Back
ECINET से चुनाव प्रक्रियाएं एक प्लेटफॉर्म पर, क्या बदलाव होंगे?
BPBramh Prakash Dubey
Jan 22, 2026 13:45:17
New Delhi, Delhi
अब देश में चुनाव से जुड़ी सारी चीजों के लिए एक ही प्लेटफार्म है। अभी तक चुनाव से जुड़े 40 अलग-अलग ऐप और पोर्टल थे, उन सब की जगह अब ECINET ने ली। वोटिंग के दौरान पिकअप और ड्रॉपिंग भी इसी प्लेटफार्म के जरिए बुक कर सकेंगे। कैंडिडेट को नॉमिनेशन करने से लेकर सारा काम इसी प्लेटफार्म के जरिए होगा। वोटों की गिनती की रियल-टाइम जानकारी इसी प्लेटफार्म पर मिलेगी। दुनिया का यह सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म होगा, जिस पर 100 करोड़ से ज्यादा वोटर की जानकारी के साथ लोकसभा सीटों, विधानसभा सीटों और पार्टियों सभी को इसी के जरिए काम करना होगा। निर्वाचन आयोग की तरफ से आज इंटरनेशनल कांफ्रेंस के दूसरे दिन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने ECINET प्लेटफॉर्म लॉन्च किया। इसमें देश के 100 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं को एक प्लेटफार्म पर सारी सुविधाएं मिलेंगी। अभी तक देश भर में चुनाव से जुड़े अलग-अलग 40 ऐप और पोर्टल काम कर रहे थे, अब सब कुछ एक ही प्लेटफार्म पर होगा। ECINET सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा, जिसमें व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर, इंस्टा जैसे प्लेटफॉर्म शामिल हैं। राजनीतिक दलों, उनके उम्मीदवारों और पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनाव से जुड़ी सारी खबर इसी प्लेटफार्म पर मिलेगी। चुनाव के दौरान काउंटिंग के दौरान रियलटाइम जानकारी इसपर सभी को मिलेगी, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी। दुनिया में सबसे बेहतरीन तकनीकी के साथ इसे सुरक्षित बनाया गया है। यह चुनाव आयोग का ऐसा प्लेटफॉर्म होगा, जिस पर सिर्फ राजनीतिक दलों, उम्मीदवारों, पार्टी कार्यकर्ताओं नहीं बल्कि मतदाताओं को भी एक प्लेटफार्म पर चुनाव से लेकर मतदाता पहचान पत्र तक सारी सुविधाएं आज से उपलब्ध होंगी। देश में लोकसभा चुनाव से लेकर विभिन्न राज्य विधानसभा चुनाव और उनसे जुड़ी जानकारी सब कुछ एक प्लेटफार्म पर होगी। अभी तक इसके को लेकर अलग-अलग पोर्टल काम कर रहे थे, अब आज से सब कुछ एक साथ होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने Zee News से बातचीत में कहा, “हमने सभी 40 ऐप को एक प्लेटफॉर्म पर ला कर रख दिया है, अब से ECINET पर सब कुछ होगा। वोटर से लेकर कैंडिडेट, चुनाव, नॉमिनेशन, वोटिंग, काउंटिंग और कैंडिडेट के वैल्यूशन सब जानकारी आपके पास रियल-टाइम होगी। बूथ लेवल ऑफिसर से लेकर चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर तक आपकी पहुंच सीधे इस प्लेटफार्म के माध्यम से होगी।” अब आपको बताते हैं कि इस पर और क्या-क्या सुविधाएं हैं और कैसे यह बना है दुनिया का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म। इस प्लेटफॉर्म पर अभी 1 अरब से अधिक मतदाता की जानकारी है। 28 राज्य और 8 संघ राज्य क्षेत्र के 11 लाख पोलिंग स्टेशन हैं। देश की सभी 543 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों और 4,123 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र यह सब इस प्लेटफार्म पर हैं। ECINET पर हिंदी समेत 22 भारतीय भाषाओं और अंग्रेजी में जानकारी रीयल-टाइम उपलब्ध होगी। नागरिक मतदाताओं के लिए सुविधाओं में मतदाता पंजीकरण (Voter Registration), नया फॉर्म-6 ऑनलाइन आवेदन, फॉर्म-8 से विवरण सुधार, फॉर्म-7 से नाम हटाने, आवेदन की स्थिति ट्रैक करना, वोटर आईडी से जुड़े आवेदन की रीयल-टाइम स्टेटस, वोटर कार्ड से जुड़ी शिकायतें ऑनलाइन दर्ज करना आदि शामिल हैं। इसके अलावा ई-वोटर कार्ड डाउनलोड, निर्वाचन अधिकारियों से सीधे संपर्क, दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर सुविधा, पिक-एंड-ड्रॉप सेवा और स्वयंसेवक सहायता जैसी सुविधाएं भी हैं। इस ऐप प्लेटफार्म के जरिए आप अपने BLO से लेकर किसी भी चुनाव अधिकारी से जुड़ सकते हैं। चुनाव आयोग ने कहा है कि यह प्लेटफॉर्म आज से पूरी तरह से काम करने लगा है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
सी वी रमन यूनिवर्सिटी का छात्र रहस्यमय ढंग से लापता, ऑनलाइन गेमिंग और पैसों के लेनदेन की जांच में जु
0
Report
ASABDUL SATTAR
FollowMar 12, 2026 19:00:330
Report
JSJitendra Soni
FollowMar 12, 2026 19:00:190
Report
SSSUNIL SINGH
FollowMar 12, 2026 18:45:400
Report
MTMD. TARIQ
FollowMar 12, 2026 18:45:240
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowMar 12, 2026 18:31:020
Report
RMRoshan Mishra
FollowMar 12, 2026 18:30:430
Report
KSKashish Singh
FollowMar 12, 2026 18:30:350
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 12, 2026 18:30:12Noida, Uttar Pradesh:31 मार्च तक राजस्थान में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टी नहीं, सिर्फ आकस्मिक स्थिति में मिलेगी अवकाश वित्तीय वर्ष 2025-26 के समापन को देखते हुए लिया गया निर्णय
0
Report
KAKapil Agarwal
FollowMar 12, 2026 18:17:480
Report
SDSurendra Dasila
FollowMar 12, 2026 18:17:290
Report
SDShankar Dan
FollowMar 12, 2026 18:17:150
Report
KSKashish Singh
FollowMar 12, 2026 18:17:04Noida, Uttar Pradesh:Chandigarh: Haryana Chief Minister Nayab Singh Saini met with Governor Prof Ashim Kumar Ghosh. The Chief Minister extended birthday greetings to Governor Ghosh
0
Report
DGDeepak Goyal
FollowMar 12, 2026 18:16:550
Report
RSRakesh Singh Thaku
FollowMar 12, 2026 18:16:260
Report