Back
नवी मुंबई एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन, मेट्रो-3 और मुंबई वन ऐप
APAshwini Pandey
Oct 07, 2025 11:05:35
Mumbai, Maharashtra
नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पहले चरण का उद्घाटन- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 अक्टूबर को नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। लगभग ₹19,650 करोड़ की लागत से बना यह हवाई अड्डा भारत की अब तक की सबसे बड़ी ग्रीनफ़ील्ड एयरपोर्ट परियोजना है, जिसे पब्लिक–प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल के तहत विकसित किया गया है। यह हवाई अड्डा मुंबई महानगरीय क्षेत्र का दूसरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा होगा, जो छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMIA) के साथ मिलकर भीड़भाड़ कम करेगा और मुंबई को वैश्विक मल्टी एयरपोर्ट सिस्टम के स्तर पर ले जाएगा। 1160 हेक्टेयर में फैला NMIA सालाना 90 मिलियन यात्रियों और 3.25 मिलियन मीट्रिक टन कार्गो को संभालने की क्षमता रखता है। पर्यावरण के अनुकूल सुविधाओं में 47 मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन, सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल (SAF) का स्टोरेज और EV बस कनेक्टिविटी शामिल हैं। खास बात यह है कि यह देश का पहला एयरपोर्ट होगा जो वाटर टैक्सी सेवा से जुड़ा रहेगा। यात्रियों की सुविधा के लिए चारों टर्मिनलों को जोड़ने वाला ऑटोमेटेड पीपल मूवर (APM) भी बनाया गया है। मुंबई मेट्रो लाइन-3 (एक्वा लाइन) के अंतिम फेज़ का शुभारंभ प्रधानमंत्री मोदी इसी दिन मुंबई मेट्रो लाइन-3 (एक्वा लाइन) के फेज़ 2B (आचार्य आत्रे चौक से कफ परेड) खंड का भी उद्घाटन करेंगे। इस खंड की लागत लगभग ₹12,200 करोड़ है। इसके साथ ही, वे 33.5 किमी लंबी पूरी मेट्रो लाइन 3 को राष्ट्र को समर्पित करेंगे, जिसकी कुल लागत ₹37,270 करोड़ से अधिक है। मुंबई की पहली और एकमात्र पूर्णतः भूमिगत मेट्रो लाइन के रूप में यह परियोजना शहर के परिवहन ढांचे में ऐतिहासिक बदलाव लाएगी। 27 स्टेशनों वाली यह मेट्रो लाइन रोज़ाना 13 लाख यात्रियों को तेज़, आधुनिक और सुरक्षित यात्रा का विकल्प देगी। फेज़ 2B के शुरू होने से दक्षिण मुंबई के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक इलाकों फोर्ट, काला घोड़ा, मरीन ड्राइव को जोड़ने के साथ-साथ बॉम्बे हाई कोर्ट, मंत्रालय, रिज़र्व बैंक, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नरिमन पॉइंट जैसे प्रमुख प्रशासनिक और वित्तीय केंद्रों तक सीधी मेट्रो कनेक्टिविटी मिलेगी। मुंबई मेट्रो लाइन-3 शुरू होने के बाद शहर में यातायात का दबाव लक्षणीय रूप से कम होने की उम्मीद है। कफ परेड से आचार्य आत्रे चौक तक का सफर अब सिर्फ एक घंटे में पूरा किया जा सकेगा। इससे रोज़ाना होने वाली यातायात की भीड़, समय की बर्बादी और ऊर्जा की खपत में भारी कमी आएगी। इस परियोजना से मुंबई में प्रदूषण कम करने में भी मदद मिलेगी। अनुमान के अनुसार, मेट्रो लाइन-3 के संचालन से हर वर्ष 2.61 लाख टन CO₂ उत्सर्जन में कमी आएगी, जो पर्यावरण के लिए एक बड़ा कदम है। टिकटिंग व्यवस्था में ‘वन नेशन, वन कार्ड’ योजना को लागू किया गया है, जिसके तहत यात्री मेट्रो, बेस्ट बस, लोकल ट्रेन और मोनोरेल इन सभी परिवहन सेवाओं का उपयोग एक ही कार्ड से कर सकेंगे। मेट्रो किराया 10 रुपये से 70 रुपये के बीच रखा गया है, ताकि यह आम यात्रियों के लिए भी सुलभ और किफायती हो। मेट्रो सेवाओं में नई तकनीक और पूरक सुविधाओं का इस्तेमाल किया जाएगा, जिसके तहत यात्रियों को हर 5 मिनट के अंतराल पर ट्रेन उपलब्ध होगी। इससे यात्रियों को किसी भी समय तेज़ और सुगम यात्रा का विकल्प मिलेगा। इसके अलावा, मेट्रो लाइन-3 को मुंबई की अन्य मेट्रो लाइनों से जोड़ा जा रहा है, ताकि एक एकीकृत और टिकाऊ सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क तैयार हो सके। यह प्रोजेक्ट मुंबई की परिवहन व्यवस्था को नया रूप देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है। ‘मुंबई वन’ ऐप की लॉन्चिंग सभी पब्लिक ट्रांसपोर्ट एक प्लेटफॉर्म पर प्रधानमंत्री 8 अक्टूबर को ‘मुंबई वन’ (Mumbai One) नामक एक इंटीग्रेटेड कॉमन मोबिलिटी ऐप भी लॉन्च करेंगे। यह ऐप मेट्रो, मोनोरेल, लोकल ट्रेन और बस सेवाओं सहित कुल 11 पब्लिक ट्रांसपोर्ट ऑपरेटरों (PTO) को एक प्लेटफॉर्म पर जोड़ेगा। इसमें मुंबई मेट्रो लाइन 1, 2A, 7 और 3, मुंबई मोनोरेल, नवी मुंबई मेट्रो, मुंबई उपनगरीय रेलवे, बेस्ट, ठाणे, मीरा-भायंदर, कल्याण-डोंबिवली और नवी मुंबई नगर परिवहन शामिल हैं। यह ऐप यात्रियों को एक ही मोबाइल प्लेटफॉर्म पर मल्टी-मॉडल डिजिटल टिकटिंग, रियल-टाइम यात्रा अपडेट, वैकल्पिक मार्ग की जानकारी, नज़दीकी स्टेशनों का मानचित्र और SOS सुरक्षा फीचर प्रदान करेगा। इसके ज़रिए यात्रियों को लाइन में लगने की आवश्यकता नहीं होगी और एक ही टिकट से कई साधनों में यात्रा संभव होगी। 8 अक्टूबर को मुंबई में होने वाले ये तीनों उद्घाटन नवी मुंबई एयरपोर्ट, मेट्रो लाइन-3 का अंतिम चरण, और ‘मुंबई वन’ ऐप शहर के विकास, परिवहन नेटवर्क और यात्री सुविधाओं में एक नया अध्याय जोड़ेंगे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VSVISHAL SINGH
FollowOct 07, 2025 14:17:020
Report
DGDeepak Goyal
FollowOct 07, 2025 14:16:490
Report
0
Report
DBDURGESH BISEN
FollowOct 07, 2025 14:16:220
Report
STSharad Tak
FollowOct 07, 2025 14:16:040
Report
DBDevender Bhardwaj
FollowOct 07, 2025 14:15:290
Report
RNRajesh Nilshad
FollowOct 07, 2025 14:06:202
Report
VSVishnu Sharma
FollowOct 07, 2025 14:06:080
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowOct 07, 2025 14:06:010
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowOct 07, 2025 14:05:360
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowOct 07, 2025 14:05:250
Report
RNRajesh Nilshad
FollowOct 07, 2025 14:05:130
Report
DSDM Seshagiri
FollowOct 07, 2025 14:04:390
Report
PSPramod Sharma
FollowOct 07, 2025 14:04:240
Report
RMRam Mehta
FollowOct 07, 2025 14:04:140
Report