Back
भीलवाड़ा में दिनदहाड़े महिला हत्या, सिर पर पत्थर से वार
MKMohammad Khan
Sept 22, 2025 13:31:49
Bhilwara, Rajasthan
LOCATION - BHILWARA
REPORT - DILSHAD KHAN
9784859773
भीलवाड़ा में दिनदहाड़े महिला की हत्या
सिर पर पत्थर मारकर ली जान, शव की पहचान नहीं हुई
भीलवाड़ा। शहर के सदर थाना क्षेत्र के सुवाणा पंचायत समिति के पूरावतों का आकोला सरहद स्थित कोठारी नदी के पास चरागाह भूमि में सोमवार को एक अज्ञात महिला की सिर पर पत्थर मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना से आस-पास के इलाके में सनसनी फैल गई। महिला की हत्या का तरीका और वारदात का समय दिनदहाड़े होने के कारण ग्रामीण भयभीत हैं।
पुलिस के अनुसार, सोमवार शाम चरवाहों ने चरागाह भूमि में खून से सनी महिला की लाश देखी। उन्होंने तुरंत ग्रामीणों और सदर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव का जायजा लिया। शुरुआती जांच में पता चला कि महिला की उम्र 25 से 30 वर्ष है। हत्या में इस्तेमाल हुआ खून सना पत्थर भी मौके पर मिला है। सदर थाना पुलिस ने बताया कि वारदात स्थल पर महिला और कातिल के बीच संघर्ष के स्पष्ट निशान मिले हैं। इससे संकेत मिलता है कि महिला ने अपनी जान बचाने के लिए कातिल का मुकाबला किया, लेकिन अंततः वह सफल नहीं हो सकी। पुलिस ने शव और वारदात में प्रयुक्त पत्थर को अपने कब्जे में ले लिया है।
शव की पहचान के किये जा रहे प्रयास :
मृतका के पास कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिले हैं। हालांकि, पड़ताल के दौरान महिला के दाहिने हाथ पर मुकेश संग रतनी गुदा मिला। इसी के आधार पर पुलिस शव की पहचान करने के प्रयास कर रही है। पुलिस ने महिला के पहनावे का विवरण भी साझा किया है। मृतका काले रंग का ब्लाउज, हरे रंग का पेटीकोट और सफेद लहंगा तथा क्रीम रंग की ओढनी पहने हुई थी। पुलिस आसपास के लोगों से महिला की पहचान के प्रयास कर रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस जानकारी महिला के बारे में नहीं मिल पाई।
वारदात से फैली सनसनी :
इस निर्मम हत्या की खबर फैलते ही आसपास के क्षेत्रों में हडकंप मच गया। स्थानीय लोग घटना के भयावह स्वरूप से स्तब्ध हैं। पुलिस आस-पास के इलाके में कातिल का सुराग तलाशने के प्रयास कर रही है। सदर पुलिस ने बताया कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है और किसी भी सुराग को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को महिला के बारे में क्षेत्रों में हडकंप मच गया। स्थानीय लोग घटना के भयावह स्वरूप से स्तब्ध हैं। पुलिस आस-पास के इलाके में कातिल का सुराग तलाशने के प्रयास कर रही है। सदर पुलिस ने बताया कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है और किसी भी सुराग को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को महिला के बारे में कोई जानकारी हो, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
जांच में जुटी पुलिस :
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है। प्राथमिक जांच में स्पष्ट हुआ है कि हत्या सिर पर पत्थर मारकर की गई थी। पुलिस स्थानीय लोगों और चरवाहों से पूछताछ कर रही है। इसके अलावा वारदातस्थल की ओर जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है, ताकि महिला के अंतिम समय और कातिल की पहचान की जा सके। फिल्हाल मृतका की पहचान और कातिल की गिरफ्तारी ही सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है।
3
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VSVISHAL SINGH
FollowSept 23, 2025 03:16:570
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowSept 23, 2025 03:16:47Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर आजमखान समप्थकों को जेल के पास से हटाते हुए पुलिस प्रशासन
रिपोर्टर राजकुमार दीक्षित का वॉक थ्रु
121- आलोक सिंह ASP सीतापुर
0
Report
0
Report
AKAjay Kashyap
FollowSept 23, 2025 03:16:350
Report
AKAjay Kashyap
FollowSept 23, 2025 03:16:220
Report
SKSantosh Kumar
FollowSept 23, 2025 03:16:070
Report
AKAjay Kashyap
FollowSept 23, 2025 03:15:590
Report
CPCHETAN PATEL
FollowSept 23, 2025 03:15:480
Report
VSVISHAL SINGH
FollowSept 23, 2025 03:15:36Noida, Uttar Pradesh:बाराबंकी
ऑपरेशन कलावा के तहत अलग-अलग जिलों में विश्व हिंदू रक्षा परिषद को सनातन फौज के लोगों ने कलावा बांध कर धर्मान्तरण रोकने के लिए संकल्प लेना शुरू किया
0
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowSept 23, 2025 03:15:270
Report
VCVikash Choudhary
FollowSept 23, 2025 03:15:130
Report
SKSantosh Kumar
FollowSept 23, 2025 03:03:41Noida, Uttar Pradesh:Ayodhya: Second Day Of Shardiya Navratri 2025/ Devotees Throng At Badi Devkali Temple/ Visuals/ Reax
1
Report
DCDilip Chouhan
FollowSept 23, 2025 03:03:260
Report
SKSundram Kumar
FollowSept 23, 2025 03:01:570
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowSept 23, 2025 03:01:500
Report