Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
लोकसभा लोप पर राहुल गांधी की टिप्पणी से राजनीतिक हलचल
ATAnuj Tomar
Sept 19, 2025 06:39:48
Noida, Uttar Pradesh
DELHI: PRAMOD TIWARI (CONGRESS) ON LOK SABHA LOP & CONGRESS LEADER RAHUL GANDHI’S STATEMENT / FORMER BJP MP FROM KANNAUJ SUBRAT PATHAK’S STATEMENT / SAMAJWADI PARTY CHIEF AKHILESH YADAV’S STATEMENT /UNION HOME MINISTER AMIT SHAH’S STATEMENT
4
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SDSurendra Dasila
Sept 19, 2025 08:18:09
Dehradun, Uttarakhand: फीड liveu 98 से भेजी गई है एंकर साल 2014 में हल्द्वानी में हुई 7 साल की बालिका कशिश की दुष्कर्म और हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा आरोपी को बरी करने के बाद उत्तराखंड में हंगामा मचा हुआ है। पहले पिथौरागढ़ में प्रदर्शन और फिर हल्द्वानी में हुए बड़े प्रदर्शन को लेकर प्रशासन भी अलर्ट पर है। इस मामले में राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटिशन दाखिल करने की बात कही है । राजधानी देहरादून में कशिश को न्याय दिलाने के लिए बनाए गए संघर्ष मोर्चा ने कहा है कि इस मामले में अगर सरकार ने जल्द कारवाई नहीं की तो 5 अक्टूबर को सीएम आवास का घेराव किया जाएगा बाइट रमेश चंद्र गहतोड़ी अध्यक्ष संघर्ष समिति बाइट तारा चंद मृतक कशिश के ताऊ
0
comment0
Report
AMALI MUKTA
Sept 19, 2025 08:18:02
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:SLUG- कौशांबी में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई ANCHOR-- कौशांबी जिले में बच्चा चोरी की अफवाह ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। सैनी थाना क्षेत्र के एक गाँव में भीड़ ने विक्षिप्त महिला को बच्चा चोरी का आरोप लगाकर लाठी-डंडों और लात-घूसों से बेरहमी से पीट दिया। महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमे भीड़ की क्रूरता साफ़ देखा जा सकता है। VO-- सैनी थाना क्षेत्र के बनपुकरा गाँव में अफवाहों का खामियाजा एक मानसिक रूप से बीमार महिला को भुगतना पड़ा। बच्चा चोरी के शक में ग्रामीणों की भीड़ ने अयोध्या की रहने वाली पुनिता देवी को घेर लिया और फिर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।पिटाई करते लोगों का कहना था कि पुलिस कुछ नहीं करेगी, इसलिए भीड़ ने खुद ही ‘सज़ा’ देने का फैसला कर लिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दर्जनों लोग महिला को लात-घूसों और डंडों से मारते दिखाई दे रहे हैं। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। बच्चा चोरी जैसी अफवाहें पहले भी कई निर्दोष लोगों की जान ले चुकी हैं। सवाल यह है कि भीड़ तंत्र कब तक कानून अपने हाथों में लेता रहेगा। फ़िलहाल पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर दो नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। नामजद दोनो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। वही अन्य उपद्रवियों की पहचान कर रही है। BYTE-- सत्येन्द्र तिवारी, सीओ सिराथू
0
comment0
Report
SKSanjay Kumar Verma
Sept 19, 2025 08:16:42
Noida, Uttar Pradesh:प्रेस विज्ञप्तिदिनांक :- 19 सितम्बर 2025 स्थान :- इंद्रप्रस्थ (दिल्ली) विषय :- विश्व हिंदू परिषद, इंद्रप्रस्थ प्रान्त मंत्री द्वारा लव कुश रामलीला में 'मंदोदरी' की भूमिका हेतु पूनम पांडे के चयन पर आपत्ति एवम पुनर्विचार का आग्रह नई दिल्ली, 19 सितंबर 2025 - इंद्रप्रस्थ विश्व हिंदू परिषद (विहिप), दिल्ली के प्रांत मंत्री सुरेंद्र गुप्ता ने प्रतिष्ठित लव कुश रामलीला में 'मंदोदरी' की भूमिका के लिए अभिनेत्री श्रीमती पूनम पांडे के चयन पर गहरी चिंता व्यक्त की है। इस संबंध में, विहिप दिल्ली के प्रांत मंत्री, श्री सुरेन्द्र कुमार गुप्ता ने लव कुश रामलीला समिति को एक औपचारिक पत्र भेजकर इस निर्णय पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया है। पत्र में, श्री गुप्ता ने इस बात पर जोर दिया कि रामलीला केवल एक नाट्य-प्रस्तुति नहीं, बल्कि भारतीय समाज और संस्कारों का एक जीवंत हिस्सा है। संगठन ने यूनेस्को द्वारा रामलीला को दिए गए सांस्कृतिक महत्व का भी उल्लेख किया, जो इसे एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त पारंपरिक प्रदर्शन के रूप में पहचानता है। विहिप ने अपने पत्र में निम्नलिखित प्रमुख बिंदुओं पर प्रकाश डाला: * सांस्कृतिक और नैतिक संवेदनशीलता: संगठन का आग्रह है कि रामायण-आधारित प्रस्तुतियों में पात्रों का चुनाव केवल अभिनय क्षमता पर नहीं, बल्कि सांस्कृतिक उपयुक्तता और श्रद्धालुओं की भावनाओं को ध्यान में रखकर किया जाना चाहिए। * 'मंदोदरी' चरित्र का महत्व: 'मंदोदरी' का चरित्र गुण, मर्यादा, संयम और आदर्श पतिव्रता के गुणों का प्रतीक माना जाता है। इसलिए, इस भूमिका को निभाने वाले कलाकार का चयन इन आदर्शों को ध्यान में रखकर होना चाहिए। * सार्वजनिक छवि पर चिंता: पत्र में कहा गया है कि श्रीमती पूनम पांडे की सार्वजनिक छवि और अतीत में हुए विवादों के कारण श्रद्धालुओं में असमंजस या आक्रोश की भावना उत्पन्न हो सकती है। * वैकल्पिक सुझाव: विहिप ने समिति को सुझाव दिया है कि वे इस निर्णय पर पुनर्विचार करें और मंदोदरी की भूमिका के लिए किसी ऐसी अभिनेत्री का चयन करें जिनकी पारंपरिक नाट्य पृष्ठभूमि हो या जिनका सार्वजनिक रिकॉर्ड सांस्कृतिक अपेक्षाओं के अनुरूप हो। श्री सुरेन्द्र कुमार गुप्ता ने कहा, "हमारा उद्देश्य किसी कलाकार का व्यक्तिगत विरोध करना नहीं है, बल्कि रामायण जैसे पवित्र ग्रंथों से जुड़े सार्वजनिक आयोजनों की सांस्कृतिक वैधता और श्रद्धालुओं के विश्वास की रक्षा करना है।" उन्होंने आगे कहा कि रामलीला का प्राथमिक उद्देश्य धर्म, नैतिकता और संस्कारों को बढ़ावा देना है, और हर निर्णय इसी भावना को प्रतिबिंबित करना चाहिए। विश्व हिंदू परिषद को उम्मीद है कि लव कुश रामलीला समिति इस मामले की गंभीरता को समझेगी और एक सम्मानजनक समाधान निकालेगी। जारीकर्ता संजीव कुमार प्रचार प्रसार सह प्रमुख 8587020406
0
comment0
Report
NBNARAYAN BEHERA
Sept 19, 2025 08:16:13
Paradeep, Odisha:Slug - Let's Go To School Dt - 19/09/2025 Place - Jagatsinghpur Format - Avb Anchor - ଜଗତସିଂହପୁର ଜିଲ୍ଲା ଶିକ୍ଷା ବିଭାଗ ପକ୍ଷରୁ ଜିଲ୍ଲା ସ୍ତରୀୟ ଆସ ସ୍କୁଲ ଯିବା କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ ଉଦ୍ଘାଟିତ ହୋଇଯାଇଛି ।ଜିଲ୍ଲାପାଳଙ୍କ କାର୍ଯ୍ୟାଳୟ ସମ୍ମୁଖରେ ଆୟୋଜିତ ଏହି କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମକୁ ଆର ଡି ସି ଗୁହା ପୁନମ ତାପସ କୁମାର ଉଦଘାଟନ କରିଥିଲେ ।ବିଦ୍ୟାଳୟକୁ ଯାଇ ନଥିବା ପିଲାମାନଙ୍କୁ ବିଦ୍ୟାଳୟ ପ୍ରତି ଆକୃଷ୍ଟ କରିବା ସହିତ ଅଧାରୁ ପାଠ ଛାଡିଥିବା ପିଲାମାନଙ୍କୁ ପୁଣି ବିଦ୍ୟାଳୟକୁ ଫେରାଇ ଆଣିବା ହେଉଛି ଏହି କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମର ମୂଳ ଲକ୍ଷ୍ୟ ।ଆଜି ଜିଲ୍ଲା ବିଭାଗ କେତେକ ପିଲାମାନଙ୍କୁ ବିଦ୍ୟାଳୟକୁ ଫେରାଇ ଆଣିଥିବା ବେଳେ ସେମାନଙ୍କୁ ପାଠ୍ୟ ପୁସ୍ତକ ଓ ପାଠ୍ୟ ଉପକରଣ ପ୍ରଦାନ କରି ବେଶ ଖୁସି ବ୍ୟକ୍ତ କରିଛନ୍ତି ଆର ଡି ସି । ବାଇଟ-୧-ଗୁହା ପୁନମ ତାପସ କୁମାର,ଆରଡିସି ଜଗତସିଂହପୁର ରୁ ନାରାୟଣ ବେହେରା। ( ଜୀ ମିଡିଆ )
0
comment0
Report
DBDEVENDRA BISHT
Sept 19, 2025 08:15:36
Almora, Uttarakhand: Devendra Singh Almora Anchor - सोमेश्वर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला का न्यूड वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने तहरीर दी कि उसकी इंस्टाग्राम पर ककड़ाई निवासी हरीश नयाल से दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच लगातार बातचीत होती रही। एक सितम्बर को आरोपी नौकरी के सिलसिले में रुद्रपुर चला गया, लेकिन दोनों की बातचीत व्हाट्सएप और कॉल पर जारी रही। महिला का आरोप है कि बातचीत के दौरान युवक ने उससे न्यूड वीडियो मांगा, जिस पर उसने आरोपी के कहने पर वीडियो भेज दिया। 14 सितम्बर को आरोपी ने ही उसे जानकारी दी कि उसका न्यूड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जब महिला ने युवक से इस बारे में पूछा तो उसने जानकारी होने से इनकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी हरीश नयाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल मदन मोहन जोशी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। बाइट - देवेन्द्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा
0
comment0
Report
JPJitendra Panwar
Sept 19, 2025 08:15:23
Karnaprayag, Uttarakhand:एंकर जिला प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है । क्षेत्र में आयी भारी आपदा में सड़के टूट जाने के कारण नंदानगर के आपदा प्रभावित गांव धुर्मा में 200 फूड पैकेट और 23 राशन किट हेली से एसडीआरएफ की टीम द्वारा भेजी गई। आज रेस्क्यू टीम ने आपदा में लापता दो शवों को बरामद किया है । जिसके बाद आपदा में मिसिंग लोगो की संख्या घटकर अब 5 रह गयी है। उन्हें भी सर्च किया जा रहा है । बीओ 1 / कुन्तरी में राहत बचाव टीम द्वारा आज दो लोगों के शव बरामत कर लिए गए हैं शेष 5 लापता लोगों की खोजबीन की जा रहीं हैं। तहसीलदार दीप्तिशिखा ने जानकारी दी कि आज श्रीमती देवेश्वरी देवी पत्नी दिलबर सिंह उम्र 65 वर्ष का शव बरामद किया गया है,श्रीमती भागा देवी पत्नी जगदम्बा प्रसाद उम्र 65 वर्ष निवासी सरपाणी लगा कुंतरी के शव को बरामद कर लिया गया है ।
0
comment0
Report
ATAMIT TRIPATHI
Sept 19, 2025 08:15:11
Chowk, Uttar Pradesh:स्टोरी हेडलाइन- महाराजगंज में तीन सरकारी बसों में आपस में भिड़ंत 40 से अधिक यात्री घायल घायलों का जिला अस्पताल में चल रहा है इलाज स्टोरी फीड स्लग-1909ZUP_MGHJ_bus_acci_R स्टोरी लोकेशन- महराजगंज रिपोर्टर का नाम- अमित त्रिपाठी एंकर- महराजगंज जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र के महराजगंज - गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 730 के अगया पुल के पास तीन सरकारी रोडवेज बसों की आपस में भीषण टक्कर हो गई । हादसे में बसों में सवार लगभग 40 से ज्यादा यात्री घायल हो गए हैं जिनमें 15 की हालत गंभीर बताई जा रही है । सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस और ग्रामीणों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है । जानकारी के मुताबिक महाराजगंज में बारिश जबरदस्त हो रही है वहीं महाराजगंज से गोरखपुर जा रही है एक सरकारी बस सामने से आ रही दूसरी सरकारी बस से टकरा गई इसी दौरान पीछे से आ रही है तीसरी बस भी दुर्घटना का शिकार हो गई बताया जा रहा है कि दो बसें तेज रफ्तार में एक दूसरे को ओवरटेक करने का प्रयास कर रही थी जिसके कारण आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई । टक्कर इतनी भीषण थी कि बसों में सवारी यात्रियों में चीख पुकार मच गई और मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया । घटना की सूचना पाकर जिलाधिकारी संतोष शर्मा जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों से मिलकर स्थिति की जानकारी ली इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों और अधिकारियों को घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था करने के दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि 26 घायलों को जिला अस्पताल लाया गया है जिसमें से गंभीर पांच घायलों को भर्ती कर बेहतर इलाज किया जा रहा है। बाईट- संतोष शर्मा जिलाधिकारी, महराजगंज
0
comment0
Report
Sept 19, 2025 08:13:16
Khajani, Uttar Pradesh:खजनी इलाके में बीते कुछ दिनों से रूक रूक कर हो रही लगातार बारिश ने किसानों को बड़ी राहत पहुंचाई है। धान की फसल को सूखने से बचाने के लिए किसान फसल की सिंचाई में लग चुके थे। बीते जुलाई और अगस्त महीने में कम बारिश होने के कारण किसानों की फसलें सूखने लगी थीं, उन्हें सूखे का भय सताने लगा था, किंतु सितंबर महीने में मौसम का रूख बदला और हर हफ्ते बारिश हुई। बीते 3/4 दिनों से ठंडी हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश ने स्थानीय लोगों और किसानों को बेतहाशा गर्मी से राहत पहुंचाई ही साथ ही फसलों को भी सूखने से बचा लिया जिससे क्षेत्र के किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे।सूरज की तेज तपिश भीषण गर्मी के कारण 37° तक पहुंच चुका पारा ठंडी हवाओं के कारण लुढ़क कर 26°से. तक जा पहुंचा जिससे उमस भरी चिपचिपी गर्मी से बेहाल हो चुके लोगों को राहत मिली।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top