Back
वंदे मातरम् 150वीं वर्षगांठ: चार चरणों में राष्ट्रगान महोत्सव
RGRupesh Gupta
Nov 06, 2025 13:05:06
Raipur, Chhattisgarh
वंदे मातरम्” की 150वीं वर्षगांठ साल भर मनाया जाएगा.... देश के साथ छत्तीसगढ़ में भी यह आयोजन जनभागीदारी के साथ चार चरणों में ग्राम पंचायत से लेकर राज्य स्तर तक भव्य रूप में संपन्न किया जाएगा।
7 नवम्बर 2025 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उसका शुभारंभ किया जाएगा। यह राष्ट्रीय कार्यक्रम प्रातः 10 से 11 बजे तक दूरदर्शन पर प्रसारित होगा। प्रधानमंत्री के उद्बोधन के पश्चात पूरे देश में एक साथ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया जाएगा।
कार्यक्रम चार चरणों में आयोजित होगा-
पहला चरण 7 से 14 नवम्बर 2025,
दूसरा चरण 19 से 26 जनवरी 2026,
तीसरा चरण 7 से 15 अगस्त 2026 (हर घर तिरंगा अभियान के साथ), और चौथा चरण 1 से 7 नवम्बर 2026 तक चलेगा।
ईस दौरान राज्य के सभी जिलों, जनपदों, ग्राम पंचायतों, शैक्षणिक संस्थानों, कार्यालयों एवं सामाजिक संगठनों में राष्ट्रगीत के सामूहिक गायन के साथ विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे।
राज्य के सभी जिलों में मंत्रीगण, सांसदगण, विधायकगण और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे।प्रत्येक जिले में स्थानीय कलाकारों, छात्रों, सामाजिक संस्थाओं और नागरिक समूहों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी,
प्रदेश के सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों में “वंदे मातरम्” विषय पर विशेष सभाएँ, निबंध, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी, पोस्टर निर्माण, एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएँ होंगी। एनसीसी, एनएसएस, स्काउट-गाइड और स्कूल बैंड के माध्यम से वंदे मातरम् और देशभक्ति गीतों की धुन पर प्रस्तुतियाँ दी जाएँगी। राज्य पुलिस बैंड भी सार्वजनिक स्थलों पर वंदे मातरम और देशभक्ति गीतों पर आधारित कार्यक्रमों से वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंगेगा।
राज्यभर में सार्वजनिक-निजी भागीदारी के तहत “वंदे मातरम् ऑडियो-वीडियो बूथ” स्थापित किए जाएंगे। इनमें नागरिक अपनी आवाज़ में वंदे मातरम् गाकर उसे पोर्टल पर अपलोड कर सकेंगे।
12
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KCKhem Chand
FollowNov 06, 2025 15:09:460
Report
0
Report
KHKHALID HUSSAIN
FollowNov 06, 2025 15:09:080
Report
JPJai Pal
FollowNov 06, 2025 15:08:390
Report
JPJai Pal
FollowNov 06, 2025 15:08:220
Report
ASArvind Singh
FollowNov 06, 2025 15:08:030
Report
AMALI MUKTA
FollowNov 06, 2025 15:07:560
Report
JPJai Pal
FollowNov 06, 2025 15:07:410
Report
JPJai Pal
FollowNov 06, 2025 15:07:200
Report
RVRajat Vohra
FollowNov 06, 2025 15:07:030
Report
RVRajat Vohra
FollowNov 06, 2025 15:06:440
Report
NTNagendra Tripathi
FollowNov 06, 2025 15:06:240
Report
MSManish Sharma
FollowNov 06, 2025 15:06:090
Report
PPPraveen Pandey
FollowNov 06, 2025 15:05:580
Report
PPPraveen Pandey
FollowNov 06, 2025 15:05:110
Report