Back
नरवाना के मंत्री कृष्ण बेदी का भगवे के डर पर प्रहार, कांग्रेस पर तीखा तंज
G1GULSHAN 1
Mar 01, 2026 04:31:43
Jind, Haryana
नरवाना से गरजे मंत्री कृष्ण बेदी: “भगवे से डरती थीं पिछली सरकारें” आरएसएस पर बैन की सोच रखने वालों की चार पीढ़ियो का नाम लेवा भी नहीं बचा — मंच से कांग्रेस पर तीखा प्रहार
धार्मिक मंच… लेकिन बयान पूरी तरह सियासी!
कांग्रेस की तुलना सांड से की
Uae की धरती पर हिन्दू संस्कृति का जनेऊ नहीं पहन सकते थे, वहीं नरेंद्र मोदी ने श्री राम का मंदिर बनवाया
हरियाणा के जींद जिले के नरवाना में पंजाबी चौक स्थित गीता मंदिर में 32वें वार्षिक उत्सव के मौके पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। बाद में मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर करुणा गिरी जी से आशीर्वाद लिया और संस्था को 5 लाख रुपये की अनुदान राशि देने की घोषणा भी की।
कृष्ण बेदी ने धार्मिक मंच से गरजते हुए कहा कि पिछली सरकारों को भगवे से डर लगता था। उन्होंने आरोप लगाया कि भगवा पहनने वालों को आतंकवादी बताकर जेलों में ठूंसा जाता था。
उन्होंने तीखा तंज़ कसते हुए कहा, “भगवा देखकर सरकारें ऐसे डरती थीं जैसे सांड के आगे लाल कपड़ा घुमाया जाए।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि देश को ऐसा नेतृत्व मिला जिसने मंदिर भी बनवाया और भगवा पूरी दुनिया में फहराया।
उन्होंने कहा, जिस यूएई की धरती पर कभी हिंदू प्रतीक जनेऊ के साथ जाना मुश्किल माना जाता था, वहीं आज श्रीराम का मंदिर बन रहा है。
बेटियों के मुद्दे पर हमला
मंत्री ने पूर्व सरकारों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि एक दौर ऐसा भी था जब कन्या भ्रूण हत्या के लिए लाइसेंस दिए जाते थे। बाहर बोर्ड लगे होते थे कि यहां भ्रूण जांच होती है और बेटी होने पर कोख में ही मार दिया जाता था。
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के जरिए बेटियों को सम्मान देने का काम किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि एक आदिवासी परिवार की बेटी को देश का सर्वोच्च पद दिया गया। साथ ही उत्तर प्रदेश में भगवा धारी मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ का उदाहरण भी दिया।
आरएसएस पर बड़ा बयान
कृष्ण बेदी ने कहा कि जिन लोगों ने वर्षों तक सत्ता में रहकर आरएसएस पर झूठे आरोप लगाए और प्रतिबंध लगाने की कोशिश की, आज उनका नामलेवा भी नहीं बचा。
उन्होंने कहा, “आरएसएस नहीं रुका। आज उसी विचारधारा से निकला व्यक्ति देश का प्रधानमंत्री है और हरियाणा का मुख्यमंत्री भी उसी विचार से प्रेरित है।”
मंत्री ने कहा कि इस देश के संस्कार और विचार कभी खत्म नहीं हो सकते। “जहां श्रीराम की कृपा हो, वहां डर किस बात का, लोकेशन: नरवाना, जिला जींद”
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RSRajendra sharma
FollowMar 01, 2026 07:17:320
Report
JPJitendra Panwar
FollowMar 01, 2026 07:17:120
Report
JPJai Prakash
FollowMar 01, 2026 07:16:550
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 01, 2026 07:16:430
Report
RSRajendra sharma
FollowMar 01, 2026 07:16:290
Report
JMJAVED MULANI
FollowMar 01, 2026 07:16:200
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 01, 2026 07:16:04Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल
रहवासियों ने बच्चे चोरी के शक में एक युवक को पकड़ा
युवक के साथ उसके दो अन्य साथी को भी पकड़ पुलिस के हवाले किया
पूछताछ में उसने बताया कि उसका और साथी भी है शामिल
रातीबड़ थाना क्षेत्र के गोरा गांव का मामला
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 01, 2026 07:15:53Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र के चंपारण रेस्टोरेंट में जम कर मार पीट
रेस्टोरेंट में हुई जम कर मार पीट
सीसीटीवी में हुई पूरी घटना कैद
0
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 01, 2026 07:15:450
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowMar 01, 2026 07:15:370
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 01, 2026 07:15:270
Report
SASALMAN AMIR
FollowMar 01, 2026 07:15:210
Report
RKRajesh Kumar Sharma
FollowMar 01, 2026 07:04:240
Report
DRDamodar Raigar
FollowMar 01, 2026 07:01:410
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowMar 01, 2026 07:01:320
Report
