Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Khordha752055
एकता दिवस पर गण दौड़ और स्मारक कार्यक्रम से देशभर में एकता का संदेश
SMSURYA MOHANTY
Nov 01, 2025 08:04:38
Khordha, Odisha
ଏକତା ଦିବସ ଉପଲକ୍ଷେ ଗଣ ଦୌଡ଼ ଓ ପ୍ରବନ୍ଧ ପ୍ରତିଯୋଗିତା। ଖୋର୍ଦ୍ଧା:- ଭାରତର ଲୌହ ପୁରୁଷ ସର୍ଦ୍ଧାର ବଲ୍ଳଭଭାଇ ପଟେଲଙ୍କ ଆଜି ହେଉଛି ୧୫୦ତମ ଜନ୍ମ ଜୟନ୍ତୀ। ଦେଶକୁ ଏକତା ସୂତ୍ରରେ ବାନ୍ଧିବାରେ ତାଙ୍କର ଅବଦାନ ଅତୁଳନୀୟ। ସେ ଭଳି ଜଣେ ଜନନାୟକଙ୍କୁ ଆଜି ଦେଶବ୍ୟାପୀ କୃତଜ୍ଞତା ପ୍ରଦାନ କରାଯିବା ସହ ବିଭିନ୍ନ ଉତ୍ସବର ଆୟୋଜନ କରାଯାଇଥିଲା। ଅନୁରୂପ ଭାବେ ନିରାକାରପୁର ପୁଲିସ ପ୍ରଶାସନ ପକ୍ଷରୁ ଥାନା ଅଧିକାରୀ ବିଶ୍ବଜିତ ରାଉତରାୟଙ୍କ ନେତୃତ୍ୱରେ ସ୍ଥାନୀୟ ସ୍କୁଲ, କଲେଜର ଛାତ୍ରଛାତ୍ରୀଙ୍କ ସମେତ ଯୁବଗୋଷ୍ଠୀଙ୍କୁ ନେଇ ଥାନା ପରିসରଠାରୁ ଶ୍ରୀରାମ ମନ୍ଦିର ପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ ଏକ ଗଣ ଦୌଡ଼ ଅନୁଷ୍ଠିତ ହୋଇଥିଲା। ଅନୁରୂପଭାବେ ସ୍ଥାନୀୟ ସରସ୍ବତୀ ଶିଶୁ ବିଦ୍ୟାମନ୍ଦିରରେ ଛାତ୍ରଛାତ୍ରୀଙ୍କୁ ନେଇ ଏକ ପ୍ରବନ୍ଧ ପ୍ରତିଯୋଗିତା କରାଯାଇ କୃତି ଛାତ୍ରଛାତ୍ରୀ ମାନଙ୍କୁ ପୁରୋସ୍କୃତ କରାଯାଇଥିଲା। ଆର୍ଯ୍ୟବିହାାରସ୍ଥିତ ସରସ୍ବତୀ ଶିଶୁମନ୍ଦିରର ସମ୍ପାଦକ ବିଭୁତି ଭୂଷଣ ଆଚାର୍ଯ୍ୟ,ପ୍ରଧାନ ଆଚାର୍ଯ୍ୟ ନଳିନୀ ରଥଙ୍କ ସମେତ ଥାନାର ଏଏସଆଇ ଗୁପ୍ତ ପ୍ରସାଦ ମହାନ୍ତି, ଏଏସଆଇ ଶରତ ଚନ୍ଦ୍ର ବେହେରା, ହାବିଲଦାର ରତ୍ନାକର ବେହେରା ଓ ଥାନାର ଅନ୍ୟାନ୍ୟ କର୍ମଚାରୀଙ୍କ ସମେତ ଶିଶୁମନ୍ଦିରର ସମସ୍ତ ଗୁରୁଜୀ, ଗୁରୁମା ଉପସ୍ଥିତ ରହି ସହଯୋଗ କରିଥିଲେ। କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମକୁ ଥାନାର ଶବଇନ୍ସପେକ୍ଟର ଦୀପାଳିଶା ନାୟକ ପରିଚାଳନା ସହ ଧନ୍ୟବାଦ ଅର୍ପଣ କରିଥିଲେ。
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RSR.B. Singh
Nov 01, 2025 10:36:46
0
comment0
Report
KRKishore Roy
Nov 01, 2025 10:35:49
Noida, Uttar Pradesh:अलवर तिजारा फाटक के पास दिल्ली से जयपुर जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस के एक कोच में अचानक धुआं उठने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। कोच के नीचे से सफेद धुआं निकलता देखा तो ट्रेन झटके के साथ रोक दी गई और लोग घबराकर नीचे उतरने लगे। सूचना मिलते ही ट्रेन स्टाफ और इलेक्ट्रिशियन मौके पर पहुंचे। जांच में पता चला कि कोच के ब्रेक चिपक जाने से गर्मी बढ़ी और नीचे आग जैसी स्थिति बन गई। ट्रेन में लगे फायर सिस्टम से तुरंत आग पर काबू पा लिया गया। इसके बाद करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद ब्रेक सिस्टम को ठीक किया गया। इस दौरान ट्रेन लगभग एक घंटे तक तिजारा फाटक के पास खड़ी रही。 स्थिति नियंत्रण में आने के बाद यात्रियों को समझाइश देकर दोबारा ट्रेन में बैठाया गया। ट्रेन को सुरक्षित रूप से रवाना किया गया और अलवर जंक्शन पहुंचने के बाद आगे जयपुर-अजमेर रूट की ओर भेज दिया गया। दिल्ली से यात्रा कर रहे महेंद्र ने बताया कि अलवर स्टेशन से लगभग दो किलोमीटर पहले ट्रेन अचानक रुक गई थी। नीचे उतरने पर कोच के नीचे से धुआं उठता नजर आया। इलेक्ट्रिशियन सर्वेश चतुर्वेदी ने बताया कि घटना में किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ। एहतियातن फायर ब्रिगेड भी पहुंची, लेकिन तब तक आग पूरी तरह नियंत्रण में थी।
0
comment0
Report
NTNagendra Tripathi
Nov 01, 2025 10:35:36
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर से बड़ी खबर—सांसद और फिल्म स्टार रवि किशन शुक्ला को मिली जान से मारने की धमकी के बाद उन्होंने आज गोरखपुर में मीडिया के सामने स्पष्ट कहा, “मैं बिहार प्रचार करने जरूर जाऊंगा, इन देश विरोधी ताकतों के आगे मैं झुकने वाला नहीं हूं।” रवि किशन ने भक्ति गीत गाकर जवाब दिया: जगन् नाथ भोलेनाथ ऊ अनाथ कैसे होई। धमकियां मुझे डरा नहीं सकतीं; मैं अपनी सेवा और काम को जारी रखूंगा। दरअसल, शुक्रवार को रवि किशन के निजी सचिव शिवम द्विवेदी के फोन पर बिहार के आरा जिले के एक युवक ने कॉल कर जान से मारने की धमकी दी थी। शिकायत मिलने के बाद गोरखपुर के एसएसपी राजकरन नय्यर ने इसे गंभीरता से लिया और आरोपियों की खोज के लिए पुलिस टीमों को लगा दिया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि बहुत जल्द आरोपी गिरफ्त में होगा। धमकी के बावजूद रवि किशन का हौसला कायम है—और उनका कहना है कि देश विरोधी ताकतों के सामने झुकना, मेरे स्वभाव में नहीं। धमकी के बाद रवि किशन का संकल्प—डरे नहीं, झुके नहीं!
0
comment0
Report
AKAjay Kashyap
Nov 01, 2025 10:35:16
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली में आंवला थाना पुलिस ने मुठभेड़ में वांछित आरोपी मोहल्ला गौसिया चौक निवासी दानिश को गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। घायल आरोपी को पुलिस सरकारी अस्पताल लेकर आई, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, रात में ही फोरेंसिक टीम ने मुठभेड़ के घटनास्थल पर साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार देर रात सूचना मिली थी कि गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी दानिश बिलायतगंज के पास छिपा है। इस सूचना पर बाइक सवार पुलिसकर्मी जब मौके पर पहुंचे तो बाइक की लाइट देखकर आरोपी वहां से भागने लगा। भाग रहे आरोपी को जब पुलिस ने पकड़ने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली से लगने आरोपी घायल होकर वहीं गिर गया। पुलिस आरोपी दानिश को गिरफ्तार कर सीएचसी पहुंची। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर सीओ नितिन कुमार भी पहुंचे। सीओ ने बताया कि दानिश के खिलाफ गैंगस्टर व आर्म्स एक्ट समेत 10 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी आंवला थाने का हिस्ट्रीशीटर है।
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Nov 01, 2025 10:35:04
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर जिले के आसोप कस्बे के निकटवर्ती गारासनी गांव में पांच दिन पहले मायरे की रस्म के दौरान अनोखा नजारा देखने को मिला। भाई रमेश जाखड़ अपनी बहन रामकन्या के यहां मायरा भरने पहुंचे तो परंपरा और आधुनिकता का अद्भुत संगम दिखाई दिया। गांव में हाथी पर सवार होकर मायरा लेकर पहुंचे तो देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। गांव में गाजे-बाजे और शहनाइयों के बीच उत्सव का माहौल बन गया। तिलक की बारी आई, तो बहन रामकन्या ने भी पीछे न रहते हुए ऊपर उठकर भाई का तिलक किया। यह दृश्य पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया। मायरे में भाई की ओर से दी गई भेंट भी सुर्खियों में रही। रमेश जाखड़ ने अपनी बहन को 21 लाख रुपए नकद, 10 तोला सोना और एक भूखंड उपहार स्वरूप दिया। इस मौके पर परिवारजनों और ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया। इस अनूठी रस्म का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसे देखकर लोग इस भाई-बहन के प्यार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनोखे अंदाज की सराहना कर रहे हैं। गारासनी गांव में देखा गया यह मायरा लंबे समय तक याद रखा जाएगा।
0
comment0
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
Nov 01, 2025 10:33:45
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत शहर कोतवाली क्षेत्र के पुराना कस्बा में एक परिवार पर दबंगों ने हमला कर दिया। इस मारपीट में परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए। स्थानीय लोगों को आता देख हमलावर मौके से फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पुराना कस्बा निवासी सीमा पत्नी आस मोहम्मद ने बताया कि वह अपने घर पर अकेली थीं। तभी पड़ोस के कुछ दबंग किस्म के लोग उनके घर में जबरन घुसने का प्रयास करने लगे। जब सीमा ने इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई। सीमा को बचाने आए उनके सास-ससुर, ननद और भतीजी के साथ भी हमलावरों ने मारपीट की। इस हमले में परिवार के कुल पांच लोग घायल हुए। स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा होती देख हमलावर मौके से भाग निकले। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Nov 01, 2025 10:33:27
Jodhpur, Rajasthan:बालेसर जोधपुर क्षेत्र के चुटरपुरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर पीएचसी निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग को लेकर ग्रामीणों के विरोध ने तूल पकड़ लिया। ग्रामीणों ने ठेकेदार मोहनराम चौधरी की मनमर्जी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए; उनका कहना है ठेकेदार बजरी की जगह स्थानीय मिट्टी (रेत) डालकर घटिया सामग्री का उपयोग कर रहा है जिसे ग्रामीण बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया है कि समय रहते ठेकेदार उच्च क्वालिटी की सामग्री का उपयोग कर कार्य को चालू करें, अन्यथा कार्य रोक दिया जाएगा। ठेकेदार से ग्रामीण पहले से सही कार्य करने को कह रहे थे, लेकिन ठेकेदार ग्रामीणों से कई बार लड़ाई-झगड़े करता है और गलत शब्द इस्तेमाल करता है। उनका आरोप है कि यह काम मेरी मर्जी से होगा, गांव की मर्जी से नहीं होगा। ऐसी तानाशाही के कारण ठेकेदार ने पानी और लाइट के अवैध कनेक्शन कर रखे हैं; रोजाना अवैध वसूली भी हो रही है। ग्रामीणों की मांग है कि इस ठेकेदार की फर्म हुडा कंस्ट्रक्शन कंपनी को ब्लैकलिस्ट किया जाए। साथ ही जब तक अच्छी गुणवत्ता की सामग्री नहीं लगेगी, तब तक कार्य बंद कर दिया जाएगा। इस दौरान भाजपा संयोजक जेठाराम सोऊ, भाजपा युवा नेता राहुल चौधरी, देवीलाल फ़ौजी, रणजीत लाखाराम सियाग, जबराराम बाबूराम रफ़्तार सोऊ सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Nov 01, 2025 10:33:14
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर जिले के आसोप कस्बे के निकटवर्ती गारासनी गांव में 5 दिन पहले मायरे की रस्म के दौरान अनोखा नजारा देखने को मिला। यहां भाई रमेश जाखड़ अपनी बहन रामकन्या के यहां मायरा भरने पहुंचे तो परंपरा और आधुनिकता का अद्भुत संगम दिखाई दिया। भाई गांव में हाथी पर सवार होकर मायरा लेकर पहुंचे तो देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। गांव में गाजे-बाजे और शहनाइयों के बीच उत्सव का माहौल बन गया। जब तिलक की बारी आई, तो बहन रामकन्या ने भी पीछे न रहते हुए हाइड्रो क्रेन की मदद से ऊपर उठकर भाई का तिलक किया। यह दृश्य पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया। मायरे में भाई की ओर से दी गई भेंट भी सुर्खियों में रही। रमेश जाखड़ ने अपनी बहन को 21 लाख रुपए नकद, 10 तोला सोना और एक भूखंड उपहार स्वरूप दिया। इस मौके पर परिवारजनों और ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया। इस अनूठी रस्म का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसे देखकर लोग इस भाई-बहन के प्यार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनोखे अंदाज की सराहना कर रहे हैं। गारासनी गांव में देखा गया यह मायरा लंबे समय तक याद रखा जाएगा। बाईट रमेश जाखड़ भाई
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top