Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Chandigarh160022
पुलिस पब्लिक डीलिंग सुधारे: विज़िटर्स रूम से समस्या समाधान
VRVIJAY RANA
Oct 22, 2025 06:00:35
Chandigarh, Chandigarh
चिठ्ठी में कहा कि हरियाणा पुलिस के मेरे प्रिय एसएचओ, डीएसपी, एसीपी, एसपी, डीसीपी, सीपी, आईजी, एडीजी/रेंज, मैं चाहता हूं कि आप ये समझें कि सरकारी दफ्तर लोगों के पैसे से बना है। ये उनकी सहायता और उनके समस्या के समाधान के लिए है। मेरा मानना है कि पब्लिक डीलिंग एक फाइन आर्ट है। इसका संबंध आपके ऑफिस डिज़ाइन, सॉफ्ट-स्किल और प्रबंधन क्षमता से है। सबसे पहले अपने ऑफिस के टेबल का साइज छोटा करें। अपनी और विजिटर्स की कुर्सी एक जैसी करें। अपनी कुर्सी पर तौलिए के इस्तेमाल कतई ना करें। इसका कोई तुक़ नहीं है। अगर आपके ऑफिस में कोई कांफ्रेंस हॉल है तो विजिटर्स को वहीं बैठायें। अगर नहीं है तो अपने ऑफिस के एक बड़े साइज के कमरे को विजिटर्स रूम बनायें। वहाँ प्रेमचंद, दिनकर, रेणु जैसे साहित्यकारों की किताबें रखें। एक आदमी लगायें जो उन्हें चाय-पानी पूछे, सर्व करे। एक व्यवहार-कुशल पुलिसकर्मी लगायें जो उनसे उनके आने के प्रयोजन और समस्या के बारे में अनौपचारिक बात कर उनको कम्फर्टेबल करे। लोगों को गेट से विजिटर्स रूम तक पहुँचने के लिए मेट्रो रेल स्टेशन के प्रोटोकॉल को अपनायें फुट स्टेप्स, साइनेज जो लोगों को सीधा विजिटर्स रूम ले जाये। डीएवी पुलिस-पब्लिक स्कूल के इक्छुक छात्रों को स्टीवर्ड की ट्रेनिंग दें। उन्हें विजिटर्स को गेट पर रिसीव करने और उन्हें विजिटर्स रूम तक पहुंचने में सहायता करने के स्वयंसेवा के काम में लगायें। परेशान लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा, बच्चों को सॉफ्ट स्किल और संवेदनशीलता की ट्रेनिंग मिलेगी। अगर कांफ्रेंस हॉल है तो लोगों से वहीं मिलें। जिनकी बारी हो उन्हें पास की कुर्सी पर बैठायें। जब लोग अपनी बात रख रहे हों तो मोबाइल फ़ोन दूर रखें, एक्टिवली सुनें। समस्या ठीक से फ्रेम करने में उनकी मदद करें। जिस पुलिसकर्मी को इनका काम करना है उनको इनका मोबाइल नंबर नोट करा दें। उन्हें कहें कि वे कंप्लेनेंट से संपर्क कर लें और एक सप्ताह के अंदर तीन में से एक कार्रवाई कर दें - एक, अगर मुकदमा बनता है तो दर्ज कर दें। दो, शिकायत सिविल नेचर का हो थाने के कंप्यूटर से ही तो सीएम विंडो में दर्ज करा दें। हो सके तो संबंधित अधिकारी को फ़ोन भी कर दें। तीन, अगर शिकायत झूठी हो रोज़नामचे में रपट दर्ज कर उनकी एक कॉपी चेतावनी के तौर कंप्लेनेंट को दे दें। अगर झूठी शिकायत का आदि हो तो मुक़दमा दर्ज कर कार्रवाई करें। हर हाल में बहसबाजी से बचें। जो पुलिसकर्मी ऐसा ना करे, उनकी पेशी लें, कारण जानें। प्रेरित-प्रशिक्षित करें। अगर ढिलाई दिखे तो चेतावनी दें। और अगर पब्लिक डीलिंग की अक्ल ही नहीं है तो उन्हें थाना-चौकी से दूर कर कोई और काम दें। बढ़ई को हलवाई का काम देने में कोई बुद्धिमानी नहीं है। याद रखें पुलिस एक बल है और सेवा भी। आप एक तार हैं जिसमें बिजली का करंट दौड़ रहा है। लोगों को आपसे कनेक्शन चाहिए, रोशनी चाहिए। झटका बेशक दें लेकिन ये उसे दें जो लोगों का खून चूसते हैं। खुश-अख़लाक़ी है वो दौलत जो हर दिल को जीत ले, चेहरे की मुस्कान ही तो सब से बड़ा सरमाया है। * खुश अख़लाक़ी - अच्छा बात-व्यवहार *सरमाया - सम्पत्ति (Good manners are the wealth that can win every heart, the smile on the face is the biggest asset.)
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Oct 22, 2025 15:21:08
Tonk, Rajasthan:बेल पूजनी की विलुप्त होती परंपरा को जीवित रखने की कोशिश, ग्राम जूनिया में हुआ विशेष आयोजन भारतीय संस्कृति में त्यौहार सिर्फ उत्सव नहीं, बल्कि परंपराओं और आस्थाओं का जीवंत रूप होते हैं। दीपावली के पावन अवसर पर मनाए जाने वाले पांच दिवसीय दीप महोत्सव में ग्रामीण क्षेत्रों की एक विशेष परंपरा ‘बेल पूजनी’ आज भी जीवित है, जो किसानों की आस्था से जुड़ी हुई है। इसी क्रम में पूर्व कृषि मंत्री प्रभु लाल सैनी ने ग्राम पंचायत जूनिया में बेल पूजन कर इस परंपरा को पुनर्जीवित करने का प्रयास किया। उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर बैलों की विधिवत पूजा की और परंपरा अनुसार बैल को चारा-पानी भी दिया। सैनी ने कहा कि आधुनिक युग में खेती के क्षेत्र में ट्रैक्टर ने बैल की जगह ले ली है, जिससे बेल पूजनी की परंपरा धीरे-धीरे खत्म होती जा रही है। हालांकि, आज भी कुछ गांवों में बैलों से खेती की जाती है और वहीं ये परंपरा जीवित है। इस अवसर पर ग्रामीणों ने बताया कि मान्यता है –चरवाहा को जितना पानी पिलाया जाता है, और जितना पानी नीचे गिरता है, उसी अनुपात में अच्छी वर्षा होती है। यह परंपरा सिर्फ पूजा नहीं, बल्कि किसानों की प्रकृति से जुड़ी आस्था और उम्मीद का प्रतीक है। ग्रामीणों ने इस आयोजन को भावपूर्ण बताया और उम्मीद जताई कि ऐसी परंपराएं पीढ़ी दर पीढ़ी जीवित रहेंगी。
0
comment0
Report
DKDeepesh Kumar
Oct 22, 2025 15:19:54
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र, पुरानी बाजार, शीतला मंदिर में RSS कार्यकर्ता द्वारा दलित बुजुर्ग रामपाल पासी को पेशाब चाटने के लिए मजबूर करना — सिर्फ़ एक अपराध नहीं, बल्कि जातिवाद व सामंतवाद की वर्षों पुरानी दलित विरोधी मानसिकता का नंगा प्रदर्शन है。 बीमारी से पीड़ित एक बुजुर्ग को, जिन्हें पानी पीते समय गलती से थोड़ा पानी नीचे गिर गया था, आरोपी ने कहा कि “तुमने पेशाब किया है” और पानी मंगवा कर उससे धूलवाया। साथ ही जातिसूचक गालियाँ देकर अपमानित किया गया — यह न केवल मानवता के लिए कलंक है, बल्कि संविधान की आत्मा पर भी प्रहार है。 शरीर पर सत्ता का जोर, आत्मा पर जातिवाद का विष। हम UPGovt से माँग करते हैं कि — 1. आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत कठोरतम सजा दी जाए। 2. पीड़ित रामपाल पासी को सरकारी सुरक्षा, सम्मानजनक मुआवज़ा और इलाज की सुविधा दी जाए।
3
comment0
Report
KSKamal Solanki
Oct 22, 2025 15:19:40
Dhar, Madhya Pradesh:धार जिले की जीराबाद चौकी पर उस वक्त हंगामा मच गया जब ग्रामीणों ने एक महिला का शव चौकी पर लाकर मनावर–मंगोद मार्ग पर रख दिया और चक्का जाम कर दिया। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और मौके पर अफरा-तफरी मच गई。 दरअसल मृतका संतुबाई पति बोंदर निवासी पतेलपुरा, जीराबाद ने शनिवार को जहर खा लिया था। पहले गंधवानी में उपचार के बाद उसे धार और फिर इंदौर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई。 महिला की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों का आरोप है कि निहाल सिंह नामक व्यक्ति महिला को परेशान करता था, जिसके दबाव में आकर उसने जहर खा लिया। आरोप है कि आरोपी को पुलिस ने पकड़ने के बाद छोड़ दिया, जिसके चलते परिजन और ग्रामीण नाराज हो गए。 गुस्साए ग्रामीणों ने चौकी के सामने शव रखकर प्रदर्शन किया और पुलिस चौकी स्टाफ को हटाने की मांग की。 सूचना मिलने पर एसडीओपी मोनिका सिंह, गंधवानी थाना प्रभारी और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाइश देने में जुटे。 वहीं, पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी。 फिलहाल क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है। पुलिस बल मौके पर तैनात है और स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए है।
0
comment0
Report
NBNARAYAN BEHERA
Oct 22, 2025 15:18:18
Paradeep, Odisha:ପାଇକା ନଦୀରେ ୩ ନାବାଳକ ବୁଡିଗଲେ। ଜଗତସିଂହପୁର ଜିଲ୍ଲା କ୍ରିଷଣାନନ୍ଦ ପୁର ଥାନା ଅଧିନ ପାଇକା ନଦୀରେ ତିନି ସାଙ୍ଗ ଗାଧୋଇବା ବେଳେ ଅଘଟଣ। ଗାଧୋଇବା ବେଳେ ୩ ନାବାଳକ ଯାତ୍ରା ପାଣି ସୁଅରେ ଭାସିଗଲେ। ଖବର ପାଇ ତିର୍ତ୍ତୋଳ ଅଗ୍ନିଶମ ବିଭାଗ କର୍ମଚାରୀମାନେ ପହଞ୍ଚି ବହୁ ଖୋଜାଖୋଜି କରିବା ପରେ ଦୁଇ ଜଣଙ୍କୁ ଉଦ୍ଧାର କରି ନିକଟସ୍ଥ ରଘୁନାଥ ପୁର ଗୋଷ୍ଠୀ ସ୍ବାସ୍ଥ୍ୟ କେନ୍ଦ୍ରରେ ଭର୍ତ୍ତି କରାଇଥିଲେ, ହେଲେ ଡାକ୍ତର ଉଭୟଙ୍କୁ ମୃତ ଘୋଷଣା କରିଥିବା ବେଳେ ଏବେ ଜଣେ ନିଖୋଜ ଥିବା ଜଣାପଡିଛି। ତେବେ ମୃତ ନାବାଳକ ଦୁଇଜଣ ହେଲେ କ୍ରିଷ୍ଣା ନନ୍ଦ ପୁର ଥାନା କେଉଟସାହିର ଶିଶିର ବହେରା ଓ ସୈ.ରଭ ମଲ୍ଲିକ ବୋଲି ଜଣାପଡିଛି। ତେବେ ଆଉଜଣେ ନିଖୋଜ ଥିବା ବେଳେ ଅଗ୍ନିଶମ ବିଭାଗ କର୍ମଚାରୀମାନେ ଉଦ୍ଧାର କାର୍ଯ୍ୟ ଜାରି ରଖିଛନ୍ତି。
0
comment0
Report
ANAbhishek Nirla
Oct 22, 2025 15:17:38
Jamui, Bihar:जमुई विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराने को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में है। बुधवार को चुनाव पर्यवेक्षक बिरेंद्र सिंह ढंडा ने एसपी विश्वजीत दयाल, रेल एसपी रमण चौधरी सहित अन्य अधिकारियों के साथ जमुई रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। चुनाव पर्यवेक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि जमुई स्टेशन पर भी एसएसटी (स्टैटिक सर्विलांस टीम) चेकपोस्ट बनाया जाएगा, ताकि संदिग्ध व्यक्तियों एवं अवैध गतिविधियों पर निगरानी रखी जा सके। रेल एसपी रमण चौधरी ने बताया कि ट्रेन से आने-जाने वाले यात्रियों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए विशेष पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। स्टेशन के सभी प्रवेश और निकास द्वारों पर पुलिस बल की तैनाती का आदेश दिया गया है। जीआरपी थानाध्यक्ष मनोज कुमार देव को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि आचार संहिता लागू होने के बाद शराब तस्करी, अवैध धन के परिवहन तथा आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए स्टेशन परिसर में सघन जांच अभियान चलाया जाएगा। रेल एसपी ने यात्रियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या लावारिस वस्तु की तत्काल सूचना पुलिस को दें। वहीं एसपी विश्वजीत दयाल ने कहा कि जिले में चुनाव निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में कराया जाएगा। माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों और आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने राजनीतिक दलों से भी आचार संहिता के पालन और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने में सहयोग की अपील की।
0
comment0
Report
ANAbhishek Nirla
Oct 22, 2025 15:17:21
Jamui, Bihar:जमुई विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराने को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में है। बुधवार को चुनाव पर्यवेक्षक बिरेंद्र सिंह ढंडा ने एसपी विश्वजीत दयाल, रेल एसपी रमण चौधरी सहित अन्य अधिकारियों के साथ जमुई रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। चुनाव पर्यवेक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि जमुई स्टेशन पर भी एसएसटी (स्टैटिक सर्विलांस टीम) चेकपोस्ट बनाया जाएगा, ताकि संदिग्ध व्यक्तियों एवं अवैध गतिविधियों पर निगरानी रखी जा सके। रेल एसपी रमण चौधरी ने बताया कि ट्रेन से आने-जाने वाले यात्रियों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए विशेष पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। स्टेशन के सभी प्रवेश और निकास द्वारों पर पुलिस बल की तैनाती का आदेश दिया गया है। जीआरपी थानाध्यक्ष मनोज कुमार देव को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्‍होंने बताया कि आचार संहिता लागू होने के बाद शराब तस्करी, अवैध धन के परिवहन तथा आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए स्टेशन परिसर में सघन जांच अभियान चलाया जाएगा। रेल एसपी ने यात्रियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या लावारिस वस्तु की तत्काल सूचना पुलिस को दें。 वहीं एसपी विश्वजीत दयाल ने कहा कि जिले में चुनाव निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में कराया जाएगा। माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों और आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने राजनीतिक दलों से भी आचार संहिता के पालन और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने में सहयोग की अपील की।
0
comment0
Report
AGAyan Ghosal
Oct 22, 2025 15:17:10
Kolkata, West Bengal:আজ বিকেলের আবহাওয়া। উইকেন্ডে উত্তরে বৃষ্টি। দক্ষিণে ছিটেফোঁটা বৃষ্টি উপকূলে। দক্ষিণবঙ্গে বৃষ্টি পেছোবে। মঙ্গলবার বাড়তে পারে বৃষ্টি। আজ ও কাল উৎসবের দিনে ঝলমলে আকাশ। আগামী দুদিন রাজ্যে বৃষ্টির কোনো সম্ভাবনা নেই। সকালে সামান্য কুয়াশা আর ধোঁয়াশা হতে পারে দু এক জায়গায়। সব জেলাতেই ঝলমলে আকাশ। আন্দামান সাগরের ঘুনাবর্ত শক্তিশালী হয়ে নিম্নচাপে পরিণত হবার সম্ভাবনা। এর ফলে ইতিমধ্যেই আন্দামান ও নিকোবর দ্বীপপুঞ্জে ঝড় বৃষ্টি। মৎস্যজীবী ও পর্যটকদের জন্য সতর্কবার্তা। এর উপর নজর রাখছেন আবহাওয়া বিজ্ঞানীরা। দক্ষিণ পশ্চিম বঙ্গোপসাগরের সুস্পষ্ট নিম্নচাপ গতি পরিবর্তন করে উত্তর-পশ্চিম দিকে এগোচ্ছে। আগামী ১২ ঘণ্টায় গভীর নিম্নচাপে পরিণত হবে এবং তামিলনাডু পন্ডিচেরি ও অন্ধপ্রদেশের দিকে এগোবে। এটির গতি কমে যাওয়ায় প্রভাব নেই বাংলায়। পশ্চিমী ঝঞ্ঝার প্রভাবে উইকন্ডে বৃষ্টি বাড়বে উত্তরবঙ্গে। উত্তরবঙ্গে উইকেন্ডে বৃষ্টির পূর্বাভাস। শুক্রবার থেকে পার্বত্য এলাকায় মূলত মেঘলা আকাশ বজ্রবিদ্যুৎ সহ হালকা থেকে মাঝারি বৃষ্টির পূর্বাভাস। দার্জিলিং কালিম্পং জলপাইগুড়ি আলিপুরদুয়ার কোচবিহার জেলাতে বৃষ্টির সম্ভাবনা বেশি। শনি , রবি এবং সোমবার এই পাদ জেলাতে বজ্রবিদ্যুৎসহ বৃষ্টির সম্ভাবনা। শুক্রবার দার্জিলিং এবং কালিম্পং পার্বত্য এলাকায় বৃষ্টির সম্ভাবনা থাকবে। শুক্রবার ২৪ শে অক্টোবর থেকে হাওয়া বদল। উপকূলের জেলাতে বৃষ্টির সম্ভাবনা শুক্রবার। শুক্রবার বৃষ্টির সম্ভাবনা শুধুমাত্র দক্ষিণ চব্বিশ পরগনা জেলাতে। শনিবার দক্ষিণ চব্বিশ পরগনা ও পূর্ব মেদিনীপুর জেলাতে হালকা বৃষ্টির সম্ভাবনা। রবিবার এবং সোমবার উত্তর ও দক্ষিণ ২৪ পরগনা পূর্ব ও পশ্চিম মেদিনীপুর এবং ঝাড়গ্রাম জেলাতে বজ্রবিদ্যুৎসহ হালকা থেকে মাঝারি বৃষ্টির পূর্বাভাস। মঙ্গলবার বৃষ্টির পরিমাণ বাড়বে। দক্ষিণবঙ্গে মেঘলা আকাশ; বৃষ্টির সম্ভাবনা। বজ্রবিদ্যুৎ সহ বৃষ্টির পূর্বাভাস সব জেলাতেই। থাকবে বজ্রপাতের আশঙ্কাও。
0
comment0
Report
YSYeswent Sinha
Oct 22, 2025 15:16:48
Nawada, Bihar:नवादा में 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, स्कॉर्पियो पर बैठकर कर रहा था ठगी,एसपी के निर्देश पर वरीय पुलिस उपाधीक्षक ने की छापेमारी नवादा पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच कुख्यात साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह छापेमारी एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर वरीय पुलिस उपाधीक्षक प्रिया ज्योति के नेतृत्व में की गई। साइबर थाना कांड संख्या 165/25 के तहत गठित एसआईटी टीम ने वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के मीरविगहा गांव स्थित एक ईंट भट्टे पर छापा मारा। जहां पांच की संख्या में साइबर अपराधि स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठकर कर रहा था ठगी का काम तभी पुलिस ने सभी को गिरफ्तार किया गिरफ्तार अपराधी लोगों को फोन करके कहते थे कि उनका कोई सामान डिलीवरी के लिए आया है। जब लोग सामान न मंगाने की बात कहते, तो वे बताते कि बैंक या ऑफिस से कोई कागजात आया है और डिलीवरी बॉय का फोन नहीं लग रहा है, इसलिए वे ऑफिस से कॉल कर रहे हैं। इसके बाद वे पीड़ित से एक ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) मांगते थे। ओटीपी मिलते ही वे उस नंबर से लोगों के व्हाट्सएप में लॉग इन कर लेते थे। फिर वे सभी व्हाट्सएप ग्रुप और कॉन्टैक्ट्स को पैसे की जरूरत बताकर संदेश भेजते और उनसे बड़ी रकम ठगी किया जाता था अपराधी पीड़ितों के सभी कॉन्टैक्ट्स का स्क्रीनशॉट भी ले लेते थे और बाद में उन्हें भी इसी तरह कॉल करके ठगते थे। गिरफ्तार किए गए अपराधियों में पंकज कुमार (24 वर्ष, मीरविगहा, नवादा), सतीश कुमार (25 वर्ष, पांची, शेखोपुरसराय), कौशलेंद्र प्रसाद सिन्हा (39 वर्ष, अस्थाना, शेखोपुरसराय), भरत कुमार (25 वर्ष, बरूई, शेखोपुरसराय) और नवीन कुमार उर्फ भोनू (28 वर्ष, सोनका, अरियरी, शेखपुरा) शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से 12 मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल और तीन चार पहिया वाहन भी बरामद किए हैं।
0
comment0
Report
AAAMIT AGGRWAL
Oct 22, 2025 15:16:32
0
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top