Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bandipora में ईद-उल-फित्र की नमाज़, वैश्विक शांति की दुआ
SHShahzad Hussain Bhat
Mar 21, 2026 05:24:21
Thousands Offer Eid-ul-Fitr Prayers Across Bandipora, Pray for Global Peace Anchor:-Thousands of worshippers across north Kashmir’s Bandipora district offered special congregational prayers on Saturday to mark Eid-ul-Fitr, the festival that concludes the holy month of Ramadan. The largest gathering was witnessed at the revered Ahemshareef shrine in Bandipora, where devotees assembled early in the morning to participate in the Eid prayers. People from different villages and towns of the district thronged the shrine, filling the premises and nearby areas. The men, elders and children joined the prayers in large numbers. After the prayers concluded, people exchanged Eid greetings warmly, hugged each other and wished peace and happiness to their families and communities. The atmosphere was festive as worshippers shared smiles and messages of goodwill. Religious scholars highlighted the spiritual importance of Eid and urged people to uphold the values of compassion, patience and charity that were practiced during the holy month of Ramadan. “We prayed for peace not only in Kashmir but across the entire world. Humanity needs harmony and understanding,” said Ghulam Nabi, a local resident who offered prayers at Ahemshareef. Another worshipper, Mohammad Yousuf, said Ramadan teaches patience and kindness. “Ramadan reminds us to help the poor and stay united. On Eid, we pray that peace prevails everywhere and people live with dignity,” he said. Authorities had made necessary arrangements around major prayer grounds to ensure smooth movement and security, while volunteers assisted the elderly and managed the large gathering.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Mar 21, 2026 06:33:06
Rajaura Kala, Uttar Pradesh:पनियरा महाराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा हेमछापर के पोखरा टोला में स्थित मेराज जफर हामी की छावनी में शनिवार की सुबह नीम के पेड़ में प्लास्टिक की रस्सी के सहारे लटका मिला अधेड़ का शव। मौके पर पहुंची पनियरा पुलिस ने छावनी के मालिक को बुलाकर शव को उतरवाया और पीएम के लिए भेज दिया। खबर के अनुसार गोरखपुर जनपद के पीपीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा जिंदापुर निवासी सुभाष पासवान उम्र करीब 50 वर्ष उक्त छावनी पर लगभग आठ महीने से नौकरी कर रहा था। जिसका शव शनिवार को पेड़ से लटकता हुआ मिला ।छावनी के मालिक मेराज जफर हाशमी ने बताया कि कुछ दिनों से वह तनाव में चल रहा था जिससे उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। इस संबंध में थानाध्यक्ष पनियरा राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
RMRAJESH MISHRA
Mar 21, 2026 06:30:41
Danti, Uttar Pradesh:दिनांक: 21.03.2026 थाने जिगना पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड़ में गो-तस्करी का वांछित अभियुक्त घायल/गिरफ्तार, मौके से अवैध तमंचा मय कारतूस, एक अदद मोबाइल फोन व ₹1200/- नगद बरामद. पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ तथा पुरस्कार घोषित/इनामियाँ/गो-तस्करी में संलस्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिए गये हैं. दिनांक-19.03.2026 को थाना जिगना पुलिस द्वारा जिगना क्षेत्रांतर्गत पाली के पास से एक ट्रक में कुल-26 राशि गोवंश बरामद किया गया, जिसके सम्बन्ध में थाना जिगना पर मु0अ0सं0-55/2026 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर किया गया था. उपरोक्त अभियोग में वांछित/फरार चल रहे शातिर गो-तस्कर सिराज अहमद पुत्र मो0 बच्चन की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में थाना जिगना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. दिनांकः21.03.2026 को थाना जिगना पुलिस टीम को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि मुकदमे में वांछित गो-तस्कर अपने वाहन का पता लगाने तथा छुड़ाने की फिराक में चितौली की तरफ से आ रहा है. इस सूचना पर थाना जिगना पुलिस टीम द्वारा ग्राम कुसहां जडावती नदी पुलिया के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का इशारा किया गया परन्तु गिरफ्तारी से बचने हेतु पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर करते हुए भागने का प्रयास किया गया. पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ सीमित जवाबी फायर की गयी जिससे वांछित गो-तस्कर सिराज अहमद पुत्र मो0 बच्चन निवासी सिद्दीकीपुर थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर के बाएं पैर में गोली लगी. जिसे पुलिस अभिरक्षा में इलाज हेतु सदर अस्पताल भिजवाया गया है, जिसकी स्थिति सामान्य है. मौके से मुठेड़ की घटना में प्रयुक्त 01 तमंचा 315 बोर, 01 खोखा व 01 जिन्दा कारतूस एवं अभियुक्त के पास से एक अदद मोबाइल फोन व ₹ 1200/- नगद बरामद किया गया. थाना जिगना पुलिस द्वारा उपरोक्त घटना के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है. गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम — उ0नि0 संजय सिंह, थानाध्यक्ष जिगना मय पुलिस टीम. उ0नि0 अवधेश सिंह, थाना जिगना मय पुलिस टीम.
0
comment0
Report
JPJai Prakash
Mar 21, 2026 06:19:32
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद के ऊंचा गांव स्थित जाम मस्जिद में ईद-उल-फितर का पावन त्योहार बड़े ही उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह से ही मस्जिद में नमाज अदा करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और अमन-चैन की दुआ मांगी। नमाज अदा करने मस्जिद पहुंचे मस्जिद परिसर में खास इंतजाम किए गए थे, ताकि नमाजियों को किसी तरह की परेशानी न हो। बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला, जहां उन्होंने नए कपड़े पहनकर इस त्योहार की खुशियों का आनंद लिया। वहीं, लोगों ने अपने घरों में सेवइयां और अन्य पकवान बनाकर इस खुशी को और भी खास बना दिया। क्या है ईद-उल-फितर यह इस्लाम धर्म का एक प्रमुख और पवित्र त्योहार है, जिसे रमजान के महीने के खत्म होने पर मनाया जाता है। रमजान के दौरान मुसलमान पूरे महीने रोज़ा रखते हैं और इबादत, दान-पुण्य व आत्मसंयम पर विशेष ध्यान देते हैं। ईद-उल-फितर इसी तपस्या और इबादत के पूरे होने की खुशी का प्रतीक है। ईद के दिन सुबह विशेष नमाज़ अदा की जाती है, जिसे ईद की नमाज़ कहा जाता है। नमाज़ से पहले मुसलमान “फितरा” (दान) देते हैं, ताकि गरीब और जरूरतमंद लोग भी इस त्योहार की खुशी में शामिल हो सकें। इसके बाद लोग एक-दूसरे को गले लगाकर “ईद मुबारक” कहते हैं। आपसी भाईचारे का दिया संदेश मौलाना जमालुद्दीन ने बताया कि ईद का यह त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश देता है। इस मौके पर समाज के सभी वर्गों के लोगों ने मिलकर इस त्योहार को मनाया, जो सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश करता है।ऊंचा गांव की जाम मस्जिद में ईद-उल-फितर का यह आयोजन खुशी, शांति और भाईचारे का प्रतीक बनकर आया।
428
comment0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
Mar 21, 2026 06:18:16
Bihar:समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड स्थित योगी चौक पर एक भीषण आगलगी की घटना सामने आई। विश्वकर्मा प्लाय एंड हार्डवेयर नामक दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गई, जिससे लाखों रुपये के सामान के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुकान में अचानक आग लग गई, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दुकान में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। हालाँकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। घटना के करीब एक घंटे बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि दमकल समय पर पहुंचती, तो नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता था। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
363
comment0
Report
PSPramod Sinha
Mar 21, 2026 06:17:51
Khandwa, Madhya Pradesh:शहर की 43 मस्जिदों सहित ईदगाह में अदा हुई ईद उल फ़ित्र की नमाज बड़ी संख्या में नमाजी हुए शामिल देश भर में शनिवार को ईद उल फ़ित्र का त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लाह के साथ मनाया गया। खंडवा जिले में भी सुबह से ही बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज जन ईद की नमाज की तैयारी करते दिखे । सुबह करीब 7:45 बजे से शुरू हुआ ईद की नमाज का सिलसिला शहर की 43 मस्जिदों के साथ ही ईदगाह पर अदा की गई प्रमुख नमाज़ के साथ समाप्त हुआ । इस दौरान जहां मस्जिदों में लाखों की संख्या में नमाजियों ने ईद की नमाज अदा की। ईदगाह पर करीब 25000 से अधिक मुस्लिम समाज के युवा बच्चे एवं बुजुर्गों ने मौलाना निजामुद्दीन की इमामत और शहर काजी सैयद निसार अली की सरपरस्ती में अदा की । इस दौरान बड़ी संख्या में जिला प्रशासन और पुलिस का अमला भी सुरक्षा व्यवस्था हेतु मौजूद रहा, और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए । वहीं ईद की नमाज के बाद अमन चैन की दुआएं मांगी गई । जिसमें खुद की तरक्की के साथ ही अपने परिजनों और शहर वासियों के साथ साथ देश भर में खुशहाली और अमन चैन की दुआएं मांगी गई । वहीं ईद की नमाज के बाद जहां आम लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी गयी ।
492
comment0
Report
VAVijay Ahuja
Mar 21, 2026 06:16:35
Payikapuram, Andhra Pradesh:एंकर–उधम सिंह नगर में ईद का त्यौहार बड़े हर्षोल्लास और अमन शांति के साथ मनाया गया। हर शहर में मस्जिदों में ईद की नमाज अता कर देश की खुशहाली और बरकत की कामना की गई। वही रुद्रपुर में मुस्लिम समुदाय ने हाथों पर काली पट्टी बांधकर ईद की नमाज अता की। सुरक्षा की दृष्टि से चप्पे चप्पे पर रैपिड एक्शन फोर्स,पुलिस तैनात रही। रुद्रपुर में ईद उल फितर की नमाज का अलग रंग दिखाई दिया यहां के खेड़ा स्थित ईदगाह में हजारों मुस्लिम समुदाय के लोगों ने खास ईद की नमाज पढ़ी।इस दौरान नमाजियों ने हाथों पर काली पट्टी बांधकर नगर निगम प्रशासन की कार्यवाही का विरोध भी किया। दरअसल रुद्रपुर में 12 मस्जिद है लेकिन ईद के मौके पर सिर्फ़ इसी ईदगाह पर ही ईद की नमाज अता की जाती थी जिस कारण 20–25 लोग नमाज पढ़ने के लिए जुटते थे। यह लोग नमाज पढ़ने के लिए ईदगाह की ढाई एकड़ जमीन के अलावा पास की 8 एकड़ सरकारी भूमि का भी इस्तेमाल करते थे लेकिन उच्च न्यायालय के आदेश पर पिछले दिनों नगर निगम ने इस आठ एकड़ भूमि का अधिग्रहण कर चारदिवारी कर ली थी। जिसके बाद बीस पच्चीस हजार लोगों के नमाज पढ़ने के लिए ईदगाह की जमीन पर्याप्त नहीं थी इस कारण मुस्लिम समुदाय नगर निगम द्वारा अधिग्रहण की गई जमीन पर ईद की नमाज पढ़ने की अनुमति मांग रहा था लेकिन नगर निगम प्रशासन ने नमाज पढ़ने की भूमि उपलब्ध कराने से इंकार कर दिया जिस कारण इस दफा मुस्लिम समुदाय को अलग अलग मस्जिदों में नमाज अता करनी पड़ी। इस कारण मुस्लिमों में प्रशासन के खिलाफ नाराजगी दिखाई दे रही है।
525
comment0
Report
ASARUN SINGH
Mar 21, 2026 06:16:17
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में ईद की धूम फर्रुखाबाद ईद का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने देश की अमन चैन के लिए मस्जिदों में नमाज अदा की。 फर्रुखाबाद की नई ईदगाह में हजारों मुसलमानों ने एक साथ नमाज पढ़ी। खुशी का माहौल था, लेकिन दुनियाभर के हालातों ने सबको चिंतित भी किया。 बाइट --मौलाना मुफ्ती मोज्जम अली मौलाना मुफ्ती मोज्जम अली: हम अमेरिका और इजरायल को इस युद्ध के मामले में गलत मानते हैं। जब ईरान से बातचीत चल रही थी, तो इजरायल को जंग जैसे हालात पैदा नहीं करने चाहिए थे। ऐसे में सभी देशों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। हमारे देश में भी गैस और डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं। ईद की नमाज में हमने देश के अमन चैन की दुआ मांगी और युद्ध जैसे हालात खत्म करने की प्रार्थना की。 वही, कांग्रेस नेता शिवम दुबे ने मस्जिद के बाहर फूल बरसाकर लोगों को ईद की बधाई दी। भाईचारे का शानदार संदेश दिया。 ईद का पैगाम है—शांति, भाईचारा और एकता。
283
comment0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Mar 21, 2026 06:15:58
Tonk, Rajasthan:टोंक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणगौर का पर्व एंकर...जिले भर में महिलाओं और युवतियों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ गणगौर का पर्व मनाया। इस अवसर पर सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए माता गौरी माता की पूजा-अर्चना की, वहीं कुंवारी कन्याओं ने अच्छे वर की प्राप्ति के लिए व्रत रखा। शहर के विभिन्न मोहल्लों और मंदिरों में सुबह से ही पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो गया। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सज-धज कर सिर पर कलश और गणगौर की प्रतिमाएं लेकर गीत गाते हुए शोभायात्रा में शामिल हुईं। गणगौर की सजी-धजी झांकियों और लोकगीतों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया, जिसमें महिलाओं ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किए। शाम के समय तालाबों और जलाशयों पर गणगौर की प्रतिमाओं का विधि-विधान से विसर्जन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
493
comment0
Report
Advertisement
Back to top