Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
182143
डोडा धमाका: पुलिस ने दो हिरासत में लिए, जांच तेज
RRRAJA REHBER JAMAL
Sept 11, 2025 11:50:03
Doda,
Spl Exclusive Story;Amid protests over arrest of AAP MLA, suspected blast reported in J&K''''s Doda, Two detained Slug-1109ZS_DODA_BLAST_R राजा रहबर जमाल डोडा VO:डोडा से बड़ी खबर आ रही है… जहां आज एक संदिग्ध धमाका हुआ है। इस धमाके के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है और जांच जारी है। आइए देखते हैं हमारी ये रिपोर्ट… जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में बुधवार को अचानक एक संदिग्ध धमाके से सनसनी फैल गई। यह धमाका डोडा कस्बे के एक परिसर के भीतर हुआ। डोडा में जमया मस्जिद के पास डुमरी मोहल्ले में धमाका हुआ। पुलिस मौके पर पहुँच गई है।। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विस्फोट में किसी कच्चे विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया है। एक अधिकारी ने कहा “पुलिस और एफएसएल की टीमें मौके पर मौजूद हैं, धमाके के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मामले की गंभीरता से जांच हो रही है।” पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। हालांकि अब तक धमाके की वजह और इसके पीछे की मंशा का खुलासा नहीं हो पाया है। एहतियात के तौर पर इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। साथ ही आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस और जांच एजेंसियां हर एंगल से मामले की पड़ताल कर रही हैं और पूरे इलाके पर कड़ी नजर रखी जा रही है। तो डोडा में हुए इस धमाके के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है और जांच पूरी होने तक हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। Feed Shots P2C Raja Rehber Jamal Regards Raja Rehber Jamal Chenab Valley E-mail :- rehberjamal12@gmail.com, rehberjamal12@rediffmail.com Mob:- 8803163150, 7006027038 , 7051440613
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
BSBidhan Sarkar
Dec 07, 2025 15:33:59
Chinsurah, West Bengal:মুর্শিদাবাদে সব আসনে তৃনমূল জিতবে,হুমায়ুন কবিরের জামানত জব্দ হবে,চুতুর্থবার মুখ্যমন্ত্রী হবেন মমতা বন্দ্যোপাধ্যায়,,,বড় কথা বলে দিলেন তৃনমূল সাংসদ ঋতব্রত বন্দ্যোপাধ্যায়। বাবরি মসজিদ শিলান্যাস করে তৃনমূলের সাসপেন্ডেড বিধায়ক হুমায়ুন কবির বলেছেন মুর্শিদাবাদে তৃনমূল একটা আসনও পাবে না। আজ হুগলির ত্রিবেনী কালিতলায় হুগলি জেলা তৃনমূল শ্রমিক সংগঠনের সমাবেশে যোগ দেন রাজ্য সভার সাংসদ ঋতব্রত。 সেখানে তিনি বলেন,মুর্শিদাবাদের সমস্ত আসনেই তৃণমূল কংগ্রেস জিতবে।হুমায়ুন কবির যদি দাঁড়ান তার জমানত জব্দ হবে। মমতা বন্দ্যোপাধ্যায় মুখ্যমন্ত্রী হওয়াটা এখন শুধু সময়ের অপেক্ষা।ভোটের আগে এসব ধর্মীয় কারবার হয়।নব্য ইতিহাসবিদ সজল ঘোষ হুমায়ুন কবির দের মত দেখা যায়।এবারও হচ্ছে। এসআইআর করা হয়েছে ভোট চুরি করার লক্ষে।নির্বাচন কমিশনের এজেন্সিকে দুর্ভাগ্য জনক ভাবে বিজেপি তার এজেন্ট হিসেবে ব্যবহার করছে।মানুষ এগুলো দেখছেন।ভোটের রেজাল্ট মানুষ ভোট দেওয়ার পর হয়।আর মমতা বন্দ্যোপাধ্যায় চতুর্থবার মুখ্যমন্ত্রী হওয়ায় তৃনমূল সরকার হওয়ারটা সময়ের অপেক্ষা। এসআইআর এর প্রতিবাদে হুগলি শ্রীরামপুর সাংগঠনিক জেলা তৃনমূল কংগ্রেসের ডাকে শ্রমিক সমাবেশ অনুষ্ঠিত হয় কালিতলায়।ঋতব্রত বন্দ্যোপাধ্যায় ছাড়াও উপস্থিত ছিলেন হুগলি জেলা পরিষদের সভাধিপতি রঞ্জন ধারা,বিধায়ক অসীমা পাত্র,শ্রমিক সংগঠনের সভাপতি মনোজ চক্রবর্তী সহ তৃনমূল নেতৃত্ব।।。
69
comment0
Report
MPManish Purohit
Dec 07, 2025 15:33:02
Mandsaur, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के मंदसौर के शामगढ़ में नाबालिक युवती को अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने के आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. पिछले तीन दिनों से इस घटनाक्रम को लेकर इलाके में तनाव था. मामला: शामगढ़ के दो युवक रेहान और बाबू ने 12वीं में पढ़ने वाली एक नाबालिग युवती को फसाकर धमका कर उसकी अश्लील वीडियो बना ली और वीडियो के जरिये ब्लैकमेल किया गया. युवती से करीब ढाई लाख रुपए वसूले गए और 300000 देने की मांग की जाने लगी. पैसे नहीं देने पर आरोपियों ने उसका वीडियो वायरल कर दिया. वीडियो के वायरल होने के बाद लोग आक्रोशित हो गए और सड़कों पर उतर आए. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी रेहान अब्बासी और बाबू शाह को गिरफ्तार किया. इनके घर पर बुलडोजर की कार्रवाई की गई और फिर उनका जुलूस भी निकाला गया. स्थिति सामान्य है; लोग इस कार्रवाई से संतुष्ट हैं, लेकिन घटनाक्रम को साजिश मानते हुए बड़े स्तर पर एक्शन की मांग की गई है ताकि इस तरह से वर्ग विशेष की महिलाओं को निशाना न बनाया जाए. एडिशनल SP गरोठ ने कहा कि आरोपियों पर कार्रवाई के बाद स्थिति सामान्य है.
38
comment0
Report
SPShiv Pratap Singh Rajput
Dec 07, 2025 15:32:22
Jashpur Nagar, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जशपुर- NH-43 सड़क के घटिया निर्माण पर भाजपा नेताओं ने जताया विरोध, पत्थलगांव शहर के इंदिरा चौक में बन रहे घटिया सड़क पर भाजपा नेताओं ने जताया विरोध, NH के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर ख़राब सड़क को उखड़वाया, NH विभाग के SDO और इंजीनियर की मौजूदगी में JCB मशीन से उखाड़ी गई सड़क, भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोषी अधिकारियों पर की कार्रवाई की मांग, गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण नही होने पर आंदोलन की दी चेतावानी, जिले के पत्थलगांव शहर का मामला। बाइट - अंकित बंसल, भाजपा नेता। बाइट - अवधेश गुप्ता, भाजपा नेता। बाइट - अरुण यादव, भाजपा नेता। बाइट - खगेश्वर यादव, ठेकेदार का सुपरवाइजर। बाइट - अशोक शेसर, SDO राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग।
95
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Dec 07, 2025 15:32:04
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर।कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम घोरामार में उस समय सनसनी फैल गई जब सुबह फेकू बँधी तालाब में एक युवक की लाश तैरती हुई मिली। सूचना के अनुसार शव को बाहर निकाला गया, जहाँ मृतक की पहचान 25 वर्षीय धीरज कुमार साहू के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार धीरज 30 नवंबर की रात 8:30 बजे खाना खाने के बाद अपने घर से मुर्गी फार्म हाउस जाने की बात कहकर निकला था, जिसके बाद से वह लापता था और परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट कोटा थाने में दर्ज कराई थी। सुबह जब तालाब से शव निकाला गया तो देखने में आया कि धीरज के शरीर से दो बड़े-बड़े पत्थर बंधे थे, जिससे स्पष्ट हो गया कि अज्ञात हत्यारों ने उसकी हत्या कर उसे तालाब में फेंक दिया था। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जांच कर साक्ष्य इकट्ठा किए और अब हत्या में शामिल आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।
82
comment0
Report
KRKishore Roy
Dec 07, 2025 15:31:43
Noida, Uttar Pradesh:
39
comment0
Report
HBHemang Barua
Dec 07, 2025 15:31:29
19
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Dec 07, 2025 15:31:16
69
comment0
Report
ASAshutosh Sharma1
Dec 07, 2025 15:31:02
Jaipur, Rajasthan:जयपुर ब्लूटूथ डिवाइस से हाई-टेक नकल कर चयनित 4 कनिष्ठ लिपिक गिरफ्तार राजस्थान एसओजी ने हाईकोर्ट द्वारा आयोजित कनिष्ठ न्यायिक सहायक व लिपिक ग्रेड-द्वितीय परीक्षा में ब्लूटूथ नेटवर्क के जरिए नकल कर चयनित हुए चार अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है। यह परीक्षा मार्च 2023 में हुई थी。 एसओजी जांच में सामने आया कि पेपर लीक गिरोह के सरगना पौरव कालेर ने स्पाई कैमरा व ब्लूटूथ तकनीक का इस्तेमाल कर रियल-टाइम में प्रश्नपत्र बाहर भिजवाकर सॉल्वर गैंग से उत्तर दिलवाए। इसके बदले अभ्यर्थियों से 3 से 5 लाख रुपये तक वसूले गए。 गिरफ्तार अभ्यर्थियों में दिनेश कुमार (चूरू), मनोज कुमार (सीकर), रमेश कुमार (चूरू) और मनीष बुडिया (नागौर) शामिल हैं। ये सभी वर्तमान में विभिन्न न्यायालयों में पदस्थापित थे。 इस प्रकरण में अब तक कुल 21 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। न्यायालय ने चारों को 10 दिसंबर 2025 तक पुलिस रिमाण्ड पर भेजा है। एसओजी अन्य संलिप्त लोगों और वित्तीय लेन-देन की जांच जारी रखे हुए है。
84
comment0
Report
Advertisement
Back to top