Back
झारखंड निकाय चुनाव: कांग्रेस-झामुमो के बीच तल्खी बढ़ी
DTDhiraj Thakur
Feb 15, 2026 05:01:29
Ranchi, Jharkhand
झारखंड में निकाय चुनाव के दौरान एक बार फिर कांग्रेस और झामुमो के बीच की तल्खियां सतह पर देखने को मिल रहा है। कांग्रेस नेता ने बीजेपी और झामुमो को लेकर बयान दिया तो तीखी प्रतिक्रिया झारखंड मुक्ति मोर्चा की तरफ से आई और ऐसे बयानबाजी वाले नेताओं पर कार्रवाई करने की मांग कांग्रेस से कर डाला वहीं इस तरह के बयानबाजी ने बीजेपी को भी गठबंधन पर हमलावर होने का मौका दे दिया है।
झारखंड में निकाय चुनाव को लेकर गहमागहमी चल रही है ये चुनाव दलीय आधार पर नहीं हो रहा पर इस चुनाव ने दलों के बीच खटास तो ला ही दिया है। कांग्रेस नेता के एन त्रिपाठी के बयान के बाद कांग्रेस और झामुमो के बीच बयानों की तल्खी देखने को मिल रहा है। झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, कांग्रेस को इस पर विचार करना चाहिए और वैसे लोगों को चिह्नित कर निकाल देना चाहिए, यदि अपने संगठन का सेहत कांग्रेस पार्टी अच्छा रखना चाहती है तो । झामुमो स्वतंत्र पार्टी है,झामुमो की अपनी पहचान है, जनता के साथ जो कमिटमेंट है और आशीर्वाद जनता का प्राप्त है उससे स्वाभिमान से समझौता नहीं करेंगे। कांग्रेस पार्टी वैसे लोगो पर तत्काल रोक लगाए।
बाइट ...सुप्रियो भट्टाचार्य, महासचिव, झामुमाे
जबकि कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंहा ने इस तरह के बयान देने वाले नेताओं को नसीहत देते हुए कहा, कांग्रेस ,झामुमो और राजद की गठबंधन है। इन तीनों का गठबंधन चुनाव पूर्व है। तीनों राजनीतिक दल गांधी की विचारधारा को मानने वाले हैं।इस गठबंधन को राज्य की जनता का दोबारा स्नेह मिला है। हम दोबारा सत्ता में पूर्ण बहुमत से अधिक सीट के साथ सत्ता तक पहुंचे हैं। कांग्रेस के नेताओं को भी समझना होगा, झामुमो और राजद के नेताओं को भी समझना होगा कि हमारा गठबंधन मजबूत है। जो बयान कांग्रेस की तरफ से आ रहा है स्वाभाविक है हमारा प्रदेश नेतृत्व और हमारे प्रदेश प्रभारी इस पर संजीदा हैं, गंभीरता के साथ देखेंगे।
बाइट ...राकेश सिंहा, प्रदेश प्रवक्ता, कांग्रेस
कांग्रेस ने झामुमो और बीजेपी को लेकर जो बयान दिया उसने बीजेपी को भी गठबंधन पर हमलावर होने का मौका दे दिया। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पलटवार करते हुए कहा, झारखंड में स्वार्थ का गठबंधन चल रहा है और एक ही स्वार्थ है राज्य में सरकार में बैठक कर जनता की गाढ़ी कमाई को लूटना । इसकी एक आयु होती है। जेएमएम राज्य के आंदोलन को कांग्रेस के हाथों बेचने का काम करता था और कांग्रेस खरीदने का काम करता था। इस प्रकार की बातें हमेशा ये करते हैं और दोनों गलबहियां मिला कर चलते भी हैं। इनका राज्य के लिए कोई एजेंडा नहीं , सिर्फ लूट कर अपनी तिजोरी में भरना है।
बाइट ...आदित्य साहू, प्रदेश अध्यक, बीजेपी
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AGAdarsh Gautam
FollowFeb 15, 2026 06:16:500
Report
SLSanjay Lohani
FollowFeb 15, 2026 06:16:000
Report
RNRajesh Nilshad
FollowFeb 15, 2026 06:15:400
Report
RNRajesh Nilshad
FollowFeb 15, 2026 06:15:190
Report
0
Report
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 15, 2026 06:03:41Noida, Uttar Pradesh:Khatima, Udham Singh Nagar, (Uttarakhand): Maha Shivratri 2026 Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami performed Jalabhishek of Lord Shiva at Vankhandi Mahadev Temple at Chakarpur.
0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 15, 2026 06:03:340
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 15, 2026 06:03:180
Report
YSYatnesh Sen
FollowFeb 15, 2026 06:03:050
Report
NPNavratan Prajapat
FollowFeb 15, 2026 06:02:560
Report
DCDILIP CHOUDHARY
FollowFeb 15, 2026 06:02:380
Report
PSPIYUSH SHUKLA
FollowFeb 15, 2026 06:00:550
Report
VSVaibhav Sharma
FollowFeb 15, 2026 06:00:350
Report
MSMAYUR SHUKLA
FollowFeb 15, 2026 06:00:240
Report