਸਕੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬੀਜੇਪੀ ਲੋਕਾ ਦੀ ਪਾਰਟੀ ਹੈ ਅਤੇ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਕੰਮ ਕਰਵਾਉਣ ਲਈ ਉਹ ਲਗਾਤਾਰ ਪਹਿਰਾ ਦਿੰਦੇ ਰਹਿਣਗੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੁਨੀਲ ਜਾਖੜ ਨੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਦੀ ਯੁੱਧ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ ਮੁਹਿੰਮ ਤੇ ਵੀ ਤਿੱਖੇ ਨਿਸ਼ਾਨੇ ਲਗਾਏ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਭ ਕੁਝ ਹਵਾ ਦੇ ਵਿੱਚ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਹੈ ਅਤੇ ਜਲਦ ਇਸਦੀ ਹਵਾ ਨਿਕਲ ਜਾਵੇਗੀ Byte ਸੁਨੀਲ ਜਾਖੜ ਪ੍ਰਧਾਨ ਪੰਜਾਬ ਬੀਜੇਪੀ
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नेतरहाट की नाशपाती से क्षेत्रीय आर्थिक उछाल

Latehar, Jharkhand:लातेहार झारखंड की रानी के रूप में प्रचलित नेतरहाट अपनी नैसर्गिक सौंदर्यता के लिए पूरे देश में अपनी अलग पहचान बना चुका है । इस पहचान के अलावा नेतरहाट की वादियों में होने वाले नाशपाती की खेती भी पूरे देश में विख्यात है नेतरहाट की नाशपाती की मिठास देश के कोने-कोने में पहुंचकर लोगों को तरोताजा करती है । नेतरहाट की आबोहवा नाशपाती की खेती के लिए पूरी तरह अनुकूल है । यहां बड़े पैमाने पर सरकारी स्तर से नाशपाती की खेती तो की जाती है वहीं स्थानीय लोग भी काफी संख्या में नाशपाती की खेती करते हैं । सरकारी स्तर पर यहां लगभग 65 एकड़ भूमि पर नाशपाती का बागान लगाया गया है, जहां नाशपाती का बंपर उत्पादन होता है । इसके अलावा कृषि विभाग ने 2 वर्ष पूर्व लगभग 30 एकड़ भूमि में नाशपाती के पौधे लगाए हैं जो 3 वर्ष के अंतराल में फल देने लगेंगे । इतना ही नहीं नेतरहाट के रहने वाले अधिकांश लोगों के घरों में नाशपाती का पेड़ लगाया गया है । सरकारी बागान के नागेंद्र सिंह ने बताया कि सरकारी बागान में प्रतिवर्ष लगभग 4,500 क्विंटल नाशपाती का उत्पादन हो जाता है, जो देश के लगभग सभी बड़े शहरों के अलावा छोटे शहरों तक भी पहुंचता है । नेतरहाट में सरकारी और निजी दोनों स्तर की खेती मिलाकर कुल 10,000 क्विंटल नाशपाती का उत्पादन हो जाता है । इस कारण नाशपाती की खेती पूरे नेतरहाट क्षेत्र के लिए आर्थिक स्रोत का सशक्त माध्यम बना हुआ है । स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि नाशपाती की खेती से लोगों को काफी अच्छा मुनाफा होता है । साथ ही स्थानीय ग्रामीणों रोजगार का माध्यम है नासपाती की तोड़ाई में अच्छी खासी मजदूरी मिल जाती है । डीडीसी सैयद रियाज अहमद ने बताया की यहाँ की नासपाती देश में विख्यात है और नासपाती की मिठास पहुँचती है । अनुमंडल कृषि पदाधिकारी संजय राम ने बताया की आजादी से पहले ब्रिटिश काल में नासपाती की पेड़ लगाये गए थे और आज भी नासपाती मिठास कायम है । डीसी संदीप कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन के द्वारा नेतरहाट में कई एकड़ में नासपाती के पेड़ लगाए गए है और ग्रामीण भी नासपाती के पेड़ लगाए है जिससे अच्छी खासी नासपाती की उपज होती है और इसका मुनाफा कमाते है ।
0
0
Report
Advertisement

उत्तराखंड भाजपा में टिकट दावेदारी पर घमासान, नेता खुलेआम बोल पड़े

Dehradun, Uttarakhand:एंकर बीजेपी मैं इन दोनों अंदरूनी कलह और टिकट को लेकर दावेदार ही खुलेआम नजर आ रही है। विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के कई नेता खुलकर विधानसभा टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। आखिर क्यों बीजेपी में घमासान मचा हुआ है देखिए इस रिपोर्ट में वीओ बीजेपी खुद को अनुशासित और पार्टी विद द डिफरेंस करार देती है। आमतौर पर विपक्षी पार्टियों के अंदर छिड़े घमासान पर भाजपा के नेता खुलकर बयान देते नजर आते हैं। लेकिन अब विधानसभा चुनाव से पहले टिकट की दावेदारी को लेकर भाजपा के नेता ही खुलकर बयानबाजी कर रहे हैं। कई पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता भी भाजपा के वर्तमान विधायकों की सीट पर खुलकर दावेदारी कर रहे हैं। उत्तराखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक और पूर्व प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमें वह विकासनगर से भाजपा के वरिष्ठ विधायक मुन्ना सिंह पर इशारे इशारों में निशान साथ रहे हैं। कुलदीप कुमार खुलकर कह रहे हैं कि विकास नगर एक सामान्य सीट है और ऐसे में जनजातीय व्यक्ति को टिकट देने का कोई मतलब नहीं है कुलदीप कुमार का कहना है कि वह विकास नगर से दावेदारी कर रहे हैं और संगठन में भी इसकी जानकारी उन्होंने दी है। बाइट कुलदीप कुमार पूर्व विधायक भाजपा वीओ यह पहली बार नहीं है जब कुलदीप कुमार या किसी नेता का बयान सामने आया हो इससे पहले भी देहरादून के मेयर रह चुके पार्टी के वरिष्ठ नेता सुनील उनियाल गामा मसूरी विधानसभा को लेकर खुलकर दावेदारी करते नजर आए हैं। हालांकि पार्टी के नेताओं का कहना है कि अगर संयमित रहकर दावेदारी की जाती है तो वह संगठन के खिलाफ नहीं है। लेकिन खुले मंच या सार्वजनिक रूप से दावेदारी करना सही नहीं है पार्टी संगठन और पार्लियामेंट्री बोर्ड तय करता है किस सीट पर कौन चुनाव लड़ेगा लेकिन दावेदारी का सभी को हक है। बाइट विनोद चमोली वरिष्ठ विधायक भाजपा वीओ भाजपा के अंदर टिकट की दावेदारी को लेकर वायरल हो रहे बयानों पर कांग्रेस भी चुटकी लेती नजर आ रहे है. कांग्रेस का कहना है कि वैसे तो भाजपा खुद को अनुशासित पार्टी कहती रहती है और अब भाजपा के तमाम नेता टिकट की दावेदारी के लिए आए दिन सोशल मीडिया में वायरल पोस्ट के साथ नजर आ रहे हैं। कांग्रेस के नेताओं के जब बयान आते हैं तो BJP कांग्रेस के अंदर जबरदस्त गुटबाजी की बात कहती है लेकिन अब भाजपा के नेता जब टिकट की दावेदारी खुले मंच पर कर रहे हैं तो भाजपा से लोकतंत्र बता रही है । बाइट डाक्टर प्रतिमा सिंह प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस साल 2017 से लगातार प्रदेश में भाजपा की सरकार है । भाजपा 2027 के चुनाव में तीसरी बार सरकार बनाने का सपना देख रही है लेकिन जिस तरह से भाजपा नेताओं की सोशल मीडिया में टिकट की दावेदारी सामने आ रही है ऐसे में भाजपा को अंदरूनी लड़ाई पर भी जबरदस्त कंट्रोल करना होगा वरना भाजपा के लिए विधानसभा चुनाव मुश्किल साबित हो सकता है।
0
0
Report

गौमाता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग पर सवाई माधोपुर में गौसेवकों की रैली

Sawai Madhopur, Rajasthan:गौसम्मान आह्वान अभियान के तहत आज सवाई माधोपुर में गौसेवकों एंव साधु संतों द्वारा गौमाता को राष्ट्र माता का दर्जा देने को मांग को लेकर संकीर्तन के साथ गौसम्मान रैली निकाली ,गौसम्मान रैली बजरिया स्थित शिव मंदिर से रवाना होकर मुख्य बाजार होते हुए कलेक्ट्रेट पंहुँची । रैली में शामिल गौसेवक एंव साधु संत गोमाता के साथ संकीर्तन करते हुवे हाथों में भगवा पताका लिए चले और आमजन को गौसम्मान का संदेश दिया साथ ही इस दौरान गौ महिला को विस्तार से बताया गया , रैली के कलेक्ट्रेट पहुंचने पर गौसेवकों एंव साधु संतों ने राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर गौमाता को राष्ट्र माता घोषित करने व गौ वध पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाने की मांग की । साथ ही ज्ञापन के माध्यम से भूख ,सड़क हादसों एंव तस्करी ओर क्रूर गो वध को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की । साथ ही गौचर भूमि पर जगह जगह किये जा रहे अतिक्रमण को हटाने ओर शासकीय गौशालाओं का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को पारदर्शी बनाने , गौशालाओं में चारा ,पानी व गौवंश के लिए पर्याप्त दवाइया उपलब्ध करवाने की मांग की है । बाईट-किशोर दास महाराज ,गौभक्त संत
0
0
Report

आँगई पुलिस ने 82 पव्वे सहित अवैध शराब माफिया को गिरफ्तार किया

Dholpur, Rajasthan:आँगई थाना पुलिस ने अवैध शराब के पव्वों सहित शराब माफिया को किया गिरफ्तार आँगई थाना प्रभारी कृपाल सिंह के नेतृत्व में की गई कार्रवाई सरमथुरा (धौलपुर) आँगई थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध देसी शराब के 82 पव्वों सहित एक शराब माफिया को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आँगई थाना प्रभारी कृपाल सिंह ने बताया कि नाकाबंदी के दौरान आँगई बाईपास के समीप कार्रवाई करते हुए आरोपी शराब माफिया कम्मोद निवासी मोरीपुरा को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है । साथ ही पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 82 पव्वों को भी जब्त कर लिया । पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आँगई थाना प्रभारी कृपाल सिंह ने बताया कि भविष्य में भी अवैध शराब रखने वाले एवं अवैध गतिविधियों में लिप्त अपराधियों के खिलाफ धरपकड़ अभियान जारी रहेगा। कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी कृपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ता मौजूद रहा।
0
0
Report
Advertisement

नीरज डांगी का गृह मंत्री पर सवाल, छात्रों के विरुद्ध रवैया पर बहस तेज

Noida, Uttar Pradesh:DELHI: NEERAJ DANGI (CONGRESS) ON PARLIAMENT MONSOON SESSION 2026/ANTI-PAPER LEAK BILL दिल्ली - कांग्रेस सांसद नीरज डांगी ने कहा, "न केवल दिल्ली बल्कि देश के अन्य राज्यों में छात्रों के प्रति जो बर्बरता पूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है, इसे लेकर हम विपक्षी दलों का सीधा-सीधा प्रश्न यही है कि जवाबदेही तय होनी चाहिए। क्योंकि केंद्रीय गृह मंत्री इन तमाम निर्देशों के लिए जिम्मेदार हैं और बिना निर्देश के सरकारी तंत्र या पुलिस विभाग किसी प्रकार का कोई निर्णय नहीं लेता है, तो जवाबदेही गृह मंत्रालय की बनती है। गृह मंत्री सदन में आएं, स्पष्ट करें, जवाब दें और छात्रों से माफी मांगें।"
0
0
Report

राजधानी रायपुर में स्मार्ट मीटर के विरोध पर कांग्रेस धरना, पुराने मीटर लौटाने की मांग

Begun, Rajasthan:राजधानी रायपुर में स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.. शहर के राजीव गांधी चौक पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन शुरू किया.. प्रदर्शनकारियों ने स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने बिजली मीटर दोबारा लगाए जाने की मांग की.. कांग्रेस का आरोप है कि स्मार्ट मीटर से आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है और बिजली बिलों को लेकर लोगों में लगातार असंतोष बढ़ रहा है.. प्रदर्शन के दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई.. कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.. इस मौके पर कांग्रेस नेता कन्हैया अग्रवाल, पूर्व महापौर एजाज ढेबर समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता मौजूद रहे..
0
0
Report
Advertisement

चमोली के जनता मिलन में 22 शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण निर्देश

Karnaprayag, Uttarakhand:जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार की अध्यक्षता में आज जिला सभागार, गोपेश्वर में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगो की समस्याएं सुनी गईं। कार्यक्रम के दौरान प्राप्त 22 शिकायतों पर सुनवाई करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। बीओ 1 / गोपेश्वर के सुभाष नगर निवासी सुरेंद्र सिंह ने जनता दरवार में मकान तक पहुंचने के मार्ग से संबंधित समस्या उठाई। इस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी एवं राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। छुम्ला देवी, निवासी नंदानगर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत भवन निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध न होने की समस्या रखी। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को प्रकरण की जांच कर भूमिहीन श्रेणी के संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही खंड विकास कार्यालय से भी रिपोर्ट तलब करते हुए निर्देशित किया कि यदि आवेदिका नियमानुसार भूमिहीन पाई जाती हैं तो उन्हें भवन निर्माण हेतु आवश्यक भूमि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए। ग्राम प्रधान डूंगा द्वारा प्राथमिक विद्यालय की चारदीवारी निर्माण की मांग पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को मनरेगा के माध्यम से कार्य कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। किशन दानू, निवासी थराली ने घर के समीप से गुजर रही विद्युत लाइन को हटाने की मांग की। इस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत को स्थलीय सर्वे कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं उनकी तारबाड़ से संबंधित शिकायत पर मुख्य कृषि अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। किमाणा-जखोला क्षेत्र के ग्रामीणों की राजकीय इंटर कॉलेज जखोला में शिक्षक की कमी, विद्यालय में गैस सिलेंडर तथा नेटवर्क समस्या पर जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को विद्यालय में शिक्षक की तैनाती सुनिश्चित करने, जिला पूर्ति अधिकारी को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने तथा ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को क्षेत्र की नेटवर्क समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित एक शिकायत पर जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में सभी प्रधानमंत्री आवास के मामलों की निष्पक्ष जांच कराई जाए। इसके लिए पूर्व में सर्वेक्षण से जुड़े अधिकारियों से अलग अधिकारियों व कार्मिकों की नियुक्ति कर जांच कराई जाए तथा विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत कोई भी पात्र लाभार्थी योजना के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए।
0
0
Report

पशु मित्रों ने लंबित मानदेय और नियमित भुगतान को लेकर सौंपा ज्ञापन

KAILASH NATH VERMAKAILASH NATH VERMAFollow4m ago
Gonda, Uttar Pradesh:पशु मित्रों ने लंबित मानदेय और नियमित भुगतान को लेकर सौंपा ज्ञापन बभनजोत,गोंडा। बभनजोत ब्लॉक के पैरावेट/पशु मित्रों ने सोमवार को ब्लॉक पशु चिकित्सालय पहुंचकर लंबित मानदेय और समय से भुगतान की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को संबोधित ज्ञापन पशु चिकित्सा अधिकारी बभनजोत जय प्रकाश मौर्या को दिया गया। पशु मित्र ब्लॉक संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि पिछले कई महीनों से मानदेय नहीं मिला है। किसी किसी पशु मित्र को तो ज्वाइनिंग के बाद से ही कोई मानदेय नहीं मिला है l मुख्य मांगों में नियमित मानदेय लागू करना सुनिश्चित किया जाए, पूर्व में किए गए एफएमडी टीकाकरण का लंबित भुगतान तत्काल कराया जाए, पशु गणना कार्य का लंबित भुगतान अभिलंब कराया जाए, ए आई कृत्रिम गर्भाधान कार्य का लंबित भुगतान कराया जाए को ज्ञापन सौंपा है l संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा ने कहा कि हम 10-15 किमी साइकिल/बाइक से जाकर टीकाकरण करते हैं। पेट्रोल का खर्च भी नहीं निकलता। अगर मानदेय नहीं बढ़ा तो आंदोलन करेंगे।"
0
0
Report

अल्मोड़ा डायट के 42 नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र, 13.25 करोड़ विकास का वादा

Almora, Uttarakhand:Anchor - अल्मोड़ा के डायट में सहायक अध्यापक एलटी विशेष शिक्षा के 42 नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटे गए। शिक्षा मंत्री और अल्मोड़ा के प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ये शिक्षक विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को पढ़ाएंगे। स्कूल नहीं जा पाने वाले गंभीर दिव्यांग बच्चों को भी शिक्षा से जोड़ा जाएगा। मंत्री ने डायट परिसर में पौधरोपण भी किया। उन्होंने डायट के विकास के लिए 13 करोड़ 25 लाख रुपये देने की घोषणा की। इससे ऑडिटोरियम, स्मार्ट क्लास, पार्किंग और छात्रावास समेत 32 मदों में काम होंगे। पुराने भवन के लिए अलग से एक करोड़ रुपये दिए जाएंगे। मंत्री ने उत्तराखंड को शत-प्रतिशत साक्षर राज्य बताया। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया।
0
0
Report
Advertisement

AAP सांसद मलविंदर सिंह कंग ने पेपर लीक रोकथाम के लिए सख्त बिल की मांग

Noida, Uttar Pradesh:DELHI: MALWINDER SINGH KANG (AAP) ON PARLIAMENT MONSOON SESSION 2026 दिल्ली - 'पब्लिक एग्जामिनेशन अमेंडमेंट बिल' पर आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद मलविंदर सिंह कंग कहते हैं, "हमें इस चर्चा में शामिल होना चाहिए। सरकार भविष्य में पेपर लीक के मामलों में कड़ी सज़ा का प्रावधान करने वाला बिल ला रही है, लेकिन चर्चा के ज़रिए हम शायद ऐसी घटनाओं को पूरी तरह रोकने का कोई तरीका निकाल सकते हैं... आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि के तौर पर मेरा मानना ​​है कि हमें चर्चा में हिस्सा लेना चाहिए और सरकार को जवाबदेह ठहराना चाहिए... इस समय देश भर के युवाओं की नज़रें संसद पर टिकी हैं... पूरा देश अब उम्मीद कर रहा है कि संसद एक कड़ा कानून पास करेगी। इसलिए, मेरा मानना ​​है कि इस बिल पर सार्थक बहस होनी चाहिए, जिसमें हम भविष्य में पेपर लीक की समस्या को खत्म करने के लिए सुझाव दे सकें और साथ ही इसके लिए ज़िम्मेदार लोगों के खिलाफ़ कड़ी कार्रवाई भी सुनिश्चित कर सकें..."
0
0
Report

इमरान प्रतापगढ़ी: दिल्ली में पुलिस बर्बरता पर संसद में जवाब दें सरकार

Noida, Uttar Pradesh:DELHI: IMRAN PRATAPGARHI (CONGRESS MP) ON PARLIAMENT MONSOON SESSION 2026/ANTI-PAPER LEAK BILL दिल्ली | कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा, "पूरे देश से पुलिस बर्बरता की जो तस्वीरें आ रही हैं, वो दुर्भाग्यपूर्ण है। छात्र अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे, उनसे संवाद कीजिए, उन पर एके 47 मत चलाइए... आपको देश की संसद में आकर जवाब देना पड़ेगा। केंद्रीय गृह मंत्री को बताना होगा कि किसके इशारे पर दिल्ली में छात्रों, महिलाओं और छात्राओं पर इस तरह की कार्रवाई की गयी है। ये पूरी दुनिया में देश को शर्मसार कर रहे हैं। ये इस देश के तमाम अभिभावकों की चिंता है, विपक्ष की चिंता है लेकिन अफसوس है कि ये सरकार की चिंता नहीं है। देश में संसद चल रही है और आप संसद से कुछ ही दूरी पर इस तरह की कार्रवाई कर रहे हैं?... ऐसे में विपक्ष संसदीय मर्यादाओं में अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है..."
0
0
Report

कोटा ग्रामीण पुलिस का एरिया डोमिनेशन मुहिम: 163 अपराधी गिरफ्तार

Kota, Rajasthan:कोटा ग्रामीण पुलिस का बड़ा एक्शन: 'एरिया डोमिनेशन' अभियान में 163 अपराधी गिरफ्तार कोटा: आगामी त्योहारों के मद्देनजर अपराध और अपराधियों पर लगाम कसने के लिए कोटा ग्रामीण पुलिस ने 25 और 26 जुलाई को दो दिवसीय 'एरिया डोमिनेशन' अभियान चलाया। जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुजीत शंकर के निर्देशन में हुई इस व्यापक कार्रवाई में अलग-अलग मामलों के तहत कुल 163 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस (कोटा रेंज) के निर्देश पर आदतन अपराधियों, संगठित अपराध और शराब पीकर उत्पात मचाने वालों पर नकेल कसने के लिए यह अभियान चलाया गया था। इसके लिए जिले के सभी थानों की 91 टीमें गठित की गईं। इन टीमों में शामिल 294 अधिकारियों व पुलिसकर्मियों ने 539 स्थानों पर दबिश दी। कार्रवाई के मुख्य आंकड़े: पुलिस ने लंबे समय से फरार 48 स्थायी वारंटियों, सामान्य प्रकरणों में वांछित 21 और धारा 170 बीएनएस के तहत 78 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा 1 इनामी बदमाश को भी पकड़ा गया। पुलिस को एनडीपीएस एक्ट के तहत बड़ी कामयाबी मिली, जहां 5 आरोपियों से 543.73 किलो अवैध मादक पदार्थ और 3 वाहन जब्त किए गए। वहीं, आबकारी अधिनियम में 5 लोगों को पकड़कर 2636 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। आर्म्स एक्ट (अवैध हथियार) के तहत भी 5 आरोपी पकड़े गए हैं। अवैध खनन और भूमि विवाद के मामलों में भी पुलिस ने सख्ती दिखाई है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों और अवैध कारोबार के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top