Back
मुख्यमंत्री यादव किसानों से सीधे संवाद, धनतेरस पर राहत राशि वितरित करेंगे
ANAnil Nagar1
Oct 17, 2025 17:37:09
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कल पूरा दिन किसानों के बीच रहेंगे किसानों के साथ मनायेंगे धनतेरस, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे किसानों की बात, किसानों के साथ, मुख्यमंत्री निवास में होगा किसान सम्मेलन, करेंगे सीधा संवाद। मुख्यमंत्री राजगढ़ एवं सीहोर में भी किसान सम्मेलन में शामिल होंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिबार 18 अक्टूबर को सुबह से देर शाम तक किसान भाइयों के बीच रहेंगे और उनके साथ धनतेरस मनायेंगे। मुख्यमंत्री शनिवार को मुख्यमंत्री निवास में आयोजित किसान सम्मेलन में किसान भाइयों से सीधा संवाद भी करेंगे। इसके बाद राजगढ़ जिले के ब्यावरा और सीहोर जिले के बिलकिसगंज झागरिया में आयोजित किसान सम्मेलनों में शामिल होकर किसानों को राहत राशि का वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ब्यावरा में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को 277 करोड़ रूपये की राहत राशि का अंतरण करेंगे एवं 33 करोड़ रूपये की लागत की ब्यावरा नगर जल प्रदाय योजना का भूमि-पूजन करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव यहां 193 करोड़ रूपयों की लागत के 41 विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण भी करेंगे। बाद में मुख्यमंत्री डॉ. यादव सीहोर जिले के बिलकिसगंज झागरिया में आयोजित किसान सम्मेलन में शामिल होंगे और यहां जिले के 2 लाख से अधिक किसानों को फसल क्षति की 118 करोड़ रूपये से अधिक की राहत राशि सिंगल क्लिक के जरिए किसानों के खाते में अंतरित करेंगे। मुख्यमंत्री निवास में किसान सम्मेलन मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार की सुबह मुख्यमंत्री निवास परिसर में आयोजित किसान सम्मेलन में किसानों के बीच उनसे उनके हित की बात करेंगे। किसान भाइयों से संवाद में मुख्यमंत्री राज्य सरकार द्वारा कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्रों के विकास की दिशा में उठाए जा रहे विभिन्न कल्याणकारी कदमों और नवाचारों पर भी प्रकाश डालेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव किसानों के साथ धनतेरस और दीपावली पर्व की शुरुआत करेंगे। किसान भाई सोयाबीन की फसल को भावांतर योजना के दायरे में लाने की युगांतकारी पहल के लिए मुख्यमंत्री डॉ यादव का आभार भी व्यक्त करेंगे। इस किसान सम्मेलन में नर्मदापुरम, भोपाल, सीहोर, राजगढ़, रायसेन और विदिशा जिलों के करीब 2500 से अधिक प्रगतिशील किसान शामिल होंगे। किसान सम्मेलन का उद्देश्य प्रदेश के किसानों को भावांतर भुगतान योजना की जानकारी देना और उन्हें योजना का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस अवसर पर कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी किसानों को योजना की प्रक्रिया, पात्रता तथा लाभ वितरण से संबंधित विस्तृत जानकारी देंगे। भावांतर योजना के तहत प्रदेश के सोयाबीन उत्पादक किसान 24 अक्टूबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक अपनी फसल कृषि उपज मंडियों में विक्रय कर सकेंगे। राज्य सरकार द्वारा योजना में पात्र किसानों के आधार लिंक बैंक खातों में भावांतर की राशि फसल विक्रय के 15 दिन के भीतर सीधे जमा कर दी जाएगी। ई-उपार्जन पोर्टल पर भावांतर योजना के लिए किसानों का पंजीयन कार्य 17 अक्टूबर तक पूरा किया जा रहा है, ताकि कोई भी पात्र किसान इस योजना का लाभ पाने से वंचित न रहे। किसान सम्मेलन के मुख्य आकर्षण भावांतर योजना की विस्तृत जानकारी और प्रशिक्षण। मुख्यमंत्री द्वारा किसानों से सीधा संवाद। कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा मार्गदर्शन। किसान सम्मेलन में सरकार द्वारा किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों की जानकारी भी दी जाएगी।
14
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MSMAYUR SHUKLA
FollowOct 19, 2025 05:50:000
Report
SKSantosh Kumar
FollowOct 19, 2025 05:49:52Noida, Uttar Pradesh:स्वामी चक्रपाणी की बात अखिलेश यादव के बयान पर
2
Report
NANasim Ahmad
FollowOct 19, 2025 05:49:420
Report
ATAnuj Tomar
FollowOct 19, 2025 05:49:260
Report
SKSantosh Kumar
FollowOct 19, 2025 05:49:04Noida, Uttar Pradesh:कांग्रेस प्रवक्ता सुरेन्द्र राजपुत की बाइट अखिलेश यादव के बयान पर
0
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowOct 19, 2025 05:48:410
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowOct 19, 2025 05:48:210
Report
RMRam Mehta
FollowOct 19, 2025 05:48:100
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowOct 19, 2025 05:47:580
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowOct 19, 2025 05:47:430
Report
KJKamran Jalili
FollowOct 19, 2025 05:47:32Ranchi, Jharkhand:रात में रेस्टोरेंट मालिक की गोली मारकर हत्या, कांके Road पर जाम
0
Report
AKAshwani Kumar
FollowOct 19, 2025 05:47:220
Report
0
Report
PKPravesh Kumar
FollowOct 19, 2025 05:47:130
Report
BSBhanu Sharma
FollowOct 19, 2025 05:46:590
Report