icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
ABATISH BHOIR1 Sept 2025, 08:51 am

टिटवाळा मांड्यातील मोबाईल टॉवरला ग्रामस्थांचा तीव्र विरोध!

Kalyan, Maharashtra:टिटवाळा मांड्यातील इमारतीवर मोबाईल टॉवरला ग्रामस्थांचा विरोध केडीएमसीची संबंधित बिल्डरला काम बंद करण्याची नोटीस Anchor :- कल्याण जवळील टिटवाळा मांडा परिसरात एका इमारतीवर मोबाईल टॉवर उभारण्याचे काम सुरू आहे. या मोबाईल टॉवरला टिटवाळा मांडा ग्रामस्थांनी कडून विरोध केला आहे. याबाबत मांडा टिटवाळा ग्रामस्थांनी टिटवाळा पोलीस स्टेशन सह कल्याण डोंबिवली महापालिकेला तक्रार केली आहे. संबंधित टॉवर उभारल्यास परिसरातील नागरिकांच्या आरोग्यास धोका निर्माण होऊ शकतो. या इमारतीच्या आजूबाजूला अनेक घरे आहेत त्यामध्ये ज्येष्ठ नागरिक, रुग्ण राहतात . मांडा परिसरात मोबाईल टॉवर असताना काही पैशांसाठी आणखी एक टॉवर का उभारला जातोय असं संतप्त सवाल ग्रामस्थांनी केला. केडीएमसीने तत्काळ या टॉवरचे काम थांबवावे हा मोबाईल टॉवर काढून टाकावा अशी मागणी ग्रामस्थांनी केली आहे .तर याबाबत केडीएमसीचे सहाय्यक आयुक्त प्रमोद पाटील यांनी ग्रामस्थांनी विरोध केल्याने संबंधित विकासाला या टॉवरचे काम बंद करण्याची नोटिस देण्यात आल्याचे सांगितले . Byte :-अशोक पाटील ग्रामस्थ
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जौनपुर के आशीष सोनी ने पीएम से संवाद कर गांवों में डिजिटल इंडिया दिखाया

Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर के आशीष सोनी ने पीएम से संवाद कर गांवों में डिजिटल इंडिया दिखाया राष्ट्रीय स्तर पर चयनित 403 युवाओं में शामिल आशीष ने हिमाचल के हिक्किम डाकघर और चिचम पुल से जुड़े अनुभव प्रधानमंत्री के साथ साझा किए。 जौनपुर जिले के बदलापुर ब्लॉक निवासी युवा आशीष सोनी को देश के प्रधानमंत्री के साथ वर्चुअल संवाद का विशेष अवसर मिला। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की संस्था मेरा युवा भारत (MY Bharat) द्वारा आयोजित विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत चयनित प्रतिभागियों से प्रधानमंत्री ने बातचीत की, जिसमें आशीष सोनी ने भी अपने अनुभव साझा किए。 यह कार्यक्रम 3 जून से 30 जून 2026 तक आयोजित किया गया था। इसमें देश के 245 जिलों से चुने गए 403 युवाओं ने हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और उत्तराखंड के सीमावर्ती गांवों का भ्रमण कर वहां के विकास, संस्कृति और जनजीवन को करीब से समझा। जौनपुर से आशीष सोनी इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम के लिए चयनित होने वाले युवा प्रतिनिधि रहे। उनका चयन देशभर में आयोजित क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से हुआ, जिसमें लगभग 2.7 लाख युवाओं ने भाग लिया था。 कार्यक्रम के दौरान आशीष ने हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले के काजा खास गांव का दौरा किया। वर्चुअल संवाद में प्रधानमंत्री ने उनसे विश्व के सबसे ऊंचे डाकघर हिक्किम में उनके अनुभव के बारे में पूछा। आशीष ने बताया कि उन्होंने वहीं से प्रधानमंत्री के नाम एक पत्र भेजा था और यह देखकर आश्चर्य हुआ कि 15 हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर स्थित क्षेत्र में भी क्यूआर कोड आधारित डिजिटल भुगतान प्रणाली पूरी तरह सक्रिय है, जो डिजिटल इंडिया अभियान की सफलता का प्रमाण है。 उन्होंने स्वयं सहायता समूहों के साथ किए गए कार्यों का भी उल्लेख किया और बताया कि ग्रामीणों को दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय Rural Livelihood Mission तथा प्रधानमंत्री मुद्रा योजना जैसी योजनाओं की जानकारी देने का प्रयास किया गया। साथ ही उन्होंने चिचम पुल के निर्माण से क्षेत्र में बढ़ी आर्थिक गतिविधियों और पर्यटन, विशेष रूप से नाइट टूरिज्म, पर पड़े सकारात्मक प्रभाव की भी जानकारी प्रधानमंत्री को दी। प्रधानमंत्री ने सीमावर्ती क्षेत्रों में हो रहे विकास और आधुनिक सुविधाओं के विस्तार की सराहना की। संवाद के बाद आशीष सोनी ने इसे अपने जीवन का सबसे यादगार और प्रेरणादायक क्षण बताते हुए कहा कि यह अवसर उन्हें देश के विकास में और अधिक सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा देगा। कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे। MY Bharat की यह पहल युवाओं को सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास, वहां की चुनौतियों और आईटीबीपी जवानों के योगदान से परिचित कराने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है。
0
0
Report

झांसी सदर बाजार में दबंगों का तांडव: तलवार-तमंचा लेकर मोहल्ले में दहशत

Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के सदर बाजार थाना क्षेत्र से एक डराने वाला वीडियो सामने आया है। भट्टा गांव में करीब सात दबंग हाथों में तलवार और तमंचा लेकर गली में घूमते नजर आए। उन्होंने एक घर में लात मारकर दरवाजा तोड़ने की कोशिश भी की। वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। เหตุ घटना सदर बाजार थाना क्षेत्र के भट्टा गांव की है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि 6 से ज्यादा युवक हाथों में धारदार तलवार और तमंचा लेकर गली में घूम रहे हैं। आरोप है कि ये दबंग एक घर के दरवाजे पर पहुंचे और उसे लात मारकर खुलवाने की कोशिश की। जब दरवाजा नहीं खुला तो ये लोग तलवारें लहराते हुए आगे निकल गए और रोज ये लोग मोहल्ले में दहशत फैलाते हैं। इस दौरान छत से किसी ने इन दबंगों का वीडियो बना लिया। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि युवकों को पुलिस का जरा भी खौफ नहीं है और वे बेखौफ होकर मोहल्ले में गुंडागर्दी कर रहे हैं। इन दबंगों के खिलाफ राजा नाम के शख्स ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
0
0
Report

कोरबा में वन विभाग ने शक्तिशाली अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

Korba, Chhattisgarh:एंकर - कोरबा वन मंडल के कुदमुरा रेंज अंतर्गत ​ग्राम जिलगा से लगभग 03 किलोमीटर की दूरी पर स्थित दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड कंपनी के परिसर में खड़े एक बड़े ट्रक के निचले हिस्से चेचिस में एक अत्यंत शक्तिशाली अजगर छिपा हुआ बैठा था। जब इस नज़ारे को कंपनी के कर्मचारियों ने देखा तब तत्काल कूदमुरा रेंज के बीट गार्ड नवीन यादव को सूचना दी. ​सूचना मिलते ही बीट गार्ड नवीन यादव बिना समय गंवाए मौके पर पहुँचे और वन्यजीव के लिए निर्धारित सभी विभागीय प्रोटोकॉल, नियमों एवं विधि-विधानों का कड़ाई से पालन करते हुए अत्यंत सतर्कता के साथ अजगर का सफल एवं सुरक्षित रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद नियमानुसार अजगर को उसके प्राकृतिक आवास जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए स्थानीय ग्रामीणों एवं कंपनी कर्मचारियों ने वन अमले व परिसर प्रभारी नवीन यादव की त्वरित कार्रवाई और तत्परता की सराहना की. ​ गौरतलब है की ​वन विभाग द्वारा लगातार चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियानों और ग्रामीणों व कर्मचारियों एवं विभाग की सक्रियता का परिणाम अब धरातल पर स्पष्ट दिखाई दे रहा है। क्षेत्र में वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर लोगों की सोच में बड़ा बदलाव आया है। अब लोग किसी भी खतरनाक या शक्तिशाली सरीसृप को देखकर घबराते या नुकसान नहीं पहुँचाते हैं, बल्कि तत्काल वन विभाग को सूचित कर पूर्ण सहयोग प्रदान कर रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

कार्गिल विजय दिवस पर दुर्गापुर में राष्ट्रीय ध्वज के साथ विशाल बाइक रैली

Durgapur, West Bengal:কার্গিল বিজয় দিবস উপলক্ষে দুর্গাপুরে ১৯ নম্বর জাতীয় সড়ক জুড়ে জাতীয় পতাকা হাতে বিশাল র‍্যালি। র‍্যালিতে উপস্থিত দুর্গাপুরের বিশিষ্টজনেরা। কোক ওভেন থানার অন্তর্গত সগড়ভাঙা থেকে বাইক র‍্যালি শুরু হয়ে মুচিপাড়া, গান্ধী মোড়, ইস্পাত নগরীর চন্ডীদাস মার্কেট হয়ে সৃজনী প্রেক্ষাগৃহে শেষ হবে। বাইক র‍্যালি শেষে সৃজনী প্রেক্ষাগৃহে কার্গিলের যোদ্ধাদের প্রতি পুষ্পার্ঘ অর্পন এবং শহীদদের পরিবারকে সংবর্ধনা , প্রাক্তন সেনা কর্মীদের সংবর্ধনা সহ দেশাত্মবোধের সংগীতের মাধ্যমে এই দিনের অনুষ্ঠান সম্পন্ন হয় সংকল্প ভারত ফাউন্ডেশন এর তরফে ।
0
0
Report

Kotputli-Behror के नैतिकवीर यादव ने अंडर 19 टेबल टेनिस में गोल्ड जीता

Jaipur, Rajasthan:14 साल की उम्र में अंडर 19 टेबल टेनिस में राजस्थान के राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को हराकर गोल्ड मैडल जीतकर राजस्थान चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया है। नैतिकवीर यादव ने फ्री क्वार्टर फाइनल में नेशनल प्लेयर तुषार रामचंदानी को 3-1, क्वार्टर फाइनल में नेशनल व इंटरनेशनल प्लेयर भावित सिंह बिष्ट को 3-2, सेमीफाइनल में सीनियर नेशनल व इंटरनेशनल प्लेयर सौरभ कपूर को 3-2 तथा फाइनल में सीनियर नेशनल व इंटरनेशनल प्लेयर लक्ष्य तोषनीवाल को 4-3 से हराकर शानदार उलटफेर करते हुए अंडर 19 टेबल टेनिस में गोल्ड मैडल जीतकर राजस्थान चैंपियन बने। नैतिकवीर को राजस्थान के समस्त टेबल टेनिस जगत द्वारा उनके असाधारण प्रदर्शन के लिए बधाई दी गई। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय चीफ टेबल टेनिस कोच श्रीकृष्ण चौधरी को दिया तथा माता-पिता विक्रम यादव पुरुषार्थी और अंजू यादव के मार्गदर्शन को। कोच श्रीकृष्ण चौधरी ने कहा कि नैतिकवीर ने अपने से सीनियर नेशनल प्लेयर को हराकर अपनी प्रतिभा को पहचाना है और मुझे पूरी उम्मीद है कि जल्दी ही नैतिकवीर देश के लिए खेलते हुए पूरे राजस्थान और भारत का नाम रोशन करेगा। इस दौरान अतिथियों ने नैतिकवीर को गोल्ड मैडल पहनाते हुए पारितोषिक प्रदान किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। नैतिकवीर के पिता विक्रम यादव ने बताया कि क्षेत्र के सभी निवासियों ने खुशी व्यक्त करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दीं। नैतिकवीर का लक्ष्य ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करके पदक जीतना है ताकि भारत का नाम विश्व पटल पर रोशन हो।
0
0
Report
Advertisement

धौलपुर में नाबालिग हत्या: चार नाबालिग हिरासत में

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर। जिले के बाड़ी उपखंड के कुहावनी गांव में 19 जुलाई को हुए 16 वर्षीय नाबालिग मनोज मीणा की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने चार नाबालिगों को निरुद्ध किया है। आरोपियों ने युवक के सिर को पत्थरों से कुचल दिया था और शव को नहर किनारे प्लास्टिक की तिरपाल में लपेटकर छिपा दिया था। एडिशनल एसपी श्रवण कुमार ने बताया कि 19 जुलाई को कुहावनी गांव में मनोज मीणा पुत्र मुन्ना लाल का क्षत-विक्षत शव मिला था। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया था। स्थिति को संभालने के लिए एसपी विकास सांगवान और कलेक्टर श्रीनिधि बीटी मौके पर बाड़ी पहुंचे और परिजनों व ग्रामीणों से बातचीत की। इसके बाद परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच बाड़ी सीओ महेंद्र कुमार को सौंपी गई। छह दिन के गहन अनुसंधान के बाद पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा किया। जांच में एफएसएल टीम, साइबर टीम, ह्यूमन रिसोर्स और तकनीकी साक्ष्यों का सहयोग लिया गया। एडिशनल एसपी ने बताया कि मृतक मनोज और निरुद्ध किए गए चार नाबालिगों के बीच किसी युवती को लेकर दुश्मनी थी, जिसके चलते दो दिन पहले झगड़ा भी हुआ था। हालांकि यह प्रेम प्रसंग का मामला है या कोई अन्य कारण, इस पर अभी अनुसंधान जारी है। पुलिस के अनुसार, 19 जुलाई को जब मनोज अपनी भैंसों को चराने के लिए नहर किनारे निकला, तो चारों आरोपियों ने उसका पीछा किया। जब मनोज मोबाइल देख रहा था, तभी आरोपियों ने पीछे से उसके सिर पर डंडे से हमला कर दिया, जिससे वह अचेत हो गया। इसके बाद उन्होंने पत्थरों से उसके सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लाठी और पत्थर जब्त कर लिए हैं। चारों नाबालिग आरोपियों को धौलपुर के बाल संप्रेषण गृह भेज दिया गया है, और मामले के अन्य पहलुओं की जांच जारी है।
0
0
Report
Advertisement

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जनता से सीधा संवाद कर दिल जीता

Jaipur, Rajasthan:उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का जनता से सीधा संवाद. दिया कुमारी ने महिलाओं संग भुट्टा खाकर जीता दिल. उन्होंने आमजन के बीच पहुंचकर आत्मीय मुलाकात की और लोगों से सहज अंदाज में बातचीत कर उनका हालचाल जाना. दामोदर प्रसाद जयपुर? (removed byline) कायलाना झील के सामने उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी महिलाओं और स्थानीय लोगों के साथ कुछ समय रुकीं. इस दौरान उन्होंने महिलाओं के साथ भुट्टे का स्वाद लिया और वहां मौजूद लोगों से आत्मीय संवाद किया. उनका सहज और सरल व्यवहार लोगों को काफी पसंद आया. उपमुख्यमंत्री ने दुकानदारों से भी बातचीत कर उनके कामकाज और स्थानीय व्यवस्थाओं की जानकारी ली. आमजन ने भी उनसे खुलकर चर्चा की और अपने विचार साझा किए. दिया कुमारी का यह आत्मीय अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा. कार्यक्रमों के बीच आमजन से सीधे जुड़ने और उनके बीच समय बिताने की इस पहल को लोगों ने काफ़ी सराहा.
0
0
Report
Advertisement

NEET पेपर लीक शहीदों लिए राजद का कैंडल मार्च, शिक्षा मंत्री इस्तीफे की मांग

Ranchi, Jharkhand:NEET-UG पेपर लीक मामले से जुड़े कथित घटनाक्रम में जान गंवाने वाले छात्र-छात्राओं को श्रद्धांजलि देने के लिए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की ओर से आज को कैंडल मार्च निकाला गया। इस मार्च में बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अलबर्ट एक्का चौक तक मार्च किया और दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव ने कहा कि NEET-UG पेपर लीक प्रकरण के बाद जान गंवाने वाले छात्रों की स्मृति में यह कैंडल मार्च आयोजित किया गया है। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि समय रहते छात्रों की मांगों पर ध्यान दिया जाता, तो ऐसी स्थिति नहीं आती। उन्होंने कहा कि छात्र आंदोलन अभी समाप्त नहीं हुआ है और कई सवालों के जवाब अभी भी बाकी हैं। रंजन यादव ने आरोप लगाया कि छात्र आंदोलन के दौरान कई प्रदर्शनकारी घायल हुए, कुछ की आंखों की रोशनी प्रभावित हुई, तो कई के हाथ-पैर टूटे। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच कराने और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की। साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी प्रमुख मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की थी और शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की आवश्यकता है。 उन्होंने छात्र-युवाओं और आंदोलन का नेतृत्व करने वाले लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देशभर के युवाओं ने एकजुट होकर छात्रों की आवाज बुलंद की, जिसके कारण यह मुद्दा राष्ट्रीय स्तर पर उठा。 बाइट: रंजन यादव, प्रदेश अध्यक्ष, युवा राजद बाइट: नीरा यादव, उपाध्यक्ष, राजद
0
0
Report

पावटा-बुचारा में तेंदुए के हमले से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी

Jaipur, Rajasthan:पावटा(कोटपूतली-बहरोड़) पावटा क्षेत्र के निकट ग्राम बुचारा स्थित ढाणी ढाणी बड़िया वाली में तेंदुए के हमले से हड़कंप मच गया। तेंदुए ने पशुपालक रामप्रताप मीणा पुत्र गुल्लाराम मीणा निवासी ढाणी बड़िया वाली (बुचारा) की 10 बकरियों का शिकार कर दिया। घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि पशुपालक को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। घटना की सूचना मिलने पर बुचारा नाका प्रभारी मीर सिंह वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, जहां तेंदुए के पगमार्क (पंजों के निशान) मिले। प्रारंभिक जांच में वन विभाग ने तेंदुए के हमले की पुष्टि करते हुए क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है। वहीं रेंजर कोटपुतली सतपाल ढीलान को मामले से अवगत करवाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ समय से तेंदुए की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। इस घटना के बाद लोग अपने बच्चों और पशुओं की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। शाम ढलते ही ग्रामीण घरों में रहने को मजबूर हो गए हैं। वन विभाग ने ग्रामीणों से रात के समय अकेले बाहर नहीं निकलने, पशुओं को सुरक्षित बाड़ों में रखने तथा तेंदुए की गतिविधि दिखाई देने पर तुरंत विभाग को सूचना देने की अपील की है। ग्रामीणों ने प्रभावित पशुपालक को शीघ्र मुआवजा दिए जाने और तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। घटना के बाद पूरे पावटा-बुचारा क्षेत्र में तेंदुए की दहशत बनी हुई है और ग्रामीण वन विभाग से जल्द प्रभावी कार्रवाई की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top