Back
दिल्ली के छठ घाट पर यमुना साफ, झाग नहीं—लैब ने दी पुष्टि
DKDAVESH KUMAR
Oct 16, 2025 10:00:32
Delhi, Delhi
कलंदीकुंज युवा शक्ति छठ घाट बनाने को लेकर तैयारी। (यमुना के अंदर से बोट से किया है) छठ पर्व को लेकर दिल्ली सरकार तैयारी में जुटी हुई है। कलंदीकुंज के युवा शक्ति घाट पर लैब तैयार की गई जहाँ पानी की गुणवत्ता चेक हो रही है (डॉक्टर और लैब टेक्नीशियन से बातचीत कैसे टेस्ट कर रहे हैं) बाइट सीएम रेखा गुप्ता दिल्ली छठ पर्व को लेकर दिल्ली सरकार तैयारी में जुटी। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कालिंदी कुंज के युवा शक्ति घाट का निरीक्षण किया। छठ पर्व को लेकर कालिंदी कुंज पर दिल्ली सरकार घाट बना रही है, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा पानी की गुणवत्ता पहले से कहीं बेहतर इस बार यमुना में झाग नजर नहीं आएगा। अविरल यमुना होगी। कालिंदी कुंज के युवा शक्ति घाट पर छठ पर्व को लेकर जोर-शोर से तैयारी की जा रही है, छठ घाट बनाने के लिए साफ सफाई और तमाम बंदोबस्त किए जा रहे हैं अलग-अलग टीम वहां पर काम में जुटी हुई है। हर घाट का निरीक्षण किया जा रहा है कि कोई भी कमी ना रहे ऐसे में कालिंदी कुंज पर युवा शक्ति घाट पर बड़ी मात्रा में सफेद झाग नजर आते थे लेकिन इस बार दावा किया जा रहा है कि यमुना साफ होगी और कोई जाग नजर नहीं आएगा इसकी कवायत जोर-जोर से सरकार कर रही है, झाग खत्म करने के लिए डिफॉर्मर यूज किया जा रहा है। दिल्ली के कलंदीकुंज कुंज पर दिल्ली जल बोर्ड की तरफ से लैब तैयार की गई है जो की पानी की गुणवत्ता जांच रही है। यमुना के मौजूदा पानी की टेस्ट क्वालिटी चेक की जा रही है, डॉ अनिल मिश्रा का कहना है कि यमुना के पानी की क्वालिटी चेक की सके इसलिए है लैब लगाई गई है। अभी यमुना के पैरामीटर बहुत अच्छा है पानी की क्वालिटी ठीक है। जाग इस बार नाम मात्र के लिए होगा। अमोनिया की मात्रा भी बहुत कम है। लोगों को किसी भी तरीके की कोई परेशानी इसमें नहाने से नहीं होगी स्क्रीन की कोई भी प्रॉब्लम उनको नहीं होगी। सीएम रेखा गुप्ता, बाइट दिल्ली सरकार की उपलब्धि है लगातार यमुना को लेकर काम किया जा रहा है, कालिंदी कुंज पर पूरा लैब सेटअप किया गया है, जिससे कि पानी की गुणवत्ता को चेक किया जा सके। दिल्ली में जो यमुना बह रही है उसके अंदर ऑक्सीजन लेवल 4.75 है। यानी कि किसी भी प्रकार का जल जीव उसके अंदर रह सकता है, पहले ऑक्सीजन लेवल माइनस में होता था। एक समय में यमुना बहुत ज्यादा प्रदूषित थी ऑक्सीजन लेवल बहुत खराब था। अमोनिया का लेवल भी बहुत कम हो गया है। फॉस्फेट लेवल भी कम हो गया है जिससे झाग बनता था। दिल्ली में सरकार ने जिस तरह से डिसिल्टिंग कराई और STP को रिवाइव किया जिससे फॉस्फेट लेवल कम हुआ वो अब 0.2 है। यमुना में जो जाग खत्म करने के लिए डिफॉर्मर यूज किया जा रहा है वह पूरी तरह से सुरक्षित है। लैब टेस्ट के बाद सब कुछ चेक किया जा रहा है। वस्तुस्थिति हम दिखा रहे हैं, जाग जो मना करते थे तो यमुना की सफाई कभी होती नहीं थी। STP काम नहीं करते थे। छठ महापर्व पर जब छठवृत्ति सूर्य को अर्घ्य देंगे तो उन्हें किसी भी प्रकार के झाग में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कोई गंदगी नहीं होगी अविरल यमुना में खड़े होकर वह सूर्य को अर्घ्य देंगे।
2
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MDMahendra Dubey
FollowOct 16, 2025 14:18:340
Report
AKAshok Kumar1
FollowOct 16, 2025 14:18:05Noida, Uttar Pradesh:भाजपा सरकार ने पूर्वांचली लोगों की छठ के ख़िलाफ़ किया था षड्यंत्र
0
Report
PCPranay Chakraborty
FollowOct 16, 2025 14:17:450
Report
AVArun Vaishnav
FollowOct 16, 2025 14:17:180
Report
WJWalmik Joshi
FollowOct 16, 2025 14:16:290
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowOct 16, 2025 14:16:180
Report
MKManitosh Kumar
FollowOct 16, 2025 14:16:030
Report
AKAshok Kumar1
FollowOct 16, 2025 14:15:470
Report
MDMahendra Dubey
FollowOct 16, 2025 14:15:330
Report
PCPranay Chakraborty
FollowOct 16, 2025 14:15:140
Report
NKNaveen Kumar Kashyap
FollowOct 16, 2025 14:10:170
Report
PCPranay Chakraborty
FollowOct 16, 2025 14:09:592
Report
NSNeha Sharma
FollowOct 16, 2025 14:09:530
Report
0
Report