Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
191201
LG सिन्हा ने ALOHA स्टेट लेवल विजेताओं को बधाई दी; युवाओं का उज्जवल भविष्य
WMWaqar Manzoor
Oct 05, 2025 09:34:17
Ganderbal,
LG Manoj Sinha Today felicitated top performers and winners of ALOHA State Level Competition at Srinagar. Congratulations to all the children for their exceptional Arithmetic skills. I appreciate ALOHA for providing them such an exciting opportunity to unlock their true potential. Growth of J&K is directly linked with growth of youth. They have a mission of transforming J&K and nation. With resolve and dedication they can complete this mission. We will ensure they have right environment to become the most talented scholars, scientists & innovators.
1
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NCNITIN CHAWRE
Oct 05, 2025 11:54:18
Katni, Madhya Pradesh:आर्मी जवान से मारपीट करने वाले आरोपी गिरफ्तार – पुलिस ने निकाला जुलूस, लगवाई उठक-बैठक कटनी जिले के माधवनगर थाना क्षेत्र में आर्मी जवान और उनके दोस्त से मारपीट करने वाले सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों का सरेआम जुलूस निकाला और उठक-बैठक भी लगवाई। ढाबे ने हुई मारपीट का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया था जिसके आधार पर सभी आरोपियों को अरेस्ट किया गया है। मामला माधवनगर थाना अंतर्गत झिंझरी स्थित हीरा ढाबा का है, जहां 21 सितंबर को आर्मी जवान शरद तिवारी निवासी गनियारी और उनके साथी विनय सराफ के साथ कुछ युवकों ने बेहरमी से मारपीट की थी। इस दौरान आरोपियों ने चाकू भी लहराया था। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी, जिसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एडिशन एसपी संतोष डेहरिया ने बताया कि सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकालकर उन्हें सरेआम उठक-बैठक लगवाई, ताकि ऐसे असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश दिया जा सके।
0
comment0
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
Oct 05, 2025 11:53:55
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर के सीतारामडेरा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहां पुलिस ने ब्राउन शुगर बेचते युवक को गिरफ्तार किया है जिसके पास से 98 पुड़िया ब्राउनसुगर और 2200 नकद बरामद किया है, जमशेदपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीतारामडेरा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। रविवार को पुलिस ने कुंवा मैदान के पास ब्राउन शुगर बेच रहे एक युवक को रंगेहाथ पकड़ लिया है। गिरफ्तार युवक की पहचान उरांव बस्ती निवासी राजू लोहार के रूप में हुई है, डीएसपी हेड क्वार्टर वन भोला प्रसाद ने बताया कि आरोपी के पास से 98 पुड़िया ब्राउन शुगर और 2200 नकद बरामद किए गया हैं। जांच में खुलासा हुआ है कि राजू पहले भी साकची थाना क्षेत्र से ब्राउन शुगर की बिक्री करता था। उस वक्त साकची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था, जहां वह आठ महीने तक जेल मे है रहा। जेल से छूटने के बाद भी उसने नशे के इस अवैध कारोबार को नहीं छोड़ा और अब वह आदित्यपुर से ब्राउन शुगर मंगवाकर सीतारामडेरा क्षेत्र में बेचने लगा था। पुलिस पूछताछ में उसने कई अन्य सप्लायरों के नाम बताए हैं, जिन पर जल्द कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar
Oct 05, 2025 11:53:45
Delhi, Delhi:यमुनापार उत्तर पूर्वी दिल्ली पुलिस ने पटाखों के अवैध भंडारण और उपयोग के विरुद्ध सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। त्योहारों के मौसम में अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री पर नियंत्रण रखने के उद्देश्य से उत्तर पूर्वी जिला पुलिस की टीमों की निगरानी जारी है। 4 अक्टूबर की शाम करीब 5:50 बजे गश्त के दौरान मैन मंडोली रोड के बी-ब्लॉक क्षेत्र में एक किराना दुकानदार के पास अवैध पटाखों के भंडारण की सूचना मिली। टीम ने मौके पर छापा मारकर 106 किलो प्रतिबंधित पटाखे बरामद किए। पुलिस ने दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया और पटाखे जप्त कर लिए। थाना ज्योति नगर में मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 223ए और 288 के तहत दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने पटाखों को बेचने के उद्देश्य से रखने की बात स्वीकार की। अधिकारियों ने बताया कि नॉर्थ-ईस्ट जिला पुलिस अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री पर सख्ती से कार्रवाई कर रही है और त्योहारों के दौरान ऐसे ऑपरेशन जारी रहेंगे ताकि क्षेत्र में दुर्घटना या प्रदूषण की स्थिति न बने।
0
comment0
Report
SVSANDEEP VASAVA
Oct 05, 2025 11:53:34
Surat, Gujarat:સુરત जिले के માંગરોળ गाँव ઝંખવાવ में बुल્ડોઝर चलाकर सरकारी जमीन पर कब्जा हटाने की कार्रवाई की गई। कुल 11 इमारतों/जमीनों को शिकायत के मुताबिक हटाया गया, लगभग 50 लाख की कीमत की 1000 स्क्वेयर मीटर जमीन पर कब्जा हटाने के जबकि जिले के पुलिस प्रमुख समेत 400 से अधिक पुलिस बटालियन की तैनाती कर शांतिपूर्ण तरीके से Demolition किया गया। 11 इमारतें पक्की थीं, 8 मालिक रईदा दोषी पाए गए। उपाय: योगी सरकार के प्रभाव के चलते गुजरात के Mandvi और Surat जिले में भी सरकारी land पर कब्जे हटाने की कार्रवाई तेज़ हो गई है; मंडवी जिले के ज़ंघकवाव गाँव से लेकर राज्य मार्ग के पास लंबे समय से सरकारी जगहों पर कब्जे बनाए जाते रहे थे, यह कब्जा न सिर्फ झोपड़ा या कच्चे मकान नहीं, बल्कि दो मंजिला करोड़पति घरों जैसे बड़े बँगला भी बनाए गए थे। इन कब्जों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई, गवाही, और demolition जारी रही। जिला पुलिस प्रमुख राजेश गढ़िया के निर्देशन में 400 से अधिक पुलिसकर्मी, फायर फाइटर, वॉटर कैनन टीम, विद्युत विभाग और एम्बुलेंस सहित सुरक्षा व्यवस्था के साथ तैनात थे। जिला पुलिस स्टेशन झंखवाव से demolition स्थल तक सुरक्षा चौकसी चालू थी और 5 जेसीबी मशीनें, 1 हीटाचि मशीन से demolition शुरू किया गया।
0
comment0
Report
ABArup Basak
Oct 05, 2025 11:53:22
Mal Bazar, West Bengal:রাতভর টানা ভারী বৃষ্টিপাতের জেরে নাগরাকাটা ব্লকের একাধিক এলাকায় সেতু ও কালভার্ট ক্ষতিগ্রস্ত হয়েছে। যার জেরে প্রশাসনের পক্ষ থেকে বেশ কিছু গুরুত্বপূর্ণ রাস্তায় যান চলাচল সম্পূর্ণ বন্ধ করে দেওয়া হয়েছে। পরিস্থিতির কারণে এলাকার সাধারণ মানুষের সঙ্গে সঙ্গে পণ্যবাহী যান ও জরুরি পরিষেবার ওপর ব্যাপক প্রভাব পড়েছে। লুকসান গ্রাম পঞ্চায়েত এলাকায় ১৭ নম্বর জাতীয় সড়কে কালীখোলা নদীর উপর নির্মিত কালীখোলা সেতুটি প্রবল জলের তোড়ে ক্ষতিগ্রস্ত হয়। পাশাপাশি ক্ষতি হয়েছে রাজ্য সড়কে অবস্থিত লালপুল সেতুটিও। ফলে নাগরাকাটার সঙ্গে বানারহাট, এবং লুকসানের সঙ্গে চ্যাংমারি এলাকার যোগাযোগ একেবারে বিচ্ছিন্ন হয়ে গেছে। এছাড়াও, নাগরाकাটা বাজারের পাশ দিয়ে বয়ে যাওয়া সুখানি নদীর ওপর নির্মিত সুখানি সেতু বৃষ্টির জলে ক্ষতিগ্রস্ত হয়েছে। এই সেতু দিয়েই নাগরাকাটা বাজারের সঙ্গে জাতীয় সড়কের সংযোগ ছিল, যা বর্তমানে সম্পূর্ণ বন্ধ। ফলে স্থানীয় বাজারেও পণ্য সরবরাহ ব্যাহত হচ্ছে। স্থানীয় এক বাসিন্দা জানান, “সকাল থেকে কোথাও যাওয়া যাচ্ছে না।খুব সমস্যায় পড়েছি আমরা।” এক পথচারীর কথায়, “অফিসে যেতে পারছি না। রাস্তায় গাড়ি নেই, হেঁটে যাওয়ারও উপায় নেই।” প্রশাসনের পক্ষ থেকে জানানো হয়েছে, জরুরি ভিত্তিতে পরিস্থিতি খতিয়ে দেখা হচ্ছে এবং দ্রুত মেরামতির উদ্যোগ নেওয়া হবে।
0
comment0
Report
SLSanjay Lohani
Oct 05, 2025 11:53:09
Satna, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में कफ सिरप के सेवन से 11 बच्चों की मौत के मामले में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले में अत्यंत संवेदनशील है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सरकार ने पूरे प्रदेश में इस कफ सिरप की बिक्री रोकने के निर्देश जारी किए हैं। साथ ही, सिरप बनाने वाली फार्मा कंपनी और इसे प्रिस्क्राइब करने वाले डॉक्टर के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। कांग्रेस द्वारा इस्तीफे की मांग पर उपमुख्यमंत्री ने कहा, पार्टी जो तय करती है, हम करते हैं, लेकिन अभी जिम्मेदारी निर्वहन का समय है。
0
comment0
Report
VVvirendra vasinde
Oct 05, 2025 11:52:51
Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-जिले की नागलवाड़ी और तमिलनाडु पुलिस की संयुक्त कार्यवाही डकैती में लुटे गए 10 किलो सोने में 9 किलो 485 ग्राम सोना बरामद कर 3 लाख 5 हजार नगद जप्त कर दो आरोपीयों को किया गिरफ्तार. दिनांक 13.09.2025 को तमिलनाडु के समयपुरा जिला त्रिची में सोने के व्यवसायी के साथ राजस्थान के 7 लोगों के द्वारा डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था जिसमें तमिलनाडु पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करके 5 डकैतों को गिरफ्तार कर लिया गया था वहीं आज तमिलनाडु पुलिस फरार दो डकैतों की तलाश में जिले में थी जहाँ पुलिस को सूचना मिली के दो डकैत महाराष्ट्र की तरफ से बस में इंदौर के लिए रवाना हुए हैं, जिसपर नागलवाड़ी थाना क्षेत्र की बालसमुद चौकी में तलाशी लेते हुए इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को बालसमुद चौकी लाया गया, जहाँ कागजी कार्यवाही के बाद तमिलनाडु पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई।
0
comment0
Report
RKRaj Kishore Soni
Oct 05, 2025 11:52:30
Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम खमरिया कला में 17 वर्षीय अभिषेक बंसल पर अज्ञात हमलावरों ने ऐसा अमानवीय अत्याचार किया कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए... अभिषेक गांव से अचानक लापता हो गया था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजन उसकी तलाश में निकले तो रात करीब 10 बजे वह गांव के पास नदी किनारे अचेतावस्था में पड़ा मिला। शरीर कई जगह से झुलसा हुआ, हाथ अकड़े हुए और कपड़े फटे हुए थे।परिजन तुरंत उसे सुल्तानगंज ले गए, जहां से उसे सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज भेजा गया। हालत नाजुक होने पर बाद में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, अभिषेक के शरीर पर ऐसे घाव हैं जिनसे साफ नहीं हो पा रहा कि उस पर तेजाब फेंका गया या करंट लगाया गया। घायल अभिषेक बोलने की स्थिति में नहीं है । पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
SKSwadesh Kapil
Oct 05, 2025 11:52:13
Alwar, Rajasthan:राजगढ़ के समीपवर्ती पिनान में अटल प्रगति पथ निर्माण कार्य की शुरुआत हो गई है. अब लोगों को उबड़-खाबड़ सड़क से निजात मिल सकेगी. राज्य सरकार की बजट घोषणा में चयनित पिनान कस्बे की भीतरी सुविधाओं को विकसित करने और विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्वीकृत प्लान में दो करोड़ की लागत से करीब 1.3 किलोमीटर सड़क पर अटल प्रगति पथ का निर्माण कार्य होगा. सार्वजनिक निर्माण विभाग रैणी के सहायक अभियंता पंकज सैनी ने बताया कि इस प्लान के तहत एनएचएआई 921 के जाट तिराए से हरिजन घुमाव तक करीब 1.3 किलोमीटर तक सात मीटर चौड़ा सीसी रोड़,दोनों ओर इंटरलोकिंग टाइल व पानी भराव क्षेत्र में पानी निकासी के लिए पुलिया का निर्माण होगा. अटल पथ को सुन्दर और सुविधायुक्त बनाने की दृष्टि में दोनों ओर पानी निकासी के पुख्ता इंतजाम भी किए जाएंगे. गौरतलब है कि मुख्य बाजार होकर निकलने वाला यह अटल मार्ग राजकीय विद्यालयों सहित अस्पताल, जीएसएस, छात्रावास, हाइवे व एक्सप्रेस-वे मार्ग को जोड़ने वाला प्रमुख मार्गो की श्रेणी में आता है. साथ ही इस मार्ग से बैरावण्डा,प्यारे लाल जाट की ढाणी,बैरवा खटीक मौहल्ला सहित दर्जनों गांवों के लोगों का आवागमन रहता है. लोगों ने अटल प्रगति पथ रोड़ लाईट लगाने की आवाज उठाई है.
0
comment0
Report
SASARWAR ALI
Oct 05, 2025 11:51:46
Muju, Jeonbuk State:कोरिया जिले के मुख्यालय बैकुंठपुर में ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए बाइक पर चार सवारी बैठाकर स्टंट करना युवक को महंगा पड़ गया। वायरल वीडियो के आधार पर यातायात पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी बाइक चालक रोहित कुमार पिता कृष्णा कुमार उम्र 19 वर्ष निवासी सागरपुर की तलाश की और फिर 6,600 रुपए का चालान काटा। वहीं भविष्य में इस तरह की लापरवाही नहीं करने की चेतावनी भी दी। घटना 30 सितंबर की है, जब शहर में एक युवक ने दो युवतियों और एक अन्य युवक को बाइक की टंकी में बैठाकर इसी बाइक पर सवारी कर स्टंट भी किया। इस खतरनाक स्टंट का वीडियो शारदा प्रसाद गुप्ता ने बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो में दिख रहा है कि बाइक चालक के सामने पेट्रोल टंकी पर एक युवक बैठा हुआ था, जबकि दो युवतियां पीछे सवार थीं। यह नजारा न सिर्फ ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन था, बल्कि सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर इस खतरा भी माना गया।
0
comment0
Report
DSDEVINDER SHARMA
Oct 05, 2025 11:51:05
Barnala, Punjab:जिला बरनाला की विधानसभा भदौड के गांव शैहाना के सरपंच मलकीत कौर के पुत्र सुखविंदर सिंह कोलकाता के कत्ल में पुलिस को बड़ी सफलता मिली। 24 घंटे में हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। तीन मुख्य दोषी बताए गए हैं: हरजिंदर सिंह उर्फ जिंदर पुत्र बहादुर सिंह, गुरदीप दास उर्फ दीपी बाबा पुत्र बलवंत दास बस्सी शैहाना, जगविंदर सिंह उर्फ पपलू पुत्र रंजीत सिंह वासी शैहाना। इनके खिलाफ पहले भी आर्म्स एक्ट एवं एनडीपीएस एक्ट आदि मुकदमे दर्ज हैं। मौके पर एक पिस्टल 30बोर, तीन जिंदा कारतूस और एक i20 कार बरामद हुई। डीआईजी पटियाला रेंज ने प्रेस वार्ता में बताया कि आरोपियों से पुलिस रिमांड पर तफ्तीश जारी है और आगे तथ्य सामने आने पर जानकारी दी जाएगी।
0
comment0
Report
Oct 05, 2025 11:50:46
0
comment0
Report
NGNakibUddin gazi
Oct 05, 2025 11:47:45
Jalabaria, West Bengal:ডায়মন হারবার দক্ষিণ কামালপুর এলাকায় যুবক দার্জিলিংএ হোমস্টের কাজে প্রাকৃতিক দুর্যোগে নিখোঁজ পরিবারের সদস্যরা উদ্বিগ্ন নকিব উদ্দিন গাজী দার্জিলিংয়ের সোনাদাে রাতের ধসে ক্ষতিগ্রস্ত হোমস্টে। নিখোঁজ দক্ষিণ ২৪ পরগনার পারুলিা কোস্টাল থানার দক্ষিণ কামারপোলের বাসিন্দা হিমাদ্রি পুরকাইত(২৫)। ছেলের সাথে যোগাযোগ করতে না পেরে উদ্বিগ্ন পরিবারের লোকজন। পরিবারের পক্ষ থেকে জানানো হয়, শনিবার রাত দশটায় শেষ কথা হয় বাড়ির লোকজনের সাথে তারপর থেকে আর কোনো যোগাযোগ করা যায়নি। পরিবারের লোকজন আরো জানান,হিমাদ্রি পুরকাইতের ভ্রমনের নেশা ছিলো। গত সেপ্টেম্বর মাসে দার্জিলিংয়ের সোনাদায় একটি হোমস্টেতে কাজে যায় হিমাদ্রি পুরকাইত। গতকাল রাত দশটায় বাড়ির লোকজনের সাথে কথা হয় হিমাদ্রির। সে জানায়, বৃষ্টি হচ্ছে খাওয়া দাওয়া হয়ে গেছে বাড়ির লোকজন তাকে সাবধানে থাকতেও বলেন কিন্তু তারপর থেকে আর যোগাযোগ করা যায়নি হিমাদ্রির সাথে। ঘটনায়locals জনপ্রতিনিধি ও প্রশাসনের পক্ষ পরিবারের সাথে দেখা করে সব রকম সাহায্যের আশ্বাস দেন। ওই যুবক যেখানে থাকতো সেই এলাকাতে ক্ষতিগ্রস্ত হয়েছে বলে জানা যায়। পরিবারের লোকজন বারবার ফোনে যোগাযোগ করেও কোন যোগাযোগ করতে পারছে না যুবকের সাথে। ফলে দুশ্চিন্তায় ভাজ ফেলেছে কপালে কবে ফিরবে কিভাবে ফিরবে সে দিকে তাকিয়ে আছে পুর্কায়েত পরিবারের সদস্যরা
0
comment0
Report
Dussera 2025
Advertisement
Back to top