Back
झारखंड के 6 खिलाड़ियों का IPL 2026 में चमकने का मौका
KJKamran Jalili
Mar 28, 2026 03:51:01
Ranchi, Jharkhand
क्रिकेट का सबसे बड़ा महाकुंभ इंडियन प्रीमियर लीग 2026 आज से शुरू होने जा रहा है।विश्व के सबसे बड़े क्रिकेट लीग के लिए मंच सज चुका है और लगातार सभी टीमें अभ्यास कर रही है ।हालांकि झारखंड के खेल प्रेमियों के लिए निराशा की बात है कि इस साल भी आईपीएल के एक भी मुकाबले की मेजबानी रांची को नहीं मिली है । लेकिन इस बार आईपीएल में झारखंड के खिलाड़ी चमकते दिख सकते है ।इस साल झारखंड से 6 खिलाड़ी आईपीएल में खेलते दिखेंगे । अलग अलग टीमों के लिए खिलाड़ियों का चयन हुआ है । सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीतने के बाद कई खिलाड़ियों की किस्मत चमकी है । टीम के कप्तान ईशान किशन से लेकर स्पिनर अमित कुमार तक सभी पर झारखंड की निगाहें रहने जा रही है ।
ईशान किशन - SRH
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन पर ना सिर्फ झारखंड की बल्कि पूरे देश की निगाहें रहेगी । उनका हालिया फॉर्म दर्शाता है कि उनका आईपीएल कैसे होने वाला है । झारखंड को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपना कप्तानी में पहली बार जीत दिलाने के बाद SRH ने उन्हें कप्तानी का जिम्मा दिया है । ईशान किशन पहले मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके है और SRH के साथ उनका यह उनका दूसरा सीजन होने जा रहा है । इस साल आईपीएल में वह 3000 रन भी पूरे करने जा रहे है । अब तक उन्होंने 119 मैचों में 2998 रन बनाए है ।
अनुकूल रॉय - KKR
झारखंड के चाईबासा से खेलने वाले और मूल रूप से समस्तीपुर के रहने वाले अनुकूल रॉय बाएं हाथ के स्पिनर और बाएं हाथ के बल्लेबाज है । लेकिन अनुकूल ने अपनी खास पहचान अपनी फील्डिंग से बनाई है । आईपीएल में ही मुंबई इंडियंस और केकेआर से खेलते हुए उन्होंने कुछ शानदार कैच पकड़े है जिसके कारण वह कई बार दोनों टीमों में रिटेन भी हुए है । अनुकूल रॉय का यह साल शानदार रहा है । सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में वह मैन ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे और झारखंड की जीत में एक अहम भूमिका निभाई थी । उन्होंने ने बल्ले से 303 रन और गेंद से 18 विकेट चटकाए थे । आईपीएल में इस बार केकेआर के लिए वह महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आ सकते है ।
रॉबिन मिंज - मुंबई इंडियंस
झारखंड के क्रिस गेल कहे जाने वाले बाएं हाथ के विकेट कीपर बल्लेबाज रॉबिन मिंज पर इस बार सब की निगाहें रहेगी। रॉबिन मिंज के ताबड़तोज बल्लेबाजी का जलवा अब तक आईपीएल में नहीं दिखा है लेकिन घरेलू क्रिकेट में उनका बल्ला खूब चला है । इस साल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने 166 के स्ट्राइक रेट से 166 रन बनाए थे । लेकिन अंतिम ओवरों में उनके लंबे चक्कों ने झारखंड को मजबूती प्रदान की थी । पिछले साल 65 लाख में मुंबई इंडियंस ने उन्हें खरीदा था और इस साल के लिए रिटेन किया है ।
कुमार कुशाग्र - GT
झारखंड के एक और विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र जो कि क्लासिक बैटिंग स्टाइल के लिए जाने जाते है । कुशाग्र ने इस साल घरेलू क्रिकेट में अपना परचम लहराया है । तीनों फॉर्मेट में उन्होंने जबरदस्त बल्लेबाजी की है । खास कर की सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 422 रन वह भी 161 की स्ट्राइक रेट से बनाए थे। झारखंड को ट्रॉफी जीतने में सबसे अहम भूमिका कुशाग्र की रही है । गुजरात टाइटंस के लिए यह उनका दूसरा सीजन होने वाला है। अब तक कुशाग्र को आईपीएल में हुनर दिखाने का खास मौका नहीं मिला है लेकिन इस साल गुजरात टाइटंस उन पर भरोसा जाता सकती है ।
सुशांत मिश्रा - RR
झारखंड के बाए हाथ के तेज गेंदबाज सुशांत अपने तीखी बाउंसरों के लिए जाने जाते है । सुशांत पहले भी आईपीएल में SRH का हिस्सा रह चुके है लेकिन अब तक उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला है । सुशांत मिश्रा इस साल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे जिसके बाद ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया है। सैयद मुश्ताक अली में सुशांत ने इस साल 22 विकेट लिए थे जो कि उनके करियर का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन रहा है । सुशांत के तेज़ गेंदबाजी पर इस बार ज़रूर नजर रहेगी।
अमित कुमार - SRH
रांची के उभरते हुए सितारों में से एक है लोग स्पिन गेंदबाज अमित कुमार । अमित कुमार ने अपनी फिरकी गेंदबाजी से हर किसी को प्रसन्न किया है । अमित कुमार ka यह पहला आईपीएल सीजन होने जा रहा है ।अंडर 23 क्रिकेट में अमित कुमार ने शानदार गेंदबाजी की थी । जिसके बाद उन्हें झारखंड के सीनियर टीम में इस साल जगह मिली थी । अमित कुमार ने एज ग्रुप क्रिकेट में अब तक बेहतरीन प्रदर्शन किया है लेकिन सीनियर क्रिकेट में यह उनका पहला बड़ा मंच होगा । इंसान किशन की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद में उनको जगह मिली है । भले ही इस साल उन्हें डेब्यू करने का मौका ना मिले लेकिन उनके लिए यह मंच खुद को बेहतर करने का बड़ा मौका होगा ।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
SASARWAR ALI
FollowMar 28, 2026 04:46:490
Report
GLGautam Lenin
FollowMar 28, 2026 04:46:390
Report
NJNEENA JAIN
FollowMar 28, 2026 04:46:170
Report
KSKashish Singh
FollowMar 28, 2026 04:46:050
Report
AMAjay Mishra
FollowMar 28, 2026 04:45:530
Report
AMAjay Mishra
FollowMar 28, 2026 04:45:410
Report
KSKashish Singh
FollowMar 28, 2026 04:45:310
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 28, 2026 04:45:120
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowMar 28, 2026 04:33:13876
Report
SPSatya Prakash
FollowMar 28, 2026 04:32:59850
Report
NDNEELAM DAS PADWAR
FollowMar 28, 2026 04:32:51752
Report
VRVikash Raut
FollowMar 28, 2026 04:31:27909
Report
KJKamran Jalili
FollowMar 28, 2026 04:31:08882
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowMar 28, 2026 04:30:58856
Report