Back
RS Pure basmati export crisis: Middle East war leaves millions of tonnes stuck, farmers and mill wor...
RVRajat Vohra
Mar 09, 2026 11:16:17
Jammu,
मिडिल ईस्ट युद्ध का असर अब भारत के एक्सपोर्ट कारोबार पर साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। अंतरराष्ट्रीय हालात बिगड़ने के कारण कई शिपमेंट बीच रास्ते में अटक गई हैं और कई कंटेनरों को बंदरगाहों पर रोक दिया गया है। इसका सीधा असर जम्मू के आरएसपुरा की विश्व प्रसिद्ध बासमती चावल के कारोबार पर भी पड़ा है। आरएसपुरा की बासमती अपनी खुशबू और उच्च गुणवत्ता के लिए दुनिया भर में मशहूर है और इसे जीआई टैग (Geographical Indication) भी प्राप्त है। हर साल यहां से लाखों टन उच्च गुणवत्ता वाला बासमती चावल अरब देशों, यूरोप और अन्य अंतरराष्ट्रीय बाजारों में निर्यात किया जाता है। लेकिन मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के कारण इस समय लाखों टन जीआई टैग्ड बासमती चावल कंटेनरों में भरकर रास्ते में फंसा हुआ है या कई बंदरगाहों पर अटका पड़ा है। एक्सपोर्ट रुकने के कारण बाजार में बासमती के दामों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। कारोबारियों के अनुसार कीमतों में करीब 700 रुपये प्रति क्विंटल तक की गिरावट आ चुकी है, जिससे मिल मालिकों, व्यापारियों और किसानों को बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। आरएसपुरा के बासमती मिल मालिकों का कहना है कि युद्ध के कारण शिपमेंट रुक जाने से उनका करोड़ों रुपये का माल विदेशों तक नहीं पहुंच पा रहा है और बड़ी मात्रा में पैसा भी फंस गया है। इसका असर सिर्फ कारोबारियों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इस पूरे व्यापार से जुड़े मिल मजदूरों, ट्रांसपोर्टरों, पैकिंग से जुड़े कर्मचारियों और आसपास के लाखों किसानों पर भी पड़ रहा है। कारोबारियों का कहना है कि पहले कभी इस तरह के हालात नहीं बने थे, लेकिन इस बार अंतरराष्ट्रीय संकट के कारण पूरा एक्सपोर्ट चेन प्रभावित हो गया है। यदि जल्द ही हालात सामान्य नहीं हुए तो आरएसपुरा की बासमती के इस बड़े व्यापार को भारी आर्थिक झटका लग सकता है। फिलहाल बासमती कारोबार से जुड़े लोग यही उम्मीद कर रहे हैं कि मिडिल ईस्ट में युद्ध जल्द खत्म हो और हालात सामान्य हों, ताकि आरएसपुरा की बासमती की खुशबू एक बार फिर दुनिया के बाजारों तक पहुंच सके और इस व्यापार से जुड़े हजारों परिवारों की आजीविका सुरक्षित रह सके।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RSRavikant Sahu
FollowMar 09, 2026 14:06:530
Report
RMRAHUL MISHRA
FollowMar 09, 2026 14:06:20Noida, Uttar Pradesh:Vinod Bansal, VHP spokesperson, commented on MIM Shoiab Jamai
0
Report
Chak Tawarif, Bilanda, Uttar Pradesh:*दिनांक 02.03.2026 को थाना गाजीपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम पैगम्बरपुर बकरी में मिले युवती के हत्यायुक्त शव की घटना का थाना गाजीपुर पुलिस द्वारा सफल अनावरण करते हुये घटना में सलिंप्त अभियुक्ता सहित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार , के संबंध में श्रीमान क्षेत्राधिकारी जाफरगंज द्वारा दी गयी बाईट।*
0
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowMar 09, 2026 14:06:010
Report
SDSurendra Dasila
FollowMar 09, 2026 14:05:500
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 09, 2026 14:05:280
Report
KBKuldeep Babele
FollowMar 09, 2026 14:05:040
Report
KAKapil Agarwal
FollowMar 09, 2026 14:04:430
Report
SDSurendra Dasila
FollowMar 09, 2026 14:04:270
Report
0
Report
PKPrashant Kumar
FollowMar 09, 2026 14:04:150
Report
MKManitosh Kumar
FollowMar 09, 2026 14:03:550
Report
PKPrashant Kumar
FollowMar 09, 2026 14:03:370
Report
SPSohan Pramanik
FollowMar 09, 2026 14:03:170
Report
IKIsateyak Khan
FollowMar 09, 2026 14:02:550
Report