Back
हरियाणा CM ने 20 ट्रकों से पंजाब बाढ़ राहत भेजी, कांग्रेस-AAP पर चुटकी
DKDARSHAN KAIT
Sept 10, 2025 06:18:56
Kurukshetra, Haryana
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पिपली अनाज मंडी से बाढ़ प्रभावित पंजाब के लिए राहत सामग्री के 20 ट्रैकों को हरी झंडी देकर किया रवाना,मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर साधा निशाना,कहा-राहुल गांधी बैठे विदेश में,केजरीवाल बैठे दिल्ली,सीएम ने नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति को दी शुभकामनाएं
कुरुक्षेत्र:- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब में बहुत बड़ी बाढ़ आपदा आई है। जिसमें हमारे कई परिवार को इस बाढ़ ने नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि हमने पहले भी बाढ़ राहत सामग्री भेजी है। और पूरा हरियाणा पंजाब को बाढ़ रहात सामग्री भेज रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि उन्होंने हिमाचल प्रदेश और पंजाब को पांच-पांच करोड रुपए बाढ़ राहत के लिए दिए हैं। और आज कुरुक्षेत्र से भी 20 ट्रक राहत सामग्री के भेजे गए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर की सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं, भाजपा संगठन व जिला प्रशासन के सहयोग से राहत सामग्री एकत्रित की गई है। सभी के सांझे प्रयासों से अलग-अलग प्रकार की खाद्य सामग्री, पशुओं के लिए चारा, दवाईयां व अन्य जरूरी सामान को लेकर लगभग 20 वाहनों में खाद्य सामग्री पंजाब के प्रभावित लोगों को भेजी गई है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कल हिमाचल प्रदेश और पंजाब में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गए थे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाढ़ राहत के लिए पंजाब को 1600 करोड़ रुपए दिए है।और हिमाचल प्रदेश को 1500 करोड रुपए देने का काम किया है। जिससे दोनों प्रदेशों को एक बड़ी राहत मिलेगी।
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी प्राकृतिक आपदा के दौरान लापता हो गई है। उन्होंने कहा कि पंजाब में पहले केजरीवाल गए और जब वहां हालत खराब हो गए तो वह दिल्ली भाग गए और पंजाब का मुख्यमंत्री भी खुद हॉस्पिटल में दाखिल हो गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस आपदा की घड़ी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी विदेश में जाकर बैठ गए हैं।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को शुभकामनाएं दी। सीएम ने कहा कि वह राज्यसभा का काम और उसकी गरिमा बनाए रखेंगे।
बाईट:- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
14
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SRSANDEEP RATHORE
FollowSept 13, 2025 11:09:090
Report
YNYogesh Nagarkoti
FollowSept 13, 2025 11:08:570
Report
AOAjay Ojha
FollowSept 13, 2025 11:08:440
Report
PTPawan Tiwari
FollowSept 13, 2025 11:08:270
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowSept 13, 2025 11:08:170
Report
ASANIMESH SINGH
FollowSept 13, 2025 11:08:06Ujjain, Madhya Pradesh:इंस्टाग्राम दोस्ती बनी हनीट्रैप — प्रॉपर्टी ब्रोकर का अपहरण कर मांगी 50 लाख की फिरौती, छह गिरफ्तार
PTC
0
Report
ACAshish Chauhan
FollowSept 13, 2025 11:07:530
Report
PTPreeti Tanwar
FollowSept 13, 2025 11:07:410
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowSept 13, 2025 11:07:350
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowSept 13, 2025 11:07:120
Report
LSLaxmi Sharma
FollowSept 13, 2025 11:06:580
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowSept 13, 2025 11:06:430
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowSept 13, 2025 11:06:360
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowSept 13, 2025 11:06:240
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowSept 13, 2025 11:06:170
Report