Back
ED ने The Green Billions के CEO प्रतीक कनकिया को गिरफ्तार किया
PSPramod Sharma
Jan 08, 2026 12:19:03
New Delhi, Delhi
ED ने The Green Billions Limited के CEO प्रतीक कनकिया को गिरफ्तार किया। डायरेक्टोरेट ऑफ एनफोर्समेंट ने ₹47.32 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए The Green Billions Limited (TGBL) के CEO प्रतीक कनकिया को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी PMLA के तहत की गई। ED ने आरोपी को 6 जनवरी 2026 को मुंबई की विशेष PMLA कोर्ट में पेश किया, जहां अदालत ने उसे 9 जनवरी 2026 तक ED की कस्टडी में भेज दिया। सरकारी PSU से ₹50 करोड़ का फर्जी लोन, जांच में बड़ा खुलासा। ED की जांच में सामने आया है कि आरोपी प्रतीक कनकिया ने सरकारी PSU ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) से ₹50 करोड़ का लोन धोखाधड़ी से हासिल किया और उसका गलत इस्तेमाल किया। इससे BECIL को भारी वित्तीय नुकसान हुआ। मामले की शुरुआत पुणे नगर निगम के उस वेस्ट-टू-एनर्जी प्रोजेक्ट से जुड़ी है, जिसके लिए 2018 में EOI जारी की गई थी 2019 में प्रोजेक्ट Variate Consultants को मिला 2020 में PMC और Variate Pune Waste to Energy Pvt. Ltd. (SPV) के बीच कंसेशन एग्रीमेंट हुआ बाद में, आरोपी की कंपनी The Green Billions Limited ने इस SPV को खरीदने के लिए एक बाइंडिंग टर्म शीट साइन की और BECIL के साथ कंसोर्टियम बनाने की कोशिश की। ED के मुताबिक 2022 में IREDA ने BECIL को ₹80 करोड़ का शॉर्ट टर्म लोन दिया, जिसमें से ₹50 करोड़ BECIL ने TGBL को दे दिए। जांच में सामने आया कि लोन फर्जी और जाली दस्तावेजों के आधार पर लिया गया तय शर्तों का पालन नहीं किया गया पुणे नगर निगम के अधिकारियों ने पुष्टि की कि साइट पर कोई काम नहीं हुआ। ED का आरोप है कि प्रतीक कनकिया ने अपनी निजी फर्म के जरिए BECIL के कुछ पूर्व कर्मचारियों की मिलीभगत से इस पूरी धोखाधड़ी को अंजाम दिया। लोन की रकम को प्रोजेक्ट के बजाय दूसरे कामों में डायवर्ट कर दिया गया। जांच में यह भी सामने आया है कि मनी लॉन्ड्रिंग से हासिल रकम का इस्तेमाल महंगी लग्जरी गाड़ियों, मुंबई और दिल्ली के प्राइम इलाकों में हाई-एंड फ्लैट किराए पर लेने, महंगी रेनोवेशन शाही जीवनशैली बनाए रखने के लिए किया गया, ताकि बाहर से आर्थिक समृद्धि का झूठा दिखावा किया जा सके।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
JSJitendra Soni
FollowJan 09, 2026 08:28:270
Report
SMSURYA MOHANTY
FollowJan 09, 2026 08:27:400
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowJan 09, 2026 08:27:240
Report
VKVishal Kumar
FollowJan 09, 2026 08:27:130
Report
KJKamran Jalili
FollowJan 09, 2026 08:26:390
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowJan 09, 2026 08:26:300
Report
JPJai Prakash
FollowJan 09, 2026 08:25:37Faridabad, Haryana:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बड़ा बयान कहा जिस थाने और पुलिस चौकी में क्राइम पर नहीं होगा कंट्रोल उसे थाने के एसएचओ को डिमोशन कर बनाया जाएगा सब इंस्पेक्टर
0
Report
NMNITESH MAHAJAN
FollowJan 09, 2026 08:25:210
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowJan 09, 2026 08:24:350
Report
VKVarun Kaushal
FollowJan 09, 2026 08:24:060
Report
RIRamawatar Isran
FollowJan 09, 2026 08:22:440
Report
MSManish Sharma
FollowJan 09, 2026 08:22:250
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowJan 09, 2026 08:21:360
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowJan 09, 2026 08:21:100
Report
SPShiv Pratap Singh Rajput
FollowJan 09, 2026 08:20:52Jashpur Nagar, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जशपुर -
खलिहान में रखे पुआल पर लगी आग,
पुआल जलकर हुआ खाक,
फायर ब्रिगेड की सहायता से आग पर पाया गया काबू,
रिहायशी इलाके से दूर आग लगने से बड़ी दुर्घटना टली,
मवेशियों के खाने के लिए किसान ने रखा था पुआल,
पत्थलगांव थानाक्षेत्र के तिलड़ेगा की घटना।
0
Report