Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Chandigarh160022
CBI ने अकील अख्तर हत्या मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू की
MJManoj Joshi
Nov 07, 2025 12:53:37
Chandigarh, Chandigarh
CBI ने अकील अख्तर हत्या मामले में FIR दर्ज की CBI ने 6 नवंबर 2025 को अकील अख्तर की हत्या के मामले में एफआईआर दर्ज की है। मामला उस शिकायत पर आधारित है जिसमें कहा गया है कि अकील अख्तर, जो पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा और पंजाब की पूर्व लोक निर्माण मंत्री रज़िया सुल्ताना के बेटे थे, उनकी मौत 16 अक्टूबर 2025 को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी। वे इस समय सेक्टर-4, मानसा देवी मंदिर के पास, पंचकुला में रहते थे। जानकारी के मुताबिक, अकील अख्तर और उनके परिवार के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा था। 27 August को अकील ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि उन्होंने अपने पिता और अपनी पत्नी के बीच अवैध संबंधों का पता लगाया है। उन्होंने यह भी कहा था कि उनका पूरा परिवार, जिसमें मां और बहन भी शामिल हैं, उन्हें मारने या किसी झूठे केस में फँसाने की साजिश कर रहा है। इस मामले में हरियाणा सरकार ने जांच CBI को सौंपने की सिफारिश केंद्र सरकार से की थी। इसके बाद, DoPT के नोटिफिकेशन के बाद CBI ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। CBI ने अब भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 103(1) और 61 के तहत यह एफआईआर दर्ज की है। मामले में नामजद आरोपी हैं: मोहम्मद मुस्तफा, रज़िया सुल्ताना, मृतक की पत्नी, मृतक की बहन CBI ने पुलिस से केस की जानकारी लेने के बाद जांच शुरू कर दी है।
7
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MMMohammad Muzammil
Nov 07, 2025 17:33:33
Dehradun, Uttarakhand:अवैध अतिक्रमण के खिलाफ एक बार फिर प्रशासन का बुलडोजर गर्जा है... विकासनगर तहसील अंतर्गत सेंट्रल होप टाउन इलाके में सरकारी जमीनों पर हो रहे अवैध कब्जो की शिकायत के बाद प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर 7 जगह अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर कार्यवाही कर डाली। प्रशासन की टीम ने सरकारी जमीनों पर हो रहे इन अतिक्रमण को पूरी तरीके से धराशाही कर दिया... प्रशासन का बुलडोजर चलते ही माफियाओं में हड़कंप मच गया... लेकिन प्रशासन ने नदी श्रेणी और राज्य सरकार की भूमि पर हो रहे इन अवैध कब्जो को धराशाही करते हुए इन जमीनों को कब्जा मुक्त करा दिया.... प्रशासन का दावा है कि अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन की कार्यवाही अभी लगातार जारी रहने वाली है। लेकिन प्रशासन की कार्यवाही के दौरान एक हैरान करने वाली तस्वीर भी सामने आई है... कार्यवाही के थोड़ी ही देर बाद इन सरकारी जमीनों पर दोबारा मजदूर काम करते नजर आए... यानि कब्जा धारक एक बार फिर कब्जे की तैयारी में जुट चुके है... ऐसे में इन कब्जाधारको से निपटना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती नजर आ रहा है।
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar
Nov 07, 2025 17:32:00
Delhi, Delhi:यमुनापार उत्तर पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क अंडरपास ई ब्लाक मेन सड़क पर कई दिनों से सीवर लाइन टूटा होने की वजह से फीवर ओवरफ्लो हो रहा है और सीवर का गंदा पानी सड़क पर बहाने से स्थानीय लोगों में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है स्कूली बच्चों को आने-जाने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है इस सीवर के गंदे और बदबूदार पानी की वजह से इस सड़क पर स्थानीय लोगों का चलना दुश्वार हो गया है स्थानीय लोगों ने कई बार इस समस्या का समाधान हेतु क्षेत्र विधायक क्षेत्रीय निगम पार्षद और संबंधित डिपार्टमेंट को अवगत कराया लेकिन इस समस्या का कोई समाधान होता दिखाई नहीं दे रहा स्थानीय लोगों का कहना था कि इस गंदे और बदबूदार पानी की वजह से बीमारियों का भी डर सता रहा है और प्रशासन का इस समस्या की तरफ कोई ध्यान नहीं है आप तस्वीरों के माध्यम से देख सकते हैं किस तरीके से सीवर के लाइन टूटने की वजह से यह बदबूदार पानी ओवरफ्लो हो रहा है और स्थानीय लोग काफी परेशान है वहीं छोटे-छोटे स्कूली बच्चे भी इस सड़क से होकर गुजरते हैं उन्हें भी काफी परेशानियों का सामना उठाना पड़ता है बहराल प्रशासन से कई बार स्थानीय लोगों ने इस समस्या के समाधान के लिए गुहार लगाई लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ स्थानीय लोग इस समस्या को लेकर काफी परेशान है और नारकीय जीवन जीने के लिए विवश हो रहे हैं।
0
comment0
Report
HBHemang Barua
Nov 07, 2025 17:31:37
Noida, Uttar Pradesh:घोटाला करने के लिए आपिये किसी भी हद तक जा सकते हैं! इतिहास गवाह है कि सत्ता में ये सिर्फ और सिर्फ घोटाले और भ्रष्टाचार करने ही आये हैं। आपिये इतने बड़े फ्रॉडी और ड्रामेबाज हैं कि घोटाला करने के लिए इन्होंने इतिहास तक को नहीं बख्शा। आप-दा गैंग ने विधानसभा के टिफिन रूम को 'फांसी घर' बताकर, जनता की भावनाओं से खेला, झूठ फैलाया और सहानुभuti लूटने का ड्रामा रचा। खुद को 'ईमानदार' कहने वाला AAP-दा गैंग असल में झूठ और छल का बादशाह है। अब जनता इनके ड्रामों और बहकावे में नहीं आने वाली। आपियों कि झूठी ईमानदारी का मुखौटा अब उतर चुका है और जनता ने देख लिया है, इसके पीछे छिपा AAP का असली भ्रष्ट चेहरा।
0
comment0
Report
KSKULWANT SINGH
Nov 07, 2025 17:31:20
Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर में जिला पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: स्पेशल टीम ने पकड़ी 1किलो 103 ग्राम हेरोइन, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार। एडिशनल एसपी अमरिंदर सिंह ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के दिशा-निर्देश पर नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल एंटी बर्गलरी स्टाफ यमुनानगर को एक बड़ी सफलता मिली है। टीम ने एक करोड़ रुपए की कीमत की 1 किलो 103 ग्राम हेरोइन बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ थाना शहर यमुनानगर में केस दर्ज किया गया और कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा गया। जिले में अभी तक की सबसे बड़ी खेप पकड़ी गई है। एंटी बर्गलरी स्टाफ के प्रभारी अनिल कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मक्खन सिंह, एएसआई सुरेंद्र सिंह, राजिंदर सिंह, पंकज व सिपाही लोकेश की टीम पश्चिमी यमुना नहर पुल के पास इलाके में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि दो व्यक्ति सरताज पुत्र mahmood खान निवासी गांव पीपलिया रामदयाल, जिला बरेली उत्तर प्रदेश और नहीम पुत्र हसन शाह निवासी मोहल्ला भुरे खां गोटिया, फरीदपुर, जिला बरेली उत्तर प्रदेश) हेरोइन बेचने के लिए यमुनानगर आए हुए हैं और इस समय सहारनपुर रोड पर नहर पुल के पास बिजली के खंभों के नजदीक ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं। इस सूचना की पुष्टि होने पर एसआई राजकुमार ने तत्काल डीएसपी (मुख्यालय) कवलजीत सिंह को सूचित किया और उनकी निगरानी में रेड की योजना बनाई। टीम मौके पर पहुंची और बताए गए दोनों संदिग्धों को काबू किया गया। तलाशी के दौरान आरोपी सरताज के पास मौजूद काले रंग के बैग से कपड़ों में छिपाकर रखी गई एक पारदर्शी पन्नी में हेरोइन बरामद हुई। वजन करने पर हेरोइन का कुल वजन 1 किलो 103 ग्राम पाया गया। दोनों आरोपियों से मौके पर ही पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने कबूल किया कि वे यह हेरोइन उत्तर प्रदेश से यमुनानगर में बेचने के लिए लाए थे। बरामद हेरोइन को मौके पर ही सील कर कब्जे पुलिस में लिया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा NDPS एक्ट के तहत थाना शहर यमुनानगर में मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की जांच एंटी बर्गलरी स्टाफ की टीम द्वारा की जा रही है। एडिशनल एसपी ने बताया कि जिले में नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। किसी भी सूरत में नशा तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की टीमें लगातार निगरानी में हैं और ऐसे तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। यमुनानगर में खेप किसको देनी थी उसकी जांच की जा रही है।
0
comment0
Report
RSRanajoy Singha
Nov 07, 2025 17:30:25
Malda, West Bengal:ভোটার লিস্টে বাবার নাম ভুল।এসআইআর আতঙ্কে বিষপান করে আত্মহত্যার চেষ্টা যুবকের। আশঙ্কা জনক অবস্থায় হাসপাতালে চিকিৎসাধীন। ঘটনা সামনে আসতেই ব্যাপক চাঞ্চল্য। খবর পেয়ে হাসপাতালে মন্ত্রীসহ তৃণমূল নেতৃত্ব। মালদার হরিশ্চন্দ্রপুরের মহেন্দ্রপুর গ্রাম পঞ্চায়েতের নাজিরপুর বুথের ঘটনা। ওই এলাকার বাসিন্দা রাজেশ আলী এদিন বিষ খেয়ে আত্মহত্যা করার চেষ্টা করেন। পরিবারের লোক আশঙ্কাজনক অবস্থায় তাকে প্রথমে হরিশ্চন্দ্রপুর গ্রামীণ হাসপাতালে নিয়ে যাই তারপর অবস্থা অবনতি দেখে চাচল সুপার স্পেশালিটি হাসপাতালে স্থানান্তর করা হয়। এই মুহূর্তে হাসপাতালে চিকিৎসাধীন রাজেশ। পরিবারের লোকের অভিযোগ ২০০২ সালের ভোটার তালিকায় রাজেশের বাবার নাম ছিল আদিল। কিন্তু বর্তমান তালিকায় তার বাবার নাম ভুল এসেছে। যার কারণে আতঙ্কে ভুগছিল সে। সেই আতঙ্ক থেকে আত্মহত্যার চেষ্টা। নির্বাচন কমিশনকে তোপ দেগেছে family। ঘটনার খবর পেয়ে হাসপাতালে ছুটে যান জেলা পরিষদের কর্মাধ্যক্ষ রবিউল ইসলাম, হরিশ্চন্দ্রপুরের বিধায়ক তথা রাজ্যের প্রতিমন্ত্রী তাজমুল হোসেন। সমগ্র ঘটনা নিয়ে বিজেপি পরিচালিত কেন্দ্রীয় সরকারকে তীব্র আক্রমণ করার তৃণমূল। চক্রنتের অভিযোগ করে তৃণমূল।
0
comment0
Report
Nov 07, 2025 17:26:31
0
comment0
Report
ADArjun Devda
Nov 07, 2025 17:21:48
Harda, Madhya Pradesh:कलेक्टर ने जय किसान, जय जैविक खेती, जय भारत का दिया नारा। कृषि विस्तार सुधार कार्यक्रम आत्मा एवं राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत प्राकृतिक व जैविक कृषक संगोष्ठी सह कृषक उन्नमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर ने वंदेमातरम् की 150वीं वर्षगाँठ पर हरदा जिले के किसानों को जैविक खेती कोप्रोत्साहित करने के लिये «जय किसान, जय जैविक खेती, जय भारत» का नारा दिया। कलेक्टर ने जिले के किसानों से अपील की कि, बड़े कृषक स्वयं के एक एकड़ खेत में स्वयं के परिवार एवं अगली पीढ़ी के स्वास्थ्य के लिए जैविक खेती करें। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जैविक खेती करने वाले किसानों की सूची तैयार कर पोर्टल पर हर 3 माह में अपडेट करें। *जैविक खेती अपनाने के लिये दिलाई शपथ, जैविक फार्म व स्टाल का किया अवलोकन* कलेक्टर ने कार्यक्रम में उपस्थित किसानों को अपने खेतों में रासायनिक उर्वरकों का उपयोग नहीं करने तथा जैविक खेती का उपयोग करने की शपथ दिलाई। कलेक्टर ने इस दौरान लगाये गये जैविक उत्पादों के स्टाल का निरीक्षण किया
0
comment0
Report
DNDinesh Nagar
Nov 07, 2025 17:21:34
Sehore, Madhya Pradesh:सीहोर सियार ने किया ग्रामीण पर हमला, हमले से ग्रामीण हुआ घायल जिला अस्पताल में इलाज जारी सीहोर जिले के ग्राम बाराखंबा में एक ग्रामीण के ऊपर सियार ने हमला कर दिया है बताया गया है कि उसे ग्रामीण को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए सीहोर जिला अस्पताल लाया गया है जहां उसका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार सीहोर जिले में इछावर के नजदीक स्थित से ग्राम बाराखंबा में एक ग्रामीण जिसका नाम गोपाल बताया गया है अचानक किसी जंगली जानवर ने अटैक कर दिया ग्रामीण के मुताबिक वह जानवर सियार था जिसे उसके ऊपर हमला करके उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया है ग्रामीण ने अपनी जान बचाई और फिर मदद के लिए लोगों को बुलाया इसके बाद फिर लोगों की सहायता से ग्रामीण को उपचार के लिए सीहोर जिला अस्पताल लाया गया है यहां पर ग्रामीण का उपचार किया जा रहा है।
0
comment0
Report
RKRajesh Kumar Sharma
Nov 07, 2025 17:21:20
Delhi, Delhi:दिल्ली जल बोर्ड की लापरवाही सड़क पर बह रहा हजारों लीटर पानी हो रहा बर्बाद.. पूर्व विधायक के दफ्तर के आगे पीने के पानी की पाइप लाइन कई दिन से लीकेज... दिल्ली जल बोर्ड से पूर्व विधायक ने की शिकायत के बावजूद भी नहीं लिया जा रहा समस्या का संज्ञान.... पिछले कई महीनों से इस सड़क पर चल रहा सीवर लाइन बिछाने का काम... जगह जगह खुदे गड्ढे दुकानदार समेत स्थानीय लोगों के साथ साथ राहगीर भी परेशान.... विकासपुरी विधानसभा इलाके में मुख्य सड़क जो उत्तम नगर से विकासपुरी विधानसभा के दर्जन भर से भी अधिक कॉलोनी को जोड़ने वाली मुख्य सड़क है, इस सडक पर पूर्व आप विधायक महेंद्र यादव के दफ्तर के आगे जल बोर्ड की लाइन 3 दिन से टूटी पड़ी है जिससे सैकड़ों लीटर पानी सुबह शाम रोज बहकर बर्बाद हो रहा है और पास की कॉलोनी में रहने वाले लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा लेकिन जल बोर्ड इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा न सिर्फ पीने वाला साफ पानी बर्बाद होकर सड़कों पर फैल रहा बल्कि इस सड़क पर ट्रैफिक पूरी तरह से बाधित हो जाता है यह सिर्फ एक जगह नहीं बल्कि इस सड़क पर कई जगह गड्ढे किए गए हैं मिली जानकारी के अनुसार इस सड़क पर सीवर डालने का काम किया जा रहा है जिसमें लोगों की माने तो पूरी तरह से लापरवाही बरती जा रही गड्ढा खोदे कई दिन हो गए अब ऊपर से पानी की लाइन टूटने से सुबह-शाम पानी न सिर्फ बहकर बर्बाद होता बल्कि सड़कों तक फैल जाता इसकी वजह से यहां से आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है स्थानीय लोगों के साथ-साथ इलाके के पूर्व आप विधायक महेंद्र यादव ने इस इलाके के भाजपा विधायक और दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मंत्री जी बिहार चुनाव में व्यस्त हैं लेकिन उनका कोई भी कार्यकर्ता लोगों की इस समस्या को देखने नहीं आ रहा है इसकी वजह से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है क्या लोगों ने वोट देकर इसी दिन के लिए उन्हें जिताया था कि लोग परेशान हो बाइट : स्थानीय दुकानदार बाइट : स्थानीय निवासी बाइट : ठेला लगाने वाला बाइट : महेंद्र यादव, पूर्व विधायक विकासपुरी
0
comment0
Report
ATAnuj Tomar
Nov 07, 2025 17:20:49
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली सरकार ने सर्दी के मौसम में जरूरतमंद नागरिकों को सुरक्षित आश्रय प्रदान करने की दिशा में बड़ा और प्रभावी कदम उठाया है। नियमित शेल्टरों के अलावा 250 अतिरिक्त शेल्टर होम तैयार किए गए हैं। इस बार शेल्टर होम्स में आधुनिक तकनीक का उपयोग भी किया जा रहा है, जिससे सुविधाओं की सतत निगरानी हो सके और सभी केंद्र सुचारू व प्रभावी रूप से संचालित हों। 15 नवंबर से 15 मार्च तक ये अतिरिक्त शेल्टर होम्स दिल्ली के 120 स्थानों पर संचालित रहेंगे, जिनमें लगभग 2,500 लोगों के ठहरने की क्षमता होगी। आवश्यकता पड़ने पर इनकी संख्या बढ़ाई भी जा सकती है। वर्तमान में दिल्ली में कुल 197 शेल्टर होम संचालित हैं।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top