महिला मजुरांना घेऊन जाणारे वाहन उलटले, 21 जखमी!
Bhandara, Maharashtra:Pravin Tandekar Bhandara Slug - 0108_BHA_ACCIDENT FILE - 5 VIDEO महिला मजुरांना घेऊन जाणारी वाहन उलटली....२१ महिला जखमी. Anchor ;- रोवणी कामासाठी महिला मजुरांना घेऊन जाणारे वाहन उलटल्याची घटना घडली असून यात २१ महिला मजूर जखमी आहेत.ही घटना सकाळच्या सुमारास भंडारा जिल्ह्याच्या लाखनी तालुक्यातील मासलमेटा लाखोरी वळणावर घडली. जखमी झालेल्या महिला मजुरांना लाखनी येथील ग्रामीण रुग्णालयात उपचारार्थ दाखल करण्यात आले आहेत.सुदैवाने या अपघातात कुठलीही जीवितहानी झाली नसल्याची प्राथमिक माहिती आहे. वळणावर एका बालकाला वाचविण्याच्या प्रयत्नात वाहन उलटल्याचे सांगण्यात येत आहे.0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सोनभद्र में राखी के मौके पर महिलाएं प्रशासन से सुरक्षा-सम्मान का भरोसा दिलातीं
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में रक्षाबंधन के मौके पर भाई-बहन के स्नेह और विश्वास की अनूठी तस्वीर देखने को मिली सोनभद्र कलेक्ट्रेट सभागार में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने डीएम चर्चित गौड़ समेत जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को राखी बांधी और अधिकारियों से सुरक्षा, सम्मान और न्याय का भरोसा लिया। वहीं डीएम ने भी बहनों को हर परिस्थिति में प्रशासन के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। इस दौरान महिलाओं के स्वावलंबन को बढ़ावा देने के साथ उनके स्वास्थ्य की चिंता करते हुए पांच लाख रुपये तक के स्वास्थ्य बीमा की जानकारी भी दी गई। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सोनभद्र कलेक्ट्रेट सभागार में भाई-बहन के रिश्ते की खूबसूरत तस्वीर नजर आई। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने जिलाधिकारी चर्चित गौड़ को राखी बांधी। इसके साथ ही अपर जिलाधिकारी वागेश शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भी राखी बांधकर महिलाओं ने भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को मजबूती देने वाला संदेश दिया। राखी बंधवाने के बाद जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और न्याय का भरोसा दिलाया। डीएम ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और स्वावलंबन प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है और किसी भी महिला को कोई परेशानी होती है तो प्रशासन उसके साथ खड़ा रहेगा। रक्षाबंधन के इस आयोजन में सिर्फ भाई-बहन का स्नेह ही नहीं, बल्कि महिला सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता की तस्वीर भी दिखाई दी। जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि महिलाएं रोजगार से जुड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं। समूह की महिलाओं द्वारा तैयार की जा रही राखियाँ इसी आत्मनिर्भरता की मिसाल हैं, जो उनके हुनर को बाजार से जोड़ने के साथ उन्हें अतिरिक्त आमदनी का जरिया भी दे रही हैं। च चर्चित गौड़, डीएम सोनभद्र स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि अब तक पांच हजार से अधिक राखियां तैयार कर बाजार में भेजी जा चुकी हैं, जबकि इस वर्ष करीब 25 हजार राखियां तैयार कर बाजार में बेचने का लक्ष्य रखा गया है। महिलाओं के मुताबिक उनकी बनाई राखियों की बाजार में अच्छी मांग है। राखी निर्माण से जुड़ी दो दर्जन से अधिक महिलाएं अपने हुनर से रोजगार और आमदनी दोनों हासिल कर रही हैं। एक महिला करीब 50 हजार रुपये तक की राखियां तैयार कर लेती है और रक्षाबंधन के दौरान इससे अच्छी आमदनी हो जाती है। महिलाओं का कहना है कि सरकार की योजनाओं और सहयोग से उन्हें आगे बढ़ने का लगातार अवसर मिल रहा है। निर्मला देवी, स्वयं सहायता समूह की महिला रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं की स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर भी बड़ी पहल की जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने बताया कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को पांच लाख रुपये तक के स्वास्थ्य बीमा का लाभ उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। इससे महिलाओं और उनके परिवारों को इलाज के दौरान आर्थिक मदद मिलेगी और बीमारी की स्थिति में महंगे उपचार का बोझ कम होगा। महिलाओं ने भी सरकार की इस पहल के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश सरकार का आभार जताया। नीलम देवी, स्वयं सहायता समूह की महिला प्रदेश सरकार मिशन शक्ति और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे अभियानों के जरिए महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन पर लगातार जोर दे रही है। सोनभद्र कलेक्ट्रेट में रक्षाबंधन पर आयोजित यह कार्यक्रम भाई-बहन के स्नेह के साथ प्रशासन और महिलाओं के बीच भरोसे, सुरक्षा और सहयोग का मजबूत संदेश देता नजर आया।0
0
Report
रक्षाबंधन से पहले प्रशासन ने मिठाई दुकानों पर छापेमारी की
Dehradun, Uttarakhand:रिपोर्ट :--- मोंo मुजम्मिल ( विकासनगर ) स्लग :--- रक्षाबंधन से पहले अलर्ट मोड पर प्रशासन... मिठाइयों की दुकान पर छापेमार कार्यवाही...! एंकर :--- आगामी त्यौहार के सीजन को देखते हुए सरकार के निर्देश पर प्रशासन अलर्ट मोड पर आ चुका है... विकासनगर में तहसील प्रशासन के साथ खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने गोपाल स्वीट शॉप, अमर स्वीट शॉप सहित दर्जनों मिठाई की दुकान पर छापेमार कार्यवाही को अंजाम दिया... कार्यवाही शुरू होते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया... कार्यवाही के दौरान कई दुकानों पर खराब और ज्यादा कलर वाली मिठाइयां पाई गई जिन्हें तुरंत डस्टबिन में डालकर नष्ट किया गया... कार्यवाही के दौरान मिठाई की दुकानों से इस टीम ने मिठाइयों के सैंपल भी सीज करते हुए लैब में भेज दिए हैं... जिनकी रिपोर्ट के बाद अगर मिठाइयों में खामी पाई जाती है तो स्वीट शॉप के खिलाफ सख्त कार्यवाही भी की जाएगी.. फिलहाल रक्षाबंधन के दौरान खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम अलर्ट मोड पर नजर आ रही है...0
0
Report
सुप्रीम कोर्ट ने बार एसोसिएशन की याचिका खारिज की, 72 चैंबरों पर नोटिस कायम
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ जिला कोर्ट परिसर के पास बने वकीलों के चैम्बर को लेकर लखनऊ सेंट्रल बार एसोसिएशन की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी। इस याचिका में इलाहाबाद हाई कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी गई थी, जिसमें लखनऊ जिला कोर्ट परिसर के पास बने वकीलों के 72 चैं chamberों को लेकर डेमोलिशन के नोटिस जारी करने को कहा गया था। आरोप है कि ये चैंबर सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करके बनाए गए हैं और इनकी वजह से सड़क पर भी रुकावट हो रही है। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने हाई कोर्ट के आदेश में दखल देने से इनकार कर दिया। जस्टिस विक्रम नाथ ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि कोई अवैध निर्माण सिर्फ इसलिए उसे बचाया नहीं जा सकता क्योंकि वहां वकील रहते या काम करते हैं।अगर अवैध निर्माण है, तो उसे हटाना होगा। वहीं इस मामले पर वकीलों ने कहा कि हम हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं लेकिन सरकार से ये भी आग्रह करते हैं कि हमें दूसरी जगह अल्टरनेट जगह जब तक नहीं दी जाती तब यह कार्यवाही ना हो जिस तरह से अकबरनगर के लोगों को हटाकर दूसरी जगह जमीन दी गई वैसे हमारा भी हक है यह चैंबर 40 साल पुराने हैं अचानक से हटा देना ठीक नहीं होगा जब तक दूसरी जगह न दी जाए।0
0
Report
Advertisement
इलाहाबाद HC: हिजाब इस्लामिक आस्था का अनिवार्य हिस्सा नहीं, यूनिफॉर्म जरूरी
Prayagraj, Uttar Pradesh:हिजाब पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, हिजाब इस्लामिक आस्था का अनिवार्य हिस्सा नहीं, निजी स्कूल में छात्रा को हिजाब पहनने की अनुमति की मांग को हाईकोर्ट ने खारिज किया। प्रयागराज के टीपीएस स्कूल की छात्रा सुकैना रिज़वी की याचिका के अनुसार उसने धार्मिक स्वतंत्रता और मौलिक अधिकारों के हवाले से हिजाब पहनने की अनुमति मांगी थी। डिविजन बेंच के फैसले में कहा गया कि किसी शैक्षणिक संस्थान की यूनिफॉर्म नीति जब तक निष्पक्ष, गैर-भेदभावपूर्ण और अनुशासन बनाए रखने के लिए लागू है, तब तक ड्रेस कोड अनिवार्य है। यह भी कहा गया कि समान यूनिफॉर्म का उद्देश्य सामाजिक समानता और धार्मिक/आर्थिक भेदभाव को मिटाकर एक धर्मनिरपेक्ष, सुरक्षित और अनुशासित माहौल बनाना है। यदि व्यक्तिगत प्राथमिकताओं के आधार पर यूनिफॉर्म में बदलाव की छूट दी जाए तो ड्रेस कोड़ का मूल उद्देश्य खत्म हो जाएगा। याचिका-कर्ता का तर्क था कि हिजाब धर्मिक अधिकार, निजता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अंतर्गत संरक्षित है, पर हाईकोर्ट ने इन दलीलों को खारिज कर दिया। बाइट — एस ए नसीम, अधिवक्ता हाईकोर्ट0
0
Report
राजस्थान चुनाव के दौरान साइबर ठगी से सावधान: पुलिस एडवायज़री जारी
Banswara, Rajasthan:राजस्थान में नगर निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं के आगामी आम चुनाव के दौरान साइबर ठग मतदाताओं, चुनाव प्रत्याशियों, राजनीतिक कार्यकर्ताओं एवं चुनाव ड्यूटी में तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों को निशाना बनाकर साइबर वित्तीय धोखाधड़ी और भ्रामक सूचनाएं फैला सकते हैं। इसके लिए राजस्थान पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर आमजन को सतर्क रहने की अपील की है। साइबर क्राइम शाखा द्वारा फर्जी लिंक, OTP, QR कोड, फिशिंग ई-मेल और डीपफेक/फेक न्यूज के प्रति सावधानी बरतने की अपील की गई है। वोटर लिस्ट में नाम देखें, ऐसे फर्जी लिंक से रहें सावधान.... जिला पुलिस अधीक्षक बांसवाडा ने कहा कि साइबर ठग WhatsApp या SMS के जरिए 'अपना नाम वोटर लिस्ट में देखें', 'आपका पोलिंग बूथ बदल गया है' जैसे संदेश भेजकर फर्जी लिंक पर क्लिक करवा सकते हैं। ऐसे किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें। मतदाता सूची अथवा मतदान संबंधी जानकारी के लिए केवल State Election Commission, Rajasthan और CEO Rajasthan की आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग करें। OTP मांगने वाला कोई भी 'अधिकारी' हो सकता है। बातचीत के दौरान OTP, बैंक विवरण, UPI PIN साझा न करें। वायरल वीडियो और ऑडियो पर तुरंत विश्वास न करें; सामग्री की सत्यता जाँचें। प्रत्याशी और कार्यकर्ता अपने सोशल मीडिया अकाउंट सुरक्षित रखें; Two-Step Verification (2FA) सक्रिय रखें। चुनाव चंदे के नाम पर QR कोड से ठगी से बचें; UPI लिंक और QR कोड की अच्छी तरह जाँच करें। WhatsApp ग्रुप एडमिन भी सतर्क रहें; Only Admins विकल्प से प्रचार सामग्री के प्रसार को रोकें। चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारी निजी डिवाइस और Public WiFi से बचें; संवेदनशील जानकारी साझा न करें। ठगी होने पर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं; राज्य में साइबर हेल्पडेस्क नंबर 9256001930 और 9257510100 पर भी सूचना दें।0
0
Report
दिल्ली निगम ने डेंगू आदि के लिए ड्रोन से एंटी-लार्वा छिड़काव शुरू किया
New Delhi, Delhi:दिल्ली में डेंगू मलेरिया चिकनगुनिया को लेकर नगर निगम की तैयारी तेज हो गई है. दिल्ली में निगम दुर्गम क्षेत्रों में ड्रोन के जरिए एंटी-लार्वा दवाओं का छिड़काव कर रहा है, दिल्ली के मेयर ने आज ड्रोन से दवा का छिड़काव की शुरुआत की है. मॉडल टाउन स्थित नैनी झील में ड्रोन के ज़रिए दवा का छिड़काव किया गया है. दिल्ली में हम जागरूकता अभियान भी चला रहे हैं डेंगू मलेरिया और चिकनगुनिया के जो मामले हैं उनको और लेकर लोगों को जागरुक कर रहे हैं, जहां पर कर्मचारी नहीं पहुंच पा रहे हैं वहां पर ड्रोन के जरिए छिड़काव किया जा रहा है। H1N1 के मामले को लेकर निगम की पूरी तैयारी हॉस्पिटल में अलग से बेड और इंतजाम किए गए है। अगर आप बाहर जा रहे हैं भीड़ भाड़ वाले इलाके में जाए तो मास्क जरूर पहने हैंड सैनिटाइज करते रहें DBC कर्मचारी घर-घर जाकर कूलर, गमलों, और पानी की टंकियों में मच्छरों के लार्वा की जाँच करते हैं ताकि डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी खतरनाक बीमारियों को फैलने से रोका जा सके। हम ड्रोन के जरिए छिड़काव करवा रहे हैं ताकि मच्छर ना पनपे, पूरी दिल्ली में ड्रोन के जरिए छिड़काव करेंगे जो इलाके ऐसे हैं जहां पर कर्मचारी नहीं पहुंच पा रहे हैं वहां पर, यमुना के किनारे या जलभराव के क्षेत्र में उनमें छिड़काव किया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
वन विभाग व सिंचाई विभाग की सूझबूझ से पांच हाथियों के झुंड को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में खदेड़ा
Mihinpurwa, Uttar Pradesh:बहराइच -कतर्निया घाट वन्य जीव प्रभाव क्षेत्र से सटे गेरुआ नदी में मंगलवारको पांच हाथियों के झुंड को देखा गया जिसकी सूचना मिलते ही वन क्षेत्राधिकारी कतर्नियाघाट तुरंत वन कर्मियों की टीम के साथ स्थिति का जायजा लेने एवं बचाव कार्य हेतु गिरजापुरी बैराज स्थल पहुंचे और सिंचाई विभाग का सहयोग लेकर नदी की तीव्र प्रवाह को नियंत्रित करने के लिए तत्काल सिंचाई विभाग के अधिकारियों से संपर्क साधा विभाग ने तत्परता दिखाते हुए बैराज के गेटों को तुरंत बंद कर दिया जिससे नदी का तेज बहाव थम गया नदी का जलस्तर स्थिर और धीमा होते ही हाथियों ने स्थिति पर नियंत्रण पा लिया और हाथी दोनों शावको के साथ सुरक्षित दिशा की ओर चल दिए इसके पश्चात गेट के सभी पांच हाथियों के झुंड (तीन हाथी दो शावक )को वन विभाग की टीम द्वारा व्यवस्थित तरीके से हांका लगाते हुए सुरक्षित वन क्षेत्र की ओर मोड़ दिया गया वन कर्मी निरंतर उनकी निगरानी कर रहे हैं।0
0
Report
देश में चीनी-गुड़ की बढ़ती कीमतों से आम जनता परेशान हो उठी
Mansa, Punjab:ਦੇਸ਼ ਵਿੱਚ ਵਧੇ ਚੀਨੀ ਅਤੇ ਸ਼ੱਕਰ ਦੇ ਰੇਟਾਂ ਤੋਂ ਜਨਤਾ ਪਰੇਸ਼ਾਨ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਵਿੱਚ ਚੀਨੀ ਅਤੇ ਗੁੜ ਦੇ ਵਧੇ ਰੇਟਾਂ ਦੇ ਕਾਰਨ ਹਰ ਆਮ ਵਿਅਕਤੀ پਰੇਸ਼ਾਨ ਹੈ ਜੇ ਮੀਡੀਆ ਵੰਡ ਲਓ ਪਿੰਡਾਂ ਦੀ ਸੱਤ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਦੇ ਤਹਿਤ ਮਾਨਸਾ ਖੁਰਦ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਵਿੱਚ ਲਗਾਤਾਰ ਵੱਧ ਰਹੀ ਮਹੰਗਾਈ ਦੇ ਕਾਰਨ ਹਰ ਵਿਅਕਤੀ ਪੀੜਿਤ ਹੈ ਮਜ਼ਦੂਰ ਨੇ ਉਹੀ ਕਮਾਉਣਾ ਉਹੀ ਖਾਣਾ ਪਰ ਮਹਿੰਗਾਈ ਦੇ ਕਾਰਨ ਮਜ਼ਦੂਰਾਂ ਦੇ ਚੁੱਲੇ ਵੀ ਠੁੰਡੇ ਹੋ ਰਹੇ ਨੇ ਪਰ ਗੰਨਾ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦਾ ਕੋਈ ਰੇਟ ਨਹੀਂ ਵਧਿਆ ਤੇ ਚੀਨੀ ਸ਼ੱਕਰ ਦੇ ਰੇਟ ਵਧਣ ਕਾਰਨ ਹਰ ਵਿਅਕਤੀ ਸਰਕਾਰ ਤੋਂ ਮੰਗ ਕਰ ਲਿਆ ਹੈ ਕਿ ਇਹਨਾਂ ਰੇਟਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਕਟੌਤੀ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ ਤਾਂ ਕਿ ਮਹਿੰਗਾਈ ਨੂੰ ਠੱਲ ਪਾਈ ਜਾ ਸਕੇ ਇਸਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਉਨਾਂ ਜਮਾ ਖੋਰੀ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਲੋਕਾਂ ਤੇ ਵੀ ਸਖਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਨ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ。0
0
Report
ऑनलाइन खरीदारी का असर: रक्षाबंधन में राखियों की बिक्री घटती दिख रही है
Nahan, Himachal Pradesh:लोकेशन: नाहन(सिरमौर) ऑनलाइन खरीद से व्यापारियों के कारोबार पर असर, रक्षाबंधन को लेकर फीकी पड़ी बाजारों में रौनक, व्यापारी बोले ऑनलाइन खरीद का व्यापार पर पड़ा बड़ा असर, रक्षाबंधन के बीच बाजारों में कई तरह की राखियां, कई बहने सीधे भाइयों के घर ऑर्डर करती है राखी: दुकानदार बच्चो को लुभाने के लिए इस बार नई राखियां。 दुकानदारों ने बच्चों और युवाओं को आकर्षित करने के लिए कार्टून, लाइटिंग और विभिन्न डिजाइनों वाली नई राखियां भी मंगवाई है मगर ग्राहकों की संख्या उम्मीद के मुताबिक नहीं है。 व्यापारियों का कहना है कि ऑनलाइन शॉपिंग के बढ़ते चलन ने स्थानीय बाजार के कारोबार को काफी प्रभावित किया है। लोग घर बैठे ही अपनी पसंद की राखियां ऑर्डर कर रहे हैं और कई बहनें सीधे अपने भाइयों के घर राखी भिजवा रही हैं। ऐसे में पारंपरिक बाजारों में खरीदारी का रुझान कम होता दिखाई दे रहा है。 दुकानदारों को उम्मीद है कि रक्षाबंधन नजदीक आने के साथ ही बाजारों में ग्राहकों की संख्या बढ़ेगी और कारोबार में तेजी आएगी।0
0
Report
Advertisement
मंडीदीप में युवती के साथ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और धर्मपरिवर्तन के दबाव में गिरफ्तारी
Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन जिले के मंडीदीप थाना क्षेत्र में एक युवती से पहचान छिपाकर दोस्ती करने, नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो के जरिए कथित रूप से ब्लैकमेल करने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, आरोप है कि आरोपी मुमताज मोहम्मद ने अपनी पहचान ‘मनीष’ बताकर उससे दोस्ती की। आरोप है कि बाद में आरोपी ने युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कथित रूप से ब्लैकमेल किया गया तथा धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया गया। मामला हद से बढ़ गया तो युवती ने चुप रहने के बजाय आरोपी का सामना किया। युवती ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सूचना दी उसकी जमकर ओइताई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया... पुलिस ने दर्ज किया मामला मंडीदीप थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव से संबंधित प्रावधानों सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है।0
0
Report
नालंदा विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक दौरे पर संसदीय समिति की गौरवपूर्ण समीक्षा
Pariaunna, Bihar:एंकर: बिहार दौरे पर पहुंची संसद की स्थायी समिति के सदस्यों ने ऐतिहासिक नालंदा विश्वविद्यालय का दौरा किया। विश्वविद्यालय परिसर पहुंचने पर सदस्यों का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। इस दौरान समिति के सदस्यों ने विश्वविद्यालय परिसर का भ्रमण कर नालंदा के गौरवशाली इतिहास और वर्तमान स्वरूप की जानकारी ली और नालंदा विश्वविद्यालय परिसर का भ्रमण किया। संसदीय स्थायी समिति के इस दौरे का उद्देश्य बिहार की समृद्ध संस्कृति, विरासत और ऐतिहासिक स्थलों को करीब से जानना तथा उनके संरक्षण और वैश्विक स्तर पर प्रचार-प्रसार की संभावनाओं को समझना है। समिति के सदस्य नालंदा विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक महत्व के साथ-साथ इसके वर्तमान शैक्षणिक स्वरूप से भी रूबरू हुए। बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि नालंदा ऐतिहासिक धरती पर स्थित ऐतिहासिक विश्वविद्यालय है। प्राचीन काल में नालंदा की जो ख्याति पूरी दुनिया में थी, उसी स्वरूप और प्रतिष्ठा को फिर से स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसी दृष्टिकोण से संसदीय स्थायी समिति नालंदा विश्वविद्यालय का भ्रमण कर रही है। मनोज तिवारी ने बताया कि समिति में कुल 31 सदस्य हैं, जिनमें से 26 सदस्य पहली बार नालंदा विश्वविद्यालय पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि समिति की पूरी कोशिश है कि नालंदा विश्वविद्यालय को उसका पुराना वैश्विक यश और गौरव फिर से दिलाया जाए। वहीं, कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि बिहार दौरे के दौरान नालंदा विश्वविद्यालय पहुंचना उनके लिए शानदार अनुभव है। इस दौरे में अलग-अलग राज्यों से लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य शामिल हुए हैं। उन्होंने नालंदा विश्वविद्यालय की जमकर सराहना करते हुए कहा कि किसी भी शैक्षणिक संस्थान का भ्रमण अपने आप में ज्ञानवर्धक अनुभव होता है। इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि बिहार पौराणिक और ऐतिहासिक दृष्टि से बेहद समृद्ध है। राज्य की संस्कृति और विरासत की पूरी दुनिया में बेहतर ब्रांडिंग होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार के गौरव को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी राज्य और देश के लिए उसके विश्वविद्यालय और शैक्षणिक संस्थान बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। संसदीय स्थायी समिति के इस दौरे से नालंदा की ऐतिहासिक विरासत, संस्कृति और शिक्षा के क्षेत्र में इसकी वैश्विक पहचान को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।0
0
Report
पटना: गांधी मैदान से राजभवन तक छात्रों का मार्च, 70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग
Noida, Uttar Pradesh:PATNA (BIHAR) STUDENTS HOLD MARCH FROM GANDHI MAIDAN TO RAJ BHAVAN SEEKING CANCELLATION OF 70TH BPSC EXAMINATION0
0
Report
Advertisement
गुलगंज में तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को रौंदा, एक व्यक्ति की मौत, बुजुर्ग दंपति समेत तीन घायल
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के गुलगंज थाना क्षेत्र के गढ़ा गांव के पास आज सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने एक ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार ग्राम कांटी निवासी बुजुर्ग दम्पति के साथ ई-रिक्शा से इलाज के लिये गुलगंज जा रहे थे। तभी गढ़ा गांव के समीप सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को रौंद दिया। हादसे में बुजुर्ग दम्पत्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस की मदद से तीनों घायलों को जिला अस्पताल छतरपुर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने ई रिक्शा चालक को मृत घोषित कर दिया। बुजुर्ग दम्पति की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। गुलगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।0
0
Report
सर्पदंश से 20 वर्षीय महिला की मौत, अस्पताल में लापरवाही उजागर
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर में सर्पदंश से एक 20 वर्षीय महिला की मौत का मामला सामने आया है, वहीं जिला अस्पताल की लापरवाही भी उजागर हुई है। मौत के बाद परिजन बिना किसी को सूचना दिए अस्पताल से शव लेकर चले गए।,जानकारी के अनुसार सटई थाना क्षेत्र की रहने वाली सुमन कुशवाहा को रात में जहरीले सांप ने डस लिया था। परिजनों ने तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय पहले झाड़-फूंक का सहारा लिया। हालत बिगड़ने पर जब महिला की अंतिम सांसें चल रही थीं, तब उसे जिला अस्पताल लाया गया।,जिला अस्पताल में डॉ. रवि सोनी ने बताया कि उन्होंने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को चौथी मंजिल पर भर्ती किया, उपचार के दौरान मौत हुई। वहीं चौथी मंजिल की इंचार्ज नर्स गीता चौरसिया का कहना है कि महिला को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था।,मौत के बाद परिजन डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन को बिना सूचना दिए स्ट्रेचर पर शव रखकर अस्पताल से बाहर निकल गए और फिर से झाड़-फूंक कराने चले गए।शव के अस्पताल से बिना पीएम करवाये निकल जाने पर अस्पताल में हड़कंप मच गया, तब जाकर इमरजेंसी स्टाफ ने पुलिस चौकी को सूचना दी, लेकिन तब तक शव अस्पताल से जा चुका था। बाद में परिजनों को फोन लगाकर पोस्टमार्टम के लिए बुलाया गया। बाईट-डॉ. रवि सोनी, जिला अस्पताल बाईट-गीता चौरसिया, नर्स इंचार्ज चौथी मंजिल0
0
Report
हरियाणा विधानसभा मॉनसून सत्र सुरक्षा पर अहम बैठक Rocks?
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग हरियाणा विधानसभा का मॉनसून सत्र मॉनसून सत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हुई अहम बैठक हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण की अध्यक्षता में हुई बैठक हरियाणा के डीजीपी , सीआईडी चीफ , चंडीगढ़ के डीसी, पंजाब विधानसभा के सचिव और CISF के अधिकारी रहे मौजूद0
0
Report
Advertisement
