Back
पुतिन की भारत यात्रा से रूस-भारत व्यापार के अपार अवसर सामने
TCTanya chugh
Dec 05, 2025 04:17:55
Delhi, Delhi
रूस के राष्ट्रपति पुतिन की यात्रा भारत के बाजारों के लिए सुनहरा अवसर - CTI
भारत का रूस को सालाना निर्यात 5 अरब डॉलर से बढ़कर 10 अरब डॉलर हो सकता है - CTI चेयरमैन बृजेश गोयल
कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स, मशीनरी , समुद्री उत्पादों, डिफेंस आदि सेक्टरों में भारत - रूस के बीच व्यापार की अपार संभावनाएं - CTI
अमेरिका के साथ बदलते जा रहे व्यापार समझौते के बीच भारत, रूस के बाजार को साधने की तैयारी में है, इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए देश और दिल्ली में व्यापारियों और उद्यमियों के शीर्ष संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने बताया कि भारत अभी रूस में सालाना 5 अरब डॉलर का का निर्यात करता है, जबकि चीन, रूस को प्रति वर्ष लगभग 115 अरब डॉलर का सामान निर्यात करता है जिनमें कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स, मशीनरी जैसे बहुत आइटम्स हैं जिनका निर्यात भारत भी रूस में कर सकता है।
CTI चेयरमैन बृजेश गोयल ने बताया कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा से दोनों देशों के बीच व्यापार की अपार संभावनाएं बनती जा रही है और उम्मीद है कि आने वाले भविष्य में भारत से रूस को सालाना निर्यात 5 अरब डॉलर से बढ़कर 10 अरब डॉलर हो सकता है ,
भारत अभी रूस में सिर्फ 7.5 करोड़ डाॅलर के स्मार्टफोन का निर्यात करता है जबकि भारत स्मार्टफोन का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक व निर्यातक देश बन चुका है।
इसके अलावा भारत, रूस में सिर्फ 24.5 करोड़ डॉलर की दवाएं निर्यात करता है जबकि फार्मा सेक्टर में भारत के लिए और अधिक संभावनाएं बन सकती हैं।
इसके अलावा भारत से सिर्फ 2.9 करोड़ डॉलर का कपड़ा रूस में निर्यात होता है जो कि उम्मीद से काफी कम है।
सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने बताया कि बहुत सारे सेक्टर ऐसे हैं जिनमें भारत रूस में अपने उत्पादों का निर्यात बढ़ा सकता है इसलिए रूस के राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा से भारतीय उत्पादों का निर्यात बहुत अधिक बढ़ सकता है क्योंकि दोनों देशों के बीच स्थानीय करेंसी में लेनदेन की सुविधा भी धीरे धीरे शुरू हो रही है 。
CTI का मानना है कि ट्रंप प्रशासन की ओर से भारत पर 50% शुल्क लगाने के बाद अमेरिकी बाजार में भारत का निर्यात गिर रहा है इसकी भरपाई के लिए रूस एक बड़ा विकल्प हो सकता है।
CTI चेयरमैन बृजेश गोयल ने बताया कि एक तरफ जहां रूस के लिए भारत डिफेंस सेक्टर में रक्षा उपकरणों के लिए एक बड़ा बाजार होने के साथ साथ रूस, भारत में रक्षा उपकरणों का निर्माण भी शुरू कर सकता है, वहीं दूसरी ओर रुस भी भारत से समुद्री उत्पादों का आयात करने में दिलचस्पी दिखा सकता है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MGMartand Gupta
FollowDec 05, 2025 04:50:550
Report
0
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowDec 05, 2025 04:48:200
Report
ASANIMESH SINGH
FollowDec 05, 2025 04:48:010
Report
DCDILIP CHOUDHARY
FollowDec 05, 2025 04:47:330
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowDec 05, 2025 04:47:200
Report
0
Report
AVArun Vaishnav
FollowDec 05, 2025 04:46:450
Report
ASABDUL SATTAR
FollowDec 05, 2025 04:46:300
Report
MGMOHIT Gomat
FollowDec 05, 2025 04:46:200
Report
AVArun Vaishnav
FollowDec 05, 2025 04:46:100
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowDec 05, 2025 04:45:560
Report
SKSACHIN KASABE
FollowDec 05, 2025 04:45:300
Report
0
Report
MGMartand Gupta
FollowDec 05, 2025 04:42:200
Report