Back
बिहार की 10 लाख महिलाओं के खाते में 10 हजार रुपये आज जाएंगे
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
Nov 27, 2025 12:05:01
Patna, Bihar
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत बिहार की 10 लाख महिलाओं के बैंक खाते में शुक्रवार 28 नवंबर को 10-10 हजार रुपये भेजे जाएंगे। इसमें ग्रामीण क्षेत्र की साढ़े 9 लाख और शहरी इलाकों की 50 हजार महिलाएं शामिल हैं। ये सभी जीविका समूह से जुड़ी हैं। नीतीश सरकार की इस योजना के तहत अब तक 1.40 करोड़ महिलाओं के खाते में 10000 रुपये की राशि भेजी जा चुकी है। अब 10 लाख और महिलाओं के खाते में पैसा भेजा जाएगा। फिर बाकी बची लाभार्थियों को भी जल्द राशि मिल जाएगी। अब विपक्ष इसको लेकर निशाना साध रहा है। कांग्रेस का वरिष्ठ नेता प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस यह जानना चाह रही है जीविका दीदी को ही आप क्यों पैसा दे रहे हैं जो जीविका दीदी से नहीं जुड़े हुए लोग हैं उन सामान्य महिलाओं के लिए क्यों नहीं सोच रही है सरकार क्या वह महिला नहीं है वह रोजगार नहीं कर सकती है महिलाओं के नाम पर भेदभाव क्यों जीविका दीदी पहले सही लाभान्वित हैं और उनको ही पैसे दे जा रहे हैं जिनका लाभ नहीं मिला है उनको क्यों नहीं सरकार मदद कर रही है उनके लिए क्या सोचा है सरकार को स्थिति स्पष्ट करना चाहिए। कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमचंद्र मिश्रा के बयान के बारे में आगे रिपोर्ट किया गया। बीजेपी के एमएलसी नवल किशोर यादव ने कहा NDA की सरकार जो वादा करती है वह अपनी योजनाओं को पूरा करती है और सरकार पूरा कर रही है। इसमें किसी को हाय तौबा मचाने और छाती पीटने से कुछ होने वाला नहीं है जो जनता के लिए हमारी सरकार ने घोषणा किया था उसे पूरा कर रही है। विपक्ष के सवाल पर कहा कि जीविका दीदी जो पाइपलाइन में थी जिनको पैसे नहीं मिले हैं उनको मिलना है और बिहार में सरकारी योजना ला रही है और जो महिलाएं हैं उनके लिए भी काम करेगी। आरजेडी के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा जीविका दीदी ओके खाते में 10- 10 हजार रुपया जा रहा है जीविका दीदी लगातार नीतीश जी और उनके सरकार के लिए काम कर रही हैं यह उनके लिए राजनीतिक रूप से इंस्ट्रूमेंट के रूप में काम करती है राजनीतिक लाभ के लिए चुनाव से पहले और चुनाव के बाद इस्तेमाल किया जा रहा है यह स्पष्ट करें कि आम महिलाओं को कब देंगे आम महिलाओं के लिए उनकी क्या कार्य योजना है सिर्फ और सिर्फ जीविका डॉन के लिए लाने का काम कर रहे हैं यह स्पष्ट रूप से कहीं ना कहीं राजनीतिक लाभ राजनीतिक सोच के तहत कर रहे हैं आम महिलाओं का उत्थान कब होगा सुरक्षा कब होगी आम महिलाओं के लिए सरकार के स्तर से क्या कार्रवाई की जा रही है। जदयू की प्रवक्ता अरविंद निषाद ने कहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सोच के कारण आज जीविका दीदी करोड़पति हैं और करोड़ों का उनके काम का टर्नओवर है और इसका लाभ बिहार के 14 करोड़ लोगों को मिलता है मुख्यमंत्री महिला स्वरोजगार योजना और यह योजना निरंतर चलता रहता है सबसे पहले राज्य सरकार ने विश्व बैंक से कर्ज लेकर इसकी स्थापना की और एक करोड़ 40 लाख महिलाओं का समूह सरकार बनने के बाद पहली किस्त जारी किया जा रहा है चुनाव से पहले भी किस्त दिया गया था अब जो महिलाएं बची हैं उनको दिया जा रहा है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PCPranay Chakraborty
FollowNov 27, 2025 12:18:130
Report
DBDEVENDRA BISHT
FollowNov 27, 2025 12:17:460
Report
AMATUL MISHRA
FollowNov 27, 2025 12:17:310
Report
SNShashi Nair
FollowNov 27, 2025 12:17:180
Report
SBSACHIN BIDLAAN
FollowNov 27, 2025 12:17:070
Report
NJNEENA JAIN
FollowNov 27, 2025 12:16:400
Report
SASHAKIL AHMAD
FollowNov 27, 2025 12:16:050
Report
PKPrakash Kumar Sinha
FollowNov 27, 2025 12:15:490
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowNov 27, 2025 12:15:270
Report
KSKISHORE SHILLEDAR
FollowNov 27, 2025 12:15:160
Report
0
Report
PCPranay Chakraborty
FollowNov 27, 2025 12:06:4458
Report
ADAbhijeet Dave
FollowNov 27, 2025 12:06:13106
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowNov 27, 2025 12:05:5418
Report