Back
हरियाणा में राष्ट्रीय सहकारिता नीति-2025 लागू, पैक्स को 0% लोन और 10% ब्याज राहत
VRVIJAY RANA
Dec 24, 2025 15:45:28
Chandigarh, Chandigarh
राष्ट्रीय सहकारिता नीति-2025 को लागू करने में हरियाणा अग्रिम राज्यों में होगा शामिल - मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
चंडीगढ़, 24 दिसंबर - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश में सहकारिता के क्षेत्र में पैक्स के लिए 15 लाख रुपए की लिमिट जीरो प्रतिशत पर दी जाएगी। यह लोन सहकारी बैंकों द्वारा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा 10 प्रतिशत का ब्याज राहत (Intrest subvention) उन पैक्सों की दी जाएगी, जो समय पर ऋण का भुगतान करेंगी।
मुख्यमंत्री आज पंचकूला में मेगा कोऑपरेटिव कॉन्फ्रेंस में संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह भी उपस्थित थे。
श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 'सहकार से समृद्धि' के मंत्र को आगे बढ़ाते हुए 'राष्ट्रीय सहकारिता नीति-2025' लागू की गई है। इसमें करोड़ों किसान, दुग्ध उत्पादक, ग्रामीण महिलाएं, कमजोर वर्गों को केन्द्र में रखा गया है। उन्होंने कहा कि वे विश्वास दिलाते हैं कि राष्ट्रीय सहकारिता नीति-2025 को हरियाणा में लागू करने में हम कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे。
राष्ट्रीय सहकारिता नीति-2025 को लागू करने में हरियाणा अग्रिम राज्यों में होगा। हमारी सरकार ने सहकारिता को एक नई दिशा, नई पहचान और ताकत देने का जो संकल्प लिया है वह आज भारत की कृषि, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और किसान कल्याण का मजबूत आधार बन रहा है。
केंद्रीय सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह द्वारा प्रदेश के लिए आज कई सौगातें देने पर आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे प्रदेश में सहकारिता के क्षेत्र में विकास के नए आयाम खुलेंगे。
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में वर्ष 2021 में देश में पहली बार सहकारिता मंत्रालय का गठन किया गया। यह केवल एक प्रशासनिक बदलाव नहीं था, बल्कि सहकारी संस्थाओं को नई दिशा और ऊर्जा देने का ऐतिहासिक कदम था。
उन्होंने कहा कि हमारे लिए सहकारिता कोई नई अवधारणा नहीं है। यह हमारी संस्कृति, हमारी परंपरा और हमारे सामाजिक जीवन का अभिन्न हिस्सा रही है। 'एकता में शक्ति' का सिद्धांत हमारे गांवों ने सदियों से अपनाया है। सहकारिता आज कृषि क्षेत्र में परिवर्तन की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी है。
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में सहकारिता आंदोलन को मजबूती देकर हम विकसित भारत, विकसित हरियाणा की दिशा में तेज गति से आगे बढ़ रहे हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि आज की इस कान्फ्रेंस का विषय भी 'कृषि के सतत विकास में सहकारिता की भूमिका को और अधिक मजबूत करने में कारगर साबित होगी।
इस अवसर पर केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री श्री कृष्णपाल गुर्जर, हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष श्री हरविंद्र कल्याण, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा, सहकारिता मंत्री श्री अरविन्द शर्मा, कृषि मंत्री श्री श्याम सिंह राणा, लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण बेदी, सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव, खेल मंत्री श्री गौरव गौतम, हरियाणा के मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी के अलावा कृभको के अध्यक्ष श्री वी सुधाकर चौधरी, प्रबंध निदेशक श्री एस एस यादव भी उपस्थित थे。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AMAsheesh Maheshwari
FollowDec 24, 2025 17:19:470
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowDec 24, 2025 17:19:370
Report
SASALMAN AMIR
FollowDec 24, 2025 17:19:240
Report
JGJugal Gandhi
FollowDec 24, 2025 17:18:460
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowDec 24, 2025 17:18:300
Report
RKRaj Kishore Soni
FollowDec 24, 2025 17:18:000
Report
JSJAMNJAY SINHA
FollowDec 24, 2025 17:17:410
Report
VTVinit Tyagi
FollowDec 24, 2025 17:17:240
Report
CRCHANDAN RAI
FollowDec 24, 2025 17:17:050
Report
0
Report
SJSubhash Jha
FollowDec 24, 2025 17:16:430
Report
PKPrashant Kumar
FollowDec 24, 2025 17:16:230
Report
AMAnkit Mittal
FollowDec 24, 2025 17:16:090
Report
MSManish Shanker
FollowDec 24, 2025 17:15:530
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowDec 24, 2025 17:15:220
Report
