Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ranchi834002
रanchi विधानसभा सत्र शुरू, झामुमो ने प्रचार आचार संहिता के उल्लंघन की चेतावनी दी
KCKumar Chandan
Feb 18, 2026 12:50:04
Ranchi, Jharkhand
रांची झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रेस कांफ्रेस कर कहा आज से विधानसभा का सत्र भी शुरु हो गया और पांच दिन बाद शहर की सरकार का भी चुना जाना तय है। पूरा चुनाव दलीय आधार पर नहीं हो रहा लेकिन जिस प्रकार सभी राजनीतिक दलों ने अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को अपने दलीय रंग में झोका है, कहीं कहीं प्रत्यक्ष तौर पर राजनीतिक दल से संबद्ध की खुले आम घोषणा हो रही है। रांची के एक प्रत्याशी के साथ दल के नेताओं का चुनाव चिन्ह तक चिपका दिया जा रहा है। अब तक मैं संयम से था अब मैं भी अपने कार्यालय और झंडा बैनर के साथ हूँ। . आदर्श आचार संहिता की बातों को झामुमो को छोड़ कर कांग्रेस और बीजेपी ने नियमों को ताक पर रख दिया है। चुनाव हम लोगों को दलीय चेतना से लड़ना था दलीय आधार पर नहीं। राज्य निर्वाचन आयोग को संज्ञान लेना चाहिए जिस तरह खुले आम चीजों का प्रदर्शन हो रहा कितना सही कितना गलत है। रांची के व्यापारी वर्ग राज्य के विकास के लिए विदेश गए थे तब चैंबर के लोग गए थे उनसे अपेक्षा रखता हूँ, राज्य प्रगति की ओर जाएगा तो राजधानी प्रतिबिम्ब होगा , उनको इसमें भी खुल कर रुचि दिखानी चाहिए। राज्य की सरकार ने कई जनकल्याणकारी योजनाएं दी है संपूर्ण रांची को विश्वास होना चाहिए सरकार सीएम के नेतृत्व में चल रहा, नगर विकास भी हमारा है इस लिए हम नगर निगम का संचालन करेंगे तो विकास की गाड़ी सरपट दौड़ेगी। सम्प्रदायिक चीजें जो शहर के अंदर फैल रही सार्थक तरीके से रांची को गढ़ने के लिए काम करना होगा। मतदान ज्यादा से ज्यादा हो। मदतान अपने सर्वोच्च स्तर पर पहुंचे वोट प्रतिशत बढ़े。
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RJRahul Joshi
Feb 18, 2026 14:35:11
Kota, Rajasthan:जिला - कोटा खबर लोकेशन - इटावा इटावा, कोटा 12 वर्षीय लक्ष्य की संदिग्ध हालत में मौत, पुलिस जुटी जांच में, एंकर- इटावा थाना क्षेत्र के च्यावदा गांव में 12 वर्षीय बालक लक्ष्य की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई । इटावा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इटावा थाने के सहायक उपनिरीक्षक कमल मीना ने बताया कि नरेंद्र कुमार सुमन ने रिपोर्ट दी कि वह मजदूरी करने गांव में गया हुआ था वहीं बच्चे की मां सरसों काटने गई हुई। घर पर दोनों भाई थे बड़ा लक्ष्य व उससे छोटा 4 वर्ष का था । बच्चे करीब आधे घंटे पहले देखने के लिए मोबाइल लेकर आए थे। घर में दादा दादी ने लक्ष्य को पड़ा देखा तो सूचना दी उसके बाद इटावा उपजिला अस्पताल लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने बालक लक्ष्य को मृत घोषित कर दिया। इटावा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया वही मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हालांकि बच्चे के गले पर भी निशान था वहीं बच्चे को एक महीने पहले कुत्ते ने काटा था जिसका भी इलाज चल रहा था। घटना के बाद से ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।
0
comment0
Report
NTNeeraj Tripathi
Feb 18, 2026 14:34:40
Uska Khurd, Uttar Pradesh:एंकर- सन्तकबीरनगर जिले में यूपी बोर्ड की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा आज पहले दिन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई । जिले में कुल 94 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। हालांकि आज परीक्षा के पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल 3167 परीक्षर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। जिनमें से हाई स्कूल के 1783 जब कि इंटरमीडिएट के 1384 परीक्षार्थी शामिल हैं। बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन और शुचिता पूर्ण ढंग से संम्पन्न कराने के लिए सी सीटीवी कैमरों के जरिए आनलाइन निगरानी की जा रही थी। बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में कुल 54240 परीक्षार्थी पंजीकृत किये गए हैं।
0
comment0
Report
MKMukesh Kumar
Feb 18, 2026 14:33:13
Jehanabad, Bihar:पटना नीट एस्पिरेन्ट मौत के बाद परिजनों को लगातार मिल रहे धमकी भरे पर्चों के बाद स्थानीय प्रशासन हरकत में आया और बुधवार को शकुराबाद थाना के नेतृत्व में फोरेंसिक टीम मृतका के पैतृक गांव पहुंची। जहां टीम ने घर की खिड़की, किचेन और सीढ़ियों की बारीकी से जांच की तथा कई साक्ष्य इकट्ठा किए। मामला शकुराबाद थाना क्षेत्र के पतियावां गांव का है। दरअसल मंगलवार को छात्रा के घर के अंदर धमकी भरा पर्चा मिला था। पर्चे में लिखा था नहीं मानोगे बेटी तो गई, बेटा भी दो दिन में मरेगा। इससे पहले शनिवार को किचेन की खिड़की पर एक और पर्चा मिला था, जिसमें चेतावनी दी गई थी ज्यादा तेज बनोगे तो उठा लिए जाओगे, मार दिए जाओगे। लगातार मिल रही धमकियों से परिवार में भय और असुरक्षा का माहौल है। 72 घंटे के भीतर दूसरी बार पर्चा मिलने के बाद शकुराबाद थाने की पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए फोरेंसिक जांच शुरू कराई है। मृतका के पिता ने बताया कि घर की सुरक्षा के लिए दिन में चौकीदार तैनात है और बाहर पुलिस बल भी मौजूद रहता है। इसके बावजूद घर के अंदर पर्चा मिलना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि पहले मिले पर्चे की शिकायत स्थानीय थाना और सीबीआई से की गई थी, लेकिन फिर भी दोबारा ऐसी घटना हुई। बताते चले कि जहानाबाद की छात्रा पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी। 6 जनवरी को वह हॉस्टल के कमरे में बेहोश मिली थी और 11 जनवरी को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। शुरुआत में पुलिस इसे आत्महत्या मान रही थी, लेकिन बाद में दुष्कर्म और हत्या की आशंका सामने आई। बिहार पुलिस ने जांच के लिए एसआईटी गठित की थी। छात्रा के कपड़ों से पुरुष का वीर्य मिलने के बाद माता, पिता, भाई समेत कई लोगों के डीएनए सैंपल लिए गए। हालांकि जांच पूरी होने से पहले ही सरकार ने मामला सीबीआई को सौंप दिया। फिलहाल एजेंसी अब तक दो बार मृतका के पैतृक गांव पहुंचकर हर एंगल से जांच कर रही है, जबकि परिजन न्याय के साथ-साथ सुरक्षा की भी गुहार लगा रहे हैं।
0
comment0
Report
IKIsateyak Khan
Feb 18, 2026 14:32:53
Danapur, Bihar:बिहार के कई जिलों में चांद का दीदार होने के साथ ही रमज़ान की शुरुआत का ऐलान कर दिया गया है। दानापुर फुलवारी शरीफ सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों से चांद दिखने की पुष्टि के बाद इमारत-ए-शरिया ने घोषणा की है कि आज से तरावीह की नमाज शुरू होगी और कल से पहला रोज़ा रखा जाएगा। दानापुर और आसपास के इलाकों में चांद दिखने की खबर मिलते ही मुस्लिम समुदाय में खुशी का माहौल देखने को मिला। मस्जिदों में विशेष तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और लोग इबादत की तैयारी में जुट गए हैं। इमारत-ए-शरिया के एलान के बाद स्पष्ट हो गया है कि रमज़ान का पवित्र महीना अब आधिकारिक रूप से शुरू हो रहा है। आज रात से मस्जिदों में तरावीह की नमाज अदा की जाएगी, जबकि कल सुबह से रोज़ेदार सहरी कर पहला रोज़ा रखेंगे। रमज़ान के इस मुबारक महीने में लोग रोज़ा, नमाज़ और दुआओं के जरिए अल्लाह की इबादत करते हैं। बाइट मुफ़्ती सैयद साईदुर रहामान कासमी, नाजिम इमरते सरिया बाइट काजी वासी अहमद कासमी, मुख्य काजी इमारत ए सरिया
0
comment0
Report
MGMohd Gufran
Feb 18, 2026 14:32:36
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज संगम स्थित लेटे हुए बजरंगबली मंदिर के महंत बलवीर गिरी पर भी चढ़ा टी20 विश्व कप क्रिकेट का बुखार, आश्रम परिसर में स्थानीय बच्चों व बटुकों के साथ लगाए चौके छक्के, क्रिकेट खेलते व बल्लेबाजी करते नजर आए बाघंबरी पीठाधीश्वर, बलवीर गिरी के क्रिकेट खेलने का वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल, महंत बलवीर गिरी संगम स्थित बड़े हनुमान जी के मुख्य पुजारी और बाघम्बरी मठ के पीठाधीश्वर हैं, वीडियो में बलवीर गिरी भगवा वस्त्र पहन कर बल्ला घुमाते दिख रहे हैं, बैटिंग के दौरान स्टेट ड्राइव, फ्रंट फुट एक और स्टेप आउट होकर चौके छक्के लगाए।, सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे 'धमाकेदार बल्लेबाजी' का टैग दिया है।
0
comment0
Report
PGPARAS GOYAL
Feb 18, 2026 14:32:16
:मेरठ तलाक के बाद देवर से हलाला कराने का आरोप, फिर पति के चाचा से निकाह का दबाव मेरठ के परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने उसे तलाक देने के बाद जबरन देवर से हलाला कराया। पीड़िता का कहना है कि अब ससुराल पक्ष के लोग उस पर दोबारा निकाह का दबाव बना रहे हैं। आरोप है कि देवर से तलाक के बाद अब पति के चाचा से निकाह करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। महिला ने इस पूरे मामले की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (कप्तान) से की है और सुरक्षा के साथ न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने ससुराल पक्ष पर मानसिक उत्पीड़न और दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी。
0
comment0
Report
VSVishnu Sharma
Feb 18, 2026 14:31:59
Jaipur, Rajasthan:बीजेपी जयपुर शहर के जिला अध्यक्ष अमित गोयल के कार्यकाल को एक वर्ष पूरा होने पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में शहरभर से बीजेपी कार्यकर्ता और पदाधिकारी इकट्ठे हुए। फूलमालाओं के साथ पहुंचे हजारों कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच जिला अध्यक्ष गोयल का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान आतिशबाजी की गई। सफेद और केसरिया रंग के गुब्बारे आसमान में छोड़े गए। संगठन 1 वर्ष पूर्ण होने पर गाजर के हलवे का केक भी काटा गया। कुछ महिलाएं नाच गाने के साथ संगठन का उत्साह बढ़ाने पहुंचे। जिला पदाधिकारियों ने अध्यक्ष अमित गोयल को 51 किलो की माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा, हनुमान जी का गोटा तथा तलवार सहित शौर्य और भारतीय परंपरा के प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान व्यक्त किया। गोयल ने सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने का संकल्प दोहराते हुए संगठन को सर्वोपरि बताया और “संगठन गढ़े चलो, सुपंथ पर बढ़े चलो” का नारा दिया। कार्यक्रम में मंत्री, विधायक, बीजेपी प्रदेश पदाधिकारी, पार्षद, पूर्व पार्षद, जनप्रतिनिधि एवं हजारों कार्यकर्ता बधाई देने पहुंचे। इस अवसर पर संत समाज का विशेष आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ। गलता पीठ से राघवेंद्राचार्य जी, परशुराम जी महाराज, कमलेश जी महाराज एवं साध्वीगण की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।
0
comment0
Report
DBDEVENDRA BISHT
Feb 18, 2026 14:31:13
Almora, Uttarakhand:उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के बैनर तले इंजीनियर्स शक्ति सदन में एकत्रित होकर धरना प्रदर्शन किया। धरने के दौरान 27 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ रोष जताया गया। मंडलीय सचिव दीपक मटियाली ने कहा कि लंबे समय से मांगों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री से पूर्व में मुलाकात कर मांगों पर चर्चा की गई थी; उस समय आश्वासन मिला था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। महासंघ ने कहा कि शासन स्तर पर निर्णय में लगातार देरी हो रही है। मांगों के समर्थन में चरणबद्ध आंदोलन चलाने की घोषणा की गई। साथ ही चेतावनी दी गई कि मांगें न मानी गईं तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
0
comment0
Report
AKAtul Kumar Yadav
Feb 18, 2026 14:27:51
Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोंडा से है। जहाँ गोंडा जिले में मनकापुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर छपरा मथुरा एक्सप्रेस ट्रेन के प्रस्थान के समय एक महिला यात्री चलती ट्रेन पकड़ने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान ट्रेन चलने लगी जिस कारण महिला यात्री असंतुलित होकर ट्रेन से गिरने लगी। तत्काल ड्यूटी पर मौजूद जीआरपी आरक्षित सुधाकर खरवार और आरपीएफ आरक्षी सूर्य प्रकाश मिश्रा द्वारा तत्परता दिखाते हुए महिला को पकड़कर ट्रेन के अंदर किया गया। इसके बाद महिला की जान बची है और महिला फिर ट्रेन में पुलिसकर्मियों द्वारा बैटरी जाने के बाद आगे के लिए रवाना हुई है। अन्यथा की स्थिति में महिला की ट्रेन गिरकर ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो जाती। इस पूरे घटनाक्रम का एक 44 सेकंड का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें एक महिला अपने सिर पर कुछ सामान रखे हुए चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रही है। चढ़ने के दौरान वह महिला असंतुलित होकर के गिरने लगती है इसी दौरान तत्काल मौके पर मौजूद जीआरपी और आरपीएफ के पुलिसकर्मियों द्वारा महिला को बचा करके सकुशल ट्रेन में चढ़ाया जाता है। जब तक वह महिला/train के अंदर ठीक से चली नहीं जाती है जब तक दोनों पुलिसकर्मी ट्रेन के साथ चलते-चलते महिला को अंदर करते हुए नजर आ रहे हैं। जीआरपी और आरपीएफ पुलिसकर्मियों द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य को लेकर के एसपी जीआरपी गोरखपुर लक्ष्मी निवास मिश्रा द्वारा इन सभी पुलिसकर्मियों की सराहना करते हुए उनके द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य को लेकर के इन्हें बधाई भी दी गई है।
0
comment0
Report
RKRANJAN KUMAR
Feb 18, 2026 14:26:58
Katihar, Bihar:कुर्सेला अग्निकांड अपडेट - 72 घंटे बीत गए कुर्सेला में हुए अग्निकांड को हुए लोगों ने एक दूसरे से हाल-चाल जाना और चलते बने जेल से छूटने के बाद अपने संसदीय क्षेत्र पूर्णियां उतरने के बाद कटिहार जिला का पूर्णिया लोकसभा से सटे कुर्सेला में अग्नि पीड़ित दुकानदारों से मिले पप्पू यादव प्रतिनिधियों का आना-जाना चालू रहा, परंतु सांसद पप्पू यादव ने पूरा माहौल ही लूट लिया कहा सरकार अपनी अगर जिम्मेदारी नहीं निभाएगी तो समाज को आगे आना होगा -- पप्पू खुदरा दुकानदारों को 5000 रुपया और बड़े दुकानदारों को लिफाफा देकर पप्पू ने व्यापार शुरू करने का दिया सलाह हारे हुए माले विधायक महबूब आलम ने स्थानीय पीड़ित लोगों के साथ मिलकर जिला पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा 72 घंटा बीत जाने के बाद कुर्सेला में सरकार की ओर से अभी सहयोग का रिद्दम चढ़ा ही नहीं था कि स्थानीय सांसद पप्पू यादव ने पूर्णिया पहुंचने के बाद सीधे अग्नि पीड़ितों से मिले और और आश्वासन दिया तथा सहयोग राशि भी उपलब्ध कराए हुए लिस्ट के आधार पर देकर व्यापार शुरू करने को कहा । आगे उन्होंने कहा कि आप व्यापार प्रारंभ करें हम आपके साथ हैं । उन्होंने बिहार सरकार पर हमला करते हुए कहा कि जब सरकार सुस्त हो जाए तो समाज को आगे आना होगा लोगों ने शांति से जहां स्थानीय जनप्रतिनिधि को कल विरोध कर रहे थे , वहीं पप्पू यादव के आने से सभी लोग ने दुआएं दी और कहा कि गरीबों का मसीहा पप्पू यादव है ।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top