Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
North West Delhi110047
ECI ने WB के 7 अधिकारियों को निलंबित किया; अनुशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए
BPBramh Prakash Dubey
Feb 16, 2026 02:33:44
New Delhi, Delhi
*ECI suspends 7 WB Officials; directs Chief Secretary to initiate disciplinary proceedings against the officers* 1. Using its powers under Section 13CC of the RP Act 1950, the Election Commission of India has placed under suspension 7 officials in West Bengal with immediate effect for serious misconduct, dereliction of duty and misuse of statutory powers in connection with SIR. 2. The Commission has further directed the Chief Secretary of West Bengal that disciplinary proceedings shall be initiated against these officials by their respective cadre controlling authorities immediately without any delay and the Commission be apprised in this regard. 3. The names of the officials who have been suspended are as under: ii) AERO, Dr. Sefaur Rahaman, Assistant Director of Agriculture Department, 56-Samserganj Assembly Constituency, District Murshidabad; ii) Sh. Nitish Das, Revenue Officer, Farakka & AERO for 55-Farakka Assembly Constituency ; ii) AERO, Ms. Dalia Ray Choudhury, Women Development Office, Maynaguri Development Block and AERO, 16-Maynaguri Assembly Constituency; iv) Sk. Murshid Alam, ADA, Suti Block & AERO for 57-Suti Assembly Constituency; v & vi) Shri Satyajit Das, Jt BDO and Shri Joydeep Kundu, FEO, both AEROs of 139-Canning Purbo Assembly Constituency vii) Shri Debashis Biswas, Jt. BDO and AERO 229-Debra Assembly Constituency
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASABDUL SATTAR
Feb 16, 2026 04:18:24
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी प्रेमनगर थाना क्षेत्र के पुलिया नंबर- 9 में नाली की सफाई को लेकर हुई कहासुनी के बाद पड़ोसियों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पड़ोसी आपस में भिड़ गए और मारपीट करने लगे। आसपास के लोगों और परिजनों ने किसी तरह बीच बचाव करके दोनों को अलग-अलग करके झगड़ा शांत कराया। मारपीट की यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दोनों पड़ोसी आपस में मारपीट कर रहे हैं और आसपास के लोग उन्हें अलग करने की कोशिश कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के खिलाफ पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
0
comment0
Report
MGMohd Gufran
Feb 16, 2026 04:18:14
Prayagraj, Uttar Pradesh:माफिया मुख़्तार के परिवार में राजनैतिक टेंशन, 2027 के पहले माफिया मुख़्तार के परिवार में बगावत के सुर, मोहम्मादाबाद से विधायक शोएब उर्फ मन्नू अंसारी के बड़े भाई सलमान अंसारी ने दिखाए बगावती तेवर, सोशल मीडिया पर पोस्ट करके मोहम्मदाबाद विधानसभा में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के लगाए आरोप, सोशल साइट्स पर ऑडियो पोस्ट करके सलमान अंसारी ने भ्रष्टाचार के लगाए आरोप, कहा पिछले 4 सालों से मोहम्मदाबाद विधानसभा में करोड़ो का भ्रष्टाचार हुआ, 30 हजार की स्ट्रीट लाइटें लगवाने में डेढ़ लाख रुपए तक खर्च दिखाए गए, 20 करोड़ की विधायक निधि में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए, सलमान अंसारी ने कहा 2022 में जनता से उन्होंने वोट मांगा था, लेकिन अब वह जनता के बीच जवाब नहीं दे पा रहें हैं, सोशल मीडिया पर सलमान अंसारी की पोस्ट से माफिया के परिवार की अंतर्कलह आई सामने, माफिया मुख्तार के भाई शिबगतुल्लाह अंसारी के बड़े बेटे हैं सलमान अंसारी, मौजूदा समय में सलमान अंशारी के छोटे भाई शोएब उर्फ मन्नू अंसारी मोहम्मदाबाद से सपा के विधायक हैं。
0
comment0
Report
YSYeswent Sinha
Feb 16, 2026 04:18:03
Nawada, Bihar:नवादा में नगर परिषद का महासफाई अभियान अध्यक्ष पिंकी कুমारी ने विक्रेताओं को कचरा पृथक्करण का पाठ पढ़ाया नवादा नगर परिषद द्वारा शहर के व्यस्ततम प्रजातंत्र चौक और सब्जी मंडी मार्ग पर एक व्यापक सफाई और जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। इस पहल का उद्देश्य केवल सड़कों की सफाई करना ही नहीं, बल्कि स्थायी स्वच्छता के लिए नागरिकों के व्यवहार में परिवर्तन लाना था। अभियान के दौरान, नगर परिषद की टीम ने सब्जी मंडी के विक्रेताओं और दुकानदारों से सीधा संवाद किया। उन्हें अपनी दुकानों का कचरा सीधे सड़क पर न फेंकने और कचरा पृथक्करण की आदत अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। विक्रेताओं को गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग डस्टबिन में रखने की अनिवार्यता समझाई गई, जो शहर की स्वच्छता और स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। पिंकी कुमारी के द्वारा बताया गया कि पूरी नवादा शहर को बेहतर बनाना है या पूरी प्रयास मेरे द्वारा की जा रही है। लेकिन यह प्रयास तभी सफल होगा जब मेरे साथ नवादा की जनता भी हाथों में हाथ डालकर चलेंगे तभी या सफल हो पाएगा। मेरी पूरी कोशिश है कि नवादा को एक सुंदर नवादा बनाया जाए इसी उद्देश्य के साथ लगातार या मोहीम चलाया जा रहा है। कुछ लोगों का तो एक बेहतर सपोर्ट मिल रहा है लेकिन कुछ ऐसे लोग भी है जो आज भी कचरा की ढेर अपनी दुकान व अपने घर के आगे कर देते हैं। इस अभियान में मुख्य पार्षद पिंकी देवी, कार्यपालक पदाधिकारी सतेंद्र प्रसाद वर्मा और पूर्व मुख्य पार्षद संजय साहू ने सक्रिय रूप से भाग लिया। उन्होंने व्यक्तिगत रूप से विक्रेताओं से मिलकर स्वच्छता सर्वेक्षण में सहयोग की अपील की। मौके पर उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि संजय विश्वकर्मा, स्वच्छता पदाधिकारी शबीना परवीन और नगर प्रबंधक शशि प्रकाश ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और आम नागरिकों को स्वच्छता का संकल्प दिलाया。
0
comment0
Report
RSRajkumar Singh
Feb 16, 2026 04:16:47
Hajipur, Bihar:बड़ी खबर वैशाली जिले से आ रही है जहां एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना लालगंज इलाके की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक लालगंज थाना क्षेत्र के लगड़ी पाकर सब्जी मंडी के पास रविवार देर शाम एक मोटरसाइकिल और तेल टैंकर ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा लालगंज-वैशाली मुख्य मार्ग पर हुआ.जहां बाइक सवार युवक लालगंज की ओर जा रहा था।टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक बुरी तरह घायल हो गया। हादसे के बाद टैंकर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने डायल-112 पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लालगंज में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।फिलहाल घायल युवक की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है। हालांकि बाइक के दस्तावेजों के अनुसार वाहन लालगंज के सलालपुर निवासी सुधीर कुमार के नाम से है.पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार टैंकर चालक की तलाश जारी है। इस सड़क हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से ड्राइविंग पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
0
comment0
Report
AKAshwani Kumar
Feb 16, 2026 04:16:31
Bhagalpur, Bihar:एंकर - महाशिरवात्रि जैसे पावन पर्व पर भागलपुर में रेलवे परिसर के पश्चिमी छोर स्थित शिव मंदिर में आयोजित कार्यक्रम ने आस्था के नाम पर व्यवस्था की पोल खोल दी। देर रात डीजे और अश्लील व दोअर्थी गीतों पर हाल ही में लगाए गए प्रतिबंध के बावजूद खुलेआम तेज ध्वनि में भोजपुरी गाने बजते रहे और बार बालाओं के नृत्य होते रहे। हैरानी की बात यह रही कि मौके पर मौजूद कुछ जीआरपी जवान सिविल ड्रेस में मंच के पास नाचते दिखाई दिए, जिससे नियम लागू कराने वाली एजेंसियों की भूमिका पर ही सवाल खड़े हो गए। धार्मिक आयोजन की आड़ में पूरी रात चलता यह कार्यक्रम आखिर किसकी अनुमति से हुआ और प्रतिबंध के बावजूद प्रशासन मूकदर्शक क्यों बना रहा, इसको लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। आर्केस्ट्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो की पुष्टि zee media नहीं करता
0
comment0
Report
VKVijay1 Kumar
Feb 16, 2026 04:16:12
Noida, Uttar Pradesh:स्कूलों को धमकी भरा मेल भेजने की जांच में ऑनलाइन बेटिंग गैंग का नोएडा STF ने किया भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार\n\nनोएडा STF यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नोएडा के स्कूलों में बम से उड़ाने की धमकी देने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। जांच में पता चला है कि ये गैंग ऑनलाइन बेटिंग ऐप के जरिए ठगी करने वाला एक अंतरराष्ट्रीय गैंग है। नोएडा STF ने गैंग के 6 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है।\n\nनोएडा STF ने आरोपियों के ठिकाने से 4 लैपटॉप, 22 मोबाइल फोन, 2 नेपाली पासपोर्ट, 1 नेपाली पैन कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेपाली नागरिकता पहचान पत्र और कैश बरामद किया है। टीम को वह मोबाइल फोन भी मिला है, जिसका इस्तेमाल स्कूलों को धमकी देने वाले मेल की रिकवरी ईमेल में किया गया था।\n\nदरअसल, 23 जनवरी 2026 को गौतमबुद्धनगर के कई स्कूलों को धमकी भरा ईमेल मिला, जिसके बाद साइबर क्राइम थाना नोएडा में मुकदमा दर्ज हुआ। और मामले की जांच में पुलिस और STF जुट गेट थी। STF की टेक्निकल जांच में पता चला कि यह मेल USA से ओरिजिनेट हुआ था।\n\nआगे की जांच में थ्रेट मेल से जुड़े रिकवरी ईमेल का लिंक बांग्लादेश, भारत और नोएडा के शाहबेरी (थाना बिसरख क्षेत्र) से जुड़ा मिला। जिसके बाद शाहबेरी में छापेमारी कर नोएडा STF यूनिट ने इस गैंग का भंडाफोड़ किया।\n\nSTF नोएडा जब शाहबेरी पहुंची तो वहां भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और संदिग्ध लोग मिले। पूछताछ में सामने आया कि यह पूरा ठिकाना एक फर्जी ऑनलाइन बेटिंग ऐप कॉल सेंटर की तरह संचालित किया जा रहा था।\n\nयह गैंग USA, भारत, नेपाल और अन्य देशों के नागरिकों को फोन और ईमेल के माध्यम से ऑनलाइन बेटिंग ऐप में पैसे लगाने के लिए फंसाता था। आरोपी फर्जी अमेरिकी नामों से ईमेल आईडी चलाते थे और VPN व फेक GPS लोकेशन का इस्तेमाल करते थे।\n\nमुख्य आरोपी अमीष, नेपाल का रहने वाला है और उसने ऑस्ट्रेलिया से BBA किया है। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसका साथी देवराज भी 2023 से इसी नेटवर्क का हिस्सा था।\n\nअन्य गिरफ्तार आरोपियों में काठमांडू (नेपाल) के लेखनाथ और केदारनाथ शामिल हैं। केदारनाथ ने MBA ऑस्ट्रेलिया से किया है, जबकि लेखनाथ नेपाल से MBA पास है। गिरोह के दो सदस्य अनंत और दिव्याशु है और दोनों इंटर पास है। \nनोएडा STF के हाथ वह मोबाइल भी लगा है जो धमकी भरे मेल से जुड़े रिकवरी ईमेल में इस्तेमाल किया गया था। इस मोबाइल की जांच की जा रही है ताकि स्कूलों को भेजे गए धमकी भरे ईमेल की असल वजह और मास्टरमाइंड तक पुलिस पहुंच सके.
0
comment0
Report
MPManish Purohit
Feb 16, 2026 04:15:59
Mandsaur, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के मंदसौर के दलोदा में पुलिस ने मूकबीर की सूचना के आधार पर ट्रक में किराने के सामान के नीचे छिपाकर ले जा रहा 40 किलो नशीला पदार्थ डोडाचुरा बरामद किया है, इस डोडाचुरा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। डोडाचुरा की कीमत 12 लाख रुपए आंकी गई है; आरोपी से 1 लाख 40 हजार रुपए नगद भी बरामद किया गया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार थाना दलौदा की टीम दलोदा से महु-नीमच हाईवे रोड गौशाला के पास ट्रक को घेराबंदी कर पकड़ा गया; ट्रक क्र. PB02DW1532 में किराना सामान के नीचे छिपाकर ले जा रहे 40 किलोग्राम डोडाचुरा सहित 1 लाख 40 हजार रुपए नगदी मिले जिन्हें ज़ब्त कर आरोपी औकार सिंह पिता खजान सिंह जाट सिक्ख उम्र 45 वर्ष निवासी तरणतारण पंजाब को NDPSACT के प्रावधानों के पालन करते हुए आरोपी के विरुद्ध थाना दलौदा पर धारा 8/15 NDPSACT के अनुसार गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी- औकार सिंह पिता खजान सिंह जाट सिक्ख उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम सांगे गुरूगोविंद सिंह स्कूल के पास थाना तरणतारण सदर जिला तरणतारण पंजाब। जफ्त माल – 1) डोडाचुरा 40 किलोग्राम, कुल मूल्य बारह लाख रुपए; 2) 1 लाख 40 हजार रुपए नगदी; 3) ट्रक क्र PB02DW1532 की कीमत अठारह लाख रुपए
0
comment0
Report
KBKuldeep Babele
Feb 16, 2026 04:15:31
Jabalpur, Vehicle Fac. Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर पुलिस स्टेशन नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 8.64 लाख रुपए मूल्य की 4800 बोतल प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप जप्त की है यह कार्रवाई माढ़ोताल थाना क्राइम ब्रांच और ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने की। थाना प्रभारी वीरेंद्र पवार ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि कटंगी रोड स्थित वीआरएल ट्रांसपोर्ट टाटा शोरूम के पास नशे में इस्तेमाल होने वाली प्रतिबंधित कफ सिरप रखी हुई है सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया और संयुक्त टीम ने दबिश दी जांच के दौरान ट्रांसपोर्ट के कैशियरसुमित यादव से पूछताछ की गई और बिल बिल्टी और जीएसटी इन्वॉयस की जांच की गई दस्तावेजों से पता चला कि देहरादून की एक फर्म से मैक्के टस नामक कफ सिरप के 40 कार्टून दमोह जिले के एक मेडिकल स्टोर के नाम पर बुक किए गए थे इस खेप की डिलीवरी 16 फरवरी को होनी थी लेकिन निर्धारित समय से पहले से जप्त कर लिया गया बताया जाता है कि कोडीन युक्त कफ सिरप का दुरुपयोग नशे के लिए किया जाता है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा ऐसी दवाओं की बिक्री पर सख्त नियम लागू है और निर्धारित मात्रा से अधिक खरीद बिक्री पे प्रतिबंध भी है पुलिस ने कुल 40 कार्टून में रखी 4800 बोतल कफ सिरप जप्त कर ली है संबंधित मेडिकल फर्म और सप्लायर के खिलाफ नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकॉट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट की धाराओं के साथ-साथ मध्य प्रदेश ड्रग कंट्रोल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Feb 16, 2026 04:02:55
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन। महाशिवरात्रि के महापर्व के समापन पर आज अवंतिका नगरी में आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला, जब विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग बाबा महाकालेश्वर सेहरा स्वरूप में विराजे। परंपरा के अनुसार, साल में केवल एक बार होने वाले इस विशेष श्रृंगार में भगवान महाकाल के मस्तक पर 11 फीट ऊँचा भव्य सेहरा सजाया गया। सवा मन फूलों से तैयार इस दिव्य मुकुट को देखने के लिए तड़के से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। बाबा के मुखारविंद को सप्तधान्य (चावल, मूंग, तिल, मसूर, जौ, गेहूं और उड़द) से अलंकृत किया गया, जिसके बाद स्वर्ण-रजत आभूषणों और पुष्पों की मोटी मालाओं से उनका भव्य श्रृंगार हुआ। सुबह 6 बजे हुई 'सेहरा आरती' के दौरान पूरा मंदिर परिसर 'जय श्री महाकाल' के उद्घोष से गूंज उठा। मान्यता है कि सेहरे में चढ़े धान और पुष्पों को घर ले जाने से सुख-समृद्धि बनी रहती है, इसीलिए भक्तों में 'सेहरा लूटने' की अद्भुत होड़ भी दिखी। सेहरा दर्शन के चलते आज सुबह की भस्म आरती नहीं हुई, जिसके स्थान पर अब दोपहर 12 बजे बाबा की विशेष भस्म आरती संपन्न होगी।
0
comment0
Report
VSVaibhav Sharma
Feb 16, 2026 04:02:30
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के थाना वेव सिटी क्षेत्र के महरौली गांव की रहने वाली 22 वर्षीय युवती करिश्मा ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। परिजन युवती को लेकर सर्वोदय अस्पताल पहुंचे, जहाँ डॉक्टर ने उसे अमृत घोषित कर दिया। परिवार वालों ने एक युवक पर युवती से पैसे लेने का आरोपी लगाया है, जिसमें 500000 का चेक युवक द्वारा दिया गया था। चेक बाउंस का केस इस समय कोर्ट में चल रहा है। वहीं पुलिस जांच में जुटी हुई है कि आखिरकार युक्ति ने कितने पैसे युवक को दिए थे और यह पैसे किस लिए दिए गए थे। फिलहाल अभी तक परिजनों ने पुलिस को कोई लिखत शिकायत नहीं दि है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सपुर्द कर दिया है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top