Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
North West Delhi110085
अगले साल फाइट और मजबूत, लेफ्ट की बढ़त से छात्रों में भरोसा
DKDAVESH KUMAR
Nov 06, 2025 07:07:35
Delhi, Delhi
इस बार हमने फाइट की है अगले साल और अच्छे से फाइट करेंगे और नंबर बढ़ेगा हमारा। लेफ्ट ने बच्चों के बीच ख्वाब बना रखा है कि हमें वोट करें वरना जेएनयू में एबीवीपी आ जाएगा। लेफ्ट बढ़त बनाए हुए हैं तो स्टूडेंट ने लेफ्ट पर अभी के नतीजे के अनुसार भरोसा जताया है。
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
JPJai Pal
Nov 06, 2025 09:01:05
Haldwani, Uttar Pradesh:वाराणसी में स्वास्थ्य सुविधाओं की रीढ़ मानी जाने वाली बड़ी संख्या में महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने आज सड़कों पर उतरकर गंभीर आरोप लगाते हुए विशाल प्रदर्शन किया। एक CHO की काम के दौरान हुई मौत के बाद स्वास्थ्य कर्मियों का गुस्सा फूट पड़ा। प्रदर्शन कर रही महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने अधिकारियों पर शोषण और काम के भारी दबाव का गंभीर आरोप लगाया है। कर्मियों ने आरोप लगाया कि उनसे काम कराने के बावजूद पिछले 3 महीने से उनका भुगतान नहीं किया गया है। महिला कर्मियों ने अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा कि महिलाओं के प्राइवेट फोटो व्हाट्सऐप ग्रुप में शेयर किए जाते हैं। महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा कि उन्हें छुट्टी के दिन भी काम करने के लिए मजबूर किया जाता है और मना स्वास्थ्य कर्मियों ने अधिकारियों द्वारा अभद्रता और प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को तत्काल पद से हटाने की मांग की है। स्वास्थ्य विभाग में इस बड़े प्रदर्शन और गंभीर आरोपों के बाद हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य कर्मियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर तत्काल कार्रवाई नहीं हुई तो यह प्रदर्शन और उग्र हो सकता है। वहीं CMO संदीप चौधरी ने कहा कि जिस स्वास्थ्य कर्मी की मौत हुई है उसे मुआवजा एवं अनुकंपा के आधार पर नौकरी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि यदि कोई शोषण या अन्य समस्याओं की शिकायत करता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
AMALI MUKTA
Nov 06, 2025 09:00:53
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक स्कूली छात्रा ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी है। कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी नगर पालिका परिषद के भटपुरवा इलाके में गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। सुबह करीब साढ़े नौ बजे एक स्कूली छात्रा ने प्रयागराज से कानपुर जा रही चौरी चौरा एक्सप्रेस के आगे छलांग लगा दी। ट्रेन गुजरने के बाद छात्रा का शरीर क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा मिला। घटना स्थल से एक स्कूल बैग और साइकिल बरामद हुई। बैग में मिले आधार कार्ड से छात्रा की पहचान 14 वर्षीय निशा देवी पुत्री अदालती निवासी महमदपुर थाना कोखराज के रूप में हुई। मृतक छात्रा जनहितकारी इंटरमीडिएट कॉलेज, चाकवन में कक्षा 8 की छात्रा थी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मां और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर रेलवे और कोखराज पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस छात्रा की आत्महत्या के पीछे की वजह तलाश रही है। परिवार पर अचानक टूटी इस त्रासदी ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है।
0
comment0
Report
RSRahul shukla
Nov 06, 2025 09:00:32
Amethi, Uttar Pradesh:पति-पत्नी की एक साथ उठी अर्थी: शादी के एक साल बाद गर्भवती पत्नी और पति की मौत अमेठी के जायस नगर में एक दंपति आकाश (22) और ज्योति (20) का बुधवार को कुछ ही घंटों के अंतराल में निधन हो गया। गुरुवार दोपहर उनका अंतिम संस्कार एक साथ किया गया, जिससे क्षेत्र में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, मोहल्ला निखई निवासी ज्योति आठ माह की गर्भवती थीं। मंगलवार दोपहर प्रसव पीड़ा होने पर उन्हें संयुक्त जिला अस्पताल असईदापुर, गौरीगंज में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर देर रात उन्हें एम्स रायबरेली रेफर किया गया, जहां पहुंचते ही चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पत्नी की मृत्यु की सूचना मिलने के बाद पति आकाश को गहरा आघात लगा। बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे उनकी भी हृदयगति रुकने से मृत्यु हो गई। दंपति की शादी को अभी केवल एक वर्ष ही हुआ था। आकाश नगर की एक दुकान पर कार्यरत थे। गुरुवार दोपहर लगभग 12 बजे जायस कस्बे के बाहर पति-पत्नी का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष महेश प्रताप सोनकर, बसपा जिला अध्यक्ष सुरेश कमल सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
0
comment0
Report
Nov 06, 2025 08:59:26
Nautanwa, Uttar Pradesh:युवा नेता अक्षय प्रताप सिंह के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को नौतनवा तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा मुड़िला के दर्जनों ग्रामीण समस्या के समाधान की मांग को लेकर नौतनवा तहसील पर पहुंचे। यहां उन्होंने प्रदर्शन कर एसडीएम को संबोधित पत्र तहसीलदार कर्ण सिंह को सौंपा और निर्माणाधीन हाइवे से गांव को जाने वाले मार्ग पर डिवाइडर में कट देने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग मुड़िला गांव के बीचोबीच से होकर निकला है। चौड़ीकरण के दौरान गांव को जाने वाला मार्ग पर डिवाइडर में क्रासिंग/कट नहीं दिया गया है। जिसके कारण भविष्य में दुर्घटना की संभावना के साथ ही ग्रामीणों को आवागमन में परेशानियों का सामना भी करना पड़ेगा। गांव में जाने के लिए ग्रामीण करीब 600 मीटर का चक्कर लगाने को भी विवश होंगे ।तहसीलदार ने कहा कि ग्रामीणों की समस्या का समाधान किया जाएगा ।
0
comment0
Report
RSRAKESH SINGH
Nov 06, 2025 08:53:35
0
comment0
Report
RKRishikesh Kumar
Nov 06, 2025 08:52:57
CHANDI, Harnaut, Bihar:बिहारशरीफ में गुरुवार को मतदान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिये जाने पर बवाल हो गया। वार्ड 16 में बूथ संख्या 226 से 232 के पास पर्ची बांट रहे चार लोगों को बिहार थाना के एसआई रवि कुमार ने हिरासत में ले लिया। इस पर भाजपा प्रत्याशी डॉ. सुनील कुमार ने दारोगा पर आरजेडी समर्थक होने और जानबूझकर परेशान करने का आरोप लगाया है। डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि वे अंबेर तीन-मुहानी पर थे, जहां उनके कार्यकर्ता वोटर्स स्लिप बांट रहे थे, जिस पर उनका नाम और नंबर था। उन्होंने आरोप लगाया कि एसआई रवि कुमार ने उनके चार लड़कों को उठा लिया और धमकाते हुए कहा कि तुम लोग को यहां काम नहीं करने देंगे, वोट देने नहीं देंगे। डॉ. सुनील ने कहा कि उन्होंने इसकी शिकायत प्रशासन से की है। वहीं, वार्ड 16 के पार्षद प्रतिनिधि आशीष रंजन ने बताया कि वे लोग बूथ से करीब 150 मीटर की दूरी पर थे। उन्होंने कहा कि बीएलओ द्वारा घर-घर पर्ची नहीं पहुंचाई गई थी, इसलिए वे मतदाताओं की मदद के लिए पर्ची बनाकर दे रहे थे। आशीष रंजन ने आरोप लगाया कि दारोगा ने जबरदस्ती चार लोगों को हिरासत में लिया और सारा सामान (वोटर लिस्ट, पर्ची) भी ले गए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एसआई रवि कुमार ने उन्हें जानने-पहचानने के बावजूद उनके साथ हाथापाई की और धमकी दी।
0
comment0
Report
SKSundram Kumar
Nov 06, 2025 08:52:36
Patna, Bihar:बिहार कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ. स्नेहाशीष वर्धन पाण्डेय ने कहा कि गिरिराज सिंह जैसे लोग मानसिक विछिपता के स्तर पर चले गये है . राजनीत का एक स्तर होता है एक सुचिता होती है जिसे वह ताक पर रखकर केवल संप्रदायीक राजनीत कर रहे हैं और ऐसे राजनीत का बिहार में कोई स्थान नहीं है. ऐसे मानसिक दिवालियापन के शिकार नेताओं को पद छोड़कर कम से कम यहां आकर के भजन गाना चाहिए. बाइट : डॉ. स्नेहाशीष वर्धन पाण्डेय, प्रवक्ता, बिहार कांग्रेस राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि भारत के संविधान में स्पष्ट रूप से व्याख्या है कि जो जिस धर्म के है वह अपने धार्मिक परंपरा और धार्मिक मान्यता के अनुसार पर्दा धार्मिक इ ibadat और धार्मिक रूप से पूजा पद्धति कर सकते हैं. पर्दा तो सभी धर्म के लोगों में है आप किस तरह की भाषा और बातें करते हैं गिरिराज जी एक बात समझ लीजिए भारत में नफरत और नफरत की भाषा नहीं चलेगी. भारत में संविधान की भाषा चलेगा भारत में संस्कृति और जो पर्दा वाली संस्कृति है जो भारतीय परंपरा की संस्कृति है वह चलेगा.
0
comment0
Report
SKSantosh Kumar
Nov 06, 2025 08:52:12
Noida, Uttar Pradesh:कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, स्पेशल टास्क फोर्स, देहरादून, उत्तराखंड प्रेस रिलीज दिनांकः 06-11-2025 नशे के सौदागरों पर एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (A.N.T.F.) उत्तराखंड का कड़ा प्रहार । एसटीएफ की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (A.N.T.F.)टीम ने थाना विकासनगर पुलिस टीम के संयुक्त अभियान के साथ लगभग 1.505 किग्रा0 चरस सहित 03 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार ।。 माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ श्री नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही करने के लिये एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (A.N.T.F.) को उत्तराखण्ड के समस्त जनपदों में कड़ी निगरानी रखते हुये कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में उत्तराखण्ड एसटीएफ की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा थाना विकासनगर देहरादून पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में दिनांक 06.11.2025 की सुबह को थाना विकासनगर देहरादून क्षेत्र से 3 अभियुक्तों 1-दिनेश पुत्र भोपालू नि0 ग्राम जिसऊ घराना तहसील कालसी जनपद देहरादून उम्र 26 वर्ष, 2- कुन्दन चौहान पुत्र अमर सिंह नि0 ग्राम सूर्यो तहसील कालसी जनपद देहरादून, 3- पंकज पुत्र सरदार सिंह नि0 ग्राम सूर्यो तहसील कालसी जनपद देहरादून उम्र 25 वर्ष को 1.505 किग्रा0 चरस परिवहन करते हुए मय वाहन के गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों द्वारा पूछने पर बताया गया कि वह यह चरस पहाड़ी क्षेत्र से सस्ते दामों में लाकर तथा विकास नगर क्षेत्र में ऊंचे दामों में बेचकर अधिक मुनाफा कमाते हैं | गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम- 1-दिनेश पुत्र भोपालू नि0 ग्राम जिसऊ घराना तहसील कालसी जनपद देहरादून उम्र 26 वर्ष。 2- कुन्दन चौहान पुत्र अमर सिंह नि0 ग्राम सूर्यो तहसील कालसी जनपद देहरादून उम्र-40 वर्ष। 3- पंकज पुत्र सरदार सिंह नि0 ग्राम सूर्यो तहसील कालसी जनपद देहरादून उम्र 25 वर्ष। बरामदगी का विवरण- 1– 1.505 किग्रा0 अवैध चरस (कीमत लगभग ₹ 3 लाख) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ "श्री नवनीत सिंह भुल्लर" द्वारा आज पुनः अपने निम्न ऑफिस नंबर जारी करते हुए जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहे। किसी भी प्रकार के लालच में न आकर नशा तस्करी न करें। नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एस. टी. एफ/ANTF उत्तराखंड से संपर्क करें। एसटीएफ लगातार ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत अपनी कार्यवाही जारी रखे रहेगी。 एसटीएफ से संपर्क हेतु 0135-2656202, 9412029536 एएनटीएफ/एसटीएफ टीम 1. Si दीपक मैठाणी 2. Asi योगेंद्र चौहान 3. Hc मनमोहन 4. ct रामचंद्र सिंह 5. ct दीपक नेगी थाना विकासनगर पुलिस 1. si मयंक त्यागी 2. ct अमित
0
comment0
Report
RSRanajoy Singha
Nov 06, 2025 08:51:37
Malda, West Bengal:রাজ্য সরকারের পক্ষ থেকে দুর্গাপূজার সময় প্রতিটি ক্লাব পূজা কমিটিকে আর্থিক সহযোগিতা করা হয়। এবারও এক লাখ দশ হাজার টাকা দাওয়া হয়েছিল। তবে দেখা গেল রাজ্যের মধ্যে মালদা জেলা হবিবপুর ব্লকের আটটি পূজা কমিটি এখনো দুর্গাপূজার অনুদান এক লাখ দশ হাজার টাকা পায়নি। Problems... প্রাথমিকভাবে অনুদানের টাকা না মেলায় বিপাকে পড়েছেন পূজা কমিটির সদস্যরা। পুজো পেরিয়েছে প্রায় দেড় মাস। সরকারি অনুদানের টাকার চেক এখনো ভাঙাতে পারছে না মালদার হবিবপুর ব্লকের বুলবুলচন্ডির আটটি ক্লাব। অনুদানের টাকা না মেলায় বিপাকে পড়েছেন পুজো কমিটির সদস্যরা। মন্ডপ তৈরি টাকা থেকে প্রতিমা অন্যান্য খরচের টাকা মেটাতে হিমসিম পরিস্থিতি উদ্যোক্তাদের। ব্যাংকে চেক ভাঙাতে গেলেই রিজেক্ট হচ্ছে বারবার। ক্লিয়ারেন্স চার্চ কেটে নিলেও অ্যাকাউন্টে ঢুকছে না টাকা। পুলিশ প্রশাসনের দাবি, দূর্গা পূজার অনুদানের টাকা সমস্ত ক্লাবের একাউন্টে ঢুকে যাবে। कुछ ক্ষেত্রে সমস্যা হচ্ছে ব্যাংকের সমস্যা। তবে পুজো কমিটিগুলিতে অনুদানের টাকা দেওয়া হয় পুজো মন্ডপে বিভিন্ন সচেতনতামূল অনুষ্ঠানের জন্য। পুলিশ সূত্রে জানা গিয়েছে, মালদা জেলার হবিবপুর ব্লকে প্রায় ১০৯ টি দুর্গা পুজো হয়। প্রায় সমস্ত পূজা গুলি সরকারি অনুদান পেয়ে থাকে। এবার সরকারি অনুদান পাওয়ার পরেও আটটি পুজো কমিটির টাকা এখনো ভাঙাতে পারছে না পুজো কমিটি গুলি। আটটি পুজো কমিটির চেক একাধিকবার ব্যাঙ্কে দেওয়া হয়েছে। প্রতিবার ক্লিয়ারেন্স চার্চ কাটলেও টাকা ঢুকছেনা দাবি। ব্যাংক কর্তৃপক্ষ এই বিষয়ে সঠিক কোন কারণ বলতে পারছেনা দাবি পুজো কমিটিগুলি। আর অনুদানের টাকা নিয়ে রাজনৈতিক চাপানো তোর শুরু হয়েছে হবিবপুরে। উত্তর মালদা বিজেপির সাধারণ সম্পাদিকা বিনা কীর্তনীয়া জানান বাংলার জনগণকে নিয়ে মুখ্যমন্ত্রী ছিনিমুলি খেলছেন। আজকে তৃণমূল পরিচালিত ক্লাবগুলিকে টাকা দিচ্ছে আর বেছে বেছে টাকা দেওয়া হচ্ছে কিন্তু আজকে হবিবপুরে ৮ টি ক্লাব টাকা পেল না মহিলারা সমস্যাই পড়েছে। এ বিষয়ে মালদা জেলার তৃণমূল কংগ্রেসের সহ সভাপতি শুভময় বসু জানান আমরা দলীয় স্তরে যা খবর পেয়েছি এই বিষয়ে কিছু টেকনিক্যাল সমস্যা ছিল প্রশাসন বিষয়টি দেখছে খুব দ্রুততার সাথে তাদের পুজোর টাকা ক্লাবগুলি পায় সে বিষয়ে চেষ্টা করছে। আর বিজেপি আমাদের নেত্রী মমতা বন্দ্যোপাধ্যায়ের সরকারি প্রকল্পকে নকল করে চালাচ্ছে। আজকের দুর্গাপুজোতে দরবারে নিয়ে গেছে মমতা বন্দ্যোপাধ্যায়। যে টেকনিক্যাল সমস্যা রয়েছে সেটা আমরা মিটিয়ে নেব বিজেপিকে এটা নিয়ে ভাবতে হবে না
0
comment0
Report
ATAnuj Tomar
Nov 06, 2025 08:48:38
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top