Back
Money Heist से प्रेरित तीन गिरफ्तार: 150 करोड़ की ऑनलाइन ठगी का सच
PSPramod Sharma
Nov 05, 2025 09:40:35
Delhi, Delhi
अगर आप भी शेयर मार्किट के ज़रिए मोटा मुनाफा कमाने की सोच रहे है तो ये खबर आपको सावधान करने वाली है क्योंकि वेब सीरीज “मनी हाइस्ट” से प्रेरित होकर ऑनलाइन ठगी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन लोगों ने सोशल मीडिया पर सीक्रेट ग्रुप बनाकर लोगों से 150 करोड़ से ज्यादा की ठगी को अंजाम दिया है। इनके असली नाम वैसे तो अर्पित, प्रभात और अब्बास है लेकिन दुनिया के नज़र में ये खुदको वेब सीरीज “मनी हाइस्ट” के प्रोफेसर, फ्रेडी और अमांडा दिखाते थे। भारत में भी वेब सीरीज़ मनी हाइस्ट की तर्ज पर 150 करोड़ रुपए की ऑनलाइन ठगी घटी। प्रोफेसर, फ्रेडी और अमांडा बनकर अर्पित, प्रभात और अब्बास ने 150 करोड़ की ठगी को अंजाम दिया। पेशे से वकील अर्पित बनकर प्रोफेसर, प्रभात वाजपेयी ने साइबर क्राइम की दुनिया में अमांडा की भूमिका निभाई; अब्बास को फ्रेडी के नाम से जाना जाता था। देश के सबसे बड़े 23 करोड़ के डिजिटल अरेस्ट से भी इनके तार जुड़े हैं। इस साइबर फ्रॉड में सामने आई चीन की चालाकी। आलीशान होटलों को बनाते थे अपना ठिकाना। ये जल्दी पैसे कमाने के लालच ने इन्हें कानून के गुनाहगार बना दिया। इनका गुनाह था कुछ चीनी नागरिकों के जाल में फंसकर शेयर मार्किट में हाई रिटर्न इनवेस्टमेंट नाम से ग्रुप बनाकर लोगों से निवेश कराना और पैसा निकालते ही अकाउंट ब्लॉक कर देना। पुलिस के अनुसार, आरोपी “Secure the Game” और “Pintoss” नाम के सीक्रेट व्हाट्सएप्प ग्रुप्स के ज़रिए काम करते थे और आलीशान होटलों में बैठकर सारा साइबर क्राइम खेला जाता था।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
BDBabulal Dhayal
FollowNov 05, 2025 12:11:190
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowNov 05, 2025 12:11:020
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowNov 05, 2025 12:10:460
Report
UCUmesh Chouhan
FollowNov 05, 2025 12:10:310
Report
ASARUN SINGH
FollowNov 05, 2025 12:10:200
Report
MKMANISH KUMAR
FollowNov 05, 2025 12:09:580
Report
RKRavi Kumar
FollowNov 05, 2025 12:09:440
Report
SGSANJEEV GIRI
FollowNov 05, 2025 12:09:220
Report
KAKapil Agarwal
FollowNov 05, 2025 12:08:360
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowNov 05, 2025 12:08:210
Report
HSHITESH SHARMA
FollowNov 05, 2025 12:08:070
Report
AMALI MUKTA
FollowNov 05, 2025 12:07:470
Report
ATANKUR TYAGI
FollowNov 05, 2025 12:07:350
Report
0
Report
DSDeepesh shah
FollowNov 05, 2025 12:07:160
Report