Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Patna800001
Bihar Assembly Elections 2025: 2600 candidates' affidavits reveal heavy controversy and criminal records
SKSunny Kumar
Nov 05, 2025 12:00:30
Patna, Bihar
ADR एव बिहार इलेक्शन वाच ने बिहार विधान सभा चुनाव-2025 के पहले एव दूसरे चरण मे चुनाव लड़ने बाले 2016 मे से 2600 उम्मीदवारो के शपथ-पत्रो का विश्लेषण किया। इन 2616 उम्मीदवारो मे से 431 राष्ट्रीय दलो से 351 क्षेत्रीय दलो से 908 गैरमान्यता प्राप्त दलो से और 926 निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव लड रहे है। गंभीर आपराधिक मामले- 697(27%) उम्मीदवारो ने अपने उपर गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए। बिहार विधान सभा चुनाव-2020 मे 915 (25%) उम्मीदवारो ने अपने उपर गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए थे। बिहार विधान सभा चुनाव-2025 मे गंभीर आपराधिक मामले दलवार इस प्रकार है- जनसुराज पार्टी-231 मे से 100 (43%) बीएसपी के 180 मे से 28 (16%) आरजेडी के 140 मे से 69 (49%) बीजेपी के 101 मे से 49 (49%) जदयू के 101 मे से 26(26%) आप के 83 मे 21(25%) आईएनसी के 60 मे से 32 (53%) लोजपा (रामविलास) के 28 मे से 14 (50%) सीपीआई (एम एल) के 20 मे से 13(65%)सीपीआई के 9मे से 6 (67%) और सीपीएम के 4 मे से 4 (100%) ने अपने उपर गंभीर धाराओ के तहत मामले घोषित किए। महिलाओ के उपर अत्याचार से संबंधित मामले- घोषित करने बाले उम्मीदवार 94 है इनमे 5 उम्मीदवारो ने अपने उपर बलात्कार के मामले घोषित किए है । 52 उम्मीदवारो ने अपने उपर हत्या के मामले घोषित किए। 165 ने अपने उपर हत्या के प्रयास के मामले घोषित किये है। कुल 2600 उम्मीदवारो मे 1081 ( 42%) उम्मीदवार करोडपति है जबकि 2020 के बिहार विधान सभा चुनाव मे 33% करोडपति थे। 1047 उम्मीदवारो की( 40%) की शैक्षिक योग्यता 5 वी से 12 वी तक है जबकि 1278 ( 49%) उम्मीदवारो की शैक्षिक योग्यता स्नातक और इससे अधिक है। 34 डिप्लोमा धारक है ।जबकि 222 साक्षर एव 17 असाक्षर है। 2 ने अपनी योग्यता घोषित नही की है । 908 (35%) 25-40 आयुवर्ग के है जबकि 1349 (52%) 41-60 आयुवर्ग के है। 339 (13%) 61-80 वर्ष से अधिक है । 4 उम्मीदवारो ने अपनी आयु 80 वर्ष से अधिक घोषित की है। 254 (10%) महिला उम्मीदवार चुनाव मैदान मे अपनी किस्मत आजमा रही है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SNShashi Nair
Nov 05, 2025 14:10:13
Hisar, Haryana:एंकर - हरियाणा के पूर्व मंत्री प्रोफेसर संपत सिंह के कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस की सियासत गर्म है, लेकिन उनके तमाम आरोपों का जवाब आज नलवा हलके से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ चुके अनिल मान ने दिया। नलवा हलके से कांग्रेस के नेता अनिल मान ने आज ज़ी मीडिया के साथ खास मुलाकात में कहा कि कांग्रेस की अनुशासन समिति प्रोफेसर संपत सिंह पर इनेलो की रैली में हिस्सा लेने के बदले में कार्रवाई कर सकती थी। मान का जोरदार दावा है कि शायद इसी अनुशासनिक डर ने उन्हें कांग्रेस का दामन छोड़ने पर मजबूर किया है। अनिल मान ने बताया कि 2024 के विधानसभा चुनाव में पूर्व मंत्री संपत सिंह का टिकट इसलिए कटा क्योंकि उन्हें सर्वे में केवल 7% वोट मिले। अनिल मान ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर पूर्व मंत्री संपत सिंह द्वारा लगाए गए तमाम आरोपों को नकारते हुए कहा कि कांग्रेस में जब भी उन्हें टिकट मिला है, भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सिफारिश पर ही दी गई।
0
comment0
Report
SNShashi Nair
Nov 05, 2025 14:10:04
Hisar, Haryana:महम कांड में जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला का नाम लेने पर कर्ण चौटाला को जेजेपी ने दिया मानहानि का नोटिस。 15 दिन में माफी मांगे अन्यथा होगी अदालती कार्यवाही।। जेजेपी प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट मनदीप बिश्नोई ने दिया लीगल नोटिस। हिसार, 5 नवम्बर 1990 में हुए महम कांड को लेकर इनेलो नेता कर्ण चौटाला ने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में उस दौरान दर्ज हुई एफ आई आर में डॉ अजय सिंह चौटाला का नाम होना बताया है। इसे लेकर जननायक जनता पार्टी ने कर्ण चौटाला पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला की छवि को धूमिल करने का प्रयास बताते हुए कर्ण चौटाला को कानूनी नोटिस भेजा है। जेजेपी के प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट मनदीप बिश्नोई ने इनेलो नेता को लीगल नोटिस भेजते हुए आगामी 15 दिनों में इसको लेकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर माफी मांगने के साथ इस सम्बंध में जारी वीडियो क्लिप को शोशल मीडिया व अन्य प्लेटफार्म से हटाने को कहा गया है। नोटिस के अनुसार इनेलो नेता कर्ण चौटाला को कहा गया है कि उन्होंने हालात व तथ्यों से परे हटते हुए जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सासंद डॉ अजय सिंह चौटाला का नाम एफ आई आर में दर्ज होने सहित जो आरोप लगाए है वे पूर्णतया बेबुनियाद है और इससे जेजेपी के कार्यकर्ताओं के साथ साथ प्रदेश के लाखों नागरिकों की भावनाऐं आहत हुई है। क्यों कि प्रदेश का हर आमजन महम कांड की सच्चाई को जानता है, उस घटना की जो एफ आई आर नम्बर 76 दिनांक 01.03.1990 जेर धारा 302,307,148,149 आई पी सी थाना महम दर्ज हुई दर्ज हुई उसमें शिकायत कर्ता धर्मपाल पुत्र अमी लाल जाट निवासी मदीना जिला रोहतक ने अपनी शिकायत में अभय सिंह चौटाला को नामजद करते हुए शिकायत दी थी, जिस पर उपरोक्त मुकदमा नम्बर 76/1990 दर्ज हुआ था जिसमे अभय सिंह चौटाला का नाम था। एडवोकेट बिश्नोई ने बताया कि जिस दिन की घटना बताई जा रही है उस दिन डॉ अजय सिंह चौटाला महम में ही नही थे बल्कि वे राजस्थान के विधानसभा क्षेत्र दाता रामगढ़ गए हुए थे। कर्ण चौटाला ने बिना तथ्यों को वेरिफाई किये जेजेपी की छवि को खराब करने के लिये उपरोक्त बयान दिया है, जबकि प्रदेश का हर आमजन पूर्व सांसद डॉ अजय सिंह चौटाला की मिलनसारिता व मृदभाषी स्वभाव से वाकिफ है और उनकी छवि एक साफ सुथरे व सुलझे हुए राजनेता की है। इसी से घबराकर इनेलो नेता कर्ण चौटाला ने झूठा व बेबुनियाद बयान दिया है जिसका कोई आधार नही है。 नोटिस में मांग की गई है कि नोटिस मिलने के 15 दिनों के अंदर इनेलो नेता सार्वजनिक तौर पर मीडिया प्लेटफार्म पर माफी मांगे व सोशल मीडिया प्लेटफार्म से इससे सम्बंधित वीडियो क्लिप को हटाए अन्यथा इनेलो नेता के खिलाफ इस विषय को अदालती कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
0
comment0
Report
ASAmit Singh
Nov 05, 2025 14:09:19
Kishanganj, Bihar:किशनगंज के कोचाधामन विधानसभा अंतर्गत जनता हाट में उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन ने राजद प्रत्याशी मुजाहिद आलम के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित किया। वही सपा सांसद ने उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ सरकार का डर दिखाकर लोगों से बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के लिए लोगों से वोट मांगी। उन्होंने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए उन्हें जल्लाद बताया। वहीं यूपी में बुलडोजर का जिक्र करते हुए कहा कि एक इंसान की पूरी उम्र गुजर जाती है, एक मकान खड़े करने में.. उन्होंने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर झूठे मुकदमे दर्ज करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वहां यूपी सरकार बुलडोजर का इस्तेमाल करते है घरों को तोड़ने के लिए। बिहार के लोग उत्तर प्रदेश जैसा भाजपा का राज नहीं देखा। सपा सांसद ने आगे कहा कि वहां मुसलमान को तरह-तरह से सताया जा रहा है। जो सरकार के खिलाफ बोलता है उसका घर बुलडोजर से ढाह दिया जाता है। उसका रोजगार छीन लिया जाता है, इसलिए आप लोग राहुल गांधी व तेजस्वी यादव के हाथ मजबूत करें। वही उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का एजेंडा है उत्तर प्रदेश की सरकार की तरह हाल बिहार में बनाना चाहती है। भाजपा नीतीश कुमार को आगे मुख्यमंत्री नहीं बनायेंगे, जैसे उन्होंने महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और राजस्थान में किया, चेहरा किसी का दिखाते है और गद्दी पर किसी और को बैठाते है।
0
comment0
Report
SKSundram Kumar
Nov 05, 2025 14:08:47
Patna, Bihar:नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने राहुल गांधी के द्वारा वोट चोरी को लेकर दिए गए बयान पर कहा इसमें दो राय नहीं है बीजेपी यह काम करती है. बीजेपी अति पिछड़ा पिछड़ा अल्पसंख्यक को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से हटाना चाहती है. बीजेपी और लोकतांत्रिक काम कर रही है. बीजेपी दलित के दुश्मन है इसलिए यह काम कर रही है. भाजपा शुरू से यह काम करते आ रही है दलितों को घर में बंद करने की बात केंद्रीय मंत्री करते हैं दुश्मन है दलित पिछले अति पिछड़े और मुस्लिम के भाजपा. कल बिहार में पहले चरण का मतदान है हम लोग चौकन्ने हैं भाजपा इस तरह के काम में लगे रहती है इन लोगों के पास और कोई काम नहीं है हम लोगों की नजर रहेगी वोट चोरी ना हो . तेजस्वी ने कहा मीडिया सही सवाल नहीं पूछ रही है मुझे सही सवाल यह है कि कल पहले चरण का मतदान है और अभी तक बीजेपी के तरफ से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं किया गया है बीजेपी ने नीतीश कुमार के पीठ में छुड़ा घोपने का काम किया है नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री का चेहरे को लेकर अभी तक बीजेपी ने ऑफिशियल घोषणा नहीं की है. भाजपा के लोग महिलाओं को ₹10000 योजना के नाम पर रिश्वत दे रहे हैं. नीतीश कुमार इसके पक्ष में नहीं थे नीतीश कुमार के वोट बैंक को चुराना चाहती है. भाजपा इसलिए ₹10000 का रिश्वत दिया जा रहा है. नीतीश कुमार का मन नहीं था भाजपा यह पैसा दिलवा रही है. राजद के चुनावी सभा समस्तीपुर में कट्टा को लेकर गाना गाने पर तेजस्वी ने कहा बीजेपी वाले जुमला जुमला जुमला कहते है.
0
comment0
Report
NBNARAYAN BEHERA
Nov 05, 2025 14:08:19
Paradeep, Odisha:ବିଳମ୍ବିତ ରାତ୍ରିରେ ବାଜିଲା ହାଇ ସାଉଣ୍ଡ | ଚାଲିଗଲା ଯାତ୍ରା ଟାଇଗର ଦେବୀ ରଥଙ୍କ ଜୀବନ | ଏଭଳି ସାଂଘାତିକ ଅଭିଯୋଗ କରିଛନ୍ତି ଦେବୀ ରଥଙ୍କ ପରିବାର | ଜଗତସିଂହପୁର ଜିଲ୍ଲା ପାରାଦୀପ ଉପକଣ୍ଠ ଗଡ଼ ଗ୍ରାମରେ ଦେବୀ ରଥଙ୍କ ଘର | ଦୀର୍ଘ ୫୦ ବର୍ଷ ଯାତ୍ରା ଜାଗତରେ ଅଭିନୟ କରି ସେ ଖ୍ୟାତି ଅର୍ଜନ କରିଥିବା ବେଳେ ତାଙ୍କ ଅଭିନୀତ ଜେଲ ଟାଇଗର, ସେଇଦିନୁ ଜଗା ଦାଶ ଗାଁକୁ ଫେରିନି,ଛତା ଚିହ୍ନରେ ଭୋଟ ଦିଅ, ପଣତ କାନି, ବାଟ ଛାଡ ସଣ୍ଡ ଆସୁଛି, ଆଦି ନାଟକ ତାଙ୍କୁ ଦେଇଥିଲା ସ୍ଵତନ୍ତ୍ର ପରିଚୟ | ତାଙ୍କ ଦେହ ଅସୁସ୍ଥ ଥିବା ବେଳେ ସେ ନିଜ ପୈତୃକ ବାସଭବରେ ଥିଲେ | ଗତକାଲି ଗ୍ରାମରେ BoIତ ବନ୍ଦାଣ ଉତ୍ସବ ବୋଇତ ଭଷା କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମରେ ଗ୍ରାମରେ ପ୍ରାୟ ପାଞ୍ଚଟି ଉଚ୍ଚ କ୍ଷମତା ସମ୍ପନ୍ନ ବକ୍ସ ସଂଯୋଗ ଗାଡ଼ି ଆସି ଦେବୀ ରଥଙ୍କ ଘର ଆଗରେ ପ୍ରାୟ ଦୁଇ ଘଣ୍ଟା ଧରି ବିକଟାଳ ସ୍ତବ୍ଧ କରିଥିବା ବେଳେ ସେହି ସମୟରେ ଦେବୀ ରଥଙ୍କର ମୃତ୍ୟୁ ଘଟିଥିବା ଅଭିଯୋଗ ହୋଇଛି | ଏହି ଘଟଣାକୁ ନେଇ ଏବେ ସମଗ্র୍ ଯାତ୍ରା ଜଗତରେ ପ୍ରତିକ୍ରିୟା ସ୍ରୁଷ୍ଟି ହୋଇଛି | ଉଚ୍ଚ ସ୍ତବ୍ଧ ନକରିବାକୁ କଡା ନିୟମ ଥିବାବେଳେ ଏଠି କିଭଳି ଏହି ନିୟମକୁ ଖୋଲାଖୋଲି ଉଲଂଘନ କରାଗଲା ଓ ଦେବୀରଥଙ୍କ ଭଳି ଜଣେ ମହାନ କଳାକାର ଙ୍କର ଆଜି ମୃତ୍ୟୁ ଘଟିଲା ତାହାକୁ ନେଇ ସ୍ରୁଷ୍ଟି ହୋଇଛି ବିରାଟ ପ୍ରଶ୍ନ |ବାଇଟ -୧ ଭୂଷଣ ରଥ, ଭାଇ |ବାଇଟ - ୨-ସରଳା ରଥ,ଭାଉଜ |ବାଇଟ -୩- ଏସ୍.କେ.ବସର୍ଅଲ୍ଲୀ।( ଗ୍ରାମବାସୀ )ପାରାଦୀପ ରୁ ନାରାୟଣ ବେହେରା (ଜୀ ମିଡିଆ)
0
comment0
Report
JPJAY PRAKASH KUMAR
Nov 05, 2025 14:07:58
Gaya, Bihar:हम प्रत्याशी के वाहन से भारी मात्रा में मिले अवैध शराब का गया police ने किया उद्भेदन, अवैध शराब कारोबार के मामले में दो शराब माफिया को किया गिरफ्तार, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में गया जिले गुरुआ विधानसभा के गुरारू थाना क्षेत्र में मिले हम पार्टी के प्रचार वाहन से मिले भारी मात्रा अवैध शराब के मामले में गया पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुआ है और गया पुलिस ने दो शराब माफिया को गिरफ्तार कर इस पूरे प्रकरण का पर्दाफाश किया है। वंही इस मामले को लेकर टिकारी अनुमंडलीय एसडीपीओ सुशांत कुमार चंचल ने प्रेसवार्ता कर यह जानकारी साझा किया है और उन्होंने बताया कि इस मामले में एक विशेष टीम का गठन किया गया। उक्त टीम के द्वारा गाड़ी नंबर था उसके मालिक को पकड़ा गया और उससे पूछताछ की गई। पूछताछ के आधार पर दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान साकेत कुमार, राहुल दास आमस थाना क्षेत्र का रहने वाला है। गिरफ्तार दोनों अपराधियों का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है और ये अद्यतन शराब कारोबारी है इनका पकड़ा जाना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। वहीं उन्होंने बताया कि इमामगंज से जो हम पार्टी की प्रत्याशी है उनका बैनर पोस्टर लगा हुआ था इस संबंध में विस्तार जाँच किया गया। इमामगंज के जो रिटर्निंग ऑफिसर से लिखित में सूचना प्राप्त किया उस गाड़ी का न तो कोई परमिट और न तो कोई पास निर्गत किया गया था और ये गाड़ी किसी प्रॉप्स से उनका फ़ोटो लगाया गया था ताकि आसानी से अवैध शराब का कारोबार हो सके और इसमें किसी भी राजनीतिक पार्टियों का कोई भी गतिविधियों सामने नही आया है और जो अभियुक्त है उसके द्वारा गयाजिले के एक जगह से प्रिंट करवा गया था जिसका सत्यापन किया जा रहा है। बाइट: सुशांत कुमार चंचल, एसडीपीओ टिकारी
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Nov 05, 2025 14:07:42
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के बावड़ी क्षेत्र से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। एनएच-52 पर दो बसों के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जानकारी के अनुसार, आगे चल रही रोडवेज बस के पीछे से आ रही एक टूरिस्ट बस ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि टूरिस्ट बस का गेट जाम हो गया, जिसके चलते अंदर फंसे यात्रियों को शीशा तोड़कर बाहर निकाला गया। हादसे के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। बस में सवार कई यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि टूरिस्ट बस फगवाड़ा (पंजाब) से खाटू श्यामजी और सालासर यात्रा के लिए जा रही थी। वहीं दोनों बसें जयपुर से सीकर की ओर आ रही थीं। हादसे के बाद बचाव कार्य जारी है और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाल रही है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन बसों को भारी नुकसान पहुंचा है। एनएच-52 पर कुछ समय से यातायात बाधित है।
0
comment0
Report
RSRajendra sharma
Nov 05, 2025 14:07:08
Kota, Rajasthan:सांगोद (कोटा) ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने दरा में किया किशोरसागर तालाब और लव कुश वाटिका का निरीक्षण, तालाब की चार दीवारी से उखड़ती ईंटें और सीसी में से निकल रही गिट्टी को देखकर मंत्री नागर ने फोन पर लगाई जल संसाधन विकास के SE RK जैमिनी को फटकार, लव कुश वाटिका में तालाब से सीपेज का पानी भरा देख पानी को रोकने के निर्देश दिए, कनवास रेंजर गुलाबचंद को मौके पर बुलाकर लव कुश वाटिका को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के दिए निर्देश मंत्री नागर में पॉन्ड, माउंटेन, प्राकृतिक आश्रय स्थल, ग्रीनरी, प्लांटेशन विकसित करने के भी दिए निर्देश दिए, लव कुश वाटिका के द्वार को आकर्षक बनाने के लिए भी कहा गया, फोन पर एसई आरके जेमिनी को फटकार लगाते हुए कहा कि WRD के सभी कामों की करवाई जाएगी जांच, लव कुश वाटिका में बने आश्रय स्थल के निर्माण की छत से नजर आ रहे सरियों को देखकर वन विभाग के रेंजर से भी नाराज़गी प्रकट की मंत्री नागर ने कहा जनता के पैसे का काम पूरी गुणवत्ता के साथ करवाना पहली प्राथमिकता
0
comment0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
Nov 05, 2025 14:06:45
Bihar:समस्तीपुर से पोलिंग पार्टियों का बूथ केंद्रों के लिए निकले , ईवीएम-वीवीपैट समेत सभी सामग्री बूथों के लिए भेजी गई । समस्तीपुर, बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन ने आज मतदान सामग्री व ईवीएम जिले के सभी 10 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के डिस्पैच सेंटर्स से गाड़ियों से अपने बूथ सेंटर के लिए निकल गए ।जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा के निर्देश पर प्रशासनिक टीमों ने यह सुनिश्चित किया कि प्रत्येक पोलिंग पार्टी को आवश्यक प्रशासनिक किट, वैधानिक व गैर-वैधानिक फॉर्म, स्टेशनरी सामग्री, बैग और ईवीएम और वीपीपेट व अन्य सहायक उपकरण समय पर उपलब्ध कराए जाएं।यह वितरण प्रक्रिया प्रशासन द्वारा स्थापित डिस्पैच सेंटर्स से की गई। इनमें समस्तीपुर कॉलेज, आर.बी. कॉलेज दलसिंहसराय, गुलाब राय रामबाबू उच्च विद्यालय शाहपुर पटोरी, केदार संत रामाश्रय महाविद्यालय सरायरंजन और यू.आर. कॉलेज रोसड़ा शामिल हैं।समस्तीपुर कॉलेज से कल्याणपुर (अनुजा), वारिसनगर और समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्रों के लिए सामग्री वितरित की गई। आर.बी. कॉलेज दलसिंहसराय से उजियारपुर और विभूतिपुर के लिए; गुलाब राय रामबाबू उच्च विद्यालय शाहपुर पटोरी से मोरवा और मोहिउद्दीननगर के लिए; केदार संत रामाश्रय महाविद्यालय सरायरंजन से सरायरंजन के लिए; और यू.आर. कॉलेज रोसड़ा से रोसड़ा (अनुजा) और हसनपुर विधानसभा क्षेत्रों के लिए सामग्री का वितरण किया गया。 डिस्पैच सेंटर्स पर निर्वाचन अधिकारियों, सेक्टर मजिस्ट्रेटों और सहायक कर्मियों की सक्रिय उपस्थिति में वितरण प्रक्रिया सुव्यवस्थित और पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई। प्रत्येक केंद्र पर लाइनवार व्यवस्था, सत्यापन डेस्क और सामग्री जांच काउंटर स्थापित किए गए थे, ताकि किसी भी पोलिंग पार्टी को असुविधा न हो।अधिकारियों ने बताया कि मतदान कर्मियों को मौके पर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए, ताकि मतदान के दिन किसी प्रकार की त्रुटि या विलंब की संभावना न रहे।
0
comment0
Report
RKRaj Kishore
Nov 05, 2025 14:06:27
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय जिले में विधानसभा चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। जिले के दो विधानसभा क्षेत्रों लखीसराय और सूर्यगढ़ा में कल मतदान होगा। कुल 904 मतदान केंद्रों पर मतदान कर्मी और सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम मिथलेश मिश्र ने बताया कि जिले के कुछ केंद्रों पर सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा, जबकि बाकी सामान्य समयानुसार मतदान संपन्न कराया जाएगा। चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। लगभग साढ़े सात लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वेबकास्टिंग व्यवस्था और जिला मुख्यालय में कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है, जहां से पूरे मतदान की मॉनिटरिंग होगी। निवासियों से निर्भीक होकर मतदान केंद्रों पर पहुंचने और लोकतंत्र के इस महापर्व में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील है।
0
comment0
Report
RKRampravesh Kumar
Nov 05, 2025 14:06:11
Noida, Uttar Pradesh:भाजपा ने प्रशांत किशोर को दी पटखनी, मुंगेर विधानसभा के सुराज प्रत्याशी संजय कुमार सिंह को शामिल कर लिया गया। मुंगेर: मुंगेर जिला में एक बार फिर से भाजपा ने जनसुराज्य पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर को पटखनी दी है। वही मुंगेर विधानसभा में जनसुराज के प्रत्याशी संजय कुमार सिंह को शामिल कर लिया गया है जिससे मुंगेर विधानसभा में एनडीए मजबूत बन गयी है। भाजपा के क्षेत्रीय प्रभारी राजेश कुमार झा एवं जिला अध्यक्ष अरुण पोद्दार के नेतृत्व में आज होटल में गुपचुप तरीके से जनसुराज्य पार्टी के प्रत्याशी संजय को भाजपा में शामिल किया गया। इस मौके पर मुंगेर विधानसभा के प्रत्याशी कुमार प्रणय तथा भाजपा नेत्री प्रीति भदौरिया शामिल थी। संजय कुमार सिंह जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी हैं।
0
comment0
Report
SKSundram Kumar
Nov 05, 2025 14:05:44
Patna, Bihar:जहां एक और लोकतंत्र में मतदाता के वोट का हक यह सबसे बड़ी ताकत है गरीब और अमीर का एक बराबर हक है. लेकिन कुछ राजनीतिक दल घुसपैठियों को संरक्षण देने का काम करते हैं. उनको मताधिकार देने का भी प्रयास करते हैं. और जब इलेक्शन कमीशन कार्रवाई करे तो उसके खिलाफ भी आवाज उठाते हैं. कोई बम फोड़ने का बात करता है लेकिन उनके बम बार-बार फुस हो जाते हैं. जैसे उनकी राजनीति फीस हो गई वैसे उनके हाइड्रोजन बम टाये टाय फिश हो गए. राहुल गांधी ने कहा कि 10% लोग ही सेना को चला रहे हैं उच्च जाति के इस पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि जो काम विदेशी ताकत से देश को तोड़ने का नहीं कर सकती वह कुछ राजनीतिक दल विशेष रूप से राहुल गांधी करते हैं. अगर भारत की सेनाओ पर जो हमारी सीमा को सुरक्षित रखता है देश के 140 करोड़ देशवासियों को सुरक्षित रखते हैं. उनके कामकाज पर प्रश्न चीज खड़ा करते हैं. कभी एयर स्ट्राइक, सर्जिकल स्ट्राइक, ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान का भाषा बोलने का काम राजद कांग्रेस के नेता करते हैं. राहुल जी आप भारत की संस्कृति पर सवाल खड़ा करें करते हैं.आप छठी मैया का आशीर्वाद नहीं लिया लेकिन प्रधानमंत्री की छठ पर्व से क्या जुड़े इसकी पीड़ा राहुल गांधी जी को होती है. भारत की संस्कृति संविधान सेना का अपमान करने का सौगंध राहुल गांधी ने क्यों खाई है विपक्ष ऐसा काम क्यों करता है मेरा सवाल है. तेजस्वी यादव ने एक वीडियो रिलीज किया है अररिया में पुल गिरने का और कह रहे हैं कि एक और पुल भ्रष्टाचार का भेंट चढ़ गया इस पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि तेजस्वी यादव जी जो भ्रष्टाचारी नेता लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के लोग बेल पर हैं वह भ्रष्टाचार के चलते. जमीन के बदले जब हो चारा घोटाला हो या अन्य घोटाले हो लालू जी के परिवार और उन पर भ्रष्टाचार गंभीर आरोप लगे. पोस्टरो से लालू जी की फोटो हटाना इनको लगता है कि लालू जी के फोटो हटाने से लोगों के मन से लालू जी का भ्रष्टाचार भूल जाएंगे. राजद कांग्रेस की सत्ता मतलब गुंडइ रंगदारी और कट्टा. यह जब भी सत्ता में आते हैं तो कट्टे वाले को संरक्षण देते हैं और कट्टे के बल पर अपराध रंगदारी और फिरौती के बल पर पैसा कमाने का काम भी करते थे.
0
comment0
Report
SKSunny Kumar
Nov 05, 2025 14:05:13
Patna, Bihar:पहले चरण के मतदान कल होने हैं उससे पहले पटना जिले में मतदान को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। पटना जिला अधिकारी डॉक्टर त्यागराजन SM ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से पूरी तैयारी की गई है बूथों की वेबकास्टिंग होगी जिसके जरिए लाइव मॉनिटरिंग किया जाएगा इसके अलावे CDPO और उस स्तर के पदाधिकारी की तैनाती भी बड़ी संख्या में की गई है जिला पुलिस CRPF की तैनाती भी की गई है। सेक्टर ऑफिसर जोनल ऑफिसर के साथ पैरामिलिट्री की तैनाती सभी बूथ पर की गई है। गस्ती दल लगातार चुनाव के समय पेट्रोलिंग करते रहेगी। मोकामा टाल और दियारा के इलाके में ड्रोन के जरिए स्थिति पर निगरानी रखी जाएगी हाल के दिनों में मोकामा और बाढ़ जैसी स्थिति बनी है उससे निपटाने के लिए जिला प्रशासन की तैयारी पूरी है। कोई भी असामाजिक तत्व किसी प्रकार की अगर हरकत करता है तो उस पर सख्ती से एक्शन लिया जाएगा। सुबह 7:00 से शाम 6:00 बजे तक मतदान होगा। मोकामा लाल के इलाके में फ्लैग मार्च की जा रही है।
0
comment0
Report
NKNished Kumar
Nov 05, 2025 14:04:57
Patna, Bihar:लोकेशन पटना बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मंगलवार को पटना जिले की 14 सीटों पर मतदान होगा…..प्रशासन ने सुरक्षा, निगरानी और सुविधाओं की जो व्यापक तैयारी की है वह अब तक की सबसे सख्त और आधुनिक मानी जा रही है….. सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक चलने वाली इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में 48 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे, जिले में कुल 5677 बूथों पर मतदान होगा और हर बूथ पर तीन परतों वाली सुरक्षा तैनाती के साथ केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की मौजूदगी रहेगी…हर बूथ की लाइव वेबकास्टिंग होगी, ताकि किसी भी गड़बड़ी या अनियमितता पर तुरंत कार्रवाई की सके। इसके अलावा पोलिंग बूथ की 100 मीटर की परिधि में लोगों के इकट्ठा होने पर पूर्णत प्रतिबंध रहेगा, किसी भी व्यक्ति को हथियार या आपत्तिजनक वस्तु लेकर मतदान केंद्र के पास जाने की अनुमति नहीं होगी…..प्राइवेट वाहनों से मतदान केंद्र तक पहुंचने की अनुमति होगी लेकिन वाहन की जांच अनिवार्य होगी。
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top