Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
कटरा में देवी के दरबार की भव्य तैयारी, भक्तों की भीड़ उमड़ी
SKSantosh Kumar
Sept 22, 2025 02:00:43
Noida, Uttar Pradesh
नैशनल से ड्रैग करें शारदीय नवरात्रि की पावन शुरुआत आज से हो चुकी है. इस उपलक्ष्य पर माता वैष्णो देवी के पवित्र दरबार धर्म नगरी कटरा में भव्य तैयारियां की गई है. देश के विभिन्न कोनों से श्रद्धालु दर्शन करने पहुंच रहे हैं. REPORTER: RAJAT VOHRA, ZEE MEDIA JAMMU VIDEO JOURNALIST: MANIK KERNI WALKTHROUGH WITH BYTES OF DEVOTEES INGESTED THROUGH TVU29
2
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NGNakibUddin gazi
Sept 22, 2025 03:34:33
Jalabaria, West Bengal:নিয়ন্ত্রণ হারিয়ে উল্টে গেল একটি ডাম্পার নকিব উদ্দিন গাজী 220925ZG_DH_ACCIDENT দক্ষিণ ২৪ পরগনা জেলার কাকদ্বীপ থানার সীমাবাঁধ কাছে একটি ডাম্পার নামখানা দিক থেকে কাকদ্বীপের দিকে যাচ্ছিল তখনই অপর দিক থেকে কাকদ্বীপের দিক থেকে একটি গাড়ি নামখানা আসছিল তখনই নিয়ন্ত্রণ হারিয়ে ১১৭ নম্বর জাতীয় সড়কের পাশে উল্টে যায়, ওই ড্রাম পার্টি, স্থানীয় সূত্রে জানা গেছে এই ঘটনাটি ঘটে সোমবার দিন ভোর নাগাদ স্থানীয় মানুষরা জানতে পেরে তড়িঘড়ি যায় তবে ওই গাড়ির চালক গুরুতর জখম হয় তবে বেশ কিছুক্ষণ পরেই ঘটনাস্থলে একটি ক্রেন পৌঁছে গাড়িটিকে ঘটনাস্থল থেকে উদ্ধার করা হয় তবেই দুর্ঘটনার কারণে বেশ কিছুক্ষণ যানবাহন পরিষেবা ব্যাহত হয়, এছাড়াও এলাকায় বেশ কিছুক্ষণ চাঞ্চল্য ছড়ায়।।
0
comment0
Report
NGNakibUddin gazi
Sept 22, 2025 03:34:28
0
comment0
Report
NGNakibUddin gazi
Sept 22, 2025 03:34:21
Jalabaria, West Bengal: গঙ্গাসাগরে পুজো উদ্বোধন 220925ZG_DH_SAGOR_PUJO নকিব উদ্দিন গাজী ​দক্ষিণ ২৪ পরগনার সাগর ব্লকের শ্রীধাম গঙ্গাসাগর সার্বজনীন দুর্গা উৎসব পুজো সমিতি"র ৪৯তম বর্ষের দুর্গাপূজা মণ্ডপের ভার্চুয়ালি উদ্বোধন করলেন পশ্চিমবঙ্গের মুখ্যমন্ত্রী মমতা বন্দ্যোপাধ্যায়। রাজ্যের সুন্দরবন উন্নয়ন মন্ত্রী বঙ্কিমচন্দ্র হাজরা, সাগরের বিডিও কানাইয়া কুমার রায়, সাগর পঞ্চায়েত সমিতির সভাপতি সাবিনা বিবি, সহ-সভাপতি স্বপন কুমার প্রধান, এসডিপিও সুমন কান্তি ঘোষ, সাগর উপকূল থানা ওসিসহ স্থানীয় বিশিষ্ট ব্যক্তিবর্গ এই ভার্চুয়াল উদ্বোধনী অনুষ্ঠানে উপস্থিত ছিলেন। ​পুজো কমিটির পক্ষ থেকে এই বছর একটি নতুন মন্দির উদ্বোধন করা হয়েছে। কমিটির সদস্যরা জানান, এবারের দুর্গাপূজায় তারা ২৫ টি দুর্গার আরাধনায় ব্রতি হয়েছে। স্থানীয় প্রশাসনের উচ্চপদস্থ কর্মকর্তাদের উপস্থিতি এবং মুখ্যমন্ত্রীর ভার্চুয়াল উদ্বোধনের কারণে এই উৎসব এক ভিন্ন মাত্রা পেয়েছে। ​এই পুজো সমিতির উদ্যোগে বেশ কিছু দুস্থ মহিলাদের বস্ত্র বিতরণ করা হয়। স্থানীয় মানুষের মধ্যে উৎসাহ এবং উদ্দীপনা তৈরি করবে। পুজোর এই বিশেষ আয়োজন সাগর এলাকার ঐতিহ্য ও সংস্কৃতির প্রতিফলন ঘটাবে। প্রশাসনিক সংস্থা ও নির্দেশিকা এবং স্বাস্থ্যবিধি মেনে এবং এই উৎসব পালনে প্রতিজ্ঞাবদ্ধ পূজো উদ্যোক্তারা।
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Sept 22, 2025 03:33:33
0
comment0
Report
AOAjay Ojha
Sept 22, 2025 03:32:53
Banswara Rural, Rajasthan:नॉट - इस खबर के वीओ, बाइट और फोटो साथ में अटैच है । जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा रिपोर्टर - अजय ओझा,9828111238 एंकर- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में बांसवाड़ा शहर की 14 बस्तियों से 14 पथ संचलन एक साथ रवाना हुए। पूर्ण गणवेश के साथ स्वयंसेवक घोष वादन में शंख, आणक और घोषदंड के साथ कदमताल करते हुए अनुशासन का परिचय देते हुए चल रहे थे। इनमें न किसी को आगे निकलने की होड़ थी और न ही किसी को पीछे छोड़ने की प्रतिस्पर्धा। हाथ में दंड लेकर ध्वजवाहिनी के साथ कदम से कदम मिलाते हुए स्वयंसेवकों पर शहरभर में लोगों ने जगह-जगह भारत माता का जयघोष करते हुए पुष्पवर्षा की। संघ की स्थापना के बाद 100 साल में वागड़ की धरती पर पहली बार यह प्रयोग देखने को मिला। इसके पहले त्रिवेणी संगम की थीम पर अधिकतम 3 संचलन ही एक साथ देखे गए हैं। ये 14 पथ संचलन एक साथ रवाना होकर शाम करीब 7.45 बजे कुशलबाग मैदान के गेट नंबर 1 और 2 से प्रवेश हुआ। यहां एक साथ संचलन का विसर्जन हुआ। यहां स्वयंसेवकों ने मिलकर ''''कर रहे हम साधना, मातृभूमि आराधना'''' शाखा गीत गाया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक निंबाराम ने अपने उद्बोधन में कहा कि संघ को सौ वर्ष हो चुके हैं। इस दशहरे पर संघ 101वां जन्मदिन मनाएगा। उन्होंने कहा कि सौ साल का संघ अब स्वयंसेवकों का नहीं रहा, समाज का है। डॉ. हेडगेवार ने जब नागपुर में पहली बार शाखा की शुरुआत की, तब लोगों ने उनका खूब मजाक मनाया। आज वही संगठन संपूर्ण समाज का संगठन बन चुका है। उन्होंने कहा कि विजयादशमी पर अपनी-अपनी बस्ती के हर घर से कोई न कोई सदस्य उपस्थित रहना चाहिए। पहली बार वागड़ में एक साथ इस आयोजन के संयोग की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में विभाग कार्यवाह अशोक सुथार ने भी स्वयंसेवकों को संबोधित किया। इधर, एवीएस परिवार की ओर से पथ संचलन के दौरान आरएसएस कार्यकर्ताओं को ठंडाई पिलाकर स्वागत किया। वीओ - पथ संचलक बाइट - संघ पदाधिकारी
0
comment0
Report
VSVISHAL SINGH
Sept 22, 2025 03:32:24
Noida, Uttar Pradesh:एंकर---2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों में इस बार सपा बदली हुई रणनीति से चुनाव में उतरेगी। बड़े गठबंधन के साथ साथ संगठन को मजबूत करने के लिए छोटे दलों पर भी फोकस होगा। वीओ---सपा ने उत्तर प्रदेश में छोटे दलों और सामाजिक संगठनों को साथ लाने की विशेष रणनीति तैयार की है। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इन दलों और संगठनों के साथ मजबूत संबंध बनाने का फैसला किया है। हालांकि, उसके पहले होने वाले पंचायत चुनाव में इन संगठनों के प्रभाव का आकलन किया जाएगा।सपा के रणनीतिकारों का मानना है कि इसका फायदा उन्हें आने वाले चुनाव में जरूर मिलेगा जिससे संगठन मजबूत होगा बाईट---आज़म खान सपा प्रवक्तता ग्राफ़िक्स इन--- गाजियाबाद के अपनी जिंदगी-अपना दल और कानपुर की राष्ट्र उदय पार्टी के नेता लगातार सपा के संपर्क में हैं। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में स्थानीय स्तर पर सक्रिय भारतीय मानव समाज पार्टी, पिछड़ा दलित विकास महासंघ, गांधीयन पीपुल्स पार्टी, राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी, अति पिछड़ा समाज महासभा, राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी, कंज्युमर प्रोटेक्शन एंड राईट काउंसिल आदि संगठनों के प्रतिनिधि पिछले दिनों सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात भी कर चुके हैं। ग्राफ़िक्स आउट--- वीओ---सपा सूत्रों के मुताबिक, ये ऐसे दल हैं, जिनका प्रदेश स्तर पर तो कोई दखल नहीं है, लेकिन किसी जिला या तहसील स्तर पर खासा प्रभाव है। ऐसे में चुनाव से पहले सपा अपने संगठन को मजबूत करने के लिए इन दलों को साथ में या तो सपा में विलय करा लेगी या तो सहयोगी के तौर पर रखेगी जिससे चुनाव में स्थितियां मजबूत हो सके
0
comment0
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
Sept 22, 2025 03:31:59
Uttarkashi, Uttarakhand:स्लग-मुख्यमंत्री की आपदा प्रभावित धराली क्षेत्र के सेब उत्पादकों के लिए घोषणा,उद्यान विभाग खरीदेगा सेब रिपोर्ट -हेमकांत नौटियाल उत्तरकाशी एंकर-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी जनपद के आपदा प्रभावित धराली और हर्षिल आस-पास के क्षेत्रों के सेब काश्तकारों के लिए सरकार द्वारा सेब खरीद किए जाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि धराली हर्षिल और आसपास के क्षेत्र का रॉयल डिलीशियस सेब रू. 51/- प्रति किग्रा. तथा रेड डिलीशियस सेब एवं अन्य सेब रू. 45/- प्रति किग्रा. की दर पर (ग्रेड-सी सेब को छोड़कर) उद्यान विभाग के माध्यम से खरीदा जाएगा। इसके लिए आवश्यक धनराशि की व्यवस्था मुख्यमंत्री घोषणा मद से की जाएगी।मुख्यमंत्री द्वारा इस संबंध में जारी एक परिपत्र में सचिव कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग को तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित कर वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति का शासनादेश जारी करने के निर्देश दिए हैं।
0
comment0
Report
SYSHRIPAL YADAV
Sept 22, 2025 03:31:24
Raigarh, Chhattisgarh: एंकर :- रायगढ़ जिले में नशे के कारोबार पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में जूटमिल पुलिस ने नाबालिगों को सुलेशन बेचने वाले आरोपी शेख अहसान उद्दीन कादरी को पकड़ा है। आरोपी मोटरसाइकिल की डिक्की में सुलेशन रखकर बेच रहा था।पुलिस को शहर के मिनीमाता चौक, पुराने रेलवे फाटक के पास आरोपी की मौजूदगी की सूचना मिली थी। दबिश देकर पकड़े गए आरोपी की बाइक से कंपनी का Chemical Vulcanizing Fluid नामक 19 नग सुलेशन ट्यूब बरामद की गई। इसके अलावा 1000 रुपये नकदी और करीब 20 हजार रुपये की मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने यह सुलेशन राउरकेला से खरीदा था और किशोरों को ऊंचे दाम पर बेचता था। हाल ही में उसने एक नाबालिग को 100 रुपये में एक ट्यूब बेची थी। आरोपी के खिलाफ धारा 77 जेजे एक्ट तथा धारा 123, 275, 286 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। शॉट्स: जूटमिल थाना के शॉटस ,आरोपी के शॉटस ,फोटो वीडियो।
0
comment0
Report
ASAJEET SINGH
Sept 22, 2025 03:30:57
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर अल्ट्रासाउंड में लापरवाही का आरोप, गलत रिपोर्ट से नवजात की मौत जौनपुर।बदलापुर थाना क्षेत्र में अल्ट्रासाउंड जांच में कथित लापरवाही से नवजात की मौत का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने जांच संचालक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। तेजी बाजार थाना क्षेत्र के ब्राह्मनपुर नवाबाद निवासी एक रिक्शा चालक ने बताया कि उसने गर्भवती पत्नी की अल्ट्रासाउंड जांच कराई थी, जिसमें रिपोर्ट गलत दी गई। रिपोर्ट पर भरोसा करते हुए इलाज चलने के दौरान प्रसव के बाद नवजात की मौत हो गई। वर्तमान में पीड़िता का इलाज बदलापुर सीएचसी में जारी है। परिजनों ने आरोप लगाया कि अल्ट्रासाउंड संचालक की लापरवाही के कारण यह दर्दनाक घटना हुई है। बाईट रविन्द्र मिश्रा पीड़ित
0
comment0
Report
VRVIJAY RANA
Sept 22, 2025 03:30:49
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग *नवरात्रों के पहले सात दिन जीएसटी बचत उत्सव मनाएगी भाजपा* 22 से 29 सितंबर तक जीएसटी बचत उत्सव मनाया जाएगा जीएसटी पर्व मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, मंत्री, सांसद, विधायक रोजाना बाजारों में जाकर दुकानदारों और व्यापारियों से करेंगे संवाद *माननीयों द्वारा दुकानदारों, व्यापारियों को दिए जाएंगे गुलाब के फूल* मुख्यमंत्री नायब सैनी और प्रदेश प्रभारी डा. पूनिया और प्रदेश अध्यक्ष बडौली ने ली वर्चुअल बैठक भारतीय जनता पार्टी नवरात्र के पहले सात दिन जीएसटी बचत उत्सव के रूप में मनाएगी। इस दौरान खुद मुख्यमंत्री नायब सैनी, प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बडौली सहित मंत्री, सांसद, विधायक और पार्टी के सभी नेता अपने-अपने क्षेत्र के बाजारों में जाएंगे और वहां बड़े व्यापारियों और छोटे छोटे दुकानदारों से भी मिलकर सीधा संवाद करेंगे। रविवार रात को मुख्यमंत्री नायब सैनी, प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया, प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बडौली, संगठन मंत्री फणिंद्र नाथ शर्मा सहित मंत्री, सांसद, विधायक और पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, मोर्चा अध्यक्ष, प्रकोष्ठ व विभागों के पदाधिकारियों के अलावा जीएसटी को लेकर नियुक्त किए गए कार्यक्रम संयोजक भी इस बैठक में जुड़े। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बताया कि 22 से 29 सितंबर तक जीएसटी बचत उत्सव मनाया जाएगा। जिसके तहत सुबह हर रोज सभी भाजपा पदाधिकारियों, मंत्रियों, सांसदों और विधायकों, प्रत्याशी रहे नेताओं को बाजार जाकर दो से तीन घंटे दुकानदारों और व्यापारियों के साथ जीएसटी की खूबियों पर चर्चा करनी है। खुद मुख्यमंत्री नायब सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली और प्रदेश प्रभारी भी दुकानदारों और व्यापारियों से मिलकर सीधा संवाद करेंगे। खास बात यह है कि भाजपा के जितने भी पदाधिकारी बाजारों में जाएंगे तो उनके हाथों में गुलाब के फूल होंगे, जो संवाद के दौरान वे दुकानदारों और व्यापारियों को देंगे और आग्रह करेंगे कि सभी जीएसटी रिफार्म्स के फायदे ग्राहकों को अच्छे से समझाएं। सभी नेता इस दौरान स्वदेशी का आह्वान भी सभी दुकानदारों से करेंगे ताकि स्वदेशी के प्रति दुकानदारों के साथ साथ ग्राहकों का भी रूझान बढ़े।
0
comment0
Report
NTNagendra Tripathi
Sept 22, 2025 03:30:43
Gorakhpur, Uttar Pradesh:लोकेशन: गोरखपुर तारीख: 22-09-2026 स्लग: गोरखपुर में बोलेरो की टक्कर से एंबुलेंस चालक समेत चार घायल एंकर: गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र में महराजगंज–गोरखपुर फोरलेन पर अतरवलिया गांव के पास रविवार को बोलेरो और एंबुलेंस की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। घायलों में एंबुलेंस चालक विश्वविजय सिंह, महराजगंज के रामप्रीत, उनकी पत्नी शांति देवी और कमलेश शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक, एंबुलेंस महराजगंज से मरीज लेकर बीआरडी मेडिकल कॉलेज जा रही थी। इसी दौरान गोरखपुर की ओर से आ रही बोलेरो अचानक डिवाइडर पार कर दाहिनी लेन में घुस गई और एंबुलेंस से टकरा गई। हादसे के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है। पुलिस के अनुसार, फोरलेन के कई हिस्सों में बालू लदे ट्रक खड़े होने से सड़क की विपरीत दिशा साफ दिखाई नहीं देती, जिसके कारण पिछले एक साल में कई हादसे हो चुके हैं। पुलिस ने ऐसे खड़े ट्रकों को हटाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है।
0
comment0
Report
NKNished Kumar
Sept 22, 2025 03:30:22
Patna, Bihar: रिपोर्ट निषेद लोकेशन पटना मौसम विभाग ने आज बिहार के 20 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है, इन जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है।मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक उत्तर प्रदेश और उससे सटे बिहार के ऊपर वायु चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है जिसके कारण उत्तर-दक्षिण दिशा में टर्फ लाइन बनी हुई है….इसकी वजह से पटना समेत बिहार के उत्तर और पश्चिमी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। आज जिन जिलों में अलर्ट है उसमे पटना ,नालंदा ,जहानाबाद ,गया ,नवादा ,शेखपुरा ,लखीसराय ,बेगूसराय ,जमुई ,खगड़िया ,भागलपुर ,बांका ,मुंगेर ,सुपौल ,अररिया ,किशनगंज ,मधेपुरा ,सहरसा ,पूर्णिया ,कटिहार शामिल है । wt
0
comment0
Report
VRVIJAY RANA
Sept 22, 2025 03:30:16
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top