Back
दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 1 साल का रिपोर्ट कार्ड पेश किया
TCTanya chugh
Feb 20, 2026 07:50:34
New Delhi, Delhi
भाजपा सरकार के 1 साल पूरे होने पर, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सभी कैबिनेट मंत्रियों के साथ दिल्ली सचिवालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस इससे मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने 1 साल का रिपोर्ट कार्ड पेश किया प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान 1 साल में स्वास्थ्य, यमुना सफाई, इन्वेस्टमेंट,और शिक्षा जैसी अन्य उपलब्धियों और दिल्ली के बदलाव का वीडियो भी दिखाया गया मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता - आज सरकार को 1 साल पूरा हुआ है. 20 फ़रवरी 2025 में इसी समय हम सचिवालय पहुंचे और कार्यभार संभाला था इसलिए सचिवालय में रिपोर्ट कार्ड पेश कर रहे हैं. ये रिपोर्ट कार्ड परिश्रम है. दिल्ली को बहानो से विकास की और लेकर आए. हमने दिल्ली के वर्क कल्चर को बदला है. पहले की सरकार शोर मचाती थी. हमारी सरकार काम करती है. मैं की नहीं हम की राजनीति दिल्ली में कर रहे हैं. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता - रिपोर्ट कार्ड के प्रमुख बिन्दुओ पर चर्चा करूंगी. 365 दिन दिल्ली को एक कदम आगे बढ़ाने के लिए काम किया गया. पहली कैबिनेट में आयुष्मान योजना का फैसला हुआ. आज 30 हजार से ज़्यादा लोगों ने इस योजना का फायदा लिया. हमारी सरकार ने दिल्ली में अटल कैंटीन की शुरुआत की. आज 70 अटल कैंटीन में रोजना 70 हजार लोगों को सम्मान पूर्वक भोजन मिलता है. हमारी सरकार ने झुग्गी में विकास के लिए 700 करोड़ रूपये का बजट तय किया. हर एक कदम जो हमने आगे बढ़ाया, वहाँ कागज़ कम और काम ज़्यादा किया। दिल्ली की जो सरकार है, वह पोस्टर और ट्वीट की राजनीति नहीं करती। हमने यहाँ के वर्क कल्चर को बदला है। मार्गदर्शन है Bharatiya Janata Party की राष्ट्रवाद विचारधारा का। मैं की नहीं, हम की राजनीति कर रहे हैं। पहले कैबिनेट में निर्णय लिया था — आयुष्मान योजना के तहत 10 लाख का हेल्थ कवर दिया गया। 30,000 से ज़्यादा लोग इसका लाभ ले चुके हैं। गरीब कल्याण का दूसरा मूल मंत्र, जो व्यक्ति की सबसे बड़ी ज़रूरत होती है, उसे ध्यान में रखते हुए अटल कैंटीन शुरू की गई। आज दिल्ली में 70 अटल कैंटीन हैं, जहाँ सम्मानजनक भोजन मिलता है। 70,000 लोग रोज़ भोजन ग्रहण कर पा रहे जब औरतें काम पर जाती हैं, मज़दूरी पर जाती हैं, तो उनके बच्चे कहाँ रहें? इसीलिए 500 पालना केंद्र खोले गए, जहाँ श्रमिक बहनें अपने बच्चों को छोड़कर निश्चिंत होकर काम पर जा सकती हैं। हमारी सरकार ने झुग्गी को मकान देने का वादा भी पूरा कर रही है. पुराने फ्लैट्स को आधुनिक फ्लैट्स बनाने का काम किया गया. प्रथम चरण में 13 हजार फ्लैट्स को झुग्गी के लोगों को दिया जाएगा. दिल्ली में सबसे अधिक मिनिमम वेज मजदूरो को मिल रहा है. मजदूर बहनो के बच्चों के लिए 500 पालना केंद्र खोले गए. SC ST बस्तियों में 85 करोड़ के काम सेंशन किए. दिल्ली में 180 किलोमीटर नई सीवर लाइन बिछाई है. और 144 नई सीवर लाइन का काम टेंडर हो गया है. 105 MGD के चंद्रावाल प्लांट को इस साल पूरे कर लेंगे जिससे 10 विधानसभा को फायदा होगा. पिछली सरकार के समय में जनता बड़े-बड़े बिल लेकर घूमती थी, परेशान रहती थी। हम वॉटर एमनेस्टी योजना लेकर आए। 1400 करोड़ रुपये का जनता को राहत मिला, जिसे हमने माफ किया। डोमेस्टिक के साथ-साथ इंडस्ट्रियल सेक्टर पर भी यह योजना लागू कर दी गई है। 370 आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनाकर तैयार किए गए हैं। जो भ्रष्टाचार पिछली सरकार ने फैलाया हुआ था, उसे रोकने के लिए सब कुछ डिजिटाइज़ किया गया है। मरीजों का डेटा अब HIMS पर ऑनलाइन उपलब्ध है और ओपीडी के लिए भी ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। नर्सिंग इंटर्न को पिछली सरकार 500 रुपए प्रति माह दे रही थी, हमने उसे 13000 रुपए करने का काम किया। आज सरकार ने प्राइवेट स्कूल की फीस पर लगाम लगाने का काम किया है. दिल्ली में 7000 स्मार्ट क्लासरूम , 75 श्री स्कूल बनाने का काम शुरू हुआ है. 3 बड़ी लिगेसी प्रोब्ल3म। यमुना सफाई : पहले की सरकारों ने कभी यमुना पार ध्यान ही नहीं दिया। यमुना गंदी होती हैं उसमें जो गंदा पानी गिरता है उसकी वजह से। हमे पहले दिन से इसपर काम करना शुरू कर दिया था। 37 STP बहुत बुरी स्थिति में थी। उनमे से 28 को अपग्रेड कर दिया गया है। 9 पर काम चल रहा है। 34 नए STP बनाने का टेंडर का काम शुरू हो गया है। दिल्ली में पहले 700 MGD STP ट्रीट करने की क्षमता थी। इसको हम 1500 MGD तक लाना है। फिलहाल 814 MGD तक हम पहुच गए हैं। प्रदूषण पर पिछली सरकार ने कभी काम नहीं किया। सिर्फ नारे लगाए। हमने धूल और धुआं दोनों पर काम शुरू किया। ये साल भर का काम है। इसमें पूरी दिल्ली में वाल टू वाल कारपेटिंग किया जा रहा है। दिल्ली में 35 लाख भारतीय पौधे लागेंगे। दिल्ली में आज 4000 EV बसें हैं।इतनी बड़ी EV की फ्लीट किसी राज्य में नहीं है। 9000 चार्जिंग स्टेशन बनाने हैं। कूड़े के पहाड़ : ये बने ही पिछली सरकारों की वजह से हुआ था। हर दिन 11000 मेट्रिक टन कूड़ा जेनरेट होता था, और लेकिन सिर्फ 4000 मेट्रिक तन को प्रोसेक हो पाता था। आज हम 30 हज़ार मेट्रिक तन कूड़ा हर दिन प्रोसेस कर रहे हैं। दिल्ली में वर्षो से MCD द्वारा बुक 1.5 लाख प्रॉपर्टी को बिजली दी गई जिससे लाखों परिवार को राहत मिली. MSME को बिना गारंटी 10 करोड़ रुपए का लोन देने का फैसला लिया गया पिछली सरकार पर्दे के पीछे छिपती थी. लेकिन आज सरकार पारदर्शी है और सब कुछ डिजिटल किया गया है दिल्ली सरकार कल शनिवार को जनसुनवाई का पोर्टल लॉन्च करेगी. इसमें दिल्ली की जनता शिकायत कर सकेगी. पिछली सरकार ने कोविड के पीड़ित लोगों के परिवारों को सहायता नहीं की। लेकिन जहां राजनीति की संभावना होती थी वहां वो जरूर चेक लेकर चले जाते थे
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KKKamal Kumar
FollowFeb 20, 2026 09:06:590
Report
KSKashish Singh
FollowFeb 20, 2026 09:06:46Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भारत मंडपम में टॉपलेस होकर विरोध प्रदर्शन किया और मोदी विरोधी नारे लगाए.
0
Report
SNShashi Nair
FollowFeb 20, 2026 09:05:390
Report
VRVIJAY RANA
FollowFeb 20, 2026 09:05:280
Report
SHShahzad Hussain Bhat
FollowFeb 20, 2026 09:05:200
Report
KSKashish Singh
FollowFeb 20, 2026 09:04:51Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: युवा कांग्रेस ने Bharat Mandapam पर प्रदर्शन किया.
0
Report
KKKARAN KHURANA
FollowFeb 20, 2026 09:04:420
Report
DMDILEEP MISHRA
FollowFeb 20, 2026 09:04:24Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के नीमगांव थाना इलाके के सिकंदराबाद चौराहे पर ड्यूटी के दौरान होमगार्ड साहब नशे में झूमते नजर आए। लड़खड़ाते कदमों का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल।
चौराहा संभालना था, खुद को ही नहीं संभाल पाए।
'झूम बराबर झूम शराबी'
0
Report
AVArun Vaishnav
FollowFeb 20, 2026 09:03:43Jaipur, Rajasthan:विनोद जाखड़ बने NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष
0
Report
ARAarti Rai
FollowFeb 20, 2026 09:03:360
Report
APASHISH PRAKASH RAJA
FollowFeb 20, 2026 09:03:200
Report
PKPushpender Kumar
FollowFeb 20, 2026 09:02:55Noida, Uttar Pradesh:बहराइच में उस जगह से जहां किताबों को अगले सत्र में बांटे जाने के लिए स्टोर किया गया था.
0
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowFeb 20, 2026 09:02:210
Report
AMABHAYA MOHANTY
FollowFeb 20, 2026 09:01:400
Report
PKPrakash Kumar Sinha
FollowFeb 20, 2026 09:01:220
Report