Back
तेजस्वी यादव की बिहार अधिकार यात्रा: बेरोजगारों के सम्मान की बड़ी पहल
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
Sept 17, 2025 11:01:17
Patna, Bihar
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार अधिकार यात्रा के दूसरे दिन जी मीडिया के एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा की
यह यात्रा केवल तेजस्वी की यात्रा नहीं है, ये बेरोजगार नौजवानों की यात्रा है, ये महिला की सुरक्षा और सम्मान की यात्रा है, ये भ्रष्टाचार और अपराध मुक्त बिहार बनाने की यात्रा है, ये बिहार में निवेश, कारखाने, इंडस्ट्री लाने की यात्रा है, ये किसान और मजदूर के सम्मान की यात्रा है। आप देखिएगा इस यात्रा में सभी लोगों का जो है सहयोग मिल रहा है। चाहे कोई जात के हो, कोई धर्म के हो, कोई वर्ग के हो, हर लोग जो है इस मौजूदा 20 साल पुरानी खटारा सरकार से त्रस्त हो चुका है। इस अफसरशाही से लोग जो है परेशान हो रखे हैं। कुछ चुनिंदा, अब नीतीश जी सरकार नहीं चला रहे हैं। अब सरकार नरेंद्र मोदी जी और अमित शाह जो है दिल्ली में बैठकर के ये दो गुजराती जो हैं बिहार को चलाने का काम कर रहे हैं और उनका सहयोग जो दे रहे हैं वो रिटायर्ड भ्रष्ट अधिकारियों और कुछ ऐसे अधिकारी जो हैं वो सरकार चला रहे हैं जो केवल और केवल खजाने की लूट करना चाहते हैं, मुख्यमंत्री के चेहरे का केवल इस्तेमाल कर रहे हैं और अपना तिजोरी भरने का काम कर रहे हैं। ऐसे दो चंद जदयू के बड़े नेता हैं जो अमित शाह जी के गुलाम हैं, जो जदयू में हैं लेकिन मन उनका भाजपा में है और कुछ अधिकारी वगैरह। तो आप देखिएगा अराजकता जो है पूरे बिहार में जो फैली हुई है। इनके मंत्री गुंडे जैसा व्यवहार करते हैं, गालियां देते हैं, पत्रकारों को पीटते हैं और एफआईआर तेजस्वी पे होता है। तो आप समझ जाइए कि ये तानाशाही जो है इन लोगों ने लाने का काम किया है। तो राजा लोग का सिंहासन डोल रहा है क्योंकि जनता आने वाली है। ये तादाद आप देखिए, भीड़ देखिए। हमारी गाड़ी चल नहीं पा रही है। इतने लोग जो है भरे पड़े हैं, साथ-साथ पैदल चल रहे हैं। तो आप समझ सकते हैं कि बिहार की जनता कितनी आक्रोषित है। इस बार किसी भी कीमत पर इस सरकार को बदलने के लिए लोगों ने ठाना है और लोगों को भ्रष्टाचार वाली सरकार नहीं चाहिए जिन्होंने केवल भ्रष्टाचार किया। कोई कार्रवाई नहीं करते भ्रष्टाचारियों पर, अपराधियों पर। ये लोग केवल अपराधी और भ्रष्टाचारी को संरक्षण देने वाली ये सरकार है। इसलिए ये यात्रा है।
तेजस्वी यादव यादव ने कहा आज विश्वकर्मा जी की भी पूजा है, उनका भी दिन है। चलिए हम मोदी जी को बधाई देते हैं जन्मदिन की, उनको बधाई है। और इससे ज्यादा हम दे भी क्या सकते हैं। लेकिन इस बार जो है कड़ी चुनौती ही नहीं बल्कि महागठबंधन जो है बिहार में लैंडस्लाइड विक्ट्री जो है होने जा रहा है। मोदी जी आए, उम्मीद तो था कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा जो है जरूर देंगे लेकिन बिहार को फिर से उन्होंने ठेंगा ही दिखाने का काम किया।
तेजस्वी यादव ने कहा की देखिए एक बात समझना पड़ेगा। ये जो मौजूदा जो सरकार है, ये गरीबों की सरकार नहीं है। ये केवल चुनिंदा लोगों की सरकार है और लगातार जो है नीतीश कुमार जी अचेत अवस्था में हैं। कोई काम जो है बिहार सरकार जो है नहीं कर रही है। बिहार में सबसे ज्यादा गरीबी है, सबसे ज्यादा पलायन है, सबसे ज्यादा बेरोजगारी है, शिक्षा चिकित्सा चौपट हो चुका है, अस्पतालों में दवा डॉक्टर नहीं है आप देखिएगा लगातार जो है प्रति व्यक्ति आय के मामले में पूरे देश में सबसे कम जो है बिहार का है। तो लोग जो है परेशान हैं।
गृह मंत्री अमित शाह के 18 सितंबर को पटना दौरे को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा की क्या करेंगे नही करेंगे अब करें ना करें वो जानें। कोई शाह आए, कुछ होने वाला नहीं है।
तेजस्वी यादव ने एनडीए पर निशाना साधते हुए कहा की इन लोगो से कोई फर्क पड़ता नहीं है हम लोगों पर वह निशाना साधते रहें, जिंदगी भर साधते रहें। जनता की बात नहीं करते हैं, हम लोग जनता की बात करते हैं। हम लोग गरीब, किसान, मजदूर की बात करते हैं। वो लोग हमको गाली देते हैं। हम लोग बिहार की तरक्की की बात करते हैं, विकास की बात करते हैं, वो लोग हमको गाली देते हैं। हम लोग पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई, सुनवाई की बात करते हैं, वो लोग हमको गाली देते हैं। हम लोग 20 साल का हिसाब चाहते हैं, वो लोग हमको गाली देते हैं। हम लोग भ्रष्टाचार, अपराध मुक्त बिहार की बात करते हैं, वो लोग हमको गाली देते हैं। तो उनका कहना है, नकारात्मक सोच के लोग हैं। हम लोग सकारात्मक सोच के लोग हैं। हम लोग प्रोग्रेसिव लोग हैं, वो लोग जो है भड़काऊ लोग हैं। वो लोग जो है समाज में द्वेष पैदा करना चाहते हैं, बांटने की राजनीति करते हैं, हम लोग जोड़ने की राजनीति करते हैं। वो लोग अफवाह पार्टी हैं और हम लोग सच्चे लोग हैं। तो अंतर तो है ही।
आनंद मोहन के बयान की बड़ा बाल बिहार का कम तय करेगा पर तेजस्वी यादव ने कहा बिहार की जनता तय करेगी कि सीएम कौन होगा। अब इस तरह के बयान से लोगों को बचना चाहिए। प्रोग्रेसिव बात करनी चाहिए, पॉजिटिव बात करनी चाहिए। एक नए बिहार की बात करनी चाहिए जहां सबकी तरक्की हो। चाहे कोई जात के हो, कोई धर्म के हो। तेजस्वी सबको साथ लेकर के चलेगा। किसी एक समाज को ऐसा नहीं है कि तेजस्वी छोड़ कर के चलेगा। सबको मान-सम्मान और सबको साथ लेकर चलेगा। और हम लोगों से भी यही उम्मीद करते हैं कि सबों की बात करनी चाहिए।
तेजस्वी यादव ने कहा की आप बताइए आप जो जिस गाड़ी में हैं एक-दो की स्पीड में ही जो है वो गाड़ी बढ़ पा रही है।
कछुए की चाल में ही चल रही है। खचाखच जो है और ऊपर से लीजिएगा तो आपकी नजर जहां तक आगे और पीछे जहां तक जाएगी लोग खचाखच जो है इस यात्रा को जो है समर्थन देने के लिए आए हुए हैं।
ओवैसी के एंट्री राजद और कांग्रेस को गठबंधन में नहीं देने पर तेजस्वी यादव ने कहा देखिए एक बात समझने की जरूरत है, हम लोग तो यहां छह पार्टियां ऑलरेडी हैं और बहुत और अन्य दल हैं जो इंडिया एलायंस के भी चाहे जेएमएम हो, एनसीपी हो, शिवसेना हो या और कोई दल, सब लोग जो है बिहार में चुनाव लड़ना चाहते हैं, हमारे गठबंधन में आना चाहते हैं। लेकिन हम तो भाई बिहार में ही चुनाव लड़ते हैं और तो कहीं लड़ते हैं नहीं। हमारे लिए तो और जगह-जगह में नहीं मिलती है, ना लोग देते हैं। हम तो हैदराबाद नहीं जाते चुनाव लड़ने। हम तो महाराष्ट्र, गुजरात चुनाव लड़ने नहीं जाते। हम तो तेलंगाना चुनाव लड़ने नहीं जाते। हम तो मद्रास चुनाव लड़ने नहीं जाते। हम तो बिहार में ही हमारी ताकत है।
तेजस्वी यादव ने कहा की NDA के लोगो मे खींचतान है सब लोग सत्ता के लोभी हैं जनाधार है नहीं लेकिन सबको सत्ता ही चाहिए। लेकिन ये उनका मामला है, एनडीए का मामला है वो जाने। हम तो अपनी बात बता सकते हैं, उनकी बात क्या बताएं।
तेजस्वी यादव ने महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर कहा कि अब तो होना ही है। जाहिर सी बात है चुनाव से पहले ही होना है। और कैंडिडेट भी तय करना है। सब कुछ हो जाएगा लेकिन हम लोग ठोक-ठठा करके काम कर रहे हैं, मिलकर के काम कर रहे हैं। हमारी कोशिश है ये नवरात्रि खत्म होते-होते हम लोग कर लेंगे
कांग्रेस को पटना हाई कोर्ट से झटका लगने पर तेजस्वी यादव ने कहा की अब इसमें तो जजमेंट जब तक आएगा नहीं, आने के बाद एक बार जजमेंट आ जाए उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
(
तेजस्वी यादवन ने कहा देखिए, लोगों को भरोसा है, उम्मीद है। हमने जो कहा वो किया है। लोगों को लगता है कि ये आएगा तो ये करेगा। तो एक जिम्मेदारी है, एक भरोसा है लोगों का, एक विश्वास है। और इस पर हम जरूर खरा उतरेंगे और जो हमने कहा वो किया है। आगे भी हम जो है करेंगे। तेजस्वी की उम्र कच्ची है लेकिन जुबान पक्की है।
तेजस्वी यादव ने कहा की देखिए, विपक्ष को अब मिर्ची लगे या जो लगे, जब-जब हम लोग सड़क पर रहते हैं, जनता के बीच रहते हैं, तब-तब जो है उनको मिर्ची लगती है। उन लोगों को जनता से कोई मतलब नहीं है। उन लोगों को केवल जो है मतलब सत्ता में रह करके मलाई खाने की है, भ्रष्टाचार करने की है, अपराधियों को संरक्षण देने की है। हम लोग सेवा भाव से हैं। हम चाहे सत्ता के लोभी नहीं, चाहे विपक्ष में रहे या सत्ता में रहे, लोगों के लिए काम करना।
बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ये तो नकलची सरकार है, सब हमारा ही नकल कर रही है। जो हम कह रहे हैं वो ये कर रही है। विजनलेस लोग हैं। असल में नीतीश जी को कुछ नहीं पता, दो-चार जो अधिकारी हैं, वो लोग कसम खाए हुए हैं कि भाई किसी भी कीमत पर नीतीश जी और भाजपा की सरकार ही रहनी चाहिए। क्योंकि नीतीश जी अचेत अवस्था में हैं, उनके बीमारी का इस्तेमाल फिर नहीं कर पाएंगे। तो कुछ अधिकारी ऐसे हैं जो लूटने का जो काम कर रहे हैं, जिनका रैकेट है बहुत बड़ा। ये चुनाव वो लोग लड़ रहे हैं। सब पता है। चुनाव खत्म होने दीजिए, सबका इलाज होगा
तेजस्वी यादव से एक्सक्लूसिव बातचीत की जी मीडिया संवाददाता रूपेंद्र श्रीवास्तव ने
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SJSantosh Jaiswal
FollowSept 17, 2025 13:01:530
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowSept 17, 2025 13:01:380
Report
ASArvind Singh
FollowSept 17, 2025 13:01:190
Report
DGDeepak Goyal
FollowSept 17, 2025 13:01:090
Report
0
Report
SGSagar Gaikwad
FollowSept 17, 2025 13:00:150
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowSept 17, 2025 12:50:151
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowSept 17, 2025 12:49:590
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowSept 17, 2025 12:49:442
Report
STSharad Tak
FollowSept 17, 2025 12:49:221
Report
HGHarish Gupta
FollowSept 17, 2025 12:49:122
Report
JJJAYESH JAGAD
FollowSept 17, 2025 12:48:480
Report
MGMohd Gufran
FollowSept 17, 2025 12:48:350
Report
RSR.B. Singh
FollowSept 17, 2025 12:48:230
Report
BDBabulal Dhayal
FollowSept 17, 2025 12:48:090
Report