Back
NIA ने पंजाब के पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया ग्रेनेड हमले पर चार्जशीट दाखिल की
PSPramod Sharma
Oct 05, 2025 05:35:37
Delhi, Delhi
पंजाब में पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के घर ग्रेनेड हमला की घटना में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने चार आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। जालंधर के पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के घर हुए ग्रेनेड हमला के मामले में NIA ने चार्जशीट दाखिल की है। चार्जशीट में दो गिरफ्तार आरोपी — सैदुल अमीन (अमरोहा, उत्तर प्रदेश) और अभिजोत जांगड़ा (कुरुक्षेत्र, हरियाणा) — के साथ दो फरार आरोपी — कुलबीर सिंह सिद्धू (यमुनानगर, हरियाणा) और मनीष उर्फ काका राणा (करनाल, हरियाणा) — के नाम शामिल हैं। इन सभी पर यूएपीए, भारतीय न्याय संहिता और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह हमला 7 अप्रैल 2025 की रात को हुआ था, जब जालंधर में बीजेपी के पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के घर पर ग्रेनेड फेंका गया था। जांच में सामने आया कि कुलबीर सिंह, जो प्रतिबंधित आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) का सदस्य है, ने अपने साथी मनीष उर्फ काका राणा के साथ मिलकर एक आतंकी गिरोह बनाया था। उनका मकसद पंजाब के प्रमुख नेताओं को निशाना बनाकर डर फैलाना और वसूली के जरिए संगठन के लिए पैसा जुटाना था। इसके लिए मनीष ने सैदुल अमीन को हमला करने के लिए भर्ती किया, जबकि कुलबीर ने उसे ग्रेनेड उपलब्ध कराया। हमले के लिए इस्तेमाल हुई रकम अभिजोत जांगड़ा ने दी थी। हमले के बाद कुलबीर सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर जारी कर हमले की जिम्मेदारी ली थी। उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है और उसकी गिरफ्तारी पर 10 लाख रुपये का इनाम भी घोषित है। NIA ने बताया कि कुलबीर को पहले भी VHP नेता विकास प्रभाकर की हत्या (अप्रैल 2024) से जुड़े मामले में चार्जशीट किया जा चुका है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
HBHemang Barua
FollowOct 05, 2025 07:37:270
Report
NPNishit Pancholi
FollowOct 05, 2025 07:37:01Noida, Uttar Pradesh:Patna, Bihar: Posters reading 'Nahi Bhulenge Jungle Raj' were put up outside the BJP office’s Atal Bihari Vajpayee Auditorium
0
Report
HBHemang Barua
FollowOct 05, 2025 07:36:500
Report
HBHemang Barua
FollowOct 05, 2025 07:36:180
Report
HBHemang Barua
FollowOct 05, 2025 07:35:580
Report
OTOP TIWARI
FollowOct 05, 2025 07:35:410
Report
SKSantosh Kumar
FollowOct 05, 2025 07:35:30Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ में 41 क्लब SGPGI के साथ पिंक वेव कार रैली से जागरूकता
0
Report
PSPrashant Shukla
FollowOct 05, 2025 07:35:190
Report
SKSundram Kumar
FollowOct 05, 2025 07:34:340
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowOct 05, 2025 07:34:160
Report
KCKumar Chandan
FollowOct 05, 2025 07:34:010
Report
OTOP TIWARI
FollowOct 05, 2025 07:33:520
Report
VAVijay Ahuja
FollowOct 05, 2025 07:33:340
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowOct 05, 2025 07:33:190
Report
PJPrashant Jha2
FollowOct 05, 2025 07:33:080
Report