Back
तेजस्वी यादव बोले: NDA की विदाई तय, महागठबंधन बिहार को आगे बढ़ाएगा
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
Nov 10, 2025 19:05:34
Patna, Bihar
तेजस्वी ने कहा कि एनडीए की विदाई तय हो चुकी है, महागठबंधन का आना तय है बिहार को आगे बढ़ना तय है, नंबर वन बनना तय है इसलिए आप सब लोग मजबूती के साथ एकजुट होकर कल मतदान के लिए निकलिए, मतदान कीजिए, दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित कीजिए और तेजस्वी यादव ने कहा
उसके बाद जो है अपनी बात आप लोगों के समक्ष हम रखेंगे। माफ कीजिएगा, गला थोड़ा मेरा बैठा हुआ है। लगातार एक दिन में 17, 18 ,19 रैलियां हम लोगों ने की हैं और लगभग 171 या 74 टोटल जो मेरी सभाएं जो हुई हैं इस दौरान चुनाव के, लगभग 171 से 73 के बीच में। गला इस वजह से जो है बैठा हुआ है। लेकिन चाहेंगे कि ज्यादा से ज्यादा साथी जो हैं आप सब लोगों शेयर कीजिए ताकि और हमारे साथी जो हैं Facebook लाइव जुड़ पाएं। तो आप सब लोगों का हम स्वागत करते हैं। लगभग जो है 5000 लोग जो है जुड़े हुए हैं। आप सब लोगों का अभिनंदन तेजस्वी करता है और आप सब लोगों से अपील करता है कि कल 11 नवंबर है, दूसरे चरण का मतदान शुरू होगा और आप सभी लोगों से अपील है कि इस बार एक-एक वोट जो है लालटेन पर महागठबंधन के जहां भी साथी लड़ रहे हैं, उनको आप लोग जो है जिताने का काम करें। और नौकरी वाली सरकार बनाएं। कलम राज को स्थापित हम सब लोगों को करना है। नया सरकार बनाना है और बिहार बनाने का काम करना है। आप लोगों ने देखा होगा आज भी हमने सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस किया और कई मुद्दों पर जो है अपनी बात को जो है रखा। तो आप सब लोगों से हम चाहेंगे कि एक मौका जो है तेजस्वी को आप सब लोग दीजिए। 20 साल एनडीए को मौका मिला। तेजस्वी को केवल 20 महीने ही दीजिए। जो 20 साल में नहीं हुआ है, उसको हम लोग 20 महीने में पूरा करेंगे। हर जाति, हर धर्म, हर वर्ग के लोगों को हम साथ लेकर के चलेंगे। नया बिहार जो है हम लोगों को बनाना है। आप सब लोग जानते हैं। एक बिहारी होने के नाते मन में कसक है, एक पीड़ा है। को नंबर वन बनाने का काम करेगा। बिहार अभी सुर्खियों में जाना जा रहा है। लेकिन बिहार जो है, आपको बता दें, अव्वल राज्यों में जो है गिना जाएगा। खुशहालियों में, खुशहाल प्रदेशों में जो है जाना जाएगा। इसलिए आप सब लोगों से यही विनती है कि कल अपने-अपने भूतों की हिफाजत भी करनी है। हो सकता है प्रशासन जो है नए-नए तरीके, हथकंडे अपना करके स्लो पोलिंग कराए, भूतों को डिस्टर्ब करें, लोगों को तंग करें, ऐसा माहौल बनाएं कि लोग बूथ तक ना जाएं। लेकिन जनता असली मालिक है और एक बार आप सब लोग अगर ठान लीजिएगा अपने-अपने भूतों की हिफाजत के लिए, तो किसी में दम नहीं जो आपके बूथ पे छेड़खानी कर पाए, डिस्टर्ब कर पाए। और सब लोग पहले चरण में हम लोगों का आधा से ज्यादा काम हो चुका है। बस कल जो बाकी का बचा हुआ है, वह आप सब लोगों को मिलकर के जो है पूरा करना है। और एनडीए का विदाई तय हो चुका है। महागठबंधन का आना तय है। बिहार को आगे, आगे बढ़ना एकदम तय है। नंबर वन बनना तय है। पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई, सुनवाई और कार्रवाई वाली सरकार हम लोग देंगे। तो आप सब लोग मजबूती के साथ एकजुट होकर के जो है कल मतदान के लिए निकलिए, मतदान कीजिए, मतदान के लिए लोगों को प्रेरित कीजिए और अपने-अपने भूतों को संभालने का काम कीजिए। और एक मौका तेजस्वी को दीजिए। लालटेन पर बटन दबाइए और भारी मतों से विजय बनाइए। यही आप लोगों से रिक्वेस्ट करने के लिए हम जो है Facebook लाइव आप लोगों के बीच जो है जुड़े। आप सब लोग इतनी बड़ी संख्या में आए। आप सब लोगों का तेजस्वी प्रणाम करता है, शीश झुका करके प्रणाम करता है कि एक मौका जो है आप लोग जरूर देंगे। बहुत-बहुत धन्यवाद। जय हिंद। जय बिहार।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ATAMIT TRIPATHI
FollowMar 13, 2026 19:15:46381
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 13, 2026 19:15:08Noida, Uttar Pradesh:बदायूं में हुए दोहरे हत्याकांड के बाद एसपी बदायूं को हटाया गया
412
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 13, 2026 19:00:05Noida, Uttar Pradesh:IPS स्थानांतरण
7 जिलों के कप्तान बदले.
496
Report
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
FollowMar 13, 2026 18:45:55195
Report
SDSurendra Dasila
FollowMar 13, 2026 18:45:43173
Report
AMAjay Mishra
FollowMar 13, 2026 18:45:28250
Report
DSDanvir Sahu
FollowMar 13, 2026 18:45:15167
Report
UJUmesh Jadhav
FollowMar 13, 2026 18:31:48182
Report
MSMrinal Sinha
FollowMar 13, 2026 18:31:28173
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 13, 2026 18:31:12135
Report
175
Report
SDSurendra Dasila
FollowMar 13, 2026 18:30:11207
Report
SDSurendra Dasila
FollowMar 13, 2026 18:17:33115
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 13, 2026 18:17:19208
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 13, 2026 18:17:06232
Report