Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ranchi834002
झारखंड विधानसभा बजट सत्र में विपक्ष के खिलाफ हंगामेदारी और सरकार के अभिभाषण की प्रतिक्रियाएं
KCKumar Chandan
Feb 19, 2026 07:02:15
Ranchi, Jharkhand
रांची झारखंड विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधायक जयराम महतो ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, बजट सत्र में राज्यपाल का अभिभाषण सरकार का भाषण होता है, प्रयास यही रहता है लोगों के सामने बढ़ाई करें। अभिभाषण में वो दम नहीं दिखा जिसकी आम जनता में अपेक्षा की थी। छात्रवृत्ति, नियमित परीक्षाएं नहीं होना, कई एजेंसियों में नियमित वेतन नहीं मिलना, राज्य को जो गति मिलनी चाहिए नहीं मिल रहा है। विदेश से निवेश की बात कर सरकार की पीठ थपथपाई जा रही पर वो सरकार के निजी यात्रा रहा बाइट ...जयराम महतो, विधायक सीएम हेमंत सोरेन का केंद्र सरकार को लेकर सॉफ्ट रुख के दो कारण हैं, सीएम किसी भी हाल में चाहते हैं शिबू सोरेन को भारत रत्न मिले, बिना केंद्र के कम्परमाइज के संभव नहीं है। दूसरा है, आर्थिक मामला, बिना अर्थ के किसी राज्य की गति संभव नहीं, केंद्र का जो समन्वय राज्य से नहीं हो पा रहा है, सहयोग नहीं मिल पा रहा ये भी चीजें केंद्र की तरफ सीएम को आकर्षित करता है। अंदर खाने चर्चा आती रही है पर प्रमाणिकता नहीं दिखा है पर सच्चाई है, झुकाव दिखा है। बाइट ...जयराम महतो, विधायक विधायक जनार्दन पासवान ने कहा, आज तक एक साल से ऊपर हो गया है पर राज्य में विकास शून्य रहा है। विधायक को रोड और पुल नहीं मिल रहा, विभाग में कहा जाता है पैसा नहीं है, विकास रुका हुआ है। ये राज्य सरकार विकास के नाम पर झूठ बोलती है। विकास ठप्प है, बेरोजगारी चरम पर है। बाइट ...जनार्दन पासवान, विधायक झामुमो विधायक हेमलाल मुर्मू ने कहा, सरना कोड को राज्य सरकार ने विधानसभा से पारित करवा कर भेजा पर केंद्र सरकार की नीयत सही नहीं है, धर्म कोड के मामले में पिछले दिनों आरएसएस प्रमुख भी रांची आए थे और उन्होंने धर्म कोड के बारे में नहीं बोल कर आरएसएस के एजेंडा का ऊपर ला दिया। इस पर केंद्र सरकार और बीजेपी गंभीर नहीं है। डिलिमिटेशन की चर्चा हो रही है पार्लियामेंट में लाकर झारखंड का सीट बढ़ाया जाना है, इस तरह की चर्चा है, पर जहां तक डी लिमिटेशन का मामला है इस राज्य में तीन चार विधानसभा और एक पार्लियमेंट का सीट घटने जा रहा है। यहां के आदिवासियों के संस्कृतियों और भाषा पर इसका दुष्प्रभाव पड़ेगा इस लिए इसका हम विरोध करेंगे। बाइट ...हेमलाल मुर्मू , विधायक, झामुमो झामुमो विधायक हेमलाल मुर्मू ने राज्यपाल के अभिभाषण पर कहा, राज्यपाल को धन्यवाद देंगें , उनके प्रति हम कृतज्ञता प्रकट करते हैं राज्यपाल से संतुलित ढंग से राज्य सरकार के काम को रखा है, राज्यपाल धन्यवाद के पत्र हैं। बाइट ...हेमलाल मुर्मू, विधायक, झामुमो कांग्रेस विधायक रामचंद्र सिंह ने राज्यपाल के अभिभाषण पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, बीजेपी गलत बात बोल रही है, राज्यपाल का गरिमामय पर है और सरकार की उपलब्धि को पढ़ने की परिपाटी है, जो हमने किया और करने का रहे हैं वही पढ़ा है। बाइट ...रामचन्द्र सिंह, विधायक, कांग्रेस झामुमो विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा, विपक्ष का काम है हर चीज को झूठा बताना और सरकार का काम है अपना काम करना।झारखंड में जो काम हो रहा है और जो मुद्दे हैं उसी को पढ़ने का काम किया है। बाइट ... अनंत प्रताप देव, विधायक, झामुमो नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी निकाय चुनाव को लेकर कहा, हमने दलीय आधार पर और ईवीएम से चुनाव करवाने की मांग किया था पर राज्य की सरकार ने नहीं मानी।हमने पोलिंग बूथ पर पारा मिलिट्री फोर्स तैनात करने की मांग किया था ,सीसीटीवी लगाने की मांग किया , काउंटिंग सेंटर पर भी सीसीटीवी लगाने की मांग किया था, पर ये सिर्फ हंगामा खड़ा करना चाहते हैं, गड़बड़ करना चाहते हैं। बाइट ...बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा राज्य की सरकार को केंद्र सरकार गड़बड़ करने के लिए कौन साथ देगा , केंद्र सरकार से गड़बड़ करने और लूटने के लिए पैसे नहीं दिए जाएंगे । हम लोग बार बार कहते हैं नियम और कायदे कानून से चलो सहयोग मिलेगा , साथ मिलेगा।जो जैसा मन होता है करते हैं वैसा नहीं चलता है। बाइट ...बाबुलाल मारंडी नेता प्रतिपक्ष मंत्री हाफिजुल हसन ने कहा अभी लोकसभा में जो बजट लाया गया वो क्या गरीबो के लिए था, झारखंड के लिए था, झारखंड़ में कोई योजना केंद्र ने दिया। राज्य सरकार का लक्ष्य है, हेमंत सोरेन के नतृत्व में हमलोग राज्य को बढ़ाने का काम कर रहे हैं। बजट जब पेश होगा राज्य के सभी लोगों के लिए कुछ न कुछ दिखेगा बाइट ...हाफिजुल हसन, मंत्री कांग्रेस विधायक अनूप सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, हेमंत सोरेन जहां से सोचते हैं आपको और हमको आकलन में अभी समय लगेगा।जब पूरी दुनिया सोचना बंद करती है तब हेमंत सोरेन सोचना शुरु करते हैं।उनकी रणनीति को पिछले विधानसभा में भी उदाहरण के तौर पर देखा है। मुख्यमंत्री अब उनकी चालो को समझने लगे हैं उसी के अनुरुप रणनीति बनाते हैं। बाइट ...अनूप सिंह, विधायक, कांग्रेस मंत्री दीपिका पाण्डेय ने कहा एआई समिट में चाइना का बना हुआ सामान यूनिर्वसिटी अपनी बता रही और वहां पीएम जा रहे हैं, ये फर्जीवाड़े का कोई अंत नहीं है। एपस्टीन फाइल में किसी बच्ची की बात है उन अब चीजों पर ध्यान नहीं है। जिन लोगों का नाम है उनका इस देश में स्वागत कर रहे हैं। ध्यान भटकाने का लिए वो जितनी गालियां देना चाहते हैं , राहुल गांधी, प्रियंका गांधी को दे दें , खड़गे जी को देदें। लेकिन जो मुद्दा है मुद्दा है। एपस्टीन फाइल का जब से जिक्र आया है इनके तमाम मंत्री, या जो मंत्री बनने की रेस में हैं वो ऐसी ऐसी बातें कर रहे हैं जिससे उनका नम्बर बढ़े बाइट ....दीपिका पाण्डेय, मंत्री
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Mar 15, 2026 09:07:59
Gauri Bazar, Uttar Pradesh:देवरिया जनपद के गौरीबाजार क्षेत्र अंतर्गत चंद्र शेखर आजाद इंटर कालेज देवगांव में द चन्द्रशेखर आजाद विद्यालय के तत्वाधान में दिव्यांगजनों के लिए तीन दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग वितरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर स्व. चंद्रिका सिंह, स्व. गोरखनाथ सिंह एवं स्व. परमहंस सिंह की स्मृति में 16, 17 एवं 18 मार्च 2026 को विद्यालय परिसर में आयोजित होगा।इसमें विशेष रूप से गौरीबाजार,बैतालपुर,रुद्रपुर व देवरिया सदर के दिव्यांगजन अपने आधार कार्ड के साथ पहुंचकर लाभ प्राप्त कर सकते है। कार्यक्रम का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया एवं जिला प्रशासन देवरिया के समन्वय से किया जा रहा है। शिविर में संस्था श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति (जयपुर फुट) द्वारा दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे उन्हें चलने-फिरने और सामान्य जीवन जीने में सहूलियत मिलेगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय धनेंद्र प्रताप सिंह, जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय मनोज कुमार सिंह, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश भोपाल (मध्य प्रदेश) उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा कार्यक्रम में माननीया शैलजा मिश्रा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया तथा प्रियंका चौधरी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी देवरिया अतिथि के रूप में शामिल होंगी। यह आयोजन द चन्द्रशेखर आजाद विद्यालय देवगांव, देवरिया संस्था के सौजन्य से किया जा रहा है। विद्यालय के अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, प्रबंधक डॉ. एम.एन. सिंह (ईएनटी सर्जन, सेवा निवृत्त संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं उ.प्र.) तथा प्रधानाचार्य डॉ. हरेन्द्र मौर्य ने क्षेत्र के अधिक से अधिक दिव्यांगजनों से शिविर में पहुंचकर निःशुल्क कृत्रिम अंग वितरण का लाभ उठाने की अपील की है।
54
comment0
Report
UJUmesh Jadhav
Mar 15, 2026 09:06:02
Thane, Maharashtra:भूमीपुत्रांसाठी आनंदाची बातमी... नवी मुंबई विमानतळ दि. बा. पाटील नामकरण होणार? केंद्रीय मंत्र्यांचा सकारात्मक भूमीका... सुरेश म्हात्रे यांनी पत्रकार परिषदेत ग्वाही... गेली अनेक वर्षापासून नवी मुंबई येथील विमानतलाला दि. बा. पाटील यांच नाव देण्यासाठी स्थानिक भूमी पूत्रांनी आपला संघर्ष करत आहेत. याच संघर्षाला भिवंडीचे खासदार सुरेश म्हात्रे यांनी साथ देत मागील दोन वर्षा पासून या संदर्भात आंदोलन सुरू करत हा प्रश्न मार्गी लावण्यासाठी प्रयत्न सुरू केले आहेत. या करीता केंद्रीय मंत्री नायडू यांच्या सोबत म्हात्रे यांची बैठक झाली असून येत्या दोन आठवड्याच्या आत प्रस्ताव केंद्रातील कॅबिनेट मध्ये जाणार असून लवकरात-लवकर प्रस्ताव मंजूर होणार असल्याचे आश्वासन नायडू यांनी दिले असल्याचे खासदार म्हात्रे यांनी पत्रकार परिषदेत स्पष्ट केले. तसेच राज्याचे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस हे देखील सकारात्मक असल्याचे म्हात्रे यांनी यावेळी सांगितले. यामुळे भुमीभूमीपुत्रांत सध्या आनंदाचे वातावरण पसरले आहे.
76
comment0
Report
PTPawan Tiwari
Mar 15, 2026 09:05:54
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर जनपद में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत के बीच आपदा में अवसर तलाशने का मामला सामने आया है। गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लगी हुई हैं, वहीं दीप शिखा भारत गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं से अतिरिक्त पैसे वसूले जाने के आरोप लगे हैं। बलदेव नगर बाजार स्थित दीप शिखा भारत गैस एजेंसी इस मामले से जुड़ा बताया गया है। दरअसल उपभोक्ताओं को 236 रुपये बीमा के नाम पर जमा कराने के लिए कहा गया है और बिना यह रकम दिए अतिरिक्त सिलेंडर नहीं दिया जा रहा, इसके लिए पीली रसीद दी जा रही है। अगर कोई उपभोक्ता दूसरी गैस एजेंसी से खाता ट्रांसफर कराना चाहता है तो उससे 200 रुपये लिए जा रहे हैं। गैस कॉपी बदलने के नाम पर 100 रुपये और ई-केवाईसी के नाम पर 200-250 रुपये तक वसूली की बात सामने आ रही है। लाइन में लगे लोगों का कहना है कि वे सिर्फ सिलेंडर के पैसे जुटा पाते हैं, पर यहाँ अतिरिक्त रकम वसूली जा रही है। शिकायत कहां करें, यह भी लोग नहीं समझ पा रहे। कई लोग सुबह से लाइन में लगे हैं।
111
comment0
Report
DCDILIP CHOUDHARY
Mar 15, 2026 09:05:05
Dudu, Rajasthan:रेनवाल (जयपुर) गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस का धरना। ब्लॉक कांग्रेस और नगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में दिया जा रहा धरना। धरना स्थल पर पहुंचे गिने-चुने कांग्रेस कार्यकर्ता। धरने के दौरान नजर आए मात्र दो दर्जन कांग्रेसी कार्यकर्ता। कम भीड़ के चलते कार्यक्रम रहा फीका। कांग्रेस का धरना कार्यक्रम रहा पूरी तरह से फ्लॉप। भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरने पर उठाए सवाल। भाजपा बोली—पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर उपलब्ध। आरोप—बेवजह धरना देकर आमजन को किया जा रहा गुमराह। ओमप्रकाश रेगर और अमित जैन सहित कांग्रेस कार्यकर्ता रहे मौजूद。 बाइट - बाइट:ओम प्रकाश, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष
19
comment0
Report
DIDamodar Inaniya
Mar 15, 2026 09:04:53
Nagaur, Rajasthan:डीडवाना : जिले मे 3 लाख 60 हजार उपभोक्ताओं की रसोई पर मंडरा रहे हैं संकट के बादल गैस एजेंसियों पर उमड़ रही है भारी भीड़ सर्वर डाउन होने से थमी बुकिंग डीडवाना-कुचामन जिले में एलपीजी गैस की किल्लत और वितरण व्यवस्था को लेकर मचा हाहाकर थमने का नाम नहीं ले रहा है। वर्तमान में चल रहे वैश्विक युद्ध और अंतरराष्ट्रीय अस्थिरता की खबरों ने आम जनमानस में ऐसा भय पैदा कर दिया है कि जिले की तमाम 25 गैस एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं जानकारों का मानना है कि इस संकट के पीछे वास्तविक कमी से ज्यादा ''मनोवैज्ञानिक डर'' काम कर रहा है। युद्ध की खबरों के बीच उपभोक्ताओं को अंदेशा है कि आने वाले समय में गैस की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो सकती है या कीमतें बेतहाशा बढ़ सकती हैं। इसी डर के चलते मांग में अचानक कई गुना इजाफा हो गया है उपभोक्ताओं के लिए सबसे बड़ी मुसीबत तकनीकी खराबी बनी हुई है। पिछले कई दिनों से दिन के समय गैस बुकिंग का मुख्य सर्वर पूरी तरह डाउन चल रहा है। मोबाइल ऐप, व्हाट्सएप और आईवीआरएस के जरिए होने वाली ऑनलाइन बुकिंग ठप होने से उपभोक्ता सीधे एजेंसियों का रुख कर रहे हैं, जिससे वहां भीड़ अनियंत्रित हो रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि "दिनभर प्रयास करने के बाद भी बुकिंग नहीं होती और एजेंसी पहुँचने पर सर्वर एरर बताकर वापस भेज दिया जाता है इस संकट की सबसे अधिक मार शहरी क्षेत्रों के मध्यम और निम्न वर्गीय परिवारों पर पड़ रही है। ग्रामीण इलाकों में लकड़ी और उपलों जैसे वैकल्पिक ईंधन मौजूद हैं, लेकिन शहरों में पूरी निर्भरता एलपीजी पर है। कामकाजी लोग अपनी दिहाड़ी और जरूरी काम छोड़कर घंटों कतारों में खड़े रहने को विवश हैं एक तरफ जहाँ रसद विभाग पर्याप्त स्टॉक का दावा कर रहा है, वहीं धरातल पर कतारें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।
57
comment0
Report
DIDamodar Inaniya
Mar 15, 2026 09:04:41
Nagaur, Rajasthan:जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष,भतीजे ने किया चाचा पर जानलेवा हमला एयू बैंक के पास स्थित टीवी रिपेयर की दुकान पर हुआ हमला भींवाराम कुमावत के सिर में गम्भीर चोटे, भतीजे राजेश व उसकी पत्नी पर लगाये जनलेवा हमले के आरोप जमीनी विवाद एक बार फिर हिंसक रूप लेता नजर आया है। एयू बैंक के पास मुख्य सड़क पर स्थित एक टीवी रिपेयरिंग की दुकान पर कुछ लोगों ने अचानक हमला कर दिया। हमले में दुकानदार घायल हो गया और दुकान में भी तोड़फोड़ की गई है। नावा के जोगियों का आसन निवासी भींवाराम कुमावत की एयू बैंक के पास मुख्य सड़क पर टीवी रिपेयरिंग की दुकान है। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह भींवाराम अपनी दुकान पर बैठे हुए थे, तभी उनके भतीजे व उसकी पत्नी व अन्य लोग एकराय होकर अचानक लाठी-सरिए लेकर दुकान पर पहुंच गए। आरोप है कि हमलावरों ने पहले दुकान के काँच तोड़े और उसके बाद भींवाराम कुमावत पर हमला कर दिया। हमले में भींवाराम के काफी चोटे आई है और हमले में भींवाराम के सिर पर लोहे के सरिए से वार किया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले के दौरान दुकान के अंदर व बाहर जमकर तोड़फोड़ की गई जिससे दुकान में भी काफी नुकसान हुआ है। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। इस दौरान दुकान के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल को भी नुकसान पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि भींवाराम कुमावत और उनके भतीजे के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है और इस मामले में पहले भी कई बार झगड़े हो चुके हैं व भतीजे राजेश ने पहले भी अपने चाचा के साथ मारपीट की थी जिसका मामला पुलिस में दर्ज है। पीड़ित का आरोप है कि वर्ष 2023 में उनकी जमीन का कथित रूप से फर्जी पट्टा नगरपालिका से भतीजे राजे व उसकी पत्नी ने बनवा लिया गया था,जिसका मामला नावा थाने में दर्ज है और उस मामले में जांच के आदेश न्यायालय द्वारा पुलिस को दिए गए हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल भींवाराम कुमावत को मेडिकल के लिए अस्पताल लाया गया। वही दूसरी तरफ हमला करने वाले भतीजे राजेश व उसकी पत्नी ने भी चाचा भींवाराम पर मारपीट करने के गम्भीर आरोप लगाए है।फिलहाल समाचार लिखे जाने तक इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.
62
comment0
Report
SBSharad Bhardwaj
Mar 15, 2026 09:04:19
New Delhi, Delhi:दिल्ली छावनी परिषद रक्षा मंत्रालय,भारत सरकार द्वारा AI स्मार्ट लॉन्च हुआ AI टुल अब सफाई कर्मचारियों की मेनवल रिपोट की सचाई बतायेगा सफाई हुई की नहीं देश के 62 कैंट बोर्ड मेँ से पहला दिल्ली कैंट बोर्ड मेँ AI टुल लॉन्च हुआ है दिल्ली कैंट दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड (DCB) द्वारा स्वच्छता एवं नागरिक सेवाओं की निगरानी को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से SMART (Swachhata Monitoring & Automated Reporting Tool) नामक एक उन्नत डिजिटल प्रणाली विकसित की गई है। दिल्ली छावनी परिषद के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर रोबिन बजेला ने जानकारी देते हुऐ बताया SMART के लागू होने से पहले कैंटोनमेंट क्षेत्र में स्वच्छता प्रबंधन के दौरान कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता था। मैनुअल रिपोर्टिंग, डेटा संग्रह में देरी तथा बिखरी हुई निगरानी व्यवस्था के कारण जवाबदेही कमज़ोर हो जाती थी और निर्णय लेने में समय लगता था। इन कारणों से स्वच्छता मानकों को बनाए रखने में भी विलंब होता था। इन समस्याओं के समाधान के लिए दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड ने SMART प्रणाली को लागू किया, जो डेटा संग्रहण को स्वचालित बनाती है, रिपोर्टिंग को सुव्यवस्थित करती है तथा कार्यों की निगरानी को अधिक सुदृढ़ बनाती है। इस प्रणाली में रियल-टाइम ट्रैकिंग, स्वचालित रिपोर्ट निर्माण, भूमिका-आधारित सुरक्षित एक्सेस तथा केंद्रीकृत डैशबोर्ड जैसी विशेषताएँ शामिल हैं। SMART में चार-स्तरीय निगरानी प्रणाली (CEO, Officer In-Charge, ASI और Supervisor) लागू की गई है, जिससे सभी विभागीय कार्यों की समयबद्ध रिपोर्टिंग, सत्यापन और समीक्षा सुनिश्चित होती है。 DIMENSIONS: सुपरवाइजर प्रतिदिन अपने कार्यों की जानकारी सिस्टम में अपडेट करते हैं। ASI आवश्यकता पड़ने पर बैक-अप के रूप में डेटा अपडेट या संशोधित कर सकते हैं。 Officer In-Charge डैशबोर्ड के माध्यम से विभागीय कार्यों की निगरानी करते हैं। CEO समेकित रिपोर्टों के आधार पर प्रशासनिक निर्णय लेते हैं और कार्यों की समग्र निगरानी करते हैं। यह प्रणाली स्वच्छता के साथ-साथ सिविल, हॉर्टिकल्चर, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल आदि विभागों से संबंधित समस्याओं की रिपोर्टिंग भी एक ही मंच पर संभव बनाती है, जिससे सभी नागरिक कार्यों का एकीकृत प्रबंधन किया जा सकता है。 SMART के लागू होने के बाद प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता बढ़ी है, संचालन क्षमता में सुधार हुआ है तथा डेटा आधारित निर्णय लेना आसान हुआ है। यह प्रणाली कार्यालयों, अस्पतालों और विद्यालयों में भी प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने में सहायक सिद्ध हो रही है。 इसके अतिरिक्त, SMART सॉफ्टवेयर में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित विश्लेषणात्मक क्षमताओं को भी पायलट परियोजना के रूप में जोड़ा जा रहा है। इससे प्रणाली डेटा का विश्लेषण कर समस्याग्रस्त क्षेत्रों की स्वतः पहचान करेगी, आवश्यक स्थानों को प्राथमिकता देगी तथा अधिकारियों को त्वरित और प्रभावी निर्णय लेने में सहायता प्रदान करेगी। भविष्य में यह प्लेटफॉर्म प्रेडिक्टिव मेंटेनेंस, संसाधनों के बेहतर प्रबंधन तथा शिकायत निवारण की गति बढ़ाने में भी सहायक होगा。 उल्लेखनीय है कि दिल्ली सरकार, नगर निगम दिल्ली (MCD) तथा नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने भी दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड द्वारा विकसित SMART सॉफ्टवेयर में रुचि दिखाई है। इन संस्थाओं के प्रतिनिधि इसके कार्यप्रणाली और क्रियान्वयन प्रक्रिया को समझने के लिए दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड से संपर्क कर रहे हैं, ताकि इसे अपने-अपने क्षेत्रों में लागू करने की संभावनाओं का अध्ययन किया जा सके。 SMART प्रणाली आधुनिक, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित शासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो दिल्ली कैंटोनमेंट क्षेत्र में बेहतर स्वच्छता और नागरिक सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है फुटेज/बाइट नहीं
76
comment0
Report
DIDamodar Inaniya
Mar 15, 2026 09:03:19
Nagaur, Rajasthan:डीडवाना : रन फॉर विकसित राजस्थान का आयोजन डीडवाना जिला मुख्यालय पर आज राजस्थान स्थापना दिवस समारोह को लेकर रन फॉर विकसित राजस्थान कार्यक्रम आयोजित किया गया। राजस्थान स्थापना दिवस को लेकर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज दूसरे दिन अस्पताल चौराहा से पंडित बच्छराज व्यास विद्यालय तक रन फॉर विकसित राजस्थान दौड़ आयोजित की गई जहां जिला कलेक्टर डॉ महेंद्र खड़गावत सहित जिला प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी और स्कूल के बच्चों ने भाग लिया। रन फॉर विकसित राजस्थान में प्रशासनिक अधिकारियों ने भी दौड़ में हिस्सा लिया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने बताया कि राजस्थान स्थापना दिवस इस वर्ष पांच दिनों तक मनाया जाएगा। जिला कलेक्टर ने कहा कि इसी कड़ी में आज रन फॉर विकसित राजस्थान का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि पांच दिनों तक मुख्यालय पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएगे
103
comment0
Report
PSPradeep Soni
Mar 15, 2026 09:03:08
Jaipur, Rajasthan:जिला - JAIPUR विधानसभा - शाहपुरा(जयपुर ग्रामीण) कस्बा - शाहपुरा शाहपुरा,जयपुर ग्रामीण गैस की महंगाई पर शाहपुरा में कांग्रेस का फूटा गुस्सा, शव यात्रा निकालकर किया विरोध - प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी, केंद्र सरकार का पुतला जलाकर जताया रोष, बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारीगण समेत कार्यकर्ता रहे मौजूद。 शाहपुरा( जयपुर ग्रामीण)- रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों और सामाजिक कार्यक्रमों के लिए कॉमर्शियल सिलेंडर की उपलब्धता में आ रही दिक्कतों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा सड़कों पर दिखाई दिया। केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन की शुरुआत शाहपुरा के डाक बंगला परिसर से हुई, जहां बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्रित हुए। यहां से कार्यकर्ताओं ने पैदल march निकालते हुए प्रतीकात्मक शव यात्रा के रूप में पिपली स्टैंड तक रैली निकाली। पूरे मार्ग में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए बढ़ती महंगाई के खिलाफ अपना आक्रोश जताया। पिपली स्टैंड पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम जनता का बजट बिगाड़ दिया है। गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए घर का खर्च चलाना दिन-ब-दिन मुश्किल होता जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सामाजिक कार्यक्रमों के लिए कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की उपलब्धता भी प्रभावित हो रही है, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार से रसोई गैस की कीमतों में राहत देने तथा कॉमर्शियल सिलेंडरों की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे。
72
comment0
Report
UJUmesh Jadhav
Mar 15, 2026 09:02:47
Thane, Maharashtra:मुरबाड रेल्वे प्रकल्पाला हिरवा झेंडा.. खासदार बाळ्या मामांनी पत्रकार परिषद केले जाहीर... गेळी अनेक वर्षापासून मुरबाड-कल्याण रेल्वेचे भिजत घोंगडे आता सुकणार असल्याची आनंदाची बातमी खासदार सुरेश म्हात्रे यांनी दिली आहे. यामुळे मुरबाड व कल्याच्या जनतेत आनंदाचे वातावरण पसरले आहे. मुरबाड-कल्याण रेल्वे प्रकल्प मार्गी लागला असून केंद्र व राज्य सरकार सकारात्मक असून संसदेत रेल्वे मंत्र्यांनी बजेट मध्ये मान्यता देण्याचे आश्वासन दिले असल्याचे खासदार सुरेश बाळ्या मामा म्ह्ट्रे यांनी पत्रकार परिषदेत सांगितले. तसेच हा रेल्वे केंद्र व राज्य सरकारच्या सहकार्याने लवकरच मार्गी लागणार असून याकरिता समन्वय समिती देखील स्थापन करण्यात येणार आहे. असे ही म्हात्रे यांनी यावेळी सांगितलं.
92
comment0
Report
RMRam Mehta
Mar 15, 2026 09:02:36
Baran, Rajasthan:छबड़ा में कांग्रेस कार्यकर्तओं ने किया विरोध प्रदर्शनBarां जिले के छबड़ा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देश पर बारा जिला कांग्रेस कमेटी के आहवान पर ब्लॉक अध्य्क्ष छबड़ा छबड़ा छीपाबडौद के नेतत्व में रविवार को कस्बे के आजाद सर्किल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की कार्यकर्ता अहिंसा सर्किल पर एकत्रित होकर केंद्र सरकार की नीतिओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया कांग्रेस के नेताओ ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की कमजोर ओर गलत विदेश नीति के कारण देश मे ईंधन संकट गहरा रहा है इसका असर सीधा आम जनता पर पड़ रहा है ,सरकार ने इस संकट का समाधान निकालने के बजाय घरेलू गैस सिलेंडर में 60 रुपये की बढ़ोतरी कर दी हे जिससे आमजन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बड़ गया है।
101
comment0
Report
Advertisement
Back to top