Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ranchi834002
घाटशिला उपचुनाव पर सुदिव्य सोनू बोले: जनता के विचार अहम
KCKumar Chandan
Oct 24, 2025 03:46:01
Ranchi, Jharkhand
रांची मंत्री सुदिव्य सोनू ने घाटशिला उपचुनाव को लेकर कहा, वहां के सामान्य लोगों का जो विचार है , हमारे लिए महत्वपूर्ण है , लोगों का कहना है रामदास सोरेन को घाटशिला की जनता ने 5 साल के लिए चुना था , उनका निधन हो गया है, अब वो बागडोर उनके बेटे को सौंप देंगे। जनता से जुड़े मुद्दों को झामुमो ने सुलझाने का प्रयास किया है उसका भी लाभ मिलेगा。 पिछले अंतर से बड़े अंतर से चुनाव जीतेगें。 ब Beng्लादेशी घुसपैठ बीजेपी जो नारा बुलंद करती है अपने ही केंद्र सरकार पर उंगली उठाते हैं। बंग्लादेशी घुसपैठ बीजेपी के नेताओं के द्वारा बनाई गई कपोल कल्पना है। जब वो कानून व्यवस्था की बात करते हैं तो यूपी को देख लें फिर बात करें। 2024 में झारखंड की जनता ने चुनावी अखाड़े में झारखंड की जनता को पटक पटक कर धोया है। फिर वही परिस्थिति बनेगी । उनके पास जनादेश को सिर झुका कर स्वीकार करने के अलाव कुछ नहीं है。 घाटशिला की जनता जेएमएम की तरफ उम्मीद भरी निगाहों से देखती है हमारी लोकप्रियता के सामने झामुमो नहीं टिक सकती बाइट .... सुदिव्य सोनू, मंत्री
1
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RSRAJEEV SHARMA
Oct 24, 2025 16:21:22
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच में बाघ ने महिला पर किया हमला, पल भर में वीडियो वायरल हुआ. बहराइच में बाघ ने महिला पर किया हमला, पालतू जानवरों का गोबर उठाते वक्त बाघ ने महिला को दबोचा. महिला की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों के हांका लगाने पर भागा हमलावर बाघ. महिला से सिर व गर्दन को बुरी तरह चबाया गया. कोतवाली मुर्तिहा के हरखापुर गांव निवासी घायल महिला आयशा बानो को CHC मोतीपुर मे इलाज के लिये भर्ती किया गया. हालत गंभीर देखते डॉक्टरों ने महिला को मेडिकल कॉलेज रेफर किया. हमले के बाद बाघ का भागना वीडियो सामने आया. सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है हमलावर बाघ का वीडियो. बहरीच के कतर्नियाघाट वन्य जीव विहार क्षेत्र से लगे हरखापुर गांव का मामला.
0
comment0
Report
AKAtul Kumar Yadav
Oct 24, 2025 16:21:06
Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोंडा जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के तुलसीपुर माझा के मजरे पूरे रामप्रसाद में बीती रात एक जंगली जानवर दिखने से लोग दहशत में हैं। ग्रामीणों के वीडियो से जानवर स्पष्ट दिख रहा है। वीडियो के वायरल होने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। देर शाम 6:00 बजे से पूरे राम प्रसाद मजरे में जंगली जानवर पकड़ने को लेकर कॉम्बिंग की जा रही है। पूरे राम प्रसाद मजरे में खेतों व त्रिमोहनी घाट के टट पर पंजे के निशान भी देखे गए हैं। ग्रामीणों के बीच दहशत है; वन विभाग का दावा है कि जल्दी जांच कर जंगली जानवर का पता लगाया जाएगा पर अभी पंजे के निशान से यह निष्कर्ष नहीं निकल रहा। ग्रामीण तेंदुआ होने का दावा कर रहे हैं; वन विभाग मामले की जांच कर रहा है। रामतेज यादव ने बताया कि रात को ट्रैक्टर सर्विसिंग कराकर भाई-भतीजा लौट रहे थे, त्रिमोहनी घाट पर उन्होंने एक बाघ जैसा जानवर बैठे देखा; वह गांव वालों के साथ आये लेकिन तब तक वह गन्ने के खेत में चला गया। राकेश यादव ने बताया कि उनकी बछिया कल रात 9 बजे खूंटे से झपट ली गई; कुछ लोग कह रहे हैं कि यह एक नहीं बल्कि दो संख्या में है। मौके पर तट और गन्ने के बीच खाली खेत में पंजों के निशान मिले। वन विभाग रात्रि में तट के किनारे वनकर्मियों को पुष्टि के लिए तैनात कर रहा है; पिंजरा लगाने की पुष्टि होने पर किया जाएगा। ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा गया है; वन विभाग के कर्मी पूरी रात जगकर जंगली जानवर को देखेंगे।
0
comment0
Report
AKAtul Kumar
Oct 24, 2025 16:20:46
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैन्‍पुरी के बेवर थाना पुलिस कर्मियों के विरोध से दलित युवक को महंगा पड़ गया। दबंगों ने फोन कर बुलाए जाने के बाद दलित युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की और फायरिंग भी कर दी गई। दलित परिवार जब थाने गया तो उससे जाति पूछी गई और जाति बताने पर थाने के अंदर ही घायल परिवार के साथ मारपीट की गई। घटना का एक वीडियो सामने आया है। अधिकारीयों के अनुसार बेवर थाना क्षेत्र के चेतन तिवारी और अनुज चौधरी पर गंभीर आरोप लगे हैं; बताया गया है कि ग्राम राजनगर में अंशु के हाथ में तमंचा पकड़ाकर वीडियो बनाने की कोशिश की गई; भीड़ के विरोध के दौरान पुलिस मौके से भाग गई। इसके कुछ देर बाद हथियार से लैस दबंग पहुंचकर गोली चलाई और युवक के साथ मारपीट की गई। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चेतन तिवारी के मैनपुरी शहर कोतवाली में भी पहले से दबंगई के आरोप थे, जिसके बाद उन्हें बेवर स्थानांतरण किया गया। वीडियो वायरल हुआ है और पुलिस जांच कर रही है।
0
comment0
Report
RSRAJEEV SHARMA
Oct 24, 2025 16:20:26
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच में बाघ ने महिला पर किया हमला,हमलावर बाघ का वीडियो वायरल. बहराइच से बड़ी ख़बर, बहराइच में बाघ ने महिला पर किया हमला, पालतू जानवरों का गोबर उठाते वक्त बाघ ने महिला को दबोचा, महिला की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों के हांका लगाने पर भागा हमलावर बाघ, महिला से सिर व गर्दन को बुरी तरह बाघ ने चबाया, कोतवाली मुर्तिहा के हरखापुर गांव निवासी है घायल महिला आयशा बानो, पीड़िता आयशा बानो को CHC मोतीपुर मे इलाज के लिये कराया गया भर्ती, हालत गंभीर देखते डॉक्टरों ने महिला को इलाज के लिये मेडिकल कॉलेज किया रिफ़र, हमले से बाद बाघ का भागने वीडियो आया सामने, सोशल मीडिया में वायरल हो रहा हमलावर बाघ का वीडियो, बहराइच के कतर्नियाघाट वन्य जीव विहार क्षेत्र से लगे हरखापुर गांव का मामला
0
comment0
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Oct 24, 2025 16:20:07
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा: बांके बिहारी मंदिर में शीतकालीन सत्र के लिए दर्शन के समय में बदलाव, भक्तों को अब मिलेंगे अधिक दर्शन मथुरा। विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर, वृंदावन में शीतकालीन सत्र की शुरुआत के साथ ही भक्तों के लिए दर्शन के समय में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। ठाकुर बांके बिहारी हाई पावर मैनेजमेंट कमेटी के आदेश के बाद यह नया टाइम-टेबल तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है। नए नियमों के अनुसार, अब ठाकुर जी के दर्शन सुबह देर से शुरू होंगे और रात में देर तक जारी रहेंगे, जिससे दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को अधिक समय मिल सकेगा। नया दर्शन शेड्यूल: * सुबह: मंदिर के कपाट अब सुबह 8:00 बजे खुलेंगे और दोपहर 1:30 बजे तक लगातार भक्तों को दर्शन होंगे। * शाम: दोपहर के विश्राम के बाद, मंदिर शाम 4:00 बजे दोबारा खुलेगा और रात्रि 9:00 बजे तक दर्शन जारी रहेंगे। इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि शीतकाल में भी अधिक से अधिक श्रद्धालु सुविधाजनक रूप से ठाकुर बांके बिहारी महाराज के दर्शन कर सकें। इसके साथ ही, आरती के समय में भी परिवर्तन किया गया है। नए शेड्यूल के अनुसार, श्रृंगार आरती सुबह 8:00 बजे से 8:15 बजे तक होगी। वहीं, राजभोग आरती दोपहर 1:25 बजे होगी, जिसके तुरंत बाद दोपहर के लिए पट बंद कर दिए जाएंगे। मंदिर प्रबंधन ने भक्तों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए नए समय सारणी का पालन करें। इस परिवर्तन से दर्शन के लिए उपलब्ध कुल समय में वृद्धि हुई है, जिससे मंदिर के बाहर लगने वाली भीड़ को नियंत्रित करने में भी मदद मिलेगी।
0
comment0
Report
RTRAJENDRA TIWARI
Oct 24, 2025 16:19:33
Mahoba, Uttar Pradesh:महोबा में पुलिस से बेखौफ दबँगों ने भीड़भाड़ वाले इलाके में दिनदहाड़े युवक को बेरहमी से पीटकर लहूलुहान कर दिया। दिनदहाड़े भीड़भाड़ वाली इलाके में दबँगों द्वारा की गई युवक की पिटाई का वीडियो वायरल होने से हड़कम मच गया। वायरल वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है किस तरीके से कुछ दबंग किस्म के लोग एक युवक को बुरी तरह पीट रहे हैं। मारपीट के दौरान पास में पुलिस का वाहन खड़ा नजर आ रहा है जो पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि तीन नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। दरअसल मामला शहर कोतवाली कस्बा क्षेत्र के सबसे व्यस्ततम इलाकों में शुमार ऊदल चौक तिराहे का है, जहां पुरानी रंजिश के चलते शहर के समद नगर इलाके के रहने वाले नितिन नामक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर पड़ोस में रहने वाले अंकित नामक युवक को सरे राह बेरहमी से पीट दिया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होते ही पुलिस एक्शन में आ गयी। पुलिस ने पीड़ित अंकित की तहरीर के आधार पर नितिन सहित दो अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर नितिन को गिरफ्तार कर लिया है, अन्य की तलाश शुरू दी गई है। मामले को लेकर सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह का कहना है कि ऊदल चौक इलाके में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद हो गया था जिसमें नितिन नामक युवक द्वारा अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर अंकित नाम के एक युवक को बेरहमी से पीट दिया गया था; मामले का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। अंकित की तहरीर के आधार पर नितिन सहित दो अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, नितिन को गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
Oct 24, 2025 16:19:14
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Oct 24, 2025 16:18:56
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर–भीलवाड़ा में एक एसडीएम द्वारा पेट्रोल पंप कर्मियों को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। इस पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने जोधपुर में आयोजित रोजगार मेले के दौरान प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि “प्रशासनिक अधिकारियों की ट्रेनिंग का हिस्सा यह होना चाहिए कि वे कुर्सी पर बैठें, लेकिन कुर्सी उन पर न बैठे। केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने उदाहरण देते हुए कहा कि कुछ अधिकारी अपनी पहचान के गुरूर में लोगों से कहते हैं कि उन्हें एसडीएम या एडीएम बुलाया जाए, जबकि अधिकारी को हमेशा जनता के प्रति विनम्र रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि पद का सम्मान अपने आचरण से बढ़ता है न कि रौब दिखाने से। उन्होंने अपनी ट्रेनिंग के दिनों को याद करते हुए बताया कि उन्हें ट्रेनिंग में यही सिखाया जाता था।
0
comment0
Report
Oct 24, 2025 16:17:49
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Oct 24, 2025 16:17:10
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर शहर में बीजेएस कॉलोनी निवासी खुशबू राजपुरोहित की संदिग्ध मौत से पीहर पक्ष में आक्रोश है। दो दिन से मथुरादास माथुर अस्पताल में जीवन और मौत के बीच जूझ रही खुशबू ने शुक्रवार सुबह अंतिम सांस ली। पीहर पक्ष ने आरोप लगाया कि खुशबू को जहर दिया गया था, जिसके बाद उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। पीहर पक्ष का आरोप है कि ससुरालवालों ने उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया, जिससे परेशान होकर यह दर्दनाक घटना घटी। खुशबू के परिवार ने बीती रात ही महामंदिर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पति हर्षित सिंह को हिरासत में ले लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीहर पक्ष अड़ा हुआ है। शाम को एसीपी प्रतीक सिंह और महामंदिर थानाधिकारी देवेंद्र सिंह मोर्चरी पहुंचे और परिजनों को पोस्टमार्टम करवाने के लिए समझाने की कोशिश की, लेकिन कोई सहमति नहीं बन सकी। आक्रोश से भरे परिजनों ने मोर्चरी के बाहर धरना शुरू कर दिया। बड़ी संख्या में राजपुरोहित समाज के लोग भी मौके पर पहुंच गए。 परिजनों का कहना है कि जब तक सभी दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक वे अपनी बेटी का पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे। समाज के लोग भी एकजुट होकर खुशबू के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं।
0
comment0
Report
ADAnup Das
Oct 24, 2025 16:16:15
Krishnanagar, West Bengal:মাছ চাষ করার চৌবাচ্চায় পড়ে মৃত্যু হল চার বছরের এক শিশুর। মৃত শিশুর নাম আদিত্য মন্ডল। ঘটনাটি ঘটেছে নদীয়ার পলাশীপাড়া থানার কুলাইতলা পাড়া দূর্গা মন্ডপ সংলগ্ন এলাকায়। পরিবার সূত্রে জানা গেছে, শিশুটি হঠাৎ করে নিখোঁজ হয়ে যায়। আশেপাশে প্রতিবেশীদের বাড়িতে খোঁজার পরেও তাঁর কোনো সন্ধান পাইনি পরিবারের লোকজন। অভিযোগ, সেই সময় বাড়ির সামনে একটি মাছ চাষ করার চৌবাচ্চা থেকে শিশুটির নিথর দেহ উদ্ধার করে প্রতিবেশী কয়েকজন যুবক। পাশাপাশি শিশুটি ওই জায়গায় খেলা করছিল বলে দাবি করেন স্থানীয় বাসিন্দারা। এরপর শিশুটিকে পলাশীপাড়া প্রীতিময়ী গ্রামীণ হাসপাতালে নিয়ে গেলে প্রাথমিক চিকিৎসার পর তাঁকে মৃত বলে ঘোষণা করেন চিকিৎসকরা। পরিবারের অভিযোগ, গত ছয় মাস আগে শিশুটির বাড়ির সামনে সৌরভ মন্ডল নামের প্রতিবেশী এক যুবক রাস্তার ধারে খোলা চৌবাচ্চা তৈরি করে সেখানে মাছ চাষ শুরু করেন। চৌবাচ্চাটি শিশুদের পক্ষে গভীর ও পথের ধারে ও সমতল জায়গায় হওয়ার কারণে যেকোনো সময় দুর্ঘটনার সম্ভাবনা থেকে যায়। এবং সেটি যথেষ্ট বিপদজনক হওয়ার সত্ত্বেও নিরাপত্তাজনিত কোন ব্যবস্থা গ্রহণ করেনি ওই যুবক, উদাসীনতার কারণেই আদিত্য মন্ডলের মৃত্যু ঘটেছে। শিশু মৃত্যুকে কেন্দ্র করে শোকের ছায়া নেমে আসে মৃত শিশুর পরিবারসহ গোটা এলাকায়।
0
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top