Back
स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार: राजस्थान में राज्य-स्तरीय शुभारंभ
APAvaj PANCHAL
Sept 17, 2025 11:17:04
Jaipur, Rajasthan
\BNote- बाइट - 1709ZRJ_JPR_NARI_YT_R इस स्लग से मिलेगी....\B
एवज पांचाल जयपुर
स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का राज्य स्तरीय शुभारंभ
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने RUHS से किया आगाज, 2 अक्टूबर तक चलेंगे विशेष शिविर
एंकर
जयपुर।राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना "स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार" अभियान का बुधवार को राज्य स्तरीय शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर स्थित RUHS चिकित्सालय परिसर से इस अभियान का आगाज किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह अभियान मातृशक्ति के प्रति सरकार की गंभीरता को दर्शाता है। हमारी सरकार ने बीते दो वर्षों में जो वादे किए, उन्हें जमीन पर उतारा है – फिर चाहे वह पानी, बिजली या स्वास्थ्य की बात हो।कार्यक्रम में चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने बताया कि आज देशभर में सबसे अधिक हीमोग्लोबिन टेस्ट राजस्थान में किए गए हैं, जो राज्य के लिए गर्व की बात है। इस दौरान उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, विधायक कैलाश वर्मा, वित्त आयोग अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, सांसद धनश्याम तिवाड़ी और मंजू शर्मा, भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ सहित कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।2 अक्टूबर 2025 तक चलने वाले इस अभियान के तहत राज्यभर के उप जिला अस्पतालों, सीएचसी, पीएचसी, शहरी आयुष्मान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में महिलाओं की ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, कैंसर, एनीमिया, टीबी जांच के साथ-साथ गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच, बच्चों के टीकाकरण और महिलाओं के स्वास्थ्य एवं सशक्तिकरण से जुड़ी गतिविधियां आयोजित होंगी।स्वास्थ्य मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव रोली सिंह, चिकित्सा प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़, चिकित्सा शिक्षा सचिव , अम्बरीष कुमार,चिकित्सा शिक्षा आयुक्त इकबाल खान, फूड एंड ड्रग कमिश्नर डॉ. टी. शुभमंगला और IEC निदेशक शाहीन अली भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
बाइट - भजन लाल शर्मा मुख्यमंत्री,
बाइट - गजेन्द्र सिंह खींवसर, चिकित्सा मंत्री
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PKPREMENDRA KUMAR
FollowSept 17, 2025 13:20:150
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowSept 17, 2025 13:20:010
Report
DCDilip Chouhan
FollowSept 17, 2025 13:19:511
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowSept 17, 2025 13:19:420
Report
VMVimlesh Mishra
FollowSept 17, 2025 13:19:000
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowSept 17, 2025 13:18:420
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowSept 17, 2025 13:18:250
Report
0
Report
BSBhanu Sharma
FollowSept 17, 2025 13:18:130
Report
DCDilip Chouhan
FollowSept 17, 2025 13:18:040
Report
NTNagendra Tripathi
FollowSept 17, 2025 13:17:520
Report
VRVIJAY RANA
FollowSept 17, 2025 13:17:450
Report
PGPiyush Gaur
FollowSept 17, 2025 13:17:380
Report
KSKAMARJEET SINGH
FollowSept 17, 2025 13:17:140
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowSept 17, 2025 13:17:020
Report