Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
LoC फेंस में फंसी मस्क डियर की रेस्क्यू, Bandipora में सुरक्षा टीम ने बचाया
SHShahzad Hussain Bhat
Mar 05, 2026 11:33:01
An injured female musk deer was rescued by Wildlife Department officials after it was found entangled in a barbed wire fence along the Line of Control (LoC) in the Gurez sector of north Kashmir’s Bandipora district on Thursday. Wildlife officials said the animal was first spotted by local residents in the Shitalbagh area near a BRO camp in Gurez Valley, who noticed that the deer had become trapped in the fencing and appeared injured. Residents immediately informed the Wildlife Department, following which a rescue team rushed to the spot and carefully freed the animal from the barbed wire. Officials said the endangered deer had sustained minor injuries while trying to free itself from the fence along the LoC. After the rescue, the animal was safely shifted to a veterinary facility in Dawar, where it received medical treatment from veterinary staff. Following treatment, the musk deer was released back into its natural habitat in the nearby forest area, officials said. Wildlife officials appreciated the timely action of the local residents, saying their prompt response helped save the life of the rare animal. The Himalayan musk deer, considered an endangered species, inhabits the high-altitude forests of the Himalayas, including parts of Kashmir, Gurez, Kishtwar and Himachal Pradesh. Conservationists say such rescue operations highlight the importance of community awareness and wildlife protection in fragile mountain ecosystems.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Mar 05, 2026 13:01:35
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा--ओमेक्स हाउसिंग सोसायटी के फुल मून ब्लॉक में होली का जमकर रंग बरसा। जिसमें स्थानीय लोगों ने होली के रसरंग में सराबोर होकर खूब धमाल मचाया। सामाजिक संस्था संकल्प प्रभा संस्थान के बैनर तले बुधवार को ओमेक्स हाउसिंग सोसायटी के फुल मून ब्लॉक में होलिकोत्सव मनाया गया। शुभारंभ ठाकुर श्री बांके बिहारी जी के चित्रपट पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थान की अध्यक्षा प्रियदर्शिनी श्री वास्तव ने ठाकुर जी के चित्रपट पर अबीर गुलाल अर्पित कर स्थानीय वाशिंदों को होली की बधाई दी। इसके बाद मस्ती और धमाल का दौर शुरु हुआ। होली के रसियाओं की धुन पर थिरकते लोगों जमकर अबीर गुलाल उड़ाया। लगभग घंटे की मस्ती के बाद समापन फूलों की होली से हुआ।इस मौके पर संस्थान की अध्यक्षा प्रियदर्शिनी श्रीवास्तव ने कहा कि इस खुशी के मौके पर हम सभी सामाजिक कुरीतियों के खात्मे और समाजसेवा का संकल्प लें। तभी इस पावन पर्व की सार्थकता सिद्ध होगी। इस अवसर पर सचिव समिता जगदीश,महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष पूजा चौधरी, मेघश्याम गौतम,सुहाना गौतम, दीपक यादव,बबिता, सुनील मित्तल कोयल, पायल चौधरी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। बाइट--होली खेलते लोग
0
comment0
Report
RSRAJEEV SHARMA
Mar 05, 2026 13:01:22
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच.परागीपुरवा में गेहूं के खेत में चीनी मिल कर्मचारी का शव , परिजनों ने हत्या की जताई आशंका ख़बर बहराइच से है,जहां मटेरा थाना क्षेत्र के परागीपुरवा में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मोहन (56) पुत्र चिंताराम, निवासी करौंदा, थाना मटेरा के रूप में हुई है। मोहन चीनी मिल नानपारा में कर्मचारी थे और सोमवार को ड्यू्टी से घर के लिए निकले थे, लेकिन घर नहीं पहुंचे थे। परिजनों ने 2 दिन तक तलाश किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। गुरुवार सुबह उनका शव गेहूं के खेत में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। परिजनों ने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की आशंका जताई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंंतजार कर रही है। बाईट... मृतक का पुत्र,
0
comment0
Report
MSManish Singh
Mar 05, 2026 13:00:59
Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले में एक रक्तरंजित घटना सामने आई है जिसमें जमीनी विवाद को लेकर युवक को गोली मारी गई। होली का त्योहार खत्म होते ही जिले के बहोरनपुर थाना क्षेत्र के गौरा गांव में जमीन विवाद को लेकर एक युवक को गोली मार दी गई। बताया जा रहा है कि हमलावर ने युवक के घर के दरवाजे पर चढ़कर उसे निशाना बनाया और गोली मारने के बाद मौके से हथियार लहराते हुए फरार हो गया। इस घटना के बाद पूरे गांव और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। इधर घायल युवक की पहचान बहोरनपुर थाना क्षेत्र के गौरा गांव वॉर्ड नंबर 4 निवासी स्वर्गीय श्रीराम ठाकुर के 34 वर्षीय पुत्र अखिलेश ठाकुर के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि अखिलेश ठाकुर अपने घर के पास मौजूद थे, तभी अचानक हमलावर वहां पहुंचा और उन पर गोली चला दी। गोली अखिलेश ठाकुर के बाएं हाथ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। परिजनों ने तुरंत घायल युवक को उठाकर इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने मामले पर जल्द कार्रवाई करने की बात कही है।
0
comment0
Report
PKPrashant Kumar
Mar 05, 2026 13:00:34
Munger, Bihar:मुंगेर विधिज्ञ संघ परिसर में होली पर्व के दौरान अज्ञात चोरों द्वारा अधिवक्ताओं के चेंबर में चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने लगभग छह अधिवक्ताओं के चेंबर के ताले तोड़कर अंदर रखे सामान को अस्त-व्यस्त कर दिया। घटना की सूचना गुरुवार को होली के बाद न्यायालय पहुंचे अधिवक्ताओं ने दी। कोतवाली थाना ने जानकारी दी और थाना प्रभारी राजीव कुमार तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी गई। जांच के दौरान शराब की बोतल, गिलास और लोहे की रॉड बरामद हुईं; आशंका है कि चोरों ने लोहे की रॉड से ताले तोड़े। मुंगेर विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष शशि शेखर प्रसाद सिंह ने बताया कि छह अधिवक्ताओं के चेंबर व बक्सों के ताले टूटे, अंदर फाइलें बिखरी थीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पहचान के लिए पूछताछ कर रही है।
0
comment0
Report
RKRupesh Kumar
Mar 05, 2026 13:00:17
Betul, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में होली के बीच सड़क हादसों ने खुशियों को मातम में बदल दिया। जिले में हुए दो अलग-अलग भीषण सड़क हादसों में कुल 6 युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस दोनों ही मामलों में जांच में जुटी है। पहली घटना चौरई क्षेत्र के धनोरा गोसाई पुलिया के पास हुई, जहां दो मोटरसाइकाइक की आमने-सामने टक्कर में 4 युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों बाइक तेज रफ्तार में विपरीत दिशा से आ रही थीं और अचानक आमने-सामने भिड़ गईं। वहीं दूसरी घटना देहात थाना क्षेत्र के रोहना इलाके में बिस्कुट फैक्ट्री के पास हुई। यहाँ भी दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में पंकज चौकसे और अरविंद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीयूष साहू और कुणाल माहोरे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए हैं। फिलहाल पुलिस दोनों ही हादसों में मामला दर्ज कर जांच कर रही है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार को हादसा की मुख्य वजह माना जा रहा है। होली के मौके पर हुए इन हादसों से इलाके में शोक का माहौल है।
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Mar 05, 2026 12:47:54
Dhanbad, Jharkhand:ICC Men's T20 World Cup के सेमीफाइनल मुकाबले को लेकर देशभर में उत्साह का माहौल है। आज मुंबई में भारत और इंग्लैंड के बीच अहम मुकाबला खेला जाना है। इस मैच को लेकर देशवासियों को टीम इंडिया से जीत की उम्मीद है और फाइनल में पहुंचने की कामना की जा रही है। धनबाद के रणधीर वर्मा स्टेडियम में क्रिकेट खेल रहे बच्चों में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बच्चे मैदान में क्रिकेट खेलते हुए टीम इंडिया के लिए चीयर करते नजर आए और भारत की दमदार जीत की कामना की। वही क्रिकेट खेल रहे बच्चों का कहना है कि आज के मुकाबले में सभी खिलाड़ियों को बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा। खासकर अभिषेक शर्मा संजू सैमसंग हार्दिक पांड्या, इशान किशन से उन्हें शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है। बच्चों का मानना है कि अगर ये खिलाड़ी अच्छा खेलते हैं तो भारत की जीत लगभग तय हो सकती है। वहीं बच्चों को क्रिकेट की ट्रेनिंग दे रहे कोच का कहना है कि टीम इंडिया को मजबूत शुरुआत देने के लिए बल्लेबाजी क्रम पर खास ध्यान देना होगा। उन्होंने सुझाव दिया कि ईशान किशन और संजू सैमसंग को ओपनिंग के लिए भेजा जाना चाहिए, जबकि पहले नंबर पर अभिषेक शर्मा को मौका मिलना चाहिए। इससे टीम को तेज और मजबूत शुरुआत मिल सकती है। कुल मिलाकर सेमीफाइनल मुकाबले को लेकर धनबाद के युवा क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह है और सभी को उम्मीद है कि टीम इंडिया शानदार प्रदर्शन कर फाइनल का टिकट जरूर हासिल करेगी。
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Mar 05, 2026 12:47:24
Sikar, Rajasthan:लोकेशन - अजीतगढ़। सीकर त्रिवेणीधम में भरा बाबा गंगादासजी महाराज का लक्खी मेला, भक्त उमड़े सीकर जिले के अजीतगढ़ इलाके निकटवर्ती त्रिवेणीधाम में प्रतिवर्ष की भांति धुलेंडी के दूसरे दिन संतश्री रामरिछपालदासजी महाराज के सान्निध्य में बाबा गंगादासजी महाराज का लक्खी मेला भरा। मेला दोपहर बाद परवान चढ़ा। मेले में आए लोगों ने ठाकुरजी महाराज, गुरु महाराज गंगादासजी, भगवानदासजी एवं पदमश्री नारायणदासजी महाराज के पगल्या के दर्शन कर परिक्रमा लगाई और प्रसाद चढ़ाया। महंत रिछपालदासजी महाराज से आशीर्वाद लेने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। मेले में सुरक्षा के लिए प्रशासन मुस्तैद रहा; 200 से अधिक पुलिस कर्मी तैनात रहे। मेले में झूले, मौत का कुआं सर्कस, जादूगर शो, मिठाई, चाट पकौड़ी, मीना बाजार आदि दुकानें सजाई गईं।
0
comment0
Report
ASARUN SINGH
Mar 05, 2026 12:47:00
Farrukhabad, Uttar Pradesh:होली के विवाद के बाद युवक ने खुद को मारा चाकू, हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती फर्रुखाबाद : थाना कमालगंज क्षेत्र के गांव नगरिया देवधरापुर में होली के दूसरे दिन चौंकाने वाली घटना सामने आई, जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया। गांव निवासी राहुल पुत्र ज्ञान सागर होली के मौके पर गांव के ही कुछ युवकों के साथ रंग खेल रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रंग खेलने के दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। मामूली विवाद ने अचानक तूल पकड़ लिया। इसके बाद राहुल गुस्से में अपने घर चला गया और कुछ देर बाद चाकू लेकर वापस लौट आया। बताया जा रहा है कि आवेश में आकर उसने खुद ही अपनी गर्दन पर चाकू रखकर वार कर लिया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घटना होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन और ग्रामीण तुरंत उसे गंभीर हालत में लेकर डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया। चिकित्सकों के अनुसार युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top