Back
कोयल नदी पुल क्षतिग्रस्त: लोहरदगा-रांची रेल यातायात पूरी तरह बाधित
GLGautam Lenin
Jan 04, 2026 14:05:41
Lohardaga, Jharkhand
लोहरदगा- लोहरदगा जिले में रविवार को रांची लोहरदगा रेल खंड पर स्थित भक्सो ब्रिज कोयल नदी पुल में तकनीकी खराबी सामने आने से लोहरदगा रेलवे स्टेशन तक रेल यातायात बाधित हो गया। इसके कारण टोरी लोहरदगा रांची मेमू पैसेंजर ट्रेन को रद्द कर दिया गया। पैसेंजर ट्रेन को लोहरदगा स्टेशन पहुंचने से पहले ही पुल से पहले ही रोक दिया गया। जिसके बाद ट्रेन आगे नहीं जा सकी और सुरक्षा कारणों से वहीं से वापस लौटा दी गई। अचानक ट्रेन रद्द होने से स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में यात्री, जिनमें छात्र, नौकरीपेशा और दैनिक यात्री शामिल थे की ट्रेन छूट गई और पैदल लोगों को लोहरदगा रेलवे स्टेशन तक सफर करना पड़ा। इसके पश्चात लोगों को भारी कठिनाइयों एवं मुसीबत का सामना करना पड़ा है। वahin कुछ लोग ट्रेन स्टेशन तक आएगी सोचकर रुके रहे लेकिन ट्रेन स्टेशन तक नहीं पहुंची और यात्री लोहरदगा स्टेशन में ही फंसे रहे जिसके कारण उनके 4 आरएल ट्रेनें भी छूट गई। रेलवे प्रशासन ने बताया कि कोयल नदी पुल के एक पिलर के क्षतिग्रस्त होने की पुष्टि हुई है। संभावित हादसे को देखते हुए मेमू ट्रेन को स्टेशन से पहले ही रोक दिया गया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। यात्रियों को मजबूरी में पैदल या अपनी निजी व्यवस्था से गंतव्य तक जाना पड़ा। यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से वैकल्पिक परिवहन व्यवस्था की मांग की है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार पुल में आई तकनीकी समस्या की जांच जारी है और मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद ही ट्रेन परिचालन बहाल किया जाएगा। फिलहाल 7 जनवरी तक इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन बाधित रहने की संभावना है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुल के आसपास अवैध बालू उठाव के कारण पिलर को नुकसान पहुंचा है, जिसकी भी जांच की जा रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
PPPoonam Purohit
FollowJan 05, 2026 03:06:200
Report
AYAmit Yadav
FollowJan 05, 2026 03:05:440
Report
AAABHISHEK ADEPPA
FollowJan 05, 2026 03:05:100
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowJan 05, 2026 03:04:540
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowJan 05, 2026 03:04:400
Report
HCHEMANT CHAPUDE
FollowJan 05, 2026 03:03:590
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowJan 05, 2026 03:03:130
Report
RNRajesh Nilshad
FollowJan 05, 2026 03:03:040
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowJan 05, 2026 03:02:540
Report
RKRupesh Kumar
FollowJan 05, 2026 03:02:350
Report
VSVARUN SHARMA
FollowJan 05, 2026 03:01:560
Report
GDGAJANAN DESHMUKH
FollowJan 05, 2026 03:01:350
Report
PGPARAS GOYAL
FollowJan 05, 2026 03:01:210
Report
SKSantosh Kumar
FollowJan 05, 2026 03:00:580
Report