Back
दिल्ली को धार्मिक पर्यटन हब बनाने की नई योजना: भजन क्लबिंग और यमुना क्रूज़
TCTanya chugh
Jan 31, 2026 04:46:38
New Delhi, Delhi
दिल्ली सरकार ने राजधानी को ‘धार्मिक पर्यटन हब’ बनाने का फैसला किया है. मंत्री कपिल मिश्रा के नेतृत्व में 'धार्मिक पर्यटन हब' बनाने, भजन क्लबिंग, यमुना क्रूज, मंदिरों के स्पेशल रूट्स और रोजगार के लिए नई योजनाएं पेश की हैं.
चेन्नई में आयोजित टूरिज्म समिट 2026 में पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने इसका पूरा खाका पेश किया.
अब दिल्ली में ‘भजन क्लबिंग’ (Bhajan Clubbing) जैसे नए और अनोखे ट्रेंड को बढ़ावा देगा जाएगा.
इसके साथ ही प्रमुख मंदिरों को जोड़ने के लिए स्पेशल रूट्स तैयार होंगे. यमुना में क्रूज चलाने से लेकर युवाओं को रोजगार देने तक, सरकार ने एक व्यापक योजना बनाई है ताकि देश-विदेश के सैलानी दिल.
कपिल मिश्रा ने कहा, "दिल्ली आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत का अनूठा संगम है. हमारा लक्ष्य है कि धार्मिक रूट्स, आधुनिक सुविधाओं और सांस्कृतिक पहलों के माध्यम से दिल्ली को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक प्रमुख धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित किया जाए."
पर्यटन के क्षेत्र में नये शैक्षणिक संस्थान and रोजगार पर फोकस, पर्यटन करियर की सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ाएंगे: मंत्री ने कहा
पर्यटन मंत्री ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में भारत धार्मिक पर्यटन के ‘सबसे प्रमुख घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय हब’ के रूप में उभरा है। अब दिल्ली को भी धार्मिक पर्यटन में अग्रणी बनाना है। इसके लिए दिल्ली में धार्मिक महत्व से जुड़े रूट्स विकसित किए जायेंगे। जिससे विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन एक सुव्यवस्थित मार्ग के माध्यम से कराए जा सकें। इससे धार्मिक पर्यटन को नई दिशा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि युवाओं में ‘भजन क्लबिंग’ की सुंदर परम्परा लोकप्रिय हो रही है, प्रधानमंत्री जी ने भी ‘भजन-कीर्तन को भारतीय संस्कृति की आत्मा कह कर इस परम्परा की सराहना की है, अब दिल्ली सरकार इसे हर उम्र और हर वर्ग में बढ़ावा देने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगी।
पर्यटन रोज़गार और करियर निर्माण का भी एक बड़ा माध्यम है। टूर गाइड, होटल इंडस्ट्री, ट्रेवल ऑपरेटर्स और एविएशन सेक्टर जैसे कई क्षेत्रों में रोजगार के अवसर हैं।
दिल्ली सरकार पर्यटन क्षेत्र में नए शैक्षणिक संस्थानों, प्रशिक्षण केंद्रों और कौशल विकास कार्यक्रमों पर विशेष फोकस करेगी, ताकि युवाओं को इस क्षेत्र में बेहतर अवसर मिलें और पर्यटन करियर की सामाजिक प्रतिष्ठा और अधिक सुदृढ़ हो।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RGRupesh Gupta
FollowJan 31, 2026 07:53:150
Report
RGRupesh Gupta
FollowJan 31, 2026 07:52:560
Report
RKRupesh Kumar
FollowJan 31, 2026 07:52:460
Report
NJNaynee Jain
FollowJan 31, 2026 07:52:34Noida, Uttar Pradesh:A beacon of light during a heavy storm on the Oregon coast
0
Report
PKPushpender Kumar
FollowJan 31, 2026 07:52:250
Report
KAKapil Agarwal
FollowJan 31, 2026 07:51:540
Report
SPSanjay Prakash
FollowJan 31, 2026 07:51:440
Report
SNShashi Nair
FollowJan 31, 2026 07:51:340
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowJan 31, 2026 07:51:260
Report
JSJitendra Soni
FollowJan 31, 2026 07:51:080
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowJan 31, 2026 07:50:180
Report
DRDamodar Raigar
FollowJan 31, 2026 07:50:020
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowJan 31, 2026 07:49:47Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार में मशहूर सिद्धबली हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की और राज्य और यहां के लोगों की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
0
Report
NJNaynee Jain
FollowJan 31, 2026 07:49:25Noida, Uttar Pradesh:A sea of clouds drifting over golden fields
0
Report