Back
झारखंड विधानसभा हंगामे के बीच विपक्ष-सरकार में टकराव, मार्शल आउट तक पहुँचा मामला
KJKamran Jalili
Mar 10, 2026 07:16:05
Ranchi, Jharkhand
झारखंड विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार को हंगामे के साथ शुरू हुई. सदन शुरू होते ही भारतीय जनता पार्टी के विधायक विभिन्न मुद्दों को लेकर वेल में उतर आए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू की
कार्यवाही के दौरान माले विधायक अरूप चटर्जी ने शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि अल्पसंख्यक विद्यालयों में कक्षा 1 से 6 तक के बच्चों को अभी तक ड्रेस और पाठ्य पुस्तक सामग्री उपलब्ध नहीं कराई गई है. विपक्ष के लगातार हंगामे को देखते हुए संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने हस्तक्षेप किया. उन्होंने विधायकों से अपील करते हुए कहा आप सभी अपनी जगह पर बैठें. आपके जो भी सवाल हैं, उन्हें नियम के तहत सरकार के सामने लाएं, हम हर सवाल का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.मंत्री के आश्वासन के बाद विपक्षी विधायक अपनी सीटों पर वापस लौटे.
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को आड़े हाथों लिया. उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि इसे अबुआ सरकार कहा जाता है, लेकिन असल में यह बबुआ सरकार है. मरांडी ने पाकुड़ और गिरिडीह की हालिया घटनाओं का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि राज्य में अधिकारी बेलगाम हो चुके हैं. उन्होंने मांग की कि अन्य सभी कार्यों को स्थगित कर राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चर्चा कराई जाए. इसके जवाब में संसदीय कार्य मंत्री ने पलटवार करते हुए कहा कि सदन नियमों से चलता है. कल ही कार्यमंत्रणा की बैठक हुई थी, जिसमें विपक्ष ने इन मुद्दों का कोई जिक्र नहीं किया.उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष केवल सुर्खियों में रहने के लिए सदन की कार्यवाही बाधित कर रहा है.
कार्यवाही के दौरान स्थिति तब और बिगड़ गई जब सत्ता पक्ष के मंत्री सुदिव्य सोनू और आजसू विधायक निर्मल महतो के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई. विवाद इतना बढ़ गया कि विधानसभा अध्यक्ष ने कड़ी नाराजगी जताते हुए निर्मल महतो को मार्शल आउट का निर्देश दे दिया.
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने स्पीकर के इस फैसले पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा ट्रेजरी बेंच के सदस्यों को विपक्ष को प्रवोक नहीं चाहिए. यदि कोई नया सदस्य अपनी पीड़ा या क्षेत्र की बात रख रहा है, तो उन्हें मौका मिलना चाहिए. हालांकि, स्पीकर ने स्पष्ट किया कि विधायक का आचरण सदन की गरिमा के अनुकूल नहीं था. बाद में माहौल को शांत करने के लिए संसदीय कार्य मंत्री ने ही स्पीकर से आग्रह किया कि निर्मल महतो को वापस सदन में बुलाया जाए. इसके बाद स्पीकर ने पक्ष और विपक्ष के एक-एक सदस्य को उन्हें वापस लाने के लिए भेजा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MSMAYUR SHUKLA
FollowMar 10, 2026 08:48:49khiri, Uttar Pradesh:कैबिनेट बैठक के बाद अलग-अलग मंत्रियों की विभिन्न मुद्दों पर बाइट।
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह मत्स्य मंत्री संजय निषाद。
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 10, 2026 08:48:430
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 10, 2026 08:48:070
Report
HSHEMANT SANCHETI
FollowMar 10, 2026 08:47:560
Report
HSHITESH SHARMA
FollowMar 10, 2026 08:47:390
Report
RGRupesh Gupta
FollowMar 10, 2026 08:47:230
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowMar 10, 2026 08:47:130
Report
0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowMar 10, 2026 08:46:570
Report
AMAnkit Mittal
FollowMar 10, 2026 08:46:450
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 10, 2026 08:46:000
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowMar 10, 2026 08:45:390
Report
DSDurag singh Rajpurohit
FollowMar 10, 2026 08:45:180
Report
DSDEVINDER SHARMA
FollowMar 10, 2026 08:37:560
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowMar 10, 2026 08:37:390
Report