Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
North West Delhi110085
EC ने बंगाल विधानसभा 2026 के लिए प्रशासनिक फेरबदल किया; Dushyant Nariala Chief Secretary
BPBramh Prakash Dubey
Mar 16, 2026 02:31:45
New Delhi, Delhi
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर चुनाव आयोग का आदेश 1. Election Commission of India ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की तैयारियों की समीक्षा के बाद अधिकारियों के तबादले के निर्देश जारी किए। 2. आयोग ने पश्चिम बंगाल सरकार को अधिकारियों की नई तैनाती का आदेश दिया है। 3. Dushyant Nariala (IAS 1993) को पश्चिम बंगाल का मुख्य सचिव (Chief Secretary) नियुक्त करने का निर्देश दिया गया। 4. Sanghamitra Ghosh (IAS 1997) को गृह एवं पहाड़ी मामलों की प्रमुख सचिव (Principal Secretary, Home & Hill Affairs) बनाया जाएगा। 5. चुनाव आयोग ने इन आदेशों को तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए हैं। 6. संबंधित अधिकारियों के कार्यभार संभालने की रिपोर्ट 16 मार्च 2026 को दोपहर 3 बजे तक आयोग को भेजनी होगी। 7. जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है, उन्हें चुनाव समाप्त होने तक किसी भी चुनाव से जुड़े पद पर पोस्टिंग नहीं दी जाएगी। 8. यह आदेश पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की निष्पक्षता और प्रशासनिक तैयारी को ध्यान में रखते हुए जारी किया गया है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SSSUNIL SINGH
Mar 16, 2026 03:35:10
104
comment0
Report
ASAMIT SONI
Mar 16, 2026 03:34:58
ललितपुर, उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में कल देर रात एक टेंट हाउस के गोदाम में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गयी , जिसकी वजह से गोदाम के अंदर रखा हुआ लाखों रुपये का सामान जलकर पूरी तरह से खाक हो गया । घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुँची फायर बिग्रेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया , लेकिन तब तक टेंट हाउस का सामान जलकर पूरी तरह से खाक हो चुका था । घटना सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नवीन गल्ला मंडी के पीछे NH 44 पर स्थित एक गोदाम की है । बताया जा रहा है कि एक टेंट हाउस का गोदाम में अचानक अज्ञात कारणों के चलते आग लग गयी ,जिसकी वजह से गोदाम के अंदर शादी समारोह में साज सज्जा करने का सामान रखा हुआ था । आग ने सामान को अपनी चपेट में ले लिया , जिसकी वजह से टेंट हाउस का सामान धूं धूंकर जलने लगा और तेज लपटे उठने लगी । जिसको देखकर मौके पर पहुँचे लोगों में हफकम्प मच गया , आग लगने की सूचना पाकर मौके पर पहुँची फायर बिग्रेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया ,पूरी घटना सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत NH 44 पर स्थित टेंट हाउस गोदाम की है ।
50
comment0
Report
RNRajesh Nilshad
Mar 16, 2026 03:34:09
117
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Mar 16, 2026 03:33:34
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में जमीन विवाद को लेकर ट्रेवल्स कारोबारी और उसकी पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। 8 से 10 लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दोनों को घायल कर दिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मामला ग्वालियर के कोतवाली थाना क्षेत्र के हुजरात चौराहे का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार फरियादी अरविंद सिंह गुर्जर हुजरात चौराहे के पास बरजोर सिंह के बाड़े में ट्रेवल्स एजेंसी चलाते हैं। बताया जा रहा है कि अरविंद सिंह का अपने चचेरे भाइयों से जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते 8 से 10 लोगों ने अचानक अरविंद सिंह गुर्जर और उनकी पत्नी पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और दोनों को बुरी तरह पीट दिया। इस हमले में दंपति घायल हो गए। पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी हे।
19
comment0
Report
RKRishikesh Kumar
Mar 16, 2026 03:32:14
CHANDI, Harnaut, Bihar:एंकर: हरनौत थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित एक किराना दुकान में बीती रात भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग की इस घटना में करीब 7 से 8 लाख रुपये की क्षति होने का अनुमान लगाया जा रहा है। पीड़ित दुकानदार मुन्नू साव उर्फ श्याम बालक साव ने बताया कि वे रात में दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात करीब दो बजे के बीच पड़ोसियों ने फोन कर उन्हें दुकान में आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे, जहाँ आग तेजी से फैल चुकी थी। आगलगी के पीछे शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग जुट गए और समरसेबल मोटर पंप चलाकर आग बुझाने का प्रयास किया। साथ ही दमकल विभाग को भी सूचना दी गई। आसपास के थाना एवं बिहार शरीफ से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीें और करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। ऋषिकेश संवाददाता नालंदा
84
comment0
Report
Mar 16, 2026 03:25:35
Mallawan, Uttar Pradesh:मल्लावां कस्बे के मिर्ज़ापुर निवासी मो एतिशाम पुत्र मुख़्तार अहमद ने पुलिस को दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि मेहनत मजदूरी ( मोटर साईकिल मिस्त्री ) कर घर चलाता है और बचत का रुपया इंडियन बैंक शाखा मल्लावां में जमा कर रखा था। 26 जनवरी को उसके खाता से एक रुपया कटने का मैसेज आया, ज़ब 3 मार्च को बैंक जाकर बैलेंस चेक कराया तो पता चला अलग -अलग ट्रान्जेक्शन के माध्यम से 295788 रूपये औरा गोल्ड नाम की कम्पनी को ट्रान्सफर हुए है। ज़ब कि उसके द्वारा कोई ट्रान्जेक्शन नहीं किया गया। मल्लावां पुलिस ने एक माह पूर्व मामला दर्ज किया था । लेकिन पुलिस अभी भी आरोपियों से दूर है।पुलिस के मुताबिक मामले की तहकीकात की जा रही है ।
55
comment0
Report
Advertisement
Back to top