Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Raipur492009
केंद्रीय गृहमंत्री शाह के छत्तीसगढ़ दौरे: नक्सल रणनीति और NFSU शिलान्यास
RGRupesh Gupta
Feb 08, 2026 05:20:53
Raipur, Chhattisgarh
रायपुर ब्रेक एक नजर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे पर साल 2024 और 2025 में केंद्रीय मंत्री अमित शाह के दौरे 21 जनवरी 2024 - गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में नक्सल पर समीक्षा बैठक की थी रायपुर में बैठक और नक्सल विरोधी रणनीति, नई राष्ट्रीय फैरेंसिक विज्ञान यूनिवर्सिटी योजना का शिलान्यास में शामिल हुए थे 23 से 25 अगस्त 2024 में अमित शाह ने तीन-दिवसीय दौरा किया, रायपुर और अन्य स्थानों पर नक्सल विरोधी रणनीति समीक्षा बैठक में शामिल हुए थे 13–15 दिसंबर 2024 को छत्तीसगढ़ दौरा किया और सुरक्षा समीक्षा बैठकें, नक्सल मुद्दों पर समीक्षा तथा पुलिस को सम्मान जैसी गतिविधियों में शामिल रहे , साल 2025 मे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का कुल दौरा 22–23 जून 2025 – दो दिवसीय दौरा रहा, रायपुर में बैठक और नक्सल विरोधी रणनीति, NFSU फोरेंसिक यूनिवर्सिटी शिलान्यास में शामिल रहे 4–5 अप्रैल 2025 को दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा (रायपुर, जगदलपुर और दंतेवाड़ा) में शामिल हुए। 3–4 अक्टूबर 2025 – बस्तर दशहरा/मुरिया दरबार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बस्तर दौरा 28 नवंबर से 30 नवंबर 2025 को रायपुर में डीजीपी आईजी कॉन्फ्रेंस में शामिल रहे 13 दिसंबर 2025 – बस्तर ओलंपिक 2025 के समापन समारोह में शामिल हुए
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
JRJAIDEEP RATHEE
Feb 08, 2026 07:04:10
Sonipat, Haryana:हरियाणा के युवाओं को नशे की दलदल में धकेलने वाले नशा तस्कर चढ़े सोनीपत क्राइम ब्रांच कुंडली के हत्थे हिमाचल की रहने वाली राधा देवी नाम की महिला नशा तस्कर चला रही थी हरियाणा में नशा तस्करी का सिंडिकेट राधा देवी के साथ साथ उसके साथी नरेश को भी क्राइम ब्रांच कुंडली में धर दबोचने में कामयाबी हासिल की राधा देवी और उसके साथी नरेश से करीब ढाई किलो चरस की बरामद ढाई किलो चरस की कीमती करीब 8 लाख रुपए जा रही है आंकी गिरफ्तार राधा देवी का पति पंजाब की जेल में काट रहा है नशा तस्करी में जेल की सज़ा गिरफ्तार महिला राधा देवी कम समय में ज्यादा धन कमाने के लिए बनी पिता और पति की तरह नशा तस्करी का सिंडिकेट चलाने गिरोह की मुख्य सरगना राधा देवी के मृतक पिता भी नशा तस्करी में करता था काम सोनीपत पुलिस कर रही है दोनों से गहनता से पूछताछ
0
comment0
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
Feb 08, 2026 07:03:50
Baghpat, Uttar Pradesh:जनपद बागपत में नेशनल हाइवे पर हुडदंग और खतरनाक स्टंट का कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ युवक हूटर लगी कारों की छतों पर चढ़कर चलती गाड़ियों में खतरनाक तरीके से स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं। युवक न सिर्फ अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालकों की सुरक्षा को भी खतरे में डाल रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो शहर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाइवे पर स्थित काठा गांव के पास का है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। पुलिस द्वारा वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आती रहती हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। लोगों ने पुलिस से हाईवे पर सख्त निगरानी और कार्रवाई की मांग की है।
0
comment0
Report
RARAM ANUJ
Feb 08, 2026 07:03:28
Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 'गड्ढा मुक्त उत्तराखण्ड' संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए पौड़ी जिला प्रशासन ने एक स्मार्ट और तेज तकनीक अपनाई है। नगर क्षेत्र की सड़कों को सुरक्षित बनाने के लिए अब 'कोल्ड मिक्स तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस तकनीक की सबसे बड़ी खूबी यह है कि सड़क मरम्मत के लिए अब न तो घंटों इंतजार करना पड़ रहा है और न ही यातायात को रोकने की जरूरत पड़ रही है। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में शुरू हुई इस पहल ने सड़क मरम्मत की पारंपरिक परिभाषा बदल दी है। इस कोल्ड मिक्स मटेरियल को गर्म करने की आवश्यकता नहीं होती, जिससे ईंधन और समय दोनों की बचत हो रही है।
0
comment0
Report
SSsubhash saheb
Feb 08, 2026 07:03:12
Dhamtari, Chhattisgarh:मगरलोड पुलिस ने साइबर ठगी के एक संगठित मामले का खुलासा करते हुए म्यूल अकाउंट चलाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। बताया गया है कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय के समन्वय पोर्टल से प्राप्त सूचना के आधार पर मगरलोड पुलिस ने जांच शुरू की थी। जांच के दौरान यह सामने आया कि 9 जनवरी 2026 को बैंक ऑफ बड़ौदा, मेघा शाखा के एक खाते में ऑनलाइन ठगी के जरिए 24 हजार रुपये जमा हुए थे। यह खाता धमेन्द्र कुमार साहू निवासी बेलोरा, थाना मगरलोड के नाम पर पाया गया। वही जांच के दौरान पीड़िता और गवाहों के बयानों से यह बात साफ़ हुई कि आरोपी ने लोन दिलाने का झांसा देकर पीड़िता से फोन पे का पासवर्ड हासिल किया और क्यूआर कोड के माध्यम से रकम ट्रांसफर कर ली। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह शासन की गाइडलाइन के अनुसार कोई लेन-देन रजिस्टर नहीं रखता था और सीधे क्यूआर कोड से अपने मोबाइल में राशि प्राप्त करता था। वही पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है।
0
comment0
Report
APAbhay Pathak
Feb 08, 2026 07:02:58
Anuppur, Madhya Pradesh:अनूपपुर मे शिक्षा के मंदिर मे छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार अनूपपुर से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां शिक्षा के मंदिर कहे जाने वाले स्कूल परिसर में एक नाबालिग छात्रा के साथ अश्लील छेड़छाड़ का आरोप लगा है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली अनूपपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक निजी विद्यालय में कार्यरत कर्मचारी पर कक्षा तीसरी में पढ़ने वाली 08 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ बेड टच कर अश्लील छेड़छाड़ करने का आरोप सामने आया है। पीड़िता की मां द्वारा थाना कोतवाली अनूपपुर में शिकायत दर्ज कराई गई, जिस पर महिला उपनिरीक्षक सरिता लकड़ा द्वारा तत्काल प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस ने अपराध के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
0
comment0
Report
DIDamodar Inaniya
Feb 08, 2026 07:02:45
Nagaur, Rajasthan:डीडवाना: रॉयल मार्केट के पास ट्रेलर और बस की भिड़ंत, बस से टक्कर के बाद डिवाइडर से टकराया ट्रेलर हादसे में विद्युत पोल और डिवाइडर क्षतिग्रस्त गनीमत रही टल गया बड़ा हादसा दिलचस्प विवरण: कल रात एक ट्रेलर और निजी बस के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब गलत दिशा में चल रहे ट्रेलर ने कट लेने की कोशिश की, इसी दौरान दूसरी दिशा से आ रही बस से ट्रेलर की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ट्रेलर डिवाइडर व विद्युत पोल से जा टकराया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन सार्वजनिक संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है।जानकारी अनुसार, निजी बस अपने मार्ग पर आगे चल रही थी। इसी दौरान दूसरी दिशा से आ रहे एक ट्रेलर चालक ने ट्रेलर को डिवाइडर कट से दूसरी साइड आने का प्रयास किया, इसी चक्कर में ट्रेलर अनियंत्रित होकर बस से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वही ट्रेलर की टक्कर से न केवल बस को नुकसान पहुँचा, बल्कि डिवाइडर पर लगा स्ट्रीट लाइट का विद्युत पोल भी उखड़कर धराशायी हो गया। पोल टूटने की वजह से रोड की विद्युत आपूर्ति ठप्प हो गई। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे यातायात भी कुछ समय के लिए प्रभावित रहा。 घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए सबसेपहले भीड़ को मौके से हटाया और क्षतिग्रस्त बिजली के पोल को लेकर संबंधित विभाग को सूचित किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों वाहनों (बस और ट्रेलर) को जब्त कर थाने पहुँचा दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। गनीमत यह रही कि पोल गिरने या टक्कर के दौरान कोई पैदल यात्री या दुपहिया वाहन इसकी चपेट में नहीं आया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया。
0
comment0
Report
MGManoj Goswami
Feb 08, 2026 07:02:27
Datia, Madhya Pradesh:मनोज गोस्वामी दतिया सरपंच पुत्र ने सीने में मारी गोली, ग्वालियर पहुंचने से पहले मौत दतिया। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सिकरी में शनिवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। गांव की सरपंच सुशीला पत्नी राधे जाटव के 23 वर्षीय पुत्र विशाल उर्फ गोल्डी ने अपने घर के नीचे वाले कमरे में कट्टे से खुद के सीने में गोली मार ली। घटना के समय विशाल कमरे में अकेला था, जबकि ऊपर के कमरे में उसका भाई शिवम और दोस्त गौरव मौजूद थे। घर पर उसकी मां भी थीं और घरेलू कार्य कर रही थीं। सुबह करीब 9 बजे गोली चलने की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद शिवम और गौरव नीचे पहुंचे। कमरे में विशाल जमीन पर पड़ा था और उसके सीने में गोली लगी थी। पास में ही कट्टा पड़ा मिला। परिजन तत्काल उसे इंदरगढ़ अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया। लेकिन ग्वालियर पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। बताया गया है कि विशाल ग्वालियर में जीएनएम की पढ़ाई कर रहा था और शुक्रवार को अपने दोस्त के साथ घर आया था। उसकी सगाई हो चुकी थी और इसी वर्ष शादी होना तय थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। परिजनों ने किसी प्रकार की आशंका नहीं जताई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बाइट - उपेंद्र दुबे थाना इंदरगढ़ टी आई
0
comment0
Report
MMMohammad Muzammil
Feb 08, 2026 07:02:15
Dehradun, Uttarakhand:रिपोर्ट : देहरादून में पेयजल विभाग की लापरवाही के चलते एक मासूम बच्चे की जान खतरे में पड़ गई... हादसे में एक मासूम बच्चा मौत को छूकर वापस लौट आया... दरअसल पूरा मामला देहरादून के सहसपुर थाना क्षेत्र में मौजूद शंकरपुर गांव का है... जहां पेयजल लाइन को ठीक करने के लिए सड़क किनारे विभाग की टीम ने एक गड्ढा खोदकर उसे खुला छोड़ रखा था... इसी दौरान अपनी मां के साथ बाजार जा रहा एक मासूम बच्चा मां के पीछे चलता-चलता अचानक सड़क किनारे खुदे इस गड्ढे में गिरा जाता है... इस गड्ढे में पानी भरा था लेकिन आगे चलती मां को अचानक अपने पीछे हुए हादसे का एहसास हुआ और मां ने लपककर पानी भरे इस गड्ढे से अपने बच्चे को बाहर खींच लिया... ये पूरी घटना पास मे ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई... CCTV कैमरे की इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि सड़क किनारे गहरे खड्डे में पानी भरा है और विभाग द्वारा इसके आसपास कोई बैरिकेड या सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं... वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे माँ और उसके पीछे उसका मासूम बेटा सामान्य रूप से सड़क किनारे चल रहे हैं कि तभी अचानक बच्चा अपना संतुलन खोकर गड्ढे में समा जाता है... कुछ सेकंड की ये वीडियो बेहद डरावनी और खौफनाक है.... लेकिन पलक झपकते ही माँ को एहसास होता है कि उसके जिगर के टुकड़े के साथ कुछ अनहोनी हो गई... माँ तुरंत पलट कर पानी के गड्ढे में समा रहे अपने बच्चे को गड्ढे से खींचकर उसकी जान बचा लेती है... मौत को छूकर वापस आए इस बच्चे के साथ हुए इस हादसे को देखकर आसपास के लोग भी सहम गए... ऐसे में जिम्मेदार महकमे पर सवाल जरूर उठते हैं कि पेयजल लाइन को ठीक करने के लिए सड़क किनारे खोदे गए इतने गहरे गड्ढे के आसपास कोई चेतावनी बोर्ड क्यू नहीं लगाया गया? और गड्ढे के आसपास सुरक्षा घेरा क्यों नहीं बनाय ा गया? काम को बीच में छोड़कर विभाग के कर्मचारी मौके से नदारत क्यू थे ....? ऐसे में लापरवाह विभागीय अधिकारियों पर सवाल उठने लाजिमी है कि अगर गर्धे में गिरे इस मासूम बच्चे की जान चली जाती तो उसका जिम्मेदार कौन होता??
0
comment0
Report
YSYatnesh Sen
Feb 08, 2026 07:01:54
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के देपालपुर में 40 पेटी अवैध शराब माउंट 6000 बियर से भरी गाड़ी को दो आरोपियों के साथ पुलिस ने धर दबोचा। देपालपुर पुलिस के अनुसार मुखबीर द्वारा पुलिस को सूचना मिली थी कि एक ब्रेजा कार में शराब भरकर इंदौर की ओर से देपालपुर की और जा रही है। सूचना के बाद पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर दो युवकों को अवैध शराब से भरी गाड़ी के साथ पकड़ा। पुलिस ने बताया कि इनके पास से 40 पेटी अवैध शराब (माउंट 6000 बियर) जप्त की गई जिसमें वाहन समेत कुल जप्त सामग्री 6 लाख 45 हजार की बताई गई। वहीं पुलिस ने बताया कि पूरे मामले में दोनों ही युवकों से जांच पड़ताल की जा रही है कि वह यह शराब कहां से लाए थे और इसे कहां का पाया जाना था पुलिस द्वारा पूछताछ जारी है।
0
comment0
Report
PKPushpender Kumar
Feb 08, 2026 07:01:37
Noida, Uttar Pradesh:मुंबई में सेंट्रल रेलवे की महिलाओं के लिए रिज़र्व लोकल ट्रेन में बुर्का पहने एक संदिग्ध आदमी के चढ़ने के मामले में केस दर्ज किया गया है। शक होने पर, महिला यात्रियों ने उसे पकड़ लिया और घटना का वीडियो बना लिया। हालांकि, जैसे ही वह घाटकोपर स्टेशन पहुंचा, आरोपी चलती ट्रेन से कूद गया और उल्टी दिशा में जा रही कर्जत एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ गया और भाग गया। यह घटना तब हुई जब CSMT जाने वाली लोकल ट्रेन घाटकोपर स्टेशन पहुंच रही थी। महिलाओं के डिब्बे में बुर्का पहने एक आदमी को देखकर यात्रियों को शक हुआ। महिलाओं ने उसे घेर लिया और उससे पूछताछ करने लगीं। इस बीच, कुछ यात्रियों ने वीडियो भी बना लिया। ट्रेन के घाटकोपर स्टेशन पहुंचने से पहले, संदिग्ध आदमी अचानक उल्टी दिशा में जा रही ट्रेन से कूद गया और कर्जत एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ गया और भाग गया। महिला यात्रियों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को बताया। पुलिस ने फिर मुलुंड स्टेशन और ठाणे स्टेशन पर तलाशी ली, लेकिन आरोपी नहीं मिला। इस मामले में घाटकोपर रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) ने रेलवे एक्ट की धारा 162 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुर्ला GRP के सीनियर ऑफिसर संभाजी यादव ने कहा कि GRP और RPF की टीमें मिलकर संदिग्ध की तलाश कर रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले महीने, अंबिवली रेलवे स्टेशन पर एक बुर्का पहने व्यक्ति ने चेन स्नेचिंग की घटना की थी और कल्याण GRP में FIR दर्ज की गई है। पुलिस का मानना ​​है कि दोनों मामलों में एक ही व्यक्ति शामिल है। हालांकि, संदर मामले की जांच अभी चल रही है। बाइट - संभाजी यादव (सीनियर ऑफिसर कुर्ला GRP)
0
comment0
Report
KBKuldeep Babele
Feb 08, 2026 07:01:20
Jabalpur, Vehicle Fac. Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर में शनिवार शाम को शराब के नशे में धुत्त युवकों ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों से जमकर विवाद करके उस पर हमला कर दिया। जिसकी चलते उसे गंभीर चोट आईं।घटना की जानकारी लगते ही बरेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है पेट्रोल पंप का है वारदात के दौरान आरोपियों ने पत्थर बाजी की। अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए जानकारी के मुताबिक पेट्रोल पंप कर्मचारी अंशुल पटेल साथियों के साथ काम कर रहा था इस दौरान कुछ युवक बाइक में पहुंचे और पेट्रोल भरवाने के लिए कहा। आरोपी में से एक युवक सिगरेट पी रहा था। कमीशन चालक मना किया तो युवक विवाद करने लगा। इसके बाद तीन लड़के और आए जिन्होंने पंप कर्मचारियों पर चाकू से हमला कर दिया। जिसके सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं।कर्मचारी अंशुल ने ने बताया कि दो बाइक में आरोपी आए थे लेकिन उनकी कार थोड़ी दूर खड़ी हुई थी। बरेला थाने में पटस्तरक्षक राज किशोर ने बताया कि घटना की जानकारी मिलती पुलिस मौके पर पहुंची दो लोग जो की चाकू बाजी में घायल होने से इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए हैं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Feb 08, 2026 07:01:04
Morena, Madhya Pradesh:बिलौआ में जिला प्रशासन एवं खनिज विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई की। इस दौरान उन्हें अलग-अलग स्थानों पर 80 डंपर अवैध बोल्डर मिला, जिसे जब्त किया गया। जांच के दौरान विवाद की स्थिति उत्पन्न होने पर जांच के निर्देश दिए गए। साथ ही जांच होने तक यथास्थिति काम बंद करने के भी निर्देश खदान संचालक को दिए गए हैं। कलेक्टर रूचिका चौहान ने बिलौआ क्षेत्र में हो रहे अवैध उत्खनन की जांच के लिए डिप्टी कलेक्टर अनिल राघव के नेतृत्व में खनिज विभाग की टीम को मौके पर भेजा था। टीम ने बिलौआ में अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान उन्हें वहां पर 80 डंपर अवैध बोल्डर के मिले। खनिज विभाग की टीम ने बोल्डर को जब्त किया। एक स्थान पर जांच के दौरान विवाद की स्थिति बन गई। विवाद को देखते हुए डिप्टी कलेक्टर अनिल राघव ने तत्काल वहां पर काम को बंद करा दिया और जांच के आदेश दिए। जांच पूरी होने तक खदान संचालक को काम को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान राजस्व, हल्का पटवारी एवं खनिज अधिकारी व पुलिस बल मौजूद रहा। मामला ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह के संज्ञान में भी आया है. सांसद ने कहा पूरी जानकारी पता लगाएंगे और कोई भी दोषी, अपराधी, माफिया हो उसे बक्शा नहीं जाएगा।
0
comment0
Report
NSNivedita Shukla
Feb 08, 2026 07:00:46
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top