Back
धर्मपाल मलिक का संपत सिंह को साफ जवाब, कांग्रेस में अनुशासन पर बल
VRVIJAY RANA
Nov 05, 2025 10:13:12
Chandigarh, Chandigarh
पार्टी से निकाले जाने के डर से संपत सिंह ने दिया इस्तीफा: धर्मपाल मलिक
सत्ता और पद के लालची लोगों के जाने से नहीं पड़ता कोई फर्क: मलिक
चंडीगढ़, 5 नवंबर । हरियाणा कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष धर्मपाल मलिक ने संपत सिंह को करारा जवाब दिया है। मलिक ने कहा कि संपत सिंह लगातार पार्टी-विरोधी गतिविधियों में संलिप्त थे और पार्टी नेतृत्व के खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे। ऐसे में उनका पार्टी से निष्कासन तय था। इसलिए अनुशासन समिति के गठन होते ही उन्होंने इस्तीफा देना बेहतर समझा, क्योंकि उन्हें पता था कि अगर वे इस्तीफा नहीं देंगे तो भी उन्हें कांग्रेस से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।
धर्मपाल मलिक ने कहा कि जो लोग कांग्रेस की विचारधारा के साथ खड़े नहीं हो सकते, मुश्किल समय में पार्टी का साथ नहीं दे सकते और सिर्फ स्वार्थ की पूर्ति के लिए इधर-उधर भटकते रहते हैं, उनके जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता।
संपत सिंह सत्ता के लालच में INLD छोड़कर कांग्रेस में आए, फिर सत्ता के लालच में ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए और अब सत्ता की संभावना देखकर भाजपा छोड़कर फिर कांग्रेस में लौट आए। ऐसे लोगों के पार्टी छोड़ने से कांग्रेस को कोई फर्क नहीं पड़ता।
कांग्रेस भाजपा के खिलाफ विचारधारा की लड़ाई लड़ रही है और इस लड़ाई को जीतने के लिए ऐसे लोगों की जरूरत है, जो निजी स्वार्थ से ऊपर उठकर देशहित में सोचें।
आज राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में कांग्रेस संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रही है। विपक्ष में होने के बावजूद कांग्रेसी अपनी विचारधारा पर अटल हैं। सिर्फ वही लोग कांग्रेस छोड़कर जा रहे हैं, जो या तो भाजपा के इशारों पर नाच रहे हैं या जो सिर्फ निजी स्वार्थ के बारे में सोच रहे हैं। ऐसे लोगों को देश और प्रदेश की जनता बखूबी पहचानती है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ACAmit Chaudhary
FollowNov 05, 2025 12:04:500
Report
BSBhanu Sharma
FollowNov 05, 2025 12:04:330
Report
KHKHALID HUSSAIN
FollowNov 05, 2025 12:03:470
Report
WMWaqar Manzoor
FollowNov 05, 2025 12:03:260
Report
SBShowket Beigh
FollowNov 05, 2025 12:03:110
Report
RVRajat Vohra
FollowNov 05, 2025 12:03:000
Report
VRVIJAY RANA
FollowNov 05, 2025 12:02:490
Report
SKSanjay Kumar Verma
FollowNov 05, 2025 12:02:390
Report
RRRakesh Ranjan
FollowNov 05, 2025 12:02:200
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowNov 05, 2025 12:01:550
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowNov 05, 2025 12:01:360
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowNov 05, 2025 12:01:140
Report
NPNavratan Prajapat
FollowNov 05, 2025 12:01:000
Report
ACAshish Chauhan
FollowNov 05, 2025 12:00:460
Report
SKSunny Kumar
FollowNov 05, 2025 12:00:300
Report