Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
दिल्ली लाल किले धमाके के संदिग्ध डॉ उमर Nabi; जम्मू-कश्मीर से संबंध
WMWaqar Manzoor
Nov 11, 2025 05:41:54
Dr Umar Nabi, the blast suspect, who worked at Al Falah University and is a resident of Pulwama, Kashmir, is suspected to be the suicide bomber in the Delhi Red Fort blast. He became a suicide bomber even after qualifying as a doctor — the most sought-after profession in the valley. Reportedly, around 70% of the seats at Katra Medical College were allotted to students from Kashmir. The Katra Medical College is funded by the Shri Mata Vaishno Devi Shrine Board, and the Shrine Board’s entire ecosystem, including the medical college, is funded entirely through donations from Hindu pilgrims visiting the temple.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MKMUKESH KUMAR
Mar 12, 2026 03:19:00
Darbhanga, Bihar:दरभंगा में गैस की कमी और लम्बी कतारों को देख गैस आपूर्ति को लेकर एसडीएम की अहम बैठक, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील, दरभंगा सदर अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार ने गैस आपूर्ति व्यवस्था को लेकर सभी गैस एजेंसियों एवं संबंधित पदाधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की। बैठक में वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए गैस की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था और उपभोक्ताओं को होने वाली संभावित परेशानियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी गैस एजेंसी संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए तथा गैस आपूर्ति की व्यवस्था पूरी तरह सुचारू और नियमित रूप से जारी रखी जाए। उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर वितरण प्रक्रिया पारदर्शी और व्यवस्थित होनी चाहिए, ताकि उपभोक्ताओं की जरूरतों का समय पर समाधान हो सके。 एसडीएम विकास कुमार ने कहा कि प्रशासन वर्तमान स्थिति पर पूरी तरह सतर्क है और गैस आपूर्ति से जुड़ी किसी भी संभावित समस्या से निपटने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराहट में अनावश्यक रूप से गैस सिलेंडर का भंडारण न करें। बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि गैस एजेंसियों और एपीपी मित्रों के माध्यम से उपभोक्ताओं के घर तक गैस सिलेंडर पूर्व की तरह निर्बाध रूप से उपलब्ध कराया जाता रहेगा। प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक समन्वय बनाए रखने का निर्देश दिया गया
0
comment0
Report
ASArvind Singh
Mar 12, 2026 03:18:35
Sawai Madhopur, Rajasthan:सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा थाना क्षेत्र के झोपड़ा गांव में एक युवक की हत्या का चार दिन पुराना मामला सामने आया है। प्रेम प्रसंग के शक में 21 वर्षीय एक शादीशुदा युवक अंगद मीणा की पीट-पीट हत्या कर दी गई, जिसे लेकर मृतक के परिजनों द्वारा चौथ का बरवाड़ा थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने पूछताछ के लिए चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि कुछ लोगों ने झोंपड़ा निवासी 21 वर्षीय सोनू उर्फ अंगद मीणा को गलवा नदी के पास ले जाकर उसके साथ मारपीट की। मारपीट में अंगद गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने गम्भीर घायल अंगद को अस्पताल पहुंचाया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों द्वारा आरोपियों के खिलाफ चौथ का बरवाड़ा थाने में हत्या का मामला दर्ज करवाया, जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। चौथ का बरवाड़ा थाना अधिकारी महेंद्र कुमार ने बताया कि परिजनों का आरोप है कि मुकेश मीणा, हरिमोहन मीणा, रूमाली देवी, सुनीता एवं उनकी माँ शांति देवी आदि ने षड्यंत्र के तहत सोनू उर्फ अंगद को गलवा नदी में बुलाकर उसके साथ जमकर मारपीट की। बताया जा रहा है कि चिकित्सकीय जांच में सोनू उर्फ अंगद के शरीर पर 17 जगह चोट के निशान मिले हैं, जिसमें लाठी-डंडे से लेकर सरिया एवं अन्य वस्तुओं का इस्तेमाल किया गया। सिर में गंभीर चोट आने के कारण उसकी मौत हुई। मृतक सोनू उर्फ अंगद शादीशुदा था। गम्भीर मारपीट के चलते उसकी मौत हो गई। आरोपी एवं पीड़ित पक्ष दोनों ही एक ही परिवार से संबंधित है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस डिटेन किये गये आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है। वही इस मामले को परिजनों सहित स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा मीडिया से छिपाने का भरकस प्रयास किया गया, लेकिन एक वीडियो वायरल होने के चलते मामला उजागर हो गया। मामला उजागर होने पर अब पुलिस तरह-तरह के बहाने बना रही है, वही अभी भी पुलिस अधिकारी मामले को लेकर कैमरे के सामने आने से बच रहे हैं।
0
comment0
Report
APASHISH PRAKASH RAJA
Mar 12, 2026 03:17:53
Narayanpur, Jharkhand:मिडिल ईस्ट मे हो रहे युद्ध के बीच देश मे आये पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस के किल्ल्त को लेकर उठी अफवाह के बीच गढ़वा डीसी ने दी शख्त चेतावनी, कहा तीनो चीज का स्टॉक रखने वाले लोगो पर होगी शख्त कार्यवाई। पेट्रोल पम्प पर पेट्रोल और डीजल लेने की भीड़, गैस गोदामों पर गैस लेने की इनदिनों भीड़ उमड़ पड़ी है। गढ़वा मे यह अफवाह ज़ब से तेजी से फैली है तब से इन जगहों पर खूब भीड़ उमड़ रही है। कई पेट्रोलपम्प पर इस इस्थिति को देखते हुए एसडीएम ने जगह जगह छापेमारी भी की जिसके बाद कई पेट्रोलपम्प मालिकों मे हड़कंप मच गया। इसे लेकर गढ़वा डीसी ने सख्त लहजे मे कहा है की मिडिल ईस्ट मे युद्ध के चलते यह हालात बने हुए है लेकिन इससे घबराने की बात नहीं है देश मे इन सभी चीजों का आठ हफ्ते का स्टॉक पड़ा हुआ है ज्यादा पैनिक होने की जरुरत नहीं है जो भी लोग पेट्रोल पम्प से पेट्रोल, डीजल और एलपीजी का स्टॉक करेंगे हम ऐसे लोगो को चिन्हित कर शख्त कार्यवाई करेंगे। ऐसे लोग आपदा मे अवसर ना तलाशें।
0
comment0
Report
MTMadesh Tiwari
Mar 12, 2026 03:17:26
Bihar:गोपालगंज में शादी के पंजीकरण को लेकर डीएम पवन सिन्हा ने पहल की है और कहा कि दम्पति शादी का पंजीकरण निबंधन कार्यालय जरूर कराए, उन्होंने अपने बेटे व बहु के शादी का निबंध कराया। इस अवसर पर अधिकारी गवाह बने। गोपालगंज डीएम पवन सिन्हा ने अपने बेटे पलाश पल्लव व बहु ऐश्वर्या सिन्हा के शादी का निबंधन कराया; दोनों की शादी 25 फरवरी को हुई थी, जिसका निबंधन 11 मार्च को कराया गया। डीएम ने बताया कि कानूनी मान्यता के लिए शादी का निबंधन जरूरी है; उन्होंने लोगों से अपील की कि शादी का निबंधन जरूर कराएं, भविष्य की समस्याओं के लिए भी यह जरूरी है। साथ ही विदेश यात्रा करने के लिए भी निबंधन आवश्यक है। मैंने अपने बेटे-बहु के शादी का निबंधन कराया; जिले के युवाओं से भी अपील है कि शादी का निबंधन अवश्य कराएं।
0
comment0
Report
SPSohan Pramanik
Mar 12, 2026 03:17:12
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 के अंतर्गत नामित ग्राम पंचायत झिकरहटी पूर्वी का भारत सरकार के केंद्रीय दल ने भ्रमण किया... साथ ही परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया... इस दौरान केंद्रीय दल में पंचायत राज मंत्रालय, भारत सरकार के सेक्शन ऑफिसर मनिकन्दन केपी० और सलाहकार, एसओईपीआर संपा बासु और पाकुड़ डीसी मनीष कुमार थे... सभी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया... कार्यक्रम के दौरान पंचायत में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों एवं पंचायत स्तर पर सृजित परिसंपत्तियों का अवलोकन किया गया... और विभिन्न लाभुकों के बीच करोड़ो की परिसंपत्तियों का वितरण... पंचायत क्षेत्र में संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की... साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के साथ संवाद कर योजनाओं के प्रभाव तथा लाभार्थियों को मिल रहे लाभ की जानकारी ली... केंद्रीय टीम ने पंचायत सचिवालय की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण किया...
0
comment0
Report
RSRahul shukla
Mar 12, 2026 03:16:31
0
comment0
Report
ASAJEET SINGH
Mar 12, 2026 03:16:18
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर जमीन के विवाद में दबंगों का हमला, महिला समेत तीन घायल छेड़खानी का आरोप, मारपीट का वीडियो वायरल जौनपुर जफराबाद, कस्बे के दरीबा मोहल्ले में पुराने जमीन विवाद को लेकर दबंगों ने महिला समेत तीन लोगों पर हमला कर दिया। आरोप है कि लाठी-डंडों से की गई पिटाई में तीनों लोग घायल हो गए। घटना के दौरान मारपीट का वीडियो भी बनाया गया, जिसे आरोपियों ने तोड़कर जला देने की बात सामने आई है। मामले में पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है। दरीबा मोहल्ला निवासी किरन बाला गिरी का आरोप है कि पारिवारिक जमीन पर कुछ लोग जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे। उसी बात को लेकर उनके पति रविकांत गिरी ने विरोध किया, तो आरोपित सरिष्ठ , आत्मा , अमित और दुर्गाप्रसाद ने उन पर बांस के डंडों से हमला कर दिया। पति को पिटता देख किरन बाला अपने नाबालिग भतीजे के साथ बीच-बचाव करने पहुंचीं, लेकिन आरोप है कि दबंगों ने उन्हें भी नहीं बख्शा और दोनों की पिटाई कर दी। पीड़िता का आरोप है कि मारपीट के दौरान दुर्गाप्रसाद ने उनके साथ छेड़खानी भी की। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान किसी ने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू किया, जिसे आरोपियों ने छीनकर तोड़ दिया और आग के हवाले कर दिया। इस घटना से जुड़ा मारपीट और मोबाइल जलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
0
comment0
Report
TTTUSHAR TAPASE
Mar 12, 2026 03:15:22
0
comment0
Report
VSVISHAL SINGH
Mar 12, 2026 03:05:06
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ की लाइफ लाइन कहे जाने वाले ग्रीन कॉरिडोर की सौगात कल से जनता को मिल जाएगी। लखनऊ के गोमतीनगर के समतामूलक चौराहे से निशातगंज होते हुए हनुमान सेतु तक और वहां से डालीगंज तक ग्रीन कॉरिडोर का दूसरा फेज कल से शुरू हो जाएगा. इस कॉरिडोर का लोकार्पण रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे. दूसरा फेज 7 किलोमीटर का है जिसकी लागत 299 करोड़ है। चार चरण में बनने वाले पूरे ग्रीन कॉरिडोर प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 2078 करोड़ रुपये है。 वाक थ्रू ग्रीन कॉरिडोर के एंट्री पॉइंट से बसंतकुंज, दुबग्गा, पक्का पुल, डालीगंज, मेडिकल कॉलेज, लखनऊ विश्वविद्यालय, हनुमान सेतु, कैसरबाग, हजरतगंज, निशातगंज, अशोक मार्ग, समतामूलक चौक, गोमतीनगर और 1090 चौराहा अब बेहतर कनेक्टिविटी से जुड़ जाएंगे। ग्रीन कॉरिडोर के दूसरे फेज के शुरू होने से राजधानी में ट्रैफिक व्यवस्था को नई रफ्तार मिलने जा रही है。 ग्रीन कॉरिडोर को कार से दिखाते हुए वाक थ्रू इस कॉरिडोर में सेफ्टी रुट का विशेष ध्यान दिया गया है साथ ही पूरे रूट पर गोमती रिवरफ्रंट का हरियाली वाला शानदार दृश्य भी देखने को मिलेगा इसके साथ ही आकर्षक स्ट्रीट लाइट भी लगाई गई है
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top