icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
KCKumar Chandan4 Oct 2025, 04:34 am

झारखंड में बीजेपी ने आदित्य साहू को अध्यक्ष बनाकर ओबीसी-आदिवासी समीकरण पर फोकस किया

Ranchi, Jharkhand:रांची झारखंड में बीजेपी ने आदित्य साहू को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनाया तो इस बात की चर्चा तेज हो गई कि एक बार फिर बीजेपी ने झारखंड में ओबीसी कार्ड चलाया है। इससे झारखंड में ओबीसी और आदिवासी समीकरण को साधने में मजबूती मिलेगी। विधानसभा चुनाव में मिली असफलता के बाद से ही बीजेपी झारखंड में राजनीतिक समीकरण को साधने में जुटी हुई है और अब रबिंद्र राय जो भूमिहार समाज से आते हैं उनकी जगह आदित्य साहू को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। वहीं इस कर बयानबाजी तेज है, कांग्रेस ने कहा बीजेपी की न तो नीति और न ही नीयत सही है। जब बाबूलाल को सदन पहुंचना था तो रबिंद्र राय को साधा था अब मक्खी की तरह निकाल बाहर किया और आदित्य साहू को कार्यकारी अध्यक्ष बनवाया। राज्य में तो लोग बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष का मनोयन चाहते थे। इस राज्य में वोट बैंक की राजनीति नहीं चलेगी बाइट ...राकेश सिंहा, प्रदेश प्रवक्ता, कांग्रेस झामुमो ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा बीजेपी का चरित्र है युज एंड थ्रो। इनके पास योग्य व्यक्तियों की कमी है। कोई समीकरण नहीं है। झारखंड में सिर्फ एक समीकरण है आदिआबसी मूलवासी समीकरण बाइट ...मनोज पांडेय, प्रवक्ता, झामुमो
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

तेजस्वी यादव ने बिहार की कानून-व्यवस्था पर सरकार को सीधी चुनौती दी

Patna, Bihar:नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कहा कि जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और मंत्री श्रवण कुमार द्वारा आपराधिक घटनाओं को 'छिटपुट' बताने पर तीखा आक्रोश व्यक्त किया। ललन सिंह और पुलिस की 'मोरल पुलिसिंग' पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि अगर ऐसी घटनाएं सत्ता पक्ष के नेताओं के परिवार के साथ होतीं, तो क्या वे इसे 'छिटपुट' या 'व्यक्तिगत घटना' बताते? उन्होंने जमुई, दरभंगा, बेगूसराय, नवादा, मोतिहारी और समस्तीपुर समेत कई जिलों में बच्चियों और महिलाओं के साथ हुए खौफनाक अपराधों का ब्योरा दिया और सम्राट चौधरी की पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। पुलिस अपराधियों पर कोई कार्रवाई नहीं करती, बल्कि जो बेगुनाह लोग हैं उन्हें जबरदस्ती केस में फंसाकर जेल में डालो और जेल में ही मार दो। सासाराम जेल के सुपरिटेंडेंट जात-पात देखकर काम कर रहे हैं। इस साल 2026 के शुरुआती 74 दिनों में ही बिहार में कस्टोडियल डेथ की 19 घटनाएं हुई हैं। आंकड़े बताते हैं कि कस्टोडियल डेथ में बिहार पूरे देश में नंबर वन है। राज्य में ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सीएम हाउस से 'कमीशन दो, तबादला लो' का खेल चल रहा है, जहां ईमानदार पुलिसवालों को दरकिनार कर घूसखोरों को मलाईदार और महत्वपूर्ण पोस्टिंग दी जा रही है। उन्होंने सम्राट चौधरी पर भी सीधा निशाना साधा और कहा कि बिहार अब पूरी तरह से सरकार के हाथ से निकल चुका है। तेजसवी यादव ने कहा सीएम कार्यालय में कमीशन दो, तबादला लो चल रहा है। बिहार में कोई काम नहीं हो रहा, केवल तबादले हो रहे हैं। जो घूसखोर पुलिसवाला है उसे प्रमोट कर रहे ہیں। सम्राट चौधरी चंदा ले रहे हैं, ट्रांसफर-पोस्टिंग कर रहे हैं और ऊपर दिल्ली पहुंचा रहे हैं ताकि वो अपनी कुर्सी पर बने रहें एक महीने में बच्चियों और महिलाओं के साथ जिस तरह की घटनाएँ हो रही हैं, वह बेहद चिंताजनक है। बच्चियों के खिलाफ अपराध के मामले में बिहार की स्थिति गंभीर है। पुलिस के अध्ययन और संसद में दिए गए जवाबों में भी बिहार की स्थिति को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हम पीड़ित परिवारों के प्रति पूरी संवेदना व्यक्त करते हैं। नित्यानंद राय ने संसद में जो बयान दिया है उसको तेजस्वी यादव ने बताया लेकिन सवाल यह है कि जब पुलिस मॉडर्नाइजेशन और कानून-व्यवस्था को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, तो छुटपुट घटनाओं का हवाला देकर अपनी जिम्मेदारी से कैसे बचा जा सकता है? ऐसे बयानों के लिए जिम्मेदार लोगों को माफी मांगनी चाहिए। सरेआम इस तरह की घटनाओं को जस्टिफाई करना उचित नहीं है। मंत्री श्रेशी सिंह पर निशाना सजाते हुए यशु यादव ने कहा एक महिला मंत्री होने के नाते, और खुद युवा होने के नाते, इस तरह की बातें करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसी बातों की कल्पना भी नहीं की जा सकती थी अगर आप लोगों के इससे संबंधित कोई सवाल हैं, तो पूछ सकते हैं। जमुई की घटना की बात करें तो केवल जात-पात के नाम पर किसी एक व्यक्ति को आगे करके मामला खत्म नहीं किया जा सकता। सवाल यह है कि बाकी seven लोग कहाँ हैं और उन सातों पर क्या कार्रवाई हुई? यह कार्रवाई तब हो रही है जब मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लेकिन जिन घटनाओं को हमने लगातार अखबारों की कटिंग के माध्यम से उठाया है, उन मामलों में अब तक क्या कार्रवाई हुई? सरकार को इस पर जवाब देना चाहिए। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से बिहार नहीं चल रहा है नहीं विधि व्यवस्था ठीक हो रही है इस्तीफा दें सम्राट चौधरी क्या इन घटनाओं का संज्ञान गृह मंत्रालय और मुख्यमंत्री को नहीं है? संसद में बिहार की कानून-व्यवस्था को लेकर जवाब दिया जा रहा है, क्या इसकी जानकारी मुख्यमंत्री को नहीं है? अगर सम्राट चौधरी के पुलिस कस्टडी में होने के दौरान हुई घटना को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं और बिहार को लेकर संसद में गंभीर आंकड़े सामने आ रहे हैं, तो क्या मुख्यमंत्री को इसकी जानकारी नहीं है? अगर मुख्यमंत्री को इसकी जानकारी नहीं है, तो फिर उनकी जिम्मेदारी क्या है? क्या मुख्यमंत्री का काम केवल प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन पर कार्यक्रमों और विज्ञापनों में दिखाई देना, हर जगह अपनी तस्वीरें लगवाना और ट्रांसफर-पोस्टिंग का खेल चलाना रह गया है? आरोप लग रहे हैं कि चढ़ावा दो और पोस्टिंग पाओ—सरकार को इन आरोपों पर भी जवाब देना चाहिए जमुई के घटना को लेकर कहा कि एक को पर में गोली मारा गया है और सात लोग बताए जा रहे हैं। ऐसे मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए और दोष सिद्ध होने पर कानून के अनुसार कठोरतम सजा मिलनी चाहिए। सभी को फांसी की सजा होनी चाहिए जिस दिन यह घटना हुई, उसी दिन जातीय सम्मेलन को लेकर सम्राट चौधरी कार्यक्रम में मौजूद थे जीतन राम मांझी के ट्वीट पर टिप्पणी की उन्होंने कहा था कि मांझी जी को सब कुछ मिल गया है, बेटा मंत्री है और अपने मंत्री हैं। इन आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। पाली में एक मझि परिवार से जुड़ी घटना हुई। हमने आवाज उठाई जीतन मांझी ने आवाज नही उठाई। ऐसे मामलों में अगर कोई दोषियों के पक्ष में खड़ा होता है या दोषियों को संरक्षण देने की कोशिश करता है, तो वह भी सवालों के घेरे में आता है। मुद्दा जाति का नहीं है। मुद्दा यह है कि अपराध हुआ है तो दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। सरकार को हर घटना पर जवाब देना चाहिए और पीड़ित परिवारों को न्याय मिलना चाहिए। अपराधियों की कोई जात नहीं होती है
0
0
Report

खाद्य मंत्री ने खरीद की पूरी तैयारी का भरोसा दिया, जल्द भुगतान होगा और सुविधाएं

VRVIJAY RANAJust now
Chandigarh, Chandigarh:खाद एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर की ओर से एक बैठक की गई. जिसमें फसलों की खरीद की तैयारी को लेकर चर्चा की गई और अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए गए. इस मौके पर उन्होंने बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश में फसलों की खरीद की तैयारी पूरी कर ली गई है और जल्द ही खरीद शुरू कर दी जाएगी. उन्होंने बताया कि किसानों की सुविधा का हर तरह से ख्याल रखा जाएगा. चाहे उनके खाने के लिए अटल कैंटीन की व्यवस्था हो. पीने का साफ पानी और शौचालय इत्यादि की व्यवस्था. इसके अलावा जब किसान अपनी फसलों को लेकर मंदिरों में आएगा तब उसे इंतजार नहीं करना पड़ेगा उसकी फसल की तुरंत खरीद की जाएगी और उसे जल्द से जल्द भुगतान भी किया जाएगा. पंजाब में चुनाव प्रचार और मुख्यमंत्री नायब सैनी के दौरों को लेकर उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों का विश्वास मुख्यमंत्री नायब सैनी में बढ़ रहा है और वह खुद उन्हें अपने इलाके में जनसभाएं करने के लिए बुलाते हैं. इस बात से पंजाब की राजनीतिक पार्टियाँ डरी हुई है और इसलिए वह मुख्यमंत्री के पंजाब जाने पर कई तरह के आरोप लगाती है. लेकिन मुख्यमंत्री और भाजपा की लोकप्रियता लगातार पंजाब में बढ़ती जा रही है.
0
0
Report

रेलवे ट्रैक पर घायल युवक की मौत, हांसी स्टेशन पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

Hansi, Haryana:हांसी के राजू की ढाणी के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक घायल अवस्था में पड़ा मिला। उसे ट्रेन की मदद से हांसी रेलवे स्टेशन लाया जा रहा था, लेकिन स्टेशन पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। पुलिस मृतक की पहचान के प्रयास कर रही है। जीआरपी के एएसआई बलबीर ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे सूचना मिली थी कि हांसी के राजू की ढाणी के पास एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा है और उसे ट्रेन के माध्यम से हांसी रेलवे स्टेशन लाया जा रहा है। सूचना के बाद वह अपने स्टाफ के साथ रेलवे स्टेशन पहुंचे। ट्रेन के हांसी स्टेशन पहुंचने पर घायल व्यक्ति को नीचे उतारने की तैयारी की गई, लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है ताकि मृतक की पहचान निर्धारित की जा सके और घटना की वास्तविक परिस्थितियों का पता चले।
0
0
Report
Advertisement

बीजापुर जंगल से नक्सली डंप: SLR, INSAS समेत भारी हथियार जब्त

Vijayapura, Karnataka:बेदरे के जंगल में नक्सली डंप से हथियारों का जखीरा बरामद SLR, INSAS, BGL लॉन्चर, ग्रेनेड और बड़ी मात्रा में गोला-बारूद जब्त बीजापुर। जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को एक और बड़ी सफलता मिली है। थाना बेदरे क्षेत्र के ग्राम लंका पहाड़ी के जंगल में सर्चिंग एवं डिमाइनिंग अभियान के दौरान जमीन के अंदर छिपाकर रखे गए नक्सली डंप का खुलासा हुआ। सुरक्षा बलों ने डंप से SLR, INSAS, .315 बोर बंदूक, BGL लॉन्चर, ग्रेनेड समेत बड़ी मात्रा में हथियार एवं गोला-बारूद बरामद किया है。 सुरक्षा बलों द्वारा जंगल में सघन चेकिंग और डिमाइनिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान जमीन के अंदर छिपाकर रखी गई सामग्री बरामद हुई। बरामद हथियारों और सामग्री को विधिवत जब्त कर आगे की वैधानिक कार्रवाई एवं डंप से जुड़े लोगों की पतासाजी की जा रही है। बरामद सामग्री में— * SLR/LMG रायफल – 01 * INSAS रायफल – 01 * .315 बोर बंदूक – 01 * BGL लॉन्चर – 02 * BGL सेल – 17 * चाइना हैंड ग्रेनेड – 01 * SLR राउंड – 49 * .315 बोर राउंड – 15 * BGL कारतूस – 15 * SLR मैगजीन – 04 * .315 बोर मैगजीन – 01 * अन्य सामग्री एवं उपकरण सितंबर में लगातार मिल रहे नक्सली डंप बीजापुर जिले में सितंबर माह के दौरान सुरक्षा बलों की अलग-अलग कार्रवाई में नक्सलियों द्वारा पूर्व से छिपाकर रखे गए कई डंप बरामद किए गए हैं。 20 सितंबर: भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के आदवाड़ा जंगल से AK-47, .315 बोर हथियार, सिंगल शॉट, पिस्टल, जिंदा कारतूस एवं मैगजीन बरामद。 16 सितंबर: फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के बड़ेआलवाड़ा जंगल से .315 बोर रायफल, 49 जिंदा राउंड, .303 के 25 राउंड, 12 बोर के 49 राउंड, 8 किलो जिलेटिन, वॉकी-टॉकी एवं अन्य सामग्री बरामद। 10 सितंबर: मिरतुर थाना क्षेत्र के इंडरीपाल जंगल से नॉन-इलेक्ट्रिकल वायर के 7 बंडल, डेटोनेटर एवं ग्रेनेड बरामद। 1 सितंबर: भोपालपटनम थाना क्षेत्र के नीलमड़गु जंगल से 12 बोर देशी कट्टा, BGL लॉन्चर, 8 BGL सेल, 12 बोर के 10 जिंदा राउंड एवं अन्य सामग्री बरामद की गई।
0
0
Report

रामपुर के पूर्व विधायक अली यूसुफ अली टिकट मांगते, सीट पर जीत का दावा

Saharanpur, Uttar Pradesh:मुझे टिकट दीजिए मुझे एक बार फिर मौका दीजिए आजम खान के किले को सेंधना मेरा काम है मैं जीत कर दिखाऊंगा यह शब्द राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के समक्ष जनपद रामपुर से आए पूर्व विधायक अली युसुफ अली ने कहा। पूर्व विधायक अली युसूफ अली ने चमरोहा विधानसभा सीट से टिकट की दावेदारी करते हुए कहा कि यदि उन्हें टिकट मिलता है तो निश्चित रूप से जीतेंगे वह पहले भी आजम खान के चाचा को चुनावी दंगल में हार चुके हैं उनका कहना है कि उनकी विधानसभा सीट पर 65 से 70% Muslim है जो कि उनके पक्ष में है और इसी के चलते नवीन नितिन ने सभी से बड़ी सहजता से बात की जिसके चलते वह इतनी बड़ी बात कह पाए। आपको बता दे की अली युसूफ अली 2012 में बसपा के टिकट पर चुनाव जीते थे उसके बाद कांग्रेस सपा से होते हुए 2022 में भाजपा का दामन थामा था
0
0
Report
Advertisement

मोहन बड़ोदिया के बायपास पर किसानों का उग्र प्रदर्शन; भूमि चयन पर बहस बिगड़ी

Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया में प्रस्तावित बायपास निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा कराए गए सर्वे और भूमि चयन को लेकर मंगलवार को किसानों एवं स्थानीय लोगों का आक्रोश सामने आया। कलेक्टर के नाम एडीएम को एक ज्ञापन सौंपा गया है, जिसमें पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा किए जा रहे बायपास सर्वे को अनुचित बताते हुए इसे तत्काल स्थगित करने की मांग की गई है। किसानों और स्थानीय लोग बायपास को लेकर कलेक्टर से मुलाकात करना चाहते थे। हालांकि, उन्हें कलेक्टर कार्यालय के अंदर जाने से रोक दिया गया। पुलिस ने चैनल गेट लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोका। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने चैनल गेट के बाहर बैठकर धरना दे दिया। स्थिति को देखते हुए एसडीएम ने प्रदर्शनकारियों से चर्चा की और पांच लोगों के प्रतिनिधिमंडल को एडीएम से मुलाकात कराई। प्रतिनिधिमंडल ने एडीएम को ज्ञापन सौंपकर प्रस्तावित बायपास के लिए भूमि चयन की प्रक्रिया पर आपत्ति दर्ज कराई और मामले में दोबारा जांच कर शासकीय भूमि से बायपास निकालने की मांग रखी। ज्ञापन में बताया गया वर्तमान में प्रस्तावित बायपास कुम्हारिया गेट के सामने से शुरू होकर मटेवा जोड़ से पहले तक बनाए जाने की योजना है। पीडब्ल्यूडी विभाग का सर्वे ग्राम जमलाय की भूमि सर्वे क्रमांक 322 से शुरू होकर, ग्राम मोहन बड़ोदिया की कांकड़ स्थित शासकीय भूमि सर्वे क्रमांक 1188 से होते हुए सर्वे क्रमांक 164 पर समाप्त होने का प्रस्ताव रखता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस मार्ग में करीब 90 प्रतिशत भूमि निजी स्वामित्व की है, जिसके अधिग्रहण पर शासन को भारी मुआवजा राशि खर्च करनी होगी। स्थानीय लोगों ने एक वैकल्पिक मार्ग का सुझाव भी दिया है। उनका कहना है कि प्रस्तावित सर्वे से मात्र 200 मीटर की दूरी पर पहले से ही करीब 60 फीट चौड़ी शासकीय कांकड़ भूमि मौजूद है, जो सर्वे क्रमांक 743 से सिमरोल की कांकड़ होते हुए मटेवा जोड़ के सर्वे क्रमांक 406 तक जाती है और वर्तमान में भी चालू रास्ते के रूप में उपयोग हो रही है। ग्रामीणों के मुताबिक इस मार्ग से बायपास बनाने पर 90 प्रतिशत भूमि शासकीय होने के कारण मुआवजे पर होने वाला खर्च बचेगा, साथ ही भविष्य में यह शाजापुर पहुंच मार्ग का चौराहा भी बन सकता है, क्योंकि यही मार्ग ग्राम बिजाना होते हुए शाजापुर तक जाता है।
0
0
Report

अजमेर में उपमहापौर मतदान पर भाजपा-कांग्रेस का जोश दिखा

Ajmer, Rajasthan:एंकर - अजमेर में आज उपमहापौर के मतदान को लेकर भाजपा पार्षदों में खासा जोश दिखाई दिया... शहर अध्यक्ष रमेश सोनी के नेतृत्व में मतदान के लिए पहुंचे भाजपा पार्षदों के चहरे पर मुस्कान दिखाई दी..तो वही दूसरी ओर कांग्रेस के नेता भी निगम।कार्यालय पर दिखाई दिए... निगम।कार्यालय के बाहर आज भी पुख्ता सुरक्षा इंजाम किए गए..भाजपा पर्षदों के बाद कांग्रेस के पार्षद भी बस में सवार होकर मतदान के लिए पहुंचे...भाजपा नेताओं ने जीत के दावे किए तो वही कांग्रेस नेताओं ने भाजपा की मेयर जीत को जनता के साथ धोखा करार दिया.. बाइट - रमेश सोनी,शहर जिला अध्यक्ष भाजपा बाइट - विवेक पाराशर,उपाध्यक्ष, शहर अध्यक्ष
0
0
Report
Advertisement

करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर 29 अक्टूबर तक बंद, वैकल्पिक मार्गों की सलाह

Delhi, Delhi:करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर 29 अक्टूबर तक रहेगा बंद ट्रैफिक पुलिस ने दी वैकल्पिक मार्गो के इस्तेमाल की सलाह पीडब्ल्यूडी करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर की मरम्मत का कार्य फ्लाईओवर बंद करने के बावजूद लोग व्हीकल्स लेकर गुजर रहे फ्लाई ओवर से मौके पर ना ट्रैफिक पुलिस ना ही दिल्ली पुलिस ऐसे में कभी भी हो सकता बड़ा हादसा पश्चिमी जिला करमपुरा मोती नगर फ्लाईओवर के मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है और फ्लाई ओवर पर जाने वाला रास्ता बंद कर दिया और एक पोस्टर भी लगा दिया गया कि फ्लाई ओवर पर काम चल रहा है। लेकिन सबसे बड़ी लापरवाही देखने को मिल रही है कि लोग अपनी जान की परवाह किए बगैर कुछ व्हीकल इसी फ्लाईओवर पर गुजर रहे हैं हालांकि ऐसे में बड़ा हादसा होने का खतरा भी बना हुआ है हालांकि मौके पर ना तो ट्रैफिक पुलिस दिखाई दी और ना ही दिल्ली पुलिस दिखाई दी यहां तक की सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम दिखाई नहीं दिए। फ्लाई ओवर बंद होने के चलते पंजाबी बाग से लेकर मोती नगर तक कई किलोमीटर लंबा जाम भी लग गया। बताया जा रहा है पीडब्ल्यूडी ने करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर की मरम्मत का काम शुरू किया है। इसको 29 अक्टूबर तक पूरा होने की उम्मीद है। यह काम दो चरणों में किया जाएगा। फ्लाईओवर की मरम्मत से जुड़े कार्यों में किसी तरह की बाधा न हो, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस चरणबद्ध तरीके से ट्रैफिक बंद करेगी। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को संभावित जाम से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गो का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। पुलिस के मुताबिक, करमपुरा शिव दास पुरी रोड से कीर्ति नगर रोड (पटेल रोड) होते हुए शादीपुर की दिशा में जाने वाले मार्ग पर विशेष रूप से यातायात प्रभावित होने की संभावना है। इसलिए वाहन चालकों से अपील है कि इस रूट से यात्रा की योजना बनाते समय ध्यान रखें। ट्रैफिक पुलिस ने लोगो को सलाह दी है कि, करमपुरा-मोती नगर की ओर जाने वाले वाहन पंजाबी बाग राउंडअबाउट से बाएं मुड़कर जखीरा और रोहतक रोड की ओर जा सकते है। इससे करमपुरा फ्लाईओवर के आसपास संभावित भीड़ से बचने में मदद मिलेगी। पंजाबी बाग की ओर से करमपुरा-मोती नगर जाने वाले वाहन भारत दर्शन पार्क ट्रैफिक सिग्नल से दाएं मुड़ने से बचे। वह सीधे जाकर पंजाबी बाग राउंडअबाउट से दाएं मुड़कर और जखीरा रोहतक रोड की ओर जाएं। रोहतक रोड से करमपुरा-मोती नगर की ओर जाने वाले वाहन पंजाबी बाग राउंडअबाउट से रिंग रोड की ओर दाएं न मुड़े। वे सीधे जखीरा रोहतक रोड की दिशा में आगे जा सकते हैं। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालको से अपील की है कि अनावश्यक परेशानी से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग अपनाएं। मरम्मत से जुड़ा पहले चरण का काम 19 सितंबर से शुरू हो चुका है। 9 अक्टूबर तक करमपुरा से कीर्ति नगर (पटेल रोड) की ओर जाने वाले रोड पर ट्रैफिक बंद रहेगा। इसके बाद 10 से 29 अक्टूबर तक कीर्ति नगर (पटेल रोड) से करमपुरा की ओर जाने वाला रोड को बंद किया जाएगा। इस दौरान बंद हिस्से पर वाहनों की आवाजाही नहीं हो सकेगी। हालांकि, वाहन चालकों को राहत देते हुए ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि सर्विस रोड पर ट्रैफिक चलता रहेगा।
0
0
Report

गुरुग्राम के जलभराव पर दान सिंह ने बीजेपी पर निशाना साधा; बिहार घटना सवाल

Gurugram, Haryana:गुरूग्राम - राव दान सिंह ने बीजेपी पर साधा निशाना बिहार में हुई घटना शर्मनाक, सम्राट सरकार बेटियों कि रक्षा का करती हैं झूठा ढोंग - राव दान सिंह बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देनी वाली सरकार के राज में बेटी असुरक्षित गुरूग्राम में जलभराव पर राव इंद्रजीत सिंह के सीएम को लिखें पत्र पर बयान गुरूग्राम में पानी निकासी कि बड़ी समस्या, समाधान के लिए परिणाम देने होते हैं दर्शाना नही होता सबसे ज्यादा रेवन्यू देने वाला शहर सबसे ज्यादा समस्या झेल रहा हैं पहले कि गलती को दोबारा दोहराना बीजेपी कि सबसे बड़ी गलती बीजेपी सरकार अपनी नाकामी को छिपाने के लिए लोगों को मुद्दे से करती हैं गुमराह
0
0
Report

नोएडा में घर में चोरी करने वाली बाल अपचारी पकड़ी गई।

PBParveen BehlFollow10m ago
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा में घर में चोरी करने वाली बाल अपचारी पकड़ी गई नोएडा के थाना सेक्टर-39 पुलिस ने घर में चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक बाल अपचारी लड़की को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक, 20 सितंबर को एक घर से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी होने की सूचना मिली थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने 22 सितंबर की सुबह सेक्टर-47/48 रेडलाइट के पास से बाल अपचारी को पकड़ा। उसके कब्जे से करीब 20 लाख रुपये कीमत की सोने-चांदी की ज्वेलरी और 1 लाख 9 हजार 650 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पूछताछ में बाल अपचारी ने पुलिस को बताया कि पड़ोस में रहने वाले एक परिचित के घर से चोरी किए गए आभूषण और नकदी को उसने छत पर छिपा दिया था। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में पुलिस बाल अपचारी से नियमानुसार पूछताछ कर रही है। बाइट//नोएडा एडीसीपी मनीषा सिंह
0
0
Report
Advertisement

बाघमारा के खानुडीह स्टेशन पर मालगाड़ी बेपटरी, डीआरएम ने निरीक्षण किया

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिले के बाघमारा स्थित खानुडीह स्टेशन आद्रा रेल डिवीजन डीआरएम मुकेश गुप्ता पहुँचे। स्टेशन से मधुबन रेल साइडिंग निरीक्षण करने पहुँचे। बीसीसीएल ब्लॉक दो और बरोरा एरिया वन जीएम मजौद रहे। शुक्रवार को मधुबन रेल साइडिंग में कोयला लोड मालगाड़ी बेपटरी हो गया था। जिसे काफी मशक्कत के बाद निकाला गया था। मालगाड़ी बेपटरी होने के बाद रैक लोडिंग बाधित हो गई है। रेल पटरी को ठीक करने का काम जारी है। बीसीसीएल जीएम और स्थानीय रेल अधिकारी से घटना की जानकारी डीआरएम ने लिया। वही डीआरएम मुकेश गुप्ता ने कहा कि साइडिंग देखने आये थे। काम सही हो रहा है। लक्ष्य प्राप्ति कर लेंगे। वही मालगाड़ी बेपटरी होने के सवाल पर अधिक जानकारी डीआरएम ने नही दिया। बीसीसीएल के साथ रेल मिलकर काम कर रही है। मधुबन रेल साइडिंग बहुत महत्वपूर्ण साइडिंग है।
0
0
Report

नितिन नवीन का सहारनपुर दौरा: 2027 के चुनाव के लिए बीजेपी की रोडमैप तैयारी

Saharanpur, Uttar Pradesh:भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज सहारनपुर दौरे पर है उनका यह दौरा 2027 के चुनाव के मद्दयेनजर नजर से देखा जा रहा है यह पहली बार है जब राष्ट्रीय अध्यक्ष सहारनपुर आए हैं। नितिन नवीन की बैठक में 2027 का रोडमैप, पूर्व जनप्रतिनिधियों को मिले दिशा-निर्देश सहारनपुर में अंबाला रोड स्थित सरोवर पोर्टिका में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पूर्व सांसद, पूर्व जिला अध्यक्ष, पूर्व विधायकों और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठक की। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर संगठन को मजबूत करने और पार्टी के लक्ष्य को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए। इससे पूर्व सहारनपुर जनपद में एंट्री करते ही कई स्थानों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन का भव्य स्वागत किया गया उनके स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में एक अलग ही उत्साह नजर आया नागिन दिल्ली रोड अंबाला रोड आदि कई स्थानों पर फूलों से स्वागत किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष का के दौरान आगामी चुनाव के परिपेक्ष में काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है ऐसे में जब अधिकांश जिलों में आपसी मतभेद सामने आ रहे हो ऐसे में आज राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी से वार्ता की और उनके मानों को पटौला तो वही 2027 के लक्ष्य को भी सामने रखते हुए उसे साधने के संबंध में दिशा निर्देश दिए। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दो चरणों में बैठक ली पहले चरण में पूर्व विधायक पूर्व सांसद पूर्व पदाधिकारी से वार्ता की। बैठक में शामिल पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का सहारनपुर में प्रवास संगठन की दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा। उन्होंने बताया कि पूर्व जनप्रतिनिधियों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आत्मीय वातावरण में बातचीत की और प्रत्येक व्यक्ति की बात धैर्यपूर्वक सुनी। उन्होंने कहा कि बैठक में मुख्य रूप से परिचय और संगठनात्मक संवाद हुआ।राघव लखनपाल ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य 2027 में सरकार बनाना है और इस बार पार्टी पिछले रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ने का प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा पूर्व जनप्रतिनिधियों के साथ सीधे संवाद की पहल सकारात्मक रही। वहीं, बुलंदशहर की पूर्व विधायक डॉ. अनीता लोधी ने कहा कि 2027 को लेकर संगठन के अनुरूप कार्य करने और चुनावी मिशन को पूरा करने का मार्गदर्शन मिला है। उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य सरकार बनाना और पिछली बार की तुलना में अधिक सीटें हासिल करना है। गुटबाजी के सवाल पर डॉ. अनीता लोधी ने कहा कि भाजपा एक बड़ा परिवार है और परिवार में छोटे-मोटे मतभेद हो सकते हैं, लेकिन पार्टी में किसी तरह की गुटबाजी नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन के लिए काम करेंगे।पिछली बार भाजपा के हाथ से निकली लोकसभा सीटों को लेकर उन्होंने कहा कि राजनीति में सत्ता में बने रहने के लिए जिन सीटों पर पार्टी को नुकसान हुआ है, उन्हें दोबारा जीतना भी संगठन का उद्देश्य रहता है। बैठक में आगामी चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियों और जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर संवाद किया गया। बाईट:-पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा बाईट:-बुलंदशहर की पूर्व विधायक डॉ. अनीता लोधी
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top