Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jodhpur342011
जोधपुर में शारदीय नवरात्र की शुरुआत, मेहरानगढ़ मंदिर में खास इंतज़ाम
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Sept 22, 2025 04:15:29
Jodhpur, Rajasthan
FEED BY TVU 79 जोधपुर शारदीय नवरात्रा का शुभारंभ आज सोमवार से हो गया है। इस अवसर पर मेहरानगढ़ दुर्ग स्थित चामुंडा माताजी मंदिर में दर्शन हेतु व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। श्रद्धालुओं के सुचारु दर्शन एवं सुरक्षा के लिए मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट प्रबंधन व पुलिस प्रशासन की ओर से विशेष प्रबंध किए गए हैं। दर्शन का समय प्रातः 7:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस दौरान मंदिर परिसर में दर्शनार्थियों की भीड़ को व्यवस्थित ढंग से नियंत्रित किया जाएगा। पुरुष व महिला श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद चढ़ाने की अलग-अलग व्यवस्था की गई है।ट्रस्ट प्रशासक कर्नल अजय सिंह शेखावत ने जानकारी दी कि मंदिर में सतवर्ती पाठ का संकल्प एवं थापना का मुहूर्त प्रातः 12:05 बजे से 12:53 बजे तक रहेगा। इसी मुहूर्त में पूर्व नरेश गज सिंह एवं महारानी हेमलता राज्ये चामुंडा माता के दर्शन करेंगे और पूजन में भाग लेंगे। इसके अलावा मंदिर के साथ पुलिस ने भक्तों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की है ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो यहां की मान्यता है कि इस मंदिर में मां के दर्शन के साथ ही भक्तगण अपने नवरात्र की शुरुआत करते हैं कहा जाता है कि जब भारत चीन युद्ध हुआ तो जोधपुर में भी बम गिरे थे लेकिन मां चामुंडा की कृपा से एक भी बम जोधपुर में नहीं फटा ऐसे में लोगों की आस्था और बढ़ गई। बाईट धनश्याम त्रिवेदी पंडित
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MDMahendra Dubey
Sept 22, 2025 06:15:12
Sagar, Madhya Pradesh:सागर के जिला अस्पताल में कुत्तों का आतंक, दहशत में रहते है मरीज और उनके तीमारदार.. एंकर/ सागर के बड़े स्वास्थ्य सेवा केंद्रों में एक जिला अस्पताल में इन दिनों कुत्तों का भारी आतंक देखा जा रहा है और इस वजह से यहां भर्ती मरीज और उनके परिजन खासे दहशत में है, दिन हो रात बेखौफ होकर आवारा कुत्ते इस अस्पताल ने दाखिल हो जाते हैं और अस्पताल परिसर में रुकने वाले लोगों को खासा परेशान करते है। कई तीमारदारों के खाने पीने की चीजें कुत्तों द्वारा के जाना आम बात हो गई है तो इन कुत्तों से बच्चों को ज्यादा दिक्कत है। कुछ दिनों पहले ही एक नवजात को कुत्तों ने घायल किया था तो अब तक दर्जनों लोगों को कुत्ते अपना निशाना बना चुके है। खास तौर पर रात के समय यहां रहने वाले लोग दहशत के साए में जीते है। न सिर्फ जिला अस्पताल बल्कि बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भी आलम यही है, यहां भी आए दिन आवारा कुत्तों का आतंक देखने को मिलता है जब आम आदमी की बड़ी परेशानी की वजह ये कुत्ते बनते हैं। अस्पतालों में सुरक्षा के इंतजामों को लेकर भी बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है और प्रबंधन भी कटघरे में खड़ा है। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन की माने तो जानवरों के प्रवेश पर रोक लगाने के इंतजाम किए गए है लेकिन कई बार कुत्ते यहां आ जाते हे जिसकी रोकथाम के उपाय किए जा रहे हैं। बाइट/ डॉ आर एस जयंत ( सिविल सर्जन जिला अस्पताल सागर)
0
comment0
Report
SNShashi Nair
Sept 22, 2025 06:09:03
Hisar, Haryana:एंकर - हिसार में शारदीय नवरात्रों को लेकर उत्सव का माहौल है। नवरात्रों के अवसर पर शहर के मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइट्स व फूलों से सजाया गया है। हिसार का देवी भवन मंदिर प्राचीन मंदिरों में से एक है। यह मंदिर करीब 400 साल पुराना है। मंदिर में, खासकर नवरात्र में यहां पर हरियाणा, यूपी, बिहार, राजस्थान और पंजाब से भी श्रद्धालु आकर पूजा पाठ करते हैं। मंदिर के पुजारी पंडित सुरेश ने बताया कि मंदिर की स्थापना लगभग 1770 में पटियाला के महाराजा अमर सिंह ने की थी। मंदिर में आए श्रद्धालुओं का कहना है कि देवी भवन में मां ने उनकी जिंदगी बदल दी है। उन्होंने कहा कि आस्था और विश्वास का प्रतीक है हिसार का प्राचीन देवी भवन मंदिर। बाइट - WT-
2
comment0
Report
PCPranay Chakraborty
Sept 22, 2025 06:01:21
0
comment0
Report
NJNitish Jha
Sept 22, 2025 06:01:15
Mumbai, Maharashtra:2209ZN_MUMBAI CLASH बीते रात मुंबई के गोवंडी में अन्नाभाऊ साठे नगर एकता चाल मैं देवी की मूर्ति मस्जिद के सामने से जाते समय दो समुदाय आमने सामने आ गई और फिर माता की मूर्ति को खंडित किया गया। हिंदू पक्ष का कहना। रात को मूर्ति ले जाते वक्त जब मूर्ति मस्जिद के सामने से ले जा रहे थे।, उस वक्त मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कहा शांति से मूर्ति ले जाओ, लेकिन हमारे तरफ से लोगों ने जयकारा लगाया जिसके बाद उन्होंने मूर्ति पुलिस सूत्रों का कहना। ये बात सही है दोनों समुदाय आमने सामने आए थे, जिसके बाद बीते रात से ही पुलिस ने एक्शन शुरू कर दिया है, लेकिन माता की मूर्ति वहां उस जगह जहां स्थापना करना था, उस जगह रखते समय खंडित हुई। पुलिस ने इस मामले में fIR दर्ज कर ली हैं।
0
comment0
Report
AKAjay Kashyap
Sept 22, 2025 06:00:52
Bareilly, Uttar Pradesh:VANDOR CODE 411545 REPORT....AJAY KASHYAP BAREILLY ANCHOR....बरेली में एक नर्स ने जब अपने प्रेमी अस्पताल संचालक डॉक्टर पर शादी का दबाव बनाया तो उसने प्रेमिका को रास्ते से हटाने के लिए खौफनाक घटना को अंजाम दे डाला, आरोपी डॉक्टर ने अपनी प्रेमिका नर्स को पहले नशे का इंजेक्शन लगाया और जब वह बेहोश हो गई तो उसके चेहरे और सर पर चोट मार कर गंभीर रूप से घायल कर पहचान छुपाने को चेहरे पर तेजाब डाल दिया और घटना को बलात्कार का रूप देने के लिए उसकी नग्न अवस्था में मरा समझ कर हाईवे किनारे फेंक दिया था, सूचना पर पुलिस ने युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई, प्रेमी अस्पताल संचालक डॉक्टर श्रीपाल कश्यप से कमरे में शादी कर उसकी पत्नी बन गई थी और सामाजिक रूप देने के लिए कोर्ट मैरिज का दबाव बना रही थी, उसी ने रास्ते से हटाने के लिए अपनी प्रेमिका नर्स मारने की साजिश रच दी, बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में 16 सितंबर की देर रात इन्वर्टिस विश्वविद्यालय के पास लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे के किनारे नग्न अवस्था में गंभीर रूप से घायल एक युवती मिली, जिसे तत्काल पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद युवती ने बताया कि वो बदायूं की रहने वाली है। तबीयत में कुछ सुधार होने के बाद युवती ने बताया कि उसने रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली से ए.एन.एम. का डिप्लोमा वर्ष 2023 में किया है। उसके बाद वह श्री अनन्तरूप हॉस्पिटल बीसलपुर चौराहा बरेली में नर्स के रूप में कार्य करने लगी। अस्पताल में नर्स की नौकरी करने के दौरान अस्पताल के संचालक बीएमएस डॉक्टर श्रीपाल कश्यप से प्रेम संबंध हो गए और जब नर्स और अस्पताल संचालक डॉक्टर श्रीपाल कश्यप के प्रेम संबंधों की जानकारी डॉक्टर की पत्नी को हुई तो उसने इसका विरोध शुरू कर दिया, जिसके बाद नर्स ने अस्पताल से नौकरी छोड़ दी और डॉक्टर ने उसे एक किराए का कमरा दिलाकर रख दिया। पुलिस की माने तो पीड़िता ने बताया कि अस्पताल संचालक डॉक्टर ने इस कमरे में शादी कर उसे अपनी पत्नी बना लिया और फिर वह कई महीनों से पति-पत्नी बनकर रह रहे थे और कोर्ट मैरिज करने का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। इसके बाद पुलिस ने नर्स की तहरीर पर उसके प्रेमी अस्पताल संचालक डॉक्टर श्रीपाल कश्यप के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जब हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो पता चला कि अस्पताल संचालक डॉक्टर श्रीपाल कश्यप शादीशुदा है। बरेली पुलिस की माने तो नर्स के प्रेमी अस्पताल संचालक डॉक्टर श्रीपाल कश्यप को जब हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि अस्पताल संचालक डॉक्टर श्रीपाल कश्यप की प्रेमिका नर्स ने जब उसे कोर्ट मैरिज करने का ज्यादा दबाव बनाया तब उसने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाना शुरू कर दी। इसी बीच 16 सितंबर को नर्स ने अपने पेट में दर्द होने की बात श्रीपाल को बताई, जिसके बाद डॉक्टर श्रीपाल कश्यप ने पेट दर्द के इंजेक्शन लगाने के बहाने उसे नशे का इंजेक्शन लगा दिया, जिससे वह बेहोश हो गई और उसके प्रेमी डॉक्टर श्रीपाल कश्यप अपनी प्रेमिका नर्स को अपनी कार बेलेनो से नवदिया झाड़ा होते हुए इन्वर्टिस विश्वविद्यालय बड़ा बाईपास पर सुनसान जगह गोपालपुर नगरिया के पास उतारकर सड़क के नीचे ले गया, जहाँ नर्स के कपड़े उतारकर उसके सर पर लोहे के पाना से प्रहार करके मार दिया तथा पहचान छुपाने के लिये उसके चेहरे व शरीर के ऊपर तेजाब डाल दिया और मरा समझ कर मौके से फरार हो गया। बाइट – अनुराग आर्य, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली बरेली के बिथरी चैनपुर थाने की पुलिस ने नर्स को अपने रास्ते से हटाने के लिए उसके साथ खौफनाक घटना को अंजाम देने वाले उसके प्रेमी अस्पताल संचालक डॉक्टर श्रीपाल कश्यप को शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। नोट .... पीड़िता की आज सुबह मौत हुई है अभी एसएसपी की अपडेट बाइट भेजूंगा
0
comment0
Report
ASABDUL SATTAR
Sept 22, 2025 06:00:31
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के घास मंडी से एक हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां खड़ी एक ऑटो को बदमाश चुरा कर ले गया। यह पूरी घटना बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। ऑटो चालक महताब खान ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ बाजार में खरीदारी करने ऑटो से आया था। तभी बदमाश ऑटो को चुरा कर अपने साथ ले गए, सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि बदमाश ऑटो के पास आता है और उसे स्टार्ट कर ले जाता है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाश की तलाश में जुटी है वी/ओ.1- ऑटो चालक महताब खान ने बताया कि उसने घास मंडी में ऑटो खड़ा करके वह परिवार के साथ खरीदारी करने चला गया। जैसे ही वह खरीदारी करके वापस आया, तो उसे ऑटो गायब मिला। यह देखकर उसके होश उड़ गए। उसने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को देखा, तो बदमाश ऑटो को स्टार्ट करते हुए ले जाते दिखाई दिया। पीड़ित महताब खान ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर ऑटो चोर बदमाश के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाश की तलाश शुरू कर दी है।  बाइट- महताब खान..... ऑटो चालक
0
comment0
Report
TTTRIPURESH TRIPATHI
Sept 22, 2025 06:00:24
Deoria, Uttar Pradesh:रिपोर्ट.. त्रिपुरेश त्रिपाठी लोकेशन.. देवरिया एंकर.....देवरिया जनपद में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला एक युवक के साथ मिलकर एक व्यक्ति को बेरहमी से पीटती नज़र आ रही हैं। जब वायरल वीडियो की पड़ताल की गई तो वीडियो बरियापुर थाना क्षेत्र का निकला। जहाँ एक भाभी ने अपने लड़के के साथ मिलकर अपने ही देवर पर हैवानियत दिखाई और लाठी-डंडों से देवर की पिटाई करते नजर आयी। आपको बता दे कि बरियारपुर थाना क्षेत्र के गौर कोठी बाबू टोला के रहने वाला मिट्ठू सिंह शराब पीने का आदि है। आए दिन शराब पीकर घर पर विवाद करता है जिसके चलते परिवार परेशान रहता है। वही आज मामूली विवाद में अपने देवर से तंग आकर भाभी रेखा अपने लड़के रौनक के साथ मिलकर मिट्ठू को लाठी डंडो से बेरहमी से पिटाई कर दी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घायल युवक को ग्रामीणों ने किसी तरह भाभी और भतीजे के चंगुल से छुड़ाया और उसकी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गंभीर रूप से घायल युवक को मेडिकल कॉलेज इलाज के लिये भिजवाया,जहां उसका इलाज चल रहा है और आरोपी भाभी और भतीजे को पुलिस अरेस्ट कर थाने लाई फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है
0
comment0
Report
Ankit WaikerAnkit Waiker
Sept 22, 2025 05:53:17
2
comment0
Report
VRVikash Raut
Sept 22, 2025 05:48:24
Deoghar, Jharkhand:देवघर एंकर आज से शारदीय नवरात्रि की शुभ शुरुआत हो गई है। देवघर में इस अवसर पर विभिन्न पंडालों की तैयारी की गई है, देवघर के मॉल परिसर में हर साल की तरह इस बार भी एक खास इको-फ्रेंडली पंडाल तैयार किया गया है। यह पंडाल हर वर्ष अलग-अलग थीम और सामाजिक संदेश के साथ सजाया जाता है। इस बार पंडाल का थीम शांति कलश रखा गया है।पंडाल की सबसे खास बात यह है कि इसे 501 मटकों से सजाकर तैयार किया गया है। श्रद्धालुओं को आकर्षित करने के साथ-साथ इस पंडाल का उद्देश्य विश्व शांति का संदेश देना है। नवरात्रि के दौरान यहां मां दुर्गा से समस्त विश्व में शांति और सौहार्द की प्रार्थना की जाएगी। कलाकार लक्ष्मण ने बताया कि धार्मिक आस्था और सामाजिक संदेश का संगम इस वर्ष के नवरात्रि पंडाल को विशेष बना रहा है।हर वर्ष यहां अलग थीम पर पंडाल बनाया जाता रहा है इस वर्ष शांति कलश का पंडाल बनाया गया लोग यहां शॉपिंग के साथ माता का आशीर्वाद भी लेते है और अपने फोन में माता के साथ सेल्फी भी लेते है बाइट : लक्ष्मण लक्की , स्थानीय कलाकार
4
comment0
Report
ADAnup Das
Sept 22, 2025 05:48:12
Krishnanagar, West Bengal:নদীয়া অনুপ কুমার দাস পূর্ব পরিচিত প্রতিবেশী এলোপাথাড়ি কোপাল গৃহবধূকে,গুরুতর আহত গৃহবহুর চিকিৎসা চলছে কৃষ্ণনগর শক্তিনগর জিলা হসপিটালে। আহত গৃহবধূর নাম আসিয়া সেখ বয়স আনুমানিক ৪৫,বাড়ি ঝিটকীপোতা পারহাউজ পাড়া,কৃষ্ণনগর কোতয়ালী থানার অধীন এলাকা, পরিবার সূত্রে জানাযায় এক দেড় মাস আগে আসিয়া শেখের পোষা ছাগল,এলাকার সাজিদুল খানের বাড়িতে ঢুকে ছিলো,সেই নিয়ে একটু ঝামেলাও হয়েছিল। পরে সেটা আবার ঠিক হয়ে যায়, আজ সকাল বেলায় আসিয়া শেখ রাস্তায় দাঁড়িয়ে বিচুলি কিনছিল সেই সময় পিছন থেকে সাজিদুল খান ডাকনাম সাজি,এলো পাথাড়ি কোপ করে এলাকার লোক দেখতে পেয়ে বাড়িতে খবর দিলে প্রথমে আসিয়া শেখকে কৃষ্ণনগর কোতোয়ালি থানায় নিয়ে যায় কোতয়ালী থানার পুলিশ বলে আগে তাকে হসপিটালে গিয়ে এডমিশন করুন,গুরুতর আহত অবস্থায় তাকে জেলাশক্তিনগর হসপিটালে ভর্তি করা হয়। পুলিশের উপর ক্ষোভ প্রকাশ করে পরিবার এর আগেও হামলা করে পুলিশের কাছে অভিযোগ জানিয়ে,ফোন করে বললেও আসেনি পুলিশ,তায় সাজির বাড়বাড়ন্ত,ও এলাকায় থাকতো বাড়ি বিক্রি করে চলে গেলেও পাড়ায় রোজ আসে সমাজবিরোধী অবৈধ ভাবে মাদক বিক্রি করে, ক্রিমিনাল পুলিশ তাকে কিছুই বলে না বলে জানায়। বাইট আহত গৃহবধূর বোন সুমিলা বিবি,,এবং পুত্র সুরজ শেখ, ছবি বাইট একত্রে 2সি তে 220925ZG_NAD_KOP_INJUREE নামে 1 ফাইল
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top